रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी बिराटिया खुर्द गांव में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजित चिकित्सा टीम ने दी सेवाएं,सीएमएचओ डॉक्टर संजय गहलोत द्वारा आयुष्मान आरोग्य कैम्प , मोबाइल मेडिकल वैन का किया निरीक्षण रायपुर के अंतर्गत चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रायपुर क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर बिराटिया खुर्द में आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग की टीम ने ग्रामीणों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करते हुए जांच, उपचार एवं बचाव की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायपुर डॉक्टर मोनिका नेहरा के निर्देशन में चिकित्सा टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर में कैम्प प्रभारी डॉक्टर नरेशकुमार कुमावत , शिशु एव बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राहुल बारिया , ब्लॉक हैल्थ सुपरवाईजर रामचन्द्र पटेल , सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी निर्मल गहलोत, निर्मला , महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता नर्मदा साहू , लैब टेक्नीशियन कमलेश जोशी, आशा सहयोगिनी गंगा मेवाड़ा , पूजा, हरलेखा, साथिन अनीता कंवर , रेडियोग्राफर जय वर्धनसिंह चौहान, विनोद चौधरी, राजेंद्र सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। शिविर में सीएमएचओ कार्यालय ब्यावर से मेडिकल वेन में एक्सरे की मशीन से टीबी स्क्रीनिंग हेतु ग्रामीणों के एक्सरे किए गए व टीबी के लक्षण जैसे लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना आदि के बारे में जानकारी दी और समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें आगे की जांच एवं उपचार हेतु चिन्हित किया गया। चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा टीबी मरीजों को निःशुल्क जांच, दवा एवं पोषण सहायता (DBT) प्रदान की जा रही है। इसके तहत मरीजों के बैंक खातों में सीधे राशि भेजी जाती है ताकि वे बेहतर पोषण प्राप्त कर सकें। इस दौरान टीम ने घर-घर जाकर जागरूकता अभियान भी चलाया और लोगों को बताया कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते मरीज समय पर इलाज ले और दवा का नियमित सेवन करे। शिविर में प्रशासक देवा काठात , ग्राम विकास अधिकारी मनोज राव , दिनेश आदि ग्रामवासियो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाना तथा आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी NH-162 पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार ट्रक से टकराई, दो महिलाएं व एक बच्चा घायल रायपुर के समीप नेशनल हाईवे 162 पर एक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक कार अज्ञात कारणों से अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्रक के पीछे जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार दो महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला और प्राथमिक सहायता प्रदान की। बाद में घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। #RaipurNews #RoadAccident #NH162 #BreakingNews #AccidentNews #RajasthanNews #RoadSafety #CarAccident #HighwayAccident #LocalNews1
- ब्यावर :- शहर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ब्यावर के कार्यालय के बाहर अत्यधिक कचरा पसरा है एवं यह कचरा सीएमएचओ कार्यालय से लेकर रेन बसेरा के पास भी फैला हुआ है ।1
- Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान1
- नागौर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण हीट वेव प्रबंधन एवं बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने मंगलवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़वा तथा उप स्वास्थ्य केंद्र अठीयासन का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सैनी ने निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में उपलब्ध दवाइयों, साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, रिकॉर्ड संधारण तथा कार्मिकों की उपस्थिति की समीक्षा की। उन्होंने वर्तमान गर्मी एवं हीट वेव की स्थिति को देखते हुए चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक दवाइयों, ओआरएस, पेयजल, शीतल कक्ष तथा आपातकालीन उपचार व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन को लू से बचाव संबंधी जागरूकता गतिविधियां चलाने के लिए कहा। डॉ. जुगल किशोर सैनी ने 15 वर्ष तक की बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए चिकित्सा स्टाफ को निर्देश दिए कि वे विद्यालय स्तर पर जाकर बालिकाओं एवं अभिभावकों को एचपीवी टीके के महत्व के बारे में जागरूक करें तथा पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, लैब जांच, दवा वितरण, जननी सुरक्षा योजनाओं तथा रोगी हित सेवाओं को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही समय पर ओपीडी संचालन, मरीजों से संवेदनशील व्यवहार तथा शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डिड़िया कलाँ का भी दौरा किया। यहां उन्होंने स्कूल स्टाफ एवं छात्राओं से संवाद कर एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक किया तथा अधिकाधिक बालिकाओं को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से यह अभियान सफल बनाया जाएगा।4
- हीट वेव अलर्ट के बीच CMHO का औचक निरीक्षण, अस्पतालों में व्यवस्थाओं की परखी हकीकत; HPV टीकाकरण पर दिया जोर नागौर। भीषण गर्मी और हीट वेव के खतरे के बीच चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने मंगलवार को जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रोल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बोड़वा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अठीयासन उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डॉ. सैनी ने अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, रिकॉर्ड संधारण और स्टाफ की उपस्थिति को बारीकी से परखा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि हीट वेव को देखते हुए ओआरएस, जरूरी दवाइयां, शीतल कक्ष और आपातकालीन उपचार व्यवस्था हर हाल में दुरुस्त रहे। उन्होंने चिकित्सा स्टाफ को निर्देशित किया कि आमजन को लू से बचाव के लिए जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाएं। गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को सावधानियों की जानकारी दी जाए, ताकि गर्मी से होने वाली बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके। वहीं, 15 वर्ष तक की बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी पात्र बालिका को टीकाकरण से वंचित नहीं रखा जाए। स्कूलों में जाकर छात्राओं और अभिभावकों को टीके के महत्व के बारे में समझाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में बेहद कारगर है। निरीक्षण के दौरान नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, लैब जांच, दवा वितरण और जननी सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया। साथ ही ओपीडी समय पर संचालित करने, मरीजों से संवेदनशील व्यवहार रखने और शिकायतों का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। डॉ. सैनी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डिड़िया कलां का भी दौरा कर छात्राओं से संवाद किया और एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के बेहतर समन्वय से ही यह अभियान सफल होगा।1
- लीलिया के एक सफल बिजनेसमैन श्री मान भंवर सिंह जी के सुपुत्र की बारात प्रस्थान हेलीकॉप्टर द्वारा भाई को शादी की बहुत बहुत शुभकामनाएं आपका जीवन खुशहाल हो1
- *डाबी(बूंदी)* : डाबी हाईवे के पास हेवी ड्यूटी क्रेन में भीषण आग,चलती क्रेन में आग लगने से सड़क पर मची अफरा-तफरी, सूचना पर पहुंची टीम, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी, चालक ने कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला, देखते ही देखते क्रेन जलकर खाक हुई।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र घोटाले की जांच तेज, SOG टीम ने खंगाले अस्पताल रिकॉर्ड ब्यावर में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने के मामले में जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। इस प्रकरण में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम जांच के लिए ब्यावर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओजी टीम ने अमृतकौर अस्पताल से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज तलब किए हैं, जिनकी बारीकी से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं। जांच के दौरान टीम अस्पताल के रिकॉर्ड, मेडिकल बोर्ड की कार्यप्रणाली और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की गहन पड़ताल कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है और लोग जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं।1
- थाना जसनगर: गश्त के दौरान मौजा भैंसड़ा क्षेत्र में लूणी नदी से अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर मय ट्रॉली जब्त किए गए। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ नागौर पुलिस का सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।2