आंगनबाड़ी बहनों को नियुक्ति पत्र, स्मार्टफोन और नए केंद्रों का लोकार्पण शाहजहांपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सोमवार को विकास भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं की मौजूदगी में देखा गया। इस दौरान प्रदेश स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र, स्मार्टफोन व ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस वितरण तथा पूर्ण हो चुके बाल विकास परियोजना कार्यालय सह-गोदाम और आंगनबाड़ी केंद्रों के लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद शाहजहांपुर से 3 आंगनबाड़ी कार्यकत्री और 346 आंगनबाड़ी सहायिकाओं का पारदर्शी ऑनलाइन चयन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए और उन्हें बेहतर कार्य के लिए प्रेरित किया गया। विधायक ददरौल अरविन्द कुमार ने नवनियुक्त कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने-अपने आंगनबाड़ी केंद्रों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करें और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाएं। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने निर्देश दिए कि उपलब्ध कराए गए स्मार्टफोन का प्रभावी उपयोग करते हुए पोषण ट्रैकर सहित सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों और माताओं के पोषण स्तर की निगरानी और बेहतर ढंग से की जा सके। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविन्द रस्तोगी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और आंगनबाड़ी सेवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

- सब्सक्राइब लाइक फॉलो करें2
- सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल आग में स्वाहा, विधायक ने दिया मुआवजे का आश्वासन #ShahjahanpurNews Chief Minister Office Uttar Pradesh DM Shahjahanpur Arvind Kumar Singh Pankaj Yadav PK24News @highlight #holidayhours #easterweek #easterweekend #goodfriday #easter #eastersunday #easterevents #eastercelebration #semanasanta #jesus1
- मदनापुर (शाहजहांपुर): क्षेत्र के मनोरंजन और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। विकास खंड मदनापुर के ग्राम फिरोजपुर में नवनिर्मित 'शिवगंगा वाटर पार्क' का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ददरौल (136) विधायक अरविंद सिंह ने फीता काटकर पार्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की आधुनिक सुविधाओं का विस्तार सराहनीय है। इससे न केवल स्थानीय लोगों को मनोरंजन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उद्घाटन के दौरान वाटर पार्क प्रबंधन ने बताया कि यहां बच्चों और बड़ों के लिए आधुनिक राइड्स और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस नई सौगात पर हर्ष व्यक्त किया।1
- शाहजहांपुर में ‘दामिनी पहल’ का शुभारम्भ | 32 महिलाओं का सम्मान | Mission Shakti 5.01
- शाहजहांपुर /ददरौल विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता के बीच आपका सेवक लखन प्रताप सिंह ने जनसम्पर्क कर क्षेत्र की समस्याओं को सुना और लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान ग्रामीणों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। जनसम्पर्क के दौरान लखन प्रताप सिंह ने कहा कि ददरौल क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और रोजगार जैसे मुद्दों पर लोगों से संवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की हर समस्या को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने भी अपनी समस्याएँ साझा करते हुए विकास कार्यों की आवश्यकता बताई और भविष्य में बेहतर सुविधाओं की उम्मीद जताई। कार्यक्रम में युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे माहौल पूरी तरह जनसमर्थन से सराबोर दिखा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए ऐसे जनप्रतिनिधियों की आवश्यकता है जो हर समय जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और समाधान के लिए प्रयास करें।1
- Post by Asha Rani1
- Post by Ravi Kaithwar1
- जनपद शाहजहांपुर थाना पुवाया पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी खबरों में विज्ञापन के लिए सीधे संपर्क करें अनुभवी पत्रकारों की भी आवश्यकता है खबर पर हेडिंग से नंबर उठा सकते हैं2