भोपाल डॉ. विशाल सिंह बघेल (अध्यक्ष, यूनाइटेड प्राइवेट हॉस्पिटल्स डायरेक्टर्स एसोसिएशन) को भारतीय जनता पार्टी - अस्पताल निदेशकों द्वारा भव्य अभिनंदन एवं स्वागत समारोह आयोजित भोपाल डॉ. विशाल सिंह बघेल (अध्यक्ष, यूनाइटेड प्राइवेट हॉस्पिटल्स डायरेक्टर्स एसोसिएशन) को भारतीय जनता पार्टी - चिकित्सा प्रकोष्ठ, मध्य प्रदेश का प्रदेश संयोजक नियुक्त किए जाने पर एक गरिमामय अभिनंदन एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह विशेष आयोजन उनके इस महत्वपूर्ण दायित्व के सम्मान में तथा चिकित्सा समुदाय और स्वास्थ्य नीतियों को सशक्त बनाने की दिशा में उनके सक्रिय एवं गतिशील नेतृत्व के समर्थन और सामूहिक शुभकामनाएँ व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अस्पताल संचालक एवं चिकित्सक उपस्थित रहे। डॉ. जीशान अहमद, डॉ. जे. पी. पालीवाल सहित कई वरिष्ठ डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. बघेल को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। समारोह का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण रहा। उपस्थित वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. विशाल सिंह बघेल के नेतृत्व में चिकित्सा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और निजी अस्पतालों के हितों की रक्षा हेतु प्रभावी पहल की जाएगी। इस अवसर पर अपने संक्षिप्त उद्बोधन में डॉ. विशाल सिंह बघेल ने कहा कि यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि सेवा और उत्तरदायित्व का अवसर है। उन्होंने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि वे चिकित्सा समुदाय की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में समर्पित भाव से कार्य करेंगे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

- भोपाल राहुल गांधी ने कहा हमेशा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पहला स्पीकर लीडर ऑफ ऑपोजिशन होता है इतिहास में पहली बार एलओपी को बोलने नहीं दिया, मैंने बोला मुझे रोका गया मैने नरवाने जी की किताब का मुद्दा उठाया चाइना के टैंक आ रहे थे तो उन्होंने राजनाथ सिंह, अजीत डोभाल को फोन किया तो कोई जवाब नहीं दिया गया एस जयशंकर को फोन गया तो भी कोई जवाब नहीं आया 2 घंटे बाद फिर डिफेंस मिनिस्टर को कॉल किया प्रधानमंत्री से पूछने के लिए कहा , चीन पर हमला करने का निर्णय पीएम को लेना होता है चाइना की आर्मी अंदर आ रही थी और घंटों कोई जवाब नहीं मिला प्रधानमंत्री ने आर्मी चीफ से बात नहीं की, कमरे में छुप गए रक्षामंत्री से कहा जो करने हैं करें... आर्मी चीफ को लगा कि उन्हें अकेला छोड़ दिया गया है किताब, मैगजीन को कोड नहीं कर दिया में आज आपको बताना चाहता हूं.... में नरवाने जी की बात कर रहा था मुझे रोका लेकिन बेकग्राउंड में एक और चीज चल रही थी 4 महीने के लिए अमेरिका, इंडिया समझौता रुका हुआ था कृषि के मामले पर हिंदुस्तान की सरकार नहीं चाहती थी अमेरिका की कंपनियां , किसान, राजनेता नहीं चाहते थे कि अमेरिकी बड़ी बड़ी कम्पनियां हमारे यहां अनाज बेचे मेरा भाषण खत्म होते ही पीएम लोकसभा से गए और बिना कैबिनेट से पूछे ट्रंप को कॉल किया हिंदुस्तान के पीएम ने मुझे फोन किया यह ट्रंप ने ट्वीट किया यूएस इंडिया डील साइन करने की बात फोन पर मोदी ने कही 4 महीने डील रुकी हुई थी, लोकसभा से पीएम भागकर गए झूठा बहाना बनाया कि कांग्रेस की महिलाएं उन पर हमला करना चाहती थी शिवराज सिंह चौहान, राजनाथ सिंह, गडकरी से पूछिए... कैबिनेट में इसकी कोई बात नहीं हुई नरेंद्र मोदी ने फोन कर हिंदुस्तान के किसान, डेटा को बेच दिया इसके दो कारण हैं... पहला कारण अमेरिका में लाखों aepstiin फैला बंद हैं 30 लाख फाइल्स में ईमेल, मेसेज, वीडियो हैं जो रिलीज नहीं हुई हैं धमकाने के लिए हरदीप पुरी का नाम रिलीज किया... यह मेसेज है कि हमारी बात नहीं सुनी तो उन फाइल्स में से माल निकलेगा अनिल अंबानी मेरा मित्र नहीं है, पीएम मोदी बताएं उनका क्या रिश्ता है Aepstiin फाइल्स में उनका नाम है अदाणी का नाम हर जगह आपको दिखेगा एयरपोर्ट, सीमेंट, हर जगह अदाणी दिखेगा अडानी भाजपा का फाइनेंशियल स्ट्रक्चर है अमेरिका में अडानी के ऊपर क्रिमिनल केस हैं अमेरिका में केस का लक्ष्य नरेंद्र मोदी है यह दो कारण हैं , मोदी भागकर निकले ट्रंप को फोन किया और कहा सर आप जो चाहते हैं करो में आपके साथ हूं यह बात भाजपा आरएसएस के कार्यकर्ताओं के दिल में है जानते हैं नरेंद्र मोदी की आंख में आंख मिलाकर देखिए वो कॉम्प्रोमाइज्ड हैं1
- Post by Asif Khan1
- आज राहुल गांधी में भोपाल में युद्ध कांग्रेस को हिम्मत देते हुए कहां की किसी से डरने की जरूरत नहीं है उन कांग्रेस के कार्यकर्ता हो मजबूती से अपनी आवाज बुलंद कर कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलो राजधानी भोपाल पहुंचे थे आज राहुल गांधी किसान चौपाल के लिए1
- भोपाल 7 दिन में 16 साल के हफीज़ मोहम्मद अल्तमश ने मुकम्मल किया कुरआन जो कि कबीले तारीफ है1
- भोपाल राहुल गांधी के भोपाल दौरे पर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का बयान* राहुल गांधी को कोई गंभीरता से लेता नहीं है इन्हें नहीं पता कि मप्र में फसलें कौन सी होती है राहुल गांधी जैसे लोग चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं,जिन्होंने अपना जन्मदिन एयरोप्लेन में मनाने का काम किया है इन्हें नहीं पता कि किसान की पीड़ा क्या है ये लोग पिसा पिसाया आटा खाते हैं,इन्हें तो ये भी नहीं पता कि गेंहू से आटा कैसे बनता है जब कांग्रेस किसानों की बात करती है तो मुझे हंसी आती है2
- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज भोपाल में आयोजित सभा में ललकारा1
- *Breaking~भोपाल* *राजधानी में छुरीबाज बदमाशों का निकला जुलूस!* *बैरागढ़ क्षेत्र में दुकान के काउंटर पर शराब पीने से रोकने पर बदमाशों ने युवक पर किया था जान लेवा हमला।*1
- भोपाल में शिक्षा का मंदिर अब व्यापार का अड्डा बन चुका है। क्या आप जानते हैं कि आपके बच्चे की किताबों की लिस्ट स्कूल नहीं, बल्कि 'किताब माफिया' तय कर रहे हैं? सरकारी राजपत्र को ठेंगा दिखाकर निजी स्कूल और चुनिंदा बुक सेलर्स 70 फीसदी कमीशन का खेल खेल रहे हैं। हद तो तब हो गई जब जिला शिक्षा अधिकारी ने कम दाम की किताबों का आदेश जारी किया और महज 72 घंटे में माफिया के डर से उसे वापस ले लिया। आखिर कब तक अभिभावक इस सिंडिकेट के हाथों लुटते रहेंगे? मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से की गई इस बड़ी शिकायत पर देखिए हमारी खास रिपोर्ट..."1