शेखापुर समेत भुता, मगरासा व कई गांवों में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई भुता क्षेत्र के ग्राम शेखापुर सहित भुता, मगरासा और आसपास के कई गांवों में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए और केक काटकर उत्सव की शुरुआत की गई। ग्राम शेखापुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 122 विधानसभा फरीदपुर से भाजपा के प्रबल दावेदार छत्रपाल सिंह दिवाकर उपस्थित रहे। और जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नंबर 54 से राजेश गुरुजी, संयुक्त जनादेश पार्टी के प्रदेश मंत्री मोहित अवस्थी, सुरेश चंद्र शुक्ला, रामदेव मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी वीर सेन गौतम, एडवोकेट प्रदीप मौर्या सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा जितेंद्र शुक्ला, बृजेश शुक्ला, अनूप शुक्ला, अमित शुक्ला, रामनारायण तिवारी, कामेश तिवारी, लक्ष्मी नारायण तिवारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं भुता, मगरासा और अन्य गांवों में भी भगवान परशुराम जयंती पर विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान भगवान परशुराम जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया गया। पूरे क्षेत्र में उत्सव को लेकर श्रद्धा, उल्लास और एकता का माहौल देखने को मिला।

- संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की हुई मौत, परिवार में छाया मातम भुता। थाना क्षेत्र अटकोना में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 25 वर्षीय एक युवती ने रात्रि में कमरे में लगे पंखे से दुपट्टा का फंदा डालकर झूल गयी। जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम भेज दिया है। ग्राम अटकोना निवासी नन्हेंलाल की बेटी 25 वर्षीय शोभा किसी बात से परेशान होकर जब घर परिवार के लोग रात्रि में सो रहे थे। तभी रात्रि में किसी समय कमरे में लगे पंखे से दुपट्टा का फंदा डालकर झूल गयी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। जब सुबह उसके परिवारजनों उसे फंदे पर लटकता देख, तो उनके होश उड़ गए,। अचानक हुई इस घटना से परिवारजनो में भारी कोहराम मच गया।इधर सूचना पर पहुंची पुलिस बा फॉरेनसिंक टीम मौके पर पहुंचकर गहनता से जांच पड़ताल की है। तथा पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा मृत्यु कैसे हुई है। परिवारजनों ने बताया कि शोभा बीमार रहती थी। जिस कारण वह परेशान रहने लगी थी । मृतका तीन भाई और पांच बहने थी। मृतका के पिता नन्हेंलाल खेती-बाड़ी का काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक परिजन पीएम करने से भी मना कर रहे थे। लेकिन पुलिस पुलिस के समझाने पर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है जिससे मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जायेगा। इधर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टिया आत्महत्या प्रतीत हो रही है । पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Raunak Ali Ansari1
- Bareilly Ke Thana navabganj Se Badi khabar/ apradhik mamla navabganj/ khabar Judi Gau taskar se/ Gau taskar ki hui girftari/ teen 3 gokas girftar/ chitradhikari Nilesh Mishr ka bada byan/ Ghayal hua apraadhi navabganj1
- 24 अप्रैल से शुरू होगा वली मियां का 36वां उर्स, देश-विदेश से आएंगे जायरीन बरेली से अवधेश शर्मा की रिपोर्ट बरेली। आस्ताना ए आलिया मोहम्मदिया (दरगाह वली मियां) में हज़रत अल्हाज मौलाना वली मोहम्मद साहब रहमतुल्लाह अलैह (वली मियां) के 36वें चार रोज़ा उर्स-ए-मोहम्मदी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पोस्टर जारी किया गया। बताया1
- मऊ में एक खंभे पर बहुत जबरदस्त फाटट हो गया मैं आपको बता दूं तार कमजोर पढ़ने से और लोड ज्यादा होने से ऊपर से गर्मी बहुत तेज पड़ रही है यानी टेंपरेचर ज्यादा है,1
- बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश व्यापारियों की बैठक, अकरम खान बने जिला अध्यक्ष, कमल गुप्ता महामंत्री माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत, बरेली सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल, उत्तर प्रदेश (पंजी.) की एक महत्वपूर्ण बैठक बरेली स्थित रॉयल पटियाला अजंता में व्यापारियों की एकजुटता, अधिकारों की रक्षा और सरकारी विभागों द्वारा हो रहे कथित उत्पीड़न के मुद्दे जोर-शोर से उठाए गए। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में व्यापारियों के लिए संगठित रहना और संबंधित एक्ट व नियमों का अध्ययन करना अत्यंत आवश्यक हो गया है। इस अवसर पर संगठनात्मक विस्तार करते हुए अकरम खान को बरेली का जिला अध्यक्ष तथा कमल गुप्ता को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए लोकेश अग्रवाल ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले के व्यापारियों के सम्मान की रक्षा होगी और उन्हें अनावश्यक उत्पीड़न से राहत मिलेगी। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज व्यापारी लगभग 28 विभागों की प्रताड़ना झेल रहा है, जिससे व्यापार करना कठिन होता जा रहा है। उन्होंने स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिजली विभाग को पहले अपने सर्वर सिस्टम को दुरुस्त करना चाहिए, उसके बाद ही स्मार्ट मीटर लागू किए जाने चाहिए। लोकेश अग्रवाल ने यह भी कहा कि समाज में व्यापारियों की छवि को गलत तरीके से अपराधी के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसे बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बड़े उद्योग घरानों और ऑनलाइन कारोबार के लिए अलग नियम लागू कर रही है, जबकि छोटे व्यापारियों पर सख्ती बढ़ाई जा रही है। फूड विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा बार-बार सैंपलिंग कर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जबकि खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता पर प्रभाव डालने वाले कारकों जैसे भूगर्भ जल, नदियों व नहरों के पानी में रसायनों की मौजूदगी तथा कृषि में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशकों के लिए स्पष्ट मानक तय नहीं हैं। ऐसे में केवल व्यापारियों पर कार्रवाई करना अनुचित है। बैठक में प्रीपेड मीटर के विरोध को लेकर भी बड़ा निर्णय लिया गया। संगठन ने घोषणा की कि पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर रैलियां निकालकर प्रीपेड मीटर का विरोध किया जाएगा और पुतला दहन किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर मांग की जाएगी कि प्रीपेड मीटर केवल उपभोक्ता की सहमति से ही लगाए जाएं और जिन उपभोक्ताओं पर जबरन लगाए गए हैं, उन्हें हटाकर पोस्टपेड मीटर पुनः लगाए जाएं। कार्यक्रम के अंत में संगठन ने व्यापारियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।1
- बरेली। गौ-रक्षा, आवारा पशुओं के संरक्षण तथा गौशालाओं में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस के प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि जिले में आवारा पशुओं की स्थिति अत्यंत दयनीय है, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं और शहरों में सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। गौशालाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा गया कि पशुओं के चारे की चोरी हो रही है और निरीक्षण के समय ही व्यवस्थाएं दिखावटी रूप से सुधारी जाती हैं। भूख से मजबूर गायें कचरा खाने को विवश हैं। संगठन ने मांग की कि पशुओं के लिए समुचित व्यवस्था, गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।1
- Bareilly mein ilaaj ka ek matra sthan/ kya aap kidney ki samasya se pareshan hai/ Dr Anish Beg Bareilly/ Dr Mohammed Aamir Ansari Bareilly/ Anish beg hospital Bareilly/ maliyon ki pulliya Bareilly/ ilaaj ka Sahi hospital Bareilly/1