logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरतराई में बारिश का कहर, उफनते नाले में बहा पुल आवागमन प्रभावित बरतराई में बारिश का कहर, उफनते नाले में बहा पुल उमरिया। जिले के ग्राम बरतराई में शनिवार देर रात हुई तेज बारिश के चलते प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बना पुल क्षतिग्रस्त होकर बह गया। नाले में तेज पानी के बहाव के कारण पुल का ऊपरी हिस्सा बह जाने से गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों के मुताबिक देर रात अचानक तेज बारिश शुरू हुई। बारिश के बाद नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और पुल के ऊपर से पानी की तेज धार बहने लगी। पानी के दबाव के कारण पुल का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर बह गया। पुल के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का तत्काल निरीक्षण कर पुल की मरम्मत कराने और आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

1 hr ago
user_Deepak kumar verma
Deepak kumar verma
Local News Reporter बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
3d87318e-757e-41df-b993-d8c53de7c805
e9511709-311e-47c1-8e42-d4d1123cab52
32e4d256-728f-489a-b759-941c224bda74

बरतराई में बारिश का कहर, उफनते नाले में बहा पुल आवागमन प्रभावित बरतराई में बारिश का कहर, उफनते नाले में बहा पुल उमरिया। जिले के ग्राम बरतराई में शनिवार देर रात हुई तेज बारिश के चलते प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बना पुल क्षतिग्रस्त होकर बह गया। नाले में तेज पानी के बहाव के कारण पुल का ऊपरी हिस्सा बह जाने से गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों के मुताबिक देर रात अचानक तेज बारिश शुरू हुई। बारिश के बाद नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और पुल के ऊपर से पानी की तेज धार बहने लगी। पानी के दबाव के कारण पुल का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर बह गया। पुल के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का तत्काल निरीक्षण कर पुल की मरम्मत कराने और आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नौरोजाबाद में शान से लहराया तिरंगा 🇮🇳 | ज्ञान सिंह ने किया ध्वजारोहण | स्वतंत्रता दिवस समारोह नौरोजाबाद | उमरिया: नगर परिषद नौरोजाबाद द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामलीला मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व सांसद परम सम्माननीय ज्ञान सिंह जी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपना संदेश दिया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष कुशल सिंह, उपाध्यक्ष नईमउल्ला बेग, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिव प्रसाद धुर्वे, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। देशभक्ति और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। 🇮🇳 स्टेट हेड मध्य प्रदेश फ़ैज़ मोहम्मद की खास रिपोर्ट। NEWS 24 PUBLIC TV — सच की आवाज़
    1
    नौरोजाबाद में शान से लहराया तिरंगा 🇮🇳 | ज्ञान सिंह ने किया ध्वजारोहण | स्वतंत्रता दिवस समारोह
नौरोजाबाद | उमरिया: नगर परिषद नौरोजाबाद द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामलीला मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व सांसद परम सम्माननीय ज्ञान सिंह जी ने ध्वजारोहण किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि ने नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपना संदेश दिया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष कुशल सिंह, उपाध्यक्ष नईमउल्ला बेग, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिव प्रसाद धुर्वे, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
देशभक्ति और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। 🇮🇳
स्टेट हेड मध्य प्रदेश फ़ैज़ मोहम्मद की खास रिपोर्ट।
NEWS 24 PUBLIC TV — सच की आवाज़
    user_NEWS 24 PUBLIC TV
    NEWS 24 PUBLIC TV
    Media company बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मानपुर के रक्सा में राष्ट्रध्वज की गरिमा पर सवाल! वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने मांगा स्पष्टीकरण” “मानपुर के रक्सा में राष्ट्रध्वज की गरिमा पर सवाल! वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने मांगा स्पष्टीकरण” “स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद सामने आए वीडियो में सीढ़ी-डंडे से ध्वज खोलने का प्रयास दिखाई देने का दावा, ग्रामीणों ने की जांच की मांग”। -उमरिया जिले की मानपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत रक्सा के ग्राम पंचायत ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रध्वज से संबंधित एक मामला सामने आया है। समारोह के बाद सामने आए वीडियो को लेकर ग्रामीणों ने राष्ट्रध्वज की गरिमा और सम्मान को लेकर सवाल उठाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, समारोह के दौरान राष्ट्रध्वज को ऊपर बांधकर लगाया गया। इसके बाद राष्ट्रगान सहित आरती, नारियल फोड़ने एवं पुष्पमाला अर्पित करने जैसे कार्यक्रम संपन्न हुए। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान राष्ट्रध्वज विधिवत रूप से फहराया नहीं गया। समारोह के बाद सामने आए वीडियो में कुछ लोग सीढ़ी एवं डंडे की सहायता से राष्ट्रध्वज को खोलने अथवा नीचे लाने का प्रयास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दृश्य को लेकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आपत्ति जताई और राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं निर्धारित मर्यादा के पालन को लेकर सवाल उठाए। ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर राष्ट्रध्वज से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूरी गरिमा एवं सम्मान के साथ संपन्न होनी चाहिए। वहीं, सामने आए वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग भी उठ रही है। इस मामले में संबंधित ग्राम पंचायत अथवा जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। संबंधित पक्ष का पक्ष प्राप्त होने के बाद उसे भी खबर में शामिल किया जाना उचित होगा। नोट: यह समाचार उपलब्ध वीडियो एवं मौके पर मौजूद ग्रामीणों की प्रतिक्रिया के आधार पर तैयार किया गया है। किसी व्यक्ति अथवा संस्था पर कोई निष्कर्षात्मक आरोप नहीं लगाया गया है।
    2
    मानपुर के रक्सा में राष्ट्रध्वज की गरिमा पर सवाल! वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने मांगा स्पष्टीकरण”

“मानपुर के रक्सा में राष्ट्रध्वज की गरिमा पर सवाल! वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने मांगा स्पष्टीकरण”
“स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद सामने आए वीडियो में सीढ़ी-डंडे से ध्वज खोलने का प्रयास दिखाई देने का दावा, ग्रामीणों ने की जांच की मांग”।                               -उमरिया जिले की मानपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत रक्सा के ग्राम पंचायत ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रध्वज से संबंधित एक मामला सामने आया है। समारोह के बाद सामने आए वीडियो को लेकर ग्रामीणों ने राष्ट्रध्वज की गरिमा और सम्मान को लेकर सवाल उठाए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, समारोह के दौरान राष्ट्रध्वज को ऊपर बांधकर लगाया गया। इसके बाद राष्ट्रगान सहित आरती, नारियल फोड़ने एवं पुष्पमाला अर्पित करने जैसे कार्यक्रम संपन्न हुए। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान राष्ट्रध्वज विधिवत रूप से फहराया नहीं गया।
समारोह के बाद सामने आए वीडियो में कुछ लोग सीढ़ी एवं डंडे की सहायता से राष्ट्रध्वज को खोलने अथवा नीचे लाने का प्रयास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दृश्य को लेकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आपत्ति जताई और राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं निर्धारित मर्यादा के पालन को लेकर सवाल उठाए।
ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर राष्ट्रध्वज से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूरी गरिमा एवं सम्मान के साथ संपन्न होनी चाहिए। वहीं, सामने आए वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग भी उठ रही है।
इस मामले में संबंधित ग्राम पंचायत अथवा जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। संबंधित पक्ष का पक्ष प्राप्त होने के बाद उसे भी खबर में शामिल किया जाना उचित होगा।
नोट: यह समाचार उपलब्ध वीडियो एवं मौके पर मौजूद ग्रामीणों की प्रतिक्रिया के आधार पर तैयार किया गया है। किसी व्यक्ति अथवा संस्था पर कोई निष्कर्षात्मक आरोप नहीं लगाया गया है।
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड जोहिला क्षेत्र नौरोजाबाद मैं आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण और संस्कृति एवं लोक नृत्य का कार्यक्रम किया गया 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड जोहिला क्षेत्र के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारी की उपस्थिति में नौरोजाबाद की स्कूली छात्र एवं छात्राओं के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर संस्कृत एवं लोक नृत्य पारंपरिक कार्यक्रमों की श्रेणी में अपने अपने प्रतिभाओं के अनुसार कलाकृतियां एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किया उक्त कार्यक्रम के संपन्न होने पर बच्चों को एसईसीएल के अधिकारियों द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई
    4
    साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड जोहिला क्षेत्र नौरोजाबाद मैं आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण और संस्कृति एवं लोक नृत्य का कार्यक्रम किया गया
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड जोहिला क्षेत्र के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारी की उपस्थिति में नौरोजाबाद की स्कूली छात्र एवं छात्राओं के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर संस्कृत एवं लोक नृत्य पारंपरिक कार्यक्रमों की श्रेणी में अपने अपने प्रतिभाओं के अनुसार कलाकृतियां एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किया उक्त कार्यक्रम के संपन्न होने पर बच्चों को एसईसीएल के अधिकारियों द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई
    user_Om Agrawal
    Om Agrawal
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • शहडोल कलेक्टर पाठ जयसवाल जी ने स्टेडियम में फहराया झंडा झंडा
    1
    शहडोल कलेक्टर पाठ जयसवाल जी ने स्टेडियम में फहराया झंडा झंडा
    user_Shahdol news
    Shahdol news
    Local News Reporter सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बाल गंगाधर तिलक वार्ड में उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस कटनी। बाल गंगाधर तिलक वार्ड 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 क्रमांक-1 में स्वतंत्रता दिवस का पर्व उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। वार्ड की पार्षद श्रीमती वंदना राज किशोर यादव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राज किशोर यादव की उपस्थिति में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे पहरुवा प्राथमिक शासकीय शाला से हुई। इसके बाद 9 बजे इंदिरा नगर स्थित सरस्वती स्कूल, 9:30 बजे संजीवनी हॉस्पिटल इंदिरा नगर तथा 10 बजे इंदिरा नगर स्थित सामुदायिक भवन प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवा मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद पार्षद श्रीमती वंदना राज किशोर यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति जिम्मेदारियों की जानकारी दी। स्कूलों में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए पार्षद ने उन्हें पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद एवं स्वल्पाहार का वितरण किया गया। पार्षद श्रीमती वंदना राज किशोर यादव ने वार्डवासियों से संवाद करते हुए वार्ड के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने तथा सभी के सहयोग और समर्थन से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी अमित नायक, समाजसेवी मसीह साहब, भारत विश्वकर्मा, गरीबदास रजक, आनंद भारती, ताराबाई बर्मन, मुन्ना लोहार, रघुराई निषाद, विनोद रैदास सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार रामचरण रैदास ने व्यक्त किया। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन हुआ।
    2
    बाल गंगाधर तिलक वार्ड में उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कटनी। बाल गंगाधर तिलक वार्ड
💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥                           क्रमांक-1 में स्वतंत्रता दिवस का पर्व उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। वार्ड की पार्षद श्रीमती वंदना राज किशोर यादव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राज किशोर यादव की उपस्थिति में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे पहरुवा प्राथमिक शासकीय शाला से हुई। इसके बाद 9 बजे इंदिरा नगर स्थित सरस्वती स्कूल, 9:30 बजे संजीवनी हॉस्पिटल इंदिरा नगर तथा 10 बजे इंदिरा नगर स्थित सामुदायिक भवन प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवा मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के बाद पार्षद श्रीमती वंदना राज किशोर यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति जिम्मेदारियों की जानकारी दी। स्कूलों में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए पार्षद ने उन्हें पुरस्कार वितरित किए।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद एवं स्वल्पाहार का वितरण किया गया। पार्षद श्रीमती वंदना राज किशोर यादव ने वार्डवासियों से संवाद करते हुए वार्ड के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने तथा सभी के सहयोग और समर्थन से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।
कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी अमित नायक, समाजसेवी मसीह साहब, भारत विश्वकर्मा, गरीबदास रजक, आनंद भारती, ताराबाई बर्मन, मुन्ना लोहार, रघुराई निषाद, विनोद रैदास सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार रामचरण रैदास ने व्यक्त किया। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन हुआ।
    user_ज्योति तिवारी मीडिया
    ज्योति तिवारी मीडिया
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उमरिया जिला न्यायालय में ‘उल्लास’ की अनूठी पहल | कर्मचारियों का बढ़ा उत्साह | Umaria News उमरिया जिला न्यायालय में ‘उल्लास’ कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक गतिविधियों, खेलकूद प्रतियोगिताओं और विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, विधिक सेवा संस्थाओं एवं उनके परिवारों के बीच स्वस्थ और सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देना है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रियदर्शन शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में न्यायालयीन कर्मचारियों, न्यायिक अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहभागिता की। ‘उल्लास’ कार्यक्रम से कर्मचारियों के मनोबल और उत्साह को बढ़ावा मिला। 📍 स्थान: उमरिया, मध्य प्रदेश 📺 NEWS 24 PUBLIC TV वीडियो पसंद आए तो Like 👍, Share 🔄 और Channel Subscribe 🔔 जरूर करें। #Umaria #UmariaNews #UllasProgram #DistrictCourtUmaria #MadhyaPradesh #News24PublicTV #BreakingNews #UmariaDistrict #CourtNews #ViralNews
    1
    उमरिया जिला न्यायालय में ‘उल्लास’ की अनूठी पहल | कर्मचारियों का बढ़ा उत्साह | Umaria News
उमरिया जिला न्यायालय में ‘उल्लास’ कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक गतिविधियों, खेलकूद प्रतियोगिताओं और विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, विधिक सेवा संस्थाओं एवं उनके परिवारों के बीच स्वस्थ और सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देना है।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रियदर्शन शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में न्यायालयीन कर्मचारियों, न्यायिक अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहभागिता की। ‘उल्लास’ कार्यक्रम से कर्मचारियों के मनोबल और उत्साह को बढ़ावा मिला।
📍 स्थान: उमरिया, मध्य प्रदेश
📺 NEWS 24 PUBLIC TV
वीडियो पसंद आए तो Like 👍, Share 🔄 और Channel Subscribe 🔔 जरूर करें।
#Umaria #UmariaNews #UllasProgram #DistrictCourtUmaria #MadhyaPradesh #News24PublicTV #BreakingNews #UmariaDistrict #CourtNews #ViralNews
    user_NEWS 24 PUBLIC TV
    NEWS 24 PUBLIC TV
    Media company बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • उमरिया जिला मध्य प्रदेश में दिनांक 14 एवं 15 अगस्त 2026 को दिन रात बारिश बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त। उमरिया जिला मुख्यालय अंतर्गत दिनांक 14 और 15 अगस्त 26 को भारी बारिश हुई है जिस कारण से पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों को घरो से निकलना मुश्किले हो गया है ।दिन भर बारिश के कारण आज उमरिया जिला मुख्यालय मे लोगो का जन जीवन अस्त व्यस्त रहा है । पानी गिरने के कारण लोगों को घर के कामों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। लोग जन जीवन और घर का मार्केट का काम नहीं कर पा रहे है ।और रात कोभी पानी गिरने की बहुत उम्मीद है ।
    1
    उमरिया जिला मध्य प्रदेश में दिनांक 14 एवं 15 अगस्त 2026 को दिन रात बारिश बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त।
उमरिया जिला मुख्यालय अंतर्गत दिनांक 14 और 15 अगस्त 26 को भारी बारिश हुई है जिस कारण से पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों को घरो से निकलना मुश्किले हो गया है ।दिन भर बारिश के कारण आज उमरिया जिला मुख्यालय मे लोगो का जन जीवन अस्त व्यस्त रहा है । पानी गिरने के कारण लोगों को घर के कामों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। लोग जन जीवन और घर का मार्केट का काम नहीं कर पा रहे है ।और रात कोभी पानी गिरने की बहुत उम्मीद है ।
    user_मुकेश कुमार दुबे
    मुकेश कुमार दुबे
    Carpenter बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर सरस्वती हर सेकेंडरी स्कूल बिरसिंहपुर पाली में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक एवं लोक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल बिरसिंहपुर पाली में ध्वजारोहण और संस्कृति एवं लोक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6 की छात्राओं के द्वारा लोक नृत्य किया गया
    1
    15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर सरस्वती हर सेकेंडरी स्कूल बिरसिंहपुर पाली में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक एवं लोक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल बिरसिंहपुर पाली में ध्वजारोहण और संस्कृति एवं लोक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6 की छात्राओं के द्वारा लोक नृत्य किया गया
    user_Om Agrawal
    Om Agrawal
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मासूम से अभद्रता करने वाले नगर परिषद कर्मचारी निलंबित वीडियो वायरल होने पर सीएमओ की त्वरित कार्रवाई। जैतहरी नगर परिषद कार्यालय में मिठाई मांगने गए एक मासूम बच्चे के बाल पकड़कर घसीटने का शर्मनाक मामला सामने आया है घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और मासूम के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
    2
    मासूम से अभद्रता करने वाले नगर परिषद कर्मचारी निलंबित वीडियो वायरल होने पर सीएमओ की त्वरित कार्रवाई। 
जैतहरी नगर परिषद कार्यालय में मिठाई मांगने गए एक मासूम बच्चे के बाल पकड़कर घसीटने का शर्मनाक मामला सामने आया है घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और मासूम के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.