logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिल्ली पब्लिक स्कूल के बाहर पेरेंट्स ने किया हंगामा...

7 hrs ago
user_Pro hindustan tv
Pro hindustan tv
दिल्ली छावनी, नई दिल्ली, दिल्ली•
7 hrs ago

दिल्ली पब्लिक स्कूल के बाहर पेरेंट्स ने किया हंगामा...

More news from दिल्ली and nearby areas
  • बहादुरगढ़ पुलिस ने नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले एक बड़े गि'रोह का प;र्दाफाश किया है। पुलिस ने एक महिला समेत 3 आ!रोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का सरगना अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन दिन का एक नवजात बच्चा भी बरामद किया है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी नवजात बच्चे को पंजाब के फरीदकोट से खरीद कर लाये थे और दिल्ली बे'चने जा रहे थे। DCP मयंक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी सलीम और अखिल के रूप में हुई है, जबकि महिला आरोपी पंजाब के मुक्तसर की रहने वाली बेअंत कौर है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह पांच सदस्यों का गिरोह है और इसका सरगना अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 2 लाख में खरीदकर 9 लाख 25 हजार में किया था सौदा जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी इस बच्चे को दिल्ली में एक निसंतान दंपति को बेचने वाले थे। आरोपियों ने नवजात को करीब सवा दो लाख रुपये में खरीदा था और इसका सौदा 9 लाख 25 हजार रुपये में किया गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए निसंतान दंपतियों को टारगेट करते थे। आरोपी सलीम किरयाना स्टोर चलाता है, जबकि अखिल सीएससी सेंटर संचालक है। गिरोह पंजाब से महाराष्ट्र तक कर चुका है तस्करी जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरोह का नेटवर्क काफी बड़ा है। गिरोह के सरगना की पत्नी और गिरफ्तार महिला आरोपी की बेटी नर्स हैं, जिनकी मदद से बच्चों की तस्करी की जाती थी। यह गिरोह पंजाब से लेकर महाराष्ट्र तक बच्चों की तस्करी कर चुका है और अब तक पांच वारदातों का खुलासा हो चुका है। बहादुरगढ़ पुलिस ने आरोपियों के पास से दो गाड़ियां और कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
    1
    बहादुरगढ़ पुलिस ने नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले एक बड़े गि'रोह का प;र्दाफाश किया है। पुलिस ने एक महिला समेत 3 आ!रोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का सरगना अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन दिन का एक नवजात बच्चा भी बरामद किया है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी नवजात बच्चे को पंजाब के फरीदकोट से खरीद कर लाये थे और दिल्ली बे'चने जा रहे थे।
DCP मयंक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी सलीम और अखिल के रूप में हुई है, जबकि महिला आरोपी पंजाब के मुक्तसर की रहने वाली बेअंत कौर है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह पांच सदस्यों का गिरोह है और इसका सरगना अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
2 लाख में खरीदकर 9 लाख 25 हजार में किया था सौदा
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी इस बच्चे को दिल्ली में एक निसंतान दंपति को बेचने वाले थे। आरोपियों ने नवजात को करीब सवा दो लाख रुपये में खरीदा था और इसका सौदा 9 लाख 25 हजार रुपये में किया गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए निसंतान दंपतियों को टारगेट करते थे। आरोपी सलीम किरयाना स्टोर चलाता है, जबकि अखिल सीएससी सेंटर संचालक है।
गिरोह पंजाब से महाराष्ट्र तक कर चुका है तस्करी
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरोह का नेटवर्क काफी बड़ा है। गिरोह के सरगना की पत्नी और गिरफ्तार महिला आरोपी की बेटी नर्स हैं, जिनकी मदद से बच्चों की तस्करी की जाती थी। यह गिरोह पंजाब से लेकर महाराष्ट्र तक बच्चों की तस्करी कर चुका है और अब तक पांच वारदातों का खुलासा हो चुका है। बहादुरगढ़ पुलिस ने आरोपियों के पास से दो गाड़ियां और कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
    user_Gaurav verma
    Gaurav verma
    Administrative attorney करोल बाग, मध्य दिल्ली, दिल्ली•
    22 min ago
  • नई दिल्ली स्थित मलेशिया हाई कमीशन में बड़े ही उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ “मलेशिया कार्निवल” का आयोजन किया गया है। इस खास आयोजन का उद्देश्य भारत और मलेशिया के बीच सांस्कृतिक, पर्यटन और व्यापारिक संबंधों को और मजबूत बनाना है। कार्निवल में मलेशिया की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक नृत्य, स्वादिष्ट व्यंजन और पर्यटन स्थलों की झलक देखने को मिली साथ ही यहाँ आए मेहमानों को मलेशिया की कला, संस्कृति और खान-पान को करीब से जानने का अवसर मिला इसके साथ ही मलेशिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों जैसे कुआलालंपुर, लंगकावी, पेनांग और मलक्का के बारे में भी जानकारी दी गई साथ ही भारतीय लोगो को मलेशिया मे हॉलिडे मनाने और व्यापार को बढ़ाने की बात कही इस कार्यक्रम में राजनयिक, गणमान्य अतिथि, व्यापारिक प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। सभी लोग मलेशिया की रंग-बिरंगी संस्कृति और मेहमान नवाजी का आनंद ले रहे हैं। मलेशिया कार्निवल मे बड़ो के लिए ही नहीं बल्कि बच्चों के लिए तरह तरह की गेमस का भी इंतजाम था कार्निवल मे आये लोगो के लिए रेफल ड्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा मलेशिया कार्निवल न सिर्फ एक सांस्कृतिक उत्सव है, बल्कि यह दोनों देशों के बीच दोस्ती और सहयोग को और मजबूत करने का एक बेहतरीन मंच भी है।
    1
    नई दिल्ली स्थित मलेशिया हाई कमीशन में बड़े ही उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ “मलेशिया कार्निवल” का आयोजन किया गया है।
इस खास आयोजन का उद्देश्य भारत और मलेशिया के बीच सांस्कृतिक, पर्यटन और व्यापारिक संबंधों को और मजबूत बनाना है।
कार्निवल में मलेशिया की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक नृत्य, स्वादिष्ट व्यंजन और पर्यटन स्थलों की झलक देखने को मिली साथ ही 
यहाँ आए मेहमानों को मलेशिया की कला, संस्कृति और खान-पान को करीब से जानने का अवसर मिला इसके साथ ही मलेशिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों जैसे कुआलालंपुर, लंगकावी, पेनांग और मलक्का के बारे में भी जानकारी दी गई साथ ही भारतीय लोगो को मलेशिया मे हॉलिडे मनाने और व्यापार को बढ़ाने की बात कही 
इस कार्यक्रम में राजनयिक, गणमान्य अतिथि, व्यापारिक प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। सभी लोग मलेशिया की रंग-बिरंगी संस्कृति और मेहमान नवाजी का आनंद ले रहे हैं।
मलेशिया कार्निवल मे बड़ो के लिए ही नहीं बल्कि बच्चों के लिए तरह तरह की गेमस का भी इंतजाम था 
कार्निवल मे आये लोगो के लिए रेफल ड्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा 
मलेशिया कार्निवल न सिर्फ एक सांस्कृतिक उत्सव है, बल्कि यह दोनों देशों के बीच दोस्ती और सहयोग को और मजबूत करने का एक बेहतरीन मंच भी है।
    user_RASHTRA SEARCH NEWS
    RASHTRA SEARCH NEWS
    Media house करोल बाग, मध्य दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • शीशमहल' में राघव चड्ढा की पिटाई? पूर्व AAP नेता नवीन जयहिंद का सनसनीखेज दावा- 'मुर्गा बनाकर मारा' आप सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राजनीतिक घमासान मच गया है. पूर्व आप नेता नवीन जयहिंद ने सनसनीखेज आरोप लगाया है कि राघव को 'शीशमहल' में बुलाकर अपमानित और प्रताड़ित किया गया था, जिसके कारण उन्हें इलाज के लिए विदेश जाना पड़ा. जहां पार्टी ने उन पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है, वहीं राघव ने इसे अपनी आवाज दबाने की कोशिश बताया है. आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा इन दिनों जनहित का मुद्दा उठाने के लिए नहीं, बल्कि राज्यसभा में उपनेता (डिप्टी लीडर) पद से हटाए जाने के बाद से सुर्खियों में हैं. तो वहीं, तरफ हरियाणा AAP के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया है. जयहिंद ने आरोप लगाया है कि राघव चड्ढा को दिल्ली के ‘शीशमहल’ (मुख्यमंत्री आवास) में बुलाकर न केवल अपमानित किया गया, बल्कि उनके साथ मारपीट भी हुई. इन सनसनीखेज दावों ने देश के राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है. क्या है ‘शीशमहल’ में पिटाई का पूरा मामला? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा की राजनीति में दबदबा रखने वाले नवीन जयहिंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक वीडियो जारी कर राघव चड्ढा पर तीखे प्रहार किए हैं. जयहिंद का दावा है कि राघव चड्ढा की आंखों में जो चोट आई थी, जिसका इलाज कराने वह लंदन (इंग्लैंड) गए थे, वह कोई सामान्य बीमारी नहीं थी. जयहिंद के मुताबिक, राघव को दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास यानी ‘शीशमहल’ में बुलाया गया और वहां उन्हें ‘मुर्गा’ बनाकर पीटा गया.
    1
    शीशमहल' में राघव चड्ढा की पिटाई? पूर्व AAP नेता नवीन जयहिंद का सनसनीखेज दावा- 'मुर्गा बनाकर मारा'
आप सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राजनीतिक घमासान मच गया है. पूर्व आप नेता नवीन जयहिंद ने सनसनीखेज आरोप लगाया है कि राघव को 'शीशमहल' में बुलाकर अपमानित और प्रताड़ित किया गया था, जिसके कारण उन्हें इलाज के लिए विदेश जाना पड़ा. जहां पार्टी ने उन पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है, वहीं राघव ने इसे अपनी आवाज दबाने की कोशिश बताया है.
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा इन दिनों जनहित का मुद्दा उठाने के लिए नहीं, बल्कि राज्यसभा में उपनेता (डिप्टी लीडर) पद से हटाए जाने के बाद से सुर्खियों में हैं. तो वहीं, तरफ हरियाणा AAP के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया है. जयहिंद ने आरोप लगाया है कि राघव चड्ढा को दिल्ली के ‘शीशमहल’ (मुख्यमंत्री आवास) में बुलाकर न केवल अपमानित किया गया, बल्कि उनके साथ मारपीट भी हुई. इन सनसनीखेज दावों ने देश के राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है.
क्या है ‘शीशमहल’ में पिटाई का पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा की राजनीति में दबदबा रखने वाले नवीन जयहिंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक वीडियो जारी कर राघव चड्ढा पर तीखे प्रहार किए हैं. जयहिंद का दावा है कि राघव चड्ढा की आंखों में जो चोट आई थी, जिसका इलाज कराने वह लंदन (इंग्लैंड) गए थे, वह कोई सामान्य बीमारी नहीं थी. जयहिंद के मुताबिक, राघव को दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास यानी ‘शीशमहल’ में बुलाया गया और वहां उन्हें ‘मुर्गा’ बनाकर पीटा गया.
    user_Vipin Singh
    Vipin Singh
    Delhi Cantonment, New Delhi•
    2 hrs ago
  • Delhi Police ने बाइक सवारों द्वारा ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से जुड़े एक वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर वाहन और सवारों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ आवश्यक प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए चालान जारी किया गया है।
    1
    Delhi Police ने बाइक
सवारों द्वारा ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से जुड़े एक वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है।
पुलिस ने वीडियो के आधार पर वाहन और सवारों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ आवश्यक प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए चालान जारी किया गया है।
    user_Nirmal Kumar
    Nirmal Kumar
    Voice of people महरौली, दक्षिण दिल्ली, दिल्ली•
    4 hrs ago
  • दिल्ली करोलबाग के नामी गिरामी ज्योतिषाचार्य एवं जोहरी डा पुनीत भोला के संगठन से जुड़ा हुआ था अशोक खरात... ज्योतिषाचार्य डॉ भोला बोले हमें सावधान रहना चाहिए...... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    दिल्ली करोलबाग के नामी गिरामी ज्योतिषाचार्य एवं जोहरी डा पुनीत भोला के संगठन से जुड़ा हुआ था अशोक खरात... ज्योतिषाचार्य डॉ भोला बोले हमें सावधान रहना चाहिए...... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Hauz Khas, South Delhi•
    5 hrs ago
  • अब बिना गैस कनेक्शन के भी ले सकेंगे 5 kg वाला का LPG सिलेंडर, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; बस दिखाना होगा पहचान पत्र दिल्ली में रहने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें गैस सिलेंडर लेने के लिए नियमित LPG कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी। दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि वैध पहचान पत्र दिखाकर 5 किलो वाला गैस सिलेंडर लिया जा सकता है। दिल्ली में रहने वाले लाखों प्रवासी मजदूरों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। अक्सर काम की तलाश में दूसरे राज्यों से दिल्ली आने वाले मजदूरों के सामने सबसे बड़ी चुनौती रसोई गैस कनेक्शन की होती है। एड्रेस प्रूफ या रेगुलर कनेक्शन न होने के कारण उन्हें खाना पकाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन अब दिल्ली सरकार के खाद्य, आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग ने इस समस्या का समाधान निकाल लिया है। शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में विभाग ने स्पष्ट किया कि राहत उपाय के तौर पर अब कोई भी प्रवासी मजदूर बिना किसी रेगुलर एलपीजी कनेक्शन के भी सिलेंडर प्राप्त कर सकता है। इसके लिए उन्हें केवल अपना आधार कार्ड या कोई भी वैध पहचान पत्र दिखाना होगा। इसके बाद उन्हें 5 किलोग्राम वाला छोटा सिलेंडर तुरंत उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस फैसले से उन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा जो किराए के कमरों में रहते हैं और जिनके पास पते का स्थायी प्रमाण नहीं है।
    1
    अब बिना गैस कनेक्शन के भी ले सकेंगे 5 kg वाला का LPG सिलेंडर, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; बस दिखाना होगा पहचान पत्र
दिल्ली में रहने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें गैस सिलेंडर लेने के लिए नियमित LPG कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी। दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि वैध पहचान पत्र दिखाकर 5 किलो वाला गैस सिलेंडर लिया जा सकता है।
दिल्ली में रहने वाले लाखों प्रवासी मजदूरों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। अक्सर काम की तलाश में दूसरे राज्यों से दिल्ली आने वाले मजदूरों के सामने सबसे बड़ी चुनौती रसोई गैस कनेक्शन की होती है। एड्रेस प्रूफ या रेगुलर कनेक्शन न होने के कारण उन्हें खाना पकाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन अब दिल्ली सरकार के खाद्य, आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग ने इस समस्या का समाधान निकाल लिया है।
शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में विभाग ने स्पष्ट किया कि राहत उपाय के तौर पर अब कोई भी प्रवासी मजदूर बिना किसी रेगुलर एलपीजी कनेक्शन के भी सिलेंडर प्राप्त कर सकता है। इसके लिए उन्हें केवल अपना आधार कार्ड या कोई भी वैध पहचान पत्र दिखाना होगा। इसके बाद उन्हें 5 किलोग्राम वाला छोटा सिलेंडर तुरंत उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस फैसले से उन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा जो किराए के कमरों में रहते हैं और जिनके पास पते का स्थायी प्रमाण नहीं है।
    user_Rekha Panchal
    Rekha Panchal
    Delhi Cantonment, New Delhi•
    5 hrs ago
  • Post by Kishanveer Rajput
    1
    Post by Kishanveer Rajput
    user_Kishanveer Rajput
    Kishanveer Rajput
    Local News Reporter Mehrauli, New Delhi•
    6 hrs ago
  • सीएम हेल्पलाइन 1076 से जुड़े कर्मचारियों द्वारा वी-विन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ की गई शिकायतों का योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। सीएम ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के वेतन संबंधी मुद्दों और कार्यस्थल की समस्याओं का तत्काल और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। सीएम ने यूपीडेस्को की प्रबंध निदेशक को निर्देश दिया है। कहा है कि पूरे प्रकरण की गहन समीक्षा कर कंपनी स्तर पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निर्देश मिलते ही प्रबंध निदेशक यूपीडेस्को ने संबंधित कंपनी के शीर्ष प्रबंधन को स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया और उच्चस्तरीय वार्ता शुरू की गई। #cmhelpline #1076cmhelpline
    1
    सीएम हेल्पलाइन 1076 से जुड़े कर्मचारियों द्वारा वी-विन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ की गई शिकायतों का योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। सीएम ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के वेतन संबंधी मुद्दों और कार्यस्थल की समस्याओं का तत्काल और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। सीएम ने यूपीडेस्को की प्रबंध निदेशक को निर्देश दिया है।
कहा है कि पूरे प्रकरण की गहन समीक्षा कर कंपनी स्तर पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निर्देश मिलते ही प्रबंध निदेशक यूपीडेस्को ने संबंधित कंपनी के शीर्ष प्रबंधन को स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया और उच्चस्तरीय वार्ता शुरू की गई।
#cmhelpline #1076cmhelpline
    user_Gaurav verma
    Gaurav verma
    Administrative attorney करोल बाग, मध्य दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.