Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sri Lankan Cricket Board gives update as soon as Indian team arrives in sl
Chandan Cricket Hub
Sri Lankan Cricket Board gives update as soon as Indian team arrives in sl
More news from बिहार and nearby areas
- 🚨 15 हजार रुपये की घूस लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार! निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई 📝 Description: पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज अनुमंडल स्थित मलदहिया पंचायत में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव को कथित तौर पर 15 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस वीडियो में जानिए पूरा मामला, निगरानी विभाग की कार्रवाई और इस गिरफ्तारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। ⚠️ नोट: यह वीडियो उपलब्ध समाचार एवं प्रारंभिक जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। मामले की जांच जारी है और अंतिम तथ्य संबंधित विभाग की आधिकारिक रिपोर्ट एवं न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होंगे। 📌 🚨 15 हजार रुपये की घूस लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार! निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई 📝 Description: पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज अनुमंडल स्थित मलदहिया पंचायत में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव को कथित तौर पर 15 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस वीडियो में जानिए पूरा मामला, निगरानी विभाग की कार्रवाई और इस गिरफ्तारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। ⚠️ नोट: यह वीडियो उपलब्ध समाचार एवं प्रारंभिक जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। मामले की जांच जारी है और अंतिम तथ्य संबंधित विभाग की आधिकारिक रिपोर्ट एवं न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होंगे। 📌1
- *विद्युत बिलों के लंबित बकाये का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करें, आवश्यक होने पर मुख्यालय से तत्काल धनराशि की मांग करें: जिलाधिकारी* कुशीनगर*विद्युत बिलों के लंबित बकाये का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करें, आवश्यक होने पर मुख्यालय से तत्काल धनराशि की मांग करें: जिलाधिकारी* जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के लंबित विद्युत बिलों के बकाया भुगतान, विद्युत देयों की वसूली एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्युत विभाग तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विभागवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, पंचायत विभाग, ग्रामीण पेयजल, आंगनवाड़ी केंद्रों, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपलब्ध बजट के सापेक्ष लंबित विद्युत बिलों का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए। जिन विभागों के पास वर्तमान में धनराशि उपलब्ध नहीं है, वे बिना विलंब अपने-अपने मुख्यालय को आवश्यक धनराशि की मांग करते हुए पत्र प्रेषित करें तथा उसकी प्रति जिला प्रशासन को भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्युत बिलों के भुगतान हेतु आवश्यक धनराशि की मांग के संबंध में संबंधित विभागों के मुख्यालय को जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से भी आवश्यक पत्र प्रेषित किए जाएं, ताकि भुगतान की प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत बिलों की प्रभावी वसूली एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस कार्य में यदि किसी प्रकार के प्रशासनिक सहयोग अथवा संसाधनों की आवश्यकता होगी तो जिला प्रशासन हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगा। बैठक में विद्युत आपूर्ति, विभागीय समन्वय तथा अन्य संबंधित विषयों की भी विस्तृत समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जॉइंट मजिस्ट्रेट ,अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता विद्युत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।3
- चम्पारण के श्रमिक आंदोलन को मिली बड़ी पहचान, एटक के उप महासचिव बने ओम प्रकाश क्रांति खगड़िया/बेतिया। पश्चिम चम्पारण के श्रमिक आंदोलन के लिए गर्व की खबर है। खगड़िया में आयोजित ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के 24वें राज्य सम्मेलन में गठित नई राज्य कार्यसमिति में पश्चिम चम्पारण के वरिष्ठ श्रमिक नेता ओम प्रकाश क्रांति को उप महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से जिले के श्रमिक, किसान, आंगनबाड़ी, आशा, रसोईया, सफाई कर्मचारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में खुशी का माहौल है। ओम प्रकाश क्रांति को नई जिम्मेदारी मिलने पर किसान सभा के राधामोहन यादव, अशोक मिश्र एवं बब्लू दूबे, रसोईया यूनियन के लालबाबू राम, रामाश्रय हजरा, शंभूनाथ मिश्र और वीणा देवी, आशा संघ की आरती, साधना, वेणु, सुनीता, परशुराम ठाकुर एवं मुन्ना, आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की सुमन वर्मा, अजय वर्मा, सीमा, सरिता शुक्ला, शिल्पी, गोदावरी, सीता, स्नेहलता, पम्मी, अर्पण, प्रभा एवं हसीना, सफाई कर्मचारी यूनियन के विनय बागी, समाजसेवी नेहाल अहमद, नौजवान संघ के तारीक और इदू सहित विनय श्रीवास्तव तथा अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वाले नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि ओम प्रकाश क्रांति के राज्य नेतृत्व में शामिल होने से पश्चिम चम्पारण सहित पूरे बिहार के मजदूरों, किसानों और मेहनतकश वर्ग की समस्याओं को राज्य स्तर पर और अधिक मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने एटक के राज्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चम्पारण के संघर्षशील श्रमिक आंदोलन को उचित सम्मान और प्रतिनिधित्व मिला है। इससे जिले के श्रमिक संगठनों और कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक मजबूत होगा। चम्पारण के श्रमिक आंदोलन को मिली बड़ी पहचान, एटक के उप महासचिव बने ओम प्रकाश क्रांति खगड़िया/बेतिया। पश्चिम चम्पारण के श्रमिक आंदोलन के लिए गर्व की खबर है। खगड़िया में आयोजित ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के 24वें राज्य सम्मेलन में गठित नई राज्य कार्यसमिति में पश्चिम चम्पारण के वरिष्ठ श्रमिक नेता ओम प्रकाश क्रांति को उप महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से जिले के श्रमिक, किसान, आंगनबाड़ी, आशा, रसोईया, सफाई कर्मचारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में खुशी का माहौल है। ओम प्रकाश क्रांति को नई जिम्मेदारी मिलने पर किसान सभा के राधामोहन यादव, अशोक मिश्र एवं बब्लू दूबे, रसोईया यूनियन के लालबाबू राम, रामाश्रय हजरा, शंभूनाथ मिश्र और वीणा देवी, आशा संघ की आरती, साधना, वेणु, सुनीता, परशुराम ठाकुर एवं मुन्ना, आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की सुमन वर्मा, अजय वर्मा, सीमा, सरिता शुक्ला, शिल्पी, गोदावरी, सीता, स्नेहलता, पम्मी, अर्पण, प्रभा एवं हसीना, सफाई कर्मचारी यूनियन के विनय बागी, समाजसेवी नेहाल अहमद, नौजवान संघ के तारीक और इदू सहित विनय श्रीवास्तव तथा अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वाले नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि ओम प्रकाश क्रांति के राज्य नेतृत्व में शामिल होने से पश्चिम चम्पारण सहित पूरे बिहार के मजदूरों, किसानों और मेहनतकश वर्ग की समस्याओं को राज्य स्तर पर और अधिक मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने एटक के राज्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चम्पारण के संघर्षशील श्रमिक आंदोलन को उचित सम्मान और प्रतिनिधित्व मिला है। इससे जिले के श्रमिक संगठनों और कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक मजबूत होगा।1
- 🚨 प्यार का बुखार ऐसा चढ़ा कि दोनों घर छोड़कर हो गए फरार! आखिर क्या है पूरी कहानी? 📝 Description: बेतिया से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक और युवती साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका घर से फरार हो गए हैं। ⚠️ नोट: इस वायरल वीडियो या इससे जुड़े दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी के आधार पर साझा किया जा रहा है। आधिकारिक पुष्टि होने पर ही इसे अंतिम सत्य माना जाए। ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए Premchandra Kumar को Follow करें। l 🚨 प्यार का बुखार ऐसा चढ़ा कि दोनों घर छोड़कर हो गए फरार! आखिर क्या है पूरी कहानी? 📝 Description: बेतिया से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक और युवती साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका घर से फरार हो गए हैं। ⚠️ नोट: इस वायरल वीडियो या इससे जुड़े दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी के आधार पर साझा किया जा रहा है। आधिकारिक पुष्टि होने पर ही इसे अंतिम सत्य माना जाए। ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए Premchandra Kumar को Follow करें।1
- रामनगर में दिनदहाड़े 6 लाख की सनसनीखेज लूट, हथियारबंद बदमाशों ने बैंक से लौट रहे सीएसपी संचालक को बनाया निशाना बगहा पुलिस जिले के रामनगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था को चुनौती दे दी है। दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक से करीब 6 लाख रुपये लूटकर इलाके में सनसनी फैला दी। वारदात रामनगर–भवाल मुख्य मार्ग पर इमलिहवा टोला के समीप हुई, जहां अपराधियों ने पहले से घात लगाकर घटना को अंजाम दिया और रुपये लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, भवाल निवासी सीएसपी संचालक निर्भय सिंह रामनगर स्थित एसबीआई बैंक से करीब 6 लाख रुपये की निकासी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और हथियार का भय दिखाकर पूरी नकदी लूट ली। घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित को संभलने का भी मौका नहीं मिला और बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तत्काल आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ विभिन्न बिंदुओं पर जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम को लगाया गया है। शुरुआती जांच के आधार पर कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लूट में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।1