logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देवों के दरबार से धरा को हरा-भरा रखने का संकल्प: औरैया में नष्ट हुए पौधों की जगह 'एक विचित्र पहल' ने फिर रोपे नए पौधे! औरैया के देवकली मंदिर में समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक जन-जागरूकता विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। समिति ने अपने 'जीवनधारा पौधारोपण अभियान' के तहत लगाए गए 5100 पौधों का लक्ष्य पूरा होने के बाद अब उनकी सुरक्षा और देखभाल का जिम्मा उठाया है। विचार गोष्ठी में संस्थापकों ने पौधों की तुलना छोटे बच्चों से करते हुए कहा कि मानव जीवन इनके बिना संभव नहीं है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिन स्थानों पर पौधे नष्ट पाए गए, वहां समिति द्वारा फिर से नए पौधे रोपित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में देवकली मंदिर परिसर और सुभाष चौक पर नष्ट हुए पौधों की जगह नए पौधे लगाए गए। इस दौरान राजीव पोरवाल, आनन्द नाथ गुप्ता, मनीष पुरवार सहित कई पर्यावरण योद्धा मौजूद रहे और सभी ने पौधों की निरंतर देखभाल करने का संकल्प लिया।

7 hrs ago
user_दिलीप कुमार
दिलीप कुमार
Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

देवों के दरबार से धरा को हरा-भरा रखने का संकल्प: औरैया में नष्ट हुए पौधों की जगह 'एक विचित्र पहल' ने फिर रोपे नए पौधे! औरैया के देवकली मंदिर में समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक

जन-जागरूकता विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। समिति ने अपने 'जीवनधारा पौधारोपण अभियान' के तहत लगाए गए 5100 पौधों का लक्ष्य पूरा होने के बाद अब उनकी सुरक्षा और देखभाल का जिम्मा उठाया है। विचार गोष्ठी में संस्थापकों ने पौधों की तुलना

छोटे बच्चों से करते हुए कहा कि मानव जीवन इनके बिना संभव नहीं है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिन स्थानों पर पौधे नष्ट पाए गए, वहां समिति द्वारा फिर से नए पौधे रोपित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में देवकली मंदिर

cd9ae696-1e21-42f5-9163-d8744eeb66f4

परिसर और सुभाष चौक पर नष्ट हुए पौधों की जगह नए पौधे लगाए गए। इस दौरान राजीव पोरवाल, आनन्द नाथ गुप्ता, मनीष पुरवार सहित कई पर्यावरण योद्धा मौजूद रहे और सभी ने पौधों की निरंतर देखभाल करने का संकल्प लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर शांति एवं कानून-व्यवस्था का जायजा *आज दिनांक 27.09.2026 को पुलिस अधीक्षक औरैया एवं क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर शांति एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग करते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को क्षेत्र में निरंतर सतर्कता, प्रभावी गश्त एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अजीतमल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।*👇
    1
    थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर शांति एवं कानून-व्यवस्था का जायजा
*आज दिनांक 27.09.2026 को पुलिस अधीक्षक औरैया एवं क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर शांति एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग करते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को क्षेत्र में निरंतर सतर्कता, प्रभावी गश्त एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अजीतमल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।*👇
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • स्लग - उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के प्रदेश महामंत्री का औरैया में व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत ।* *ऐंकर -* औरैया में संजय गेट के पास उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट ) के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ के औरैया पहुँचने पर औरैया जिला इकाई के जिला अध्यक्ष बबलू बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों व व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। *वीओ -* उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री दिलीप सेठ ने कहा कि सरकार ने जिस प्रकार यूपीआई पर एमडीआर शुल्क लगाया है, वह कतई व्यापारिक हित में नहीं है। व्यापारी पहले से ही बहुत परेशान है, क्योंकि उद्योग जगत में 50% कब्जा ऑनलाइन कंपनियों का हो चुका है। बचा हुआ व्यापार बड़े-बड़े मार्ट और शॉपिंग मॉल ने चौपट कर दिया है। ऐसी स्थिति में व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का अनर्गल टैक्स नहीं लगाया जाना चाहिए, केंद्र सरकार एक देश एक टैक्स की बात करती है,तो फिर यह विभिन्न तरीके के टैक्स क्यों लगाये जा रहे हैं। *विओ -* दिलीप सेठ ने कहा कि आगामी 7 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 400 पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल यूपीआई में एमडीआर टैक्स के खिलाफ इटावा में एक विशाल सभा का आयोजन करेगा। और सरकार यदि टैक्स वापस नहीं लेती है तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान स्वतंत्र अग्रवाल, रामकुमार विश्नोई रवि शंकर शुक्ला, मलखान वर्मा, सतीश वर्मा, अमर बिश्नोई, रानू अवस्थी, दीपक अग्रवाल, मयंक शुक्ला एडवोकेट, के के चतुर्वेदी, रानू पांडे, दीपक पुरवार, रितेश गुप्ता, भानु राजपूत, अवधेश तिवारी रजत पांडे सहित बड़ी संख्या में व्यापारी रहे मौजूद। *वाइट -* दिलीप सेठ प्रदेश महा मंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट)
    1
    स्लग -  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के प्रदेश महामंत्री का औरैया में व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत ।*

*ऐंकर -*  औरैया में संजय गेट के पास उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट ) के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ के औरैया पहुँचने पर औरैया जिला इकाई के जिला अध्यक्ष बबलू बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों व व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया।
*वीओ -* उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के  महामंत्री दिलीप सेठ ने कहा कि सरकार ने जिस प्रकार यूपीआई पर एमडीआर शुल्क लगाया है, वह कतई व्यापारिक हित में नहीं है। व्यापारी पहले से ही बहुत परेशान है, क्योंकि उद्योग जगत में 50% कब्जा ऑनलाइन कंपनियों का हो चुका है। बचा हुआ व्यापार बड़े-बड़े मार्ट और शॉपिंग मॉल ने चौपट कर दिया है। ऐसी स्थिति में व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का अनर्गल टैक्स नहीं लगाया जाना चाहिए, केंद्र सरकार एक देश एक टैक्स की बात करती है,तो फिर यह विभिन्न तरीके के टैक्स क्यों लगाये जा रहे हैं।
*विओ -*  दिलीप सेठ ने कहा कि आगामी 7 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 400 पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल यूपीआई में एमडीआर टैक्स के खिलाफ इटावा में एक विशाल सभा का आयोजन करेगा। और सरकार यदि टैक्स वापस नहीं लेती है तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान स्वतंत्र अग्रवाल, रामकुमार विश्नोई रवि शंकर शुक्ला, मलखान वर्मा, सतीश वर्मा, अमर बिश्नोई, रानू अवस्थी, दीपक अग्रवाल, मयंक शुक्ला एडवोकेट, के के चतुर्वेदी, रानू पांडे, दीपक पुरवार, रितेश गुप्ता, भानु राजपूत, अवधेश तिवारी रजत पांडे सहित बड़ी संख्या में व्यापारी रहे मौजूद।
*वाइट -* दिलीप सेठ प्रदेश महा मंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट)
    user_Awanish Kumar
    Awanish Kumar
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ के जनपद आगमन पर व्यापारियों ने स्वागत किया औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ के जनपद आगमन पर व्यापारियों ने स्वागत किया। रविवार को संजय गेट के समीप जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर प्रदेश महामंत्री का अभिनंदन किया। इस मौके पर स्वतंत्र अग्रवाल, रामकुमार विश्नोई, रवि शंकर शुक्ला, मलखान वर्मा, सतीश वर्मा, अमर बिश्नोई, रानू अवस्थी, दीपक अग्रवाल, मयंक शुक्ला, कृष्णकांत चतुर्वेदी, रानू पांडे, दीपक पुरवार, रितेश गुप्ता, भानु राजपूत, अवधेश तिवारी, रजत पांडे, नैनी वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नेता मौजूद रहे।
    1
    औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ के जनपद आगमन पर व्यापारियों ने स्वागत किया
औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ के जनपद आगमन पर व्यापारियों ने स्वागत किया। रविवार को संजय गेट के समीप जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर प्रदेश महामंत्री का अभिनंदन किया। इस मौके पर स्वतंत्र अग्रवाल, रामकुमार विश्नोई, रवि शंकर शुक्ला, मलखान वर्मा, सतीश वर्मा, अमर बिश्नोई, रानू अवस्थी, दीपक अग्रवाल, मयंक शुक्ला, कृष्णकांत चतुर्वेदी, रानू पांडे, दीपक पुरवार, रितेश गुप्ता, भानु राजपूत, अवधेश तिवारी, रजत पांडे, नैनी वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नेता मौजूद रहे।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* रुरुगंज में प्लाट विवाद को लेकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक। प्लाट पर कब्जे और मालिकाना हक को लेकर दोनों पक्षों में चल रहा विवाद। विरोध जताते हुए संजीव नामक युवक टावर पर चढ़ा, मौके पर जुटी भीड़। सूचना पर पहुंची रुरुगंज चौकी पुलिस ने युवक को समझाया। करीब एक घंटे बाद पुलिस के समझाने पर सुरक्षित नीचे उतरा युवक। पुलिस ने दोनों पक्षों को न्यायालय के माध्यम से विवाद सुलझाने की दी हिदायत।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*

रुरुगंज में प्लाट विवाद को लेकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक।

प्लाट पर कब्जे और मालिकाना हक को लेकर दोनों पक्षों में चल रहा विवाद।

विरोध जताते हुए संजीव नामक युवक टावर पर चढ़ा, मौके पर जुटी भीड़।

सूचना पर पहुंची रुरुगंज चौकी पुलिस ने युवक को समझाया।

करीब एक घंटे बाद पुलिस के समझाने पर सुरक्षित नीचे उतरा युवक।

पुलिस ने दोनों पक्षों को न्यायालय के माध्यम से विवाद सुलझाने की दी हिदायत।
    user_दीपेंद्र सिंह
    दीपेंद्र सिंह
    Insurance Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स के साथ आयोजित की गयी गोष्ठी आज दिनांक 27.09.2026 को पुलिस अधीक्षक औरैया एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद औरैया के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स/कंटेंट क्रिएटर्स के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में समन्वय बैठक आयोजित की गई।* बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं आमजन के मध्य बेहतर संवाद स्थापित करने, जनपद पुलिस द्वारा किए जा रहे जनहित एवं सराहनीय कार्यों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता को प्रभावी बनाने के संबंध में विचार-विमर्श करना रहा तथा फेक न्यूज, भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों के प्रसार को रोकने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने तथा जागरूकता आधारित सकारात्मक कंटेंट को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। लघु फिल्मों एवं वीडियो क्लिप के माध्यम से वास्तविक जीवन में घटित होने वाली परिस्थितियों को दर्शाते हुए उपस्थित इन्फ्ल्यूएंसर्स को जनजागरूकता के प्रभावी संदेश दिए गए।”* * बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स से संवाद करते हुए कहा गया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसामान्य तक सूचनाएं पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों के पालन, नशा मुक्ति, डायल-112 की सेवाओं, साइबर हेल्पलाइन, मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा एवं अन्य जनहितकारी अभियानों के संबंध में आमजन को जागरूक किया जा सकता है।
    1
    पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स के साथ आयोजित की गयी गोष्ठी 
आज दिनांक 27.09.2026 को पुलिस अधीक्षक औरैया एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद औरैया के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स/कंटेंट क्रिएटर्स के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में समन्वय बैठक आयोजित की गई।*
बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं आमजन के मध्य बेहतर संवाद स्थापित करने, जनपद पुलिस द्वारा किए जा रहे जनहित एवं सराहनीय कार्यों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता को प्रभावी बनाने के संबंध में विचार-विमर्श करना रहा तथा फेक न्यूज, भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों के प्रसार को रोकने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने तथा जागरूकता आधारित सकारात्मक कंटेंट को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
लघु फिल्मों एवं वीडियो क्लिप के माध्यम से वास्तविक जीवन में घटित होने वाली परिस्थितियों को दर्शाते हुए उपस्थित इन्फ्ल्यूएंसर्स को जनजागरूकता के प्रभावी संदेश दिए गए।”*
*	बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स से संवाद करते हुए कहा गया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसामान्य तक सूचनाएं पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों के पालन, नशा मुक्ति, डायल-112 की सेवाओं, साइबर हेल्पलाइन, मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा एवं अन्य जनहितकारी अभियानों के संबंध में आमजन को जागरूक किया जा सकता है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • फेक न्यूज पर लगेगी लगाम: औरैया पुलिस और सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स आए एक साथ! औरैया के पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने रविवार को पुलिस कार्यालय के सभागार कक्ष में स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के साथ एक समन्वय बैठक की। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना और पुलिस के सराहनीय कार्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना रहा। बैठक में सोशल मीडिया पर फैलने वाली फेक न्यूज, भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों को रोकने में पुलिस का सहयोग करने तथा सकारात्मक कंटेंट को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इस दौरान लघु फिल्मों और वीडियो क्लिप के माध्यम से इन्फ्ल्यूएंसर्स को जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया सूचनाएं पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है, जिसका उपयोग महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों, नशा मुक्ति और मिशन शक्ति जैसे जनहितकारी अभियानों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए किया जाना चाहिए।
    4
    फेक न्यूज पर लगेगी लगाम: औरैया पुलिस और सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स आए एक साथ!
औरैया के पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने रविवार को पुलिस कार्यालय के सभागार कक्ष में स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के साथ एक समन्वय बैठक की। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना और पुलिस के सराहनीय कार्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना रहा।
बैठक में सोशल मीडिया पर फैलने वाली फेक न्यूज, भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों को रोकने में पुलिस का सहयोग करने तथा सकारात्मक कंटेंट को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इस दौरान लघु फिल्मों और वीडियो क्लिप के माध्यम से इन्फ्ल्यूएंसर्स को जागरूक किया गया। 
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया सूचनाएं पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है, जिसका उपयोग महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों, नशा मुक्ति और मिशन शक्ति जैसे जनहितकारी अभियानों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए किया जाना चाहिए।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • खेत में मिला बुजुर्ग का शव -शनिवार से थे लापता। -पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा लोक जनसंदेश संवाददाता औरैया - अजीतमल क्षेत्र के राऊपुर गांव में रविवार को हड़कंप मच गया। यहां एक 60 साल के बुजुर्ग का शव उनके ही खेत में पड़ा मिला। पुलिस को सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान गांव के किशन स्वरूप पुत्र माता दीन के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि किशन स्वरूप शनिवार को शौच के लिए घर से निकले थे, पर वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों को उनका शव खेत में मिला। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। नायब तहसीलदार अशोक कुमार और कोतवाली प्रभारी विनोद राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी विनोद राजपूत ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस जांच कर रही है।
    2
    खेत में मिला बुजुर्ग का शव -शनिवार से थे लापता।
-पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
लोक जनसंदेश संवाददाता 
औरैया - अजीतमल क्षेत्र के राऊपुर गांव में रविवार को हड़कंप मच गया। यहां एक 60 साल के बुजुर्ग का शव उनके ही खेत में पड़ा मिला। पुलिस को सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लिया।
मृतक की पहचान गांव के किशन स्वरूप पुत्र माता दीन के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि किशन स्वरूप शनिवार को शौच के लिए घर से निकले थे, पर वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों को उनका शव खेत में मिला। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। 
नायब तहसीलदार अशोक कुमार और कोतवाली प्रभारी विनोद राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी विनोद राजपूत ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस जांच कर रही है।
    user_Gurdeep  Singh
    Gurdeep Singh
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • पाता गेल प्लांट के केमिकल युक्त पानी से बंबा में भड़की भीषण आग, मचा हड़कंप, 15 फीट ऊंची उठीं लपटें, फोम से बुझाई गई आग, फॉरेंसिक टीम ने लिए सैंपल, अधिकारियों ने किया निरीक्षण फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बढुआ बंबा के पानी में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें करीब 15 फीट ऊंची उठने लगीं, जिससे आस-पास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़े मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गेल इंडिया लिमिटेड के पाता प्लांट से निकले खतरनाक ज्वलनशील केमिकल के कारण यह हादसा हुआ।
    1
    पाता गेल प्लांट के केमिकल युक्त पानी से बंबा में भड़की भीषण आग, मचा हड़कंप, 15 फीट ऊंची उठीं लपटें, फोम से बुझाई गई आग, फॉरेंसिक टीम ने लिए सैंपल, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बढुआ बंबा के पानी में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें करीब 15 फीट ऊंची उठने लगीं, जिससे आस-पास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़े मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गेल इंडिया लिमिटेड के पाता प्लांट से निकले खतरनाक ज्वलनशील केमिकल के कारण यह हादसा हुआ।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.