Shuru
Apke Nagar Ki App…
“बरेली में सनसनीखेज खुलासा… रंजिश में रची गई हत्या की साजिश, 2 शूटर गिरफ्तार!” रंजिश बनी खून की वजह… बरेली में दिनदहाड़े मर्डर का बड़ा खुलासा!” बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। पुरानी रंजिश के चलते रची गई साजिश में आरोपियों ने झाड़ियों में छिपकर कल्याण सिंह को गोली मार दी थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है… और उनके कब्जे से अवैध तमंचे भी बरामद किए गए हैं।
News Network Bharatvarsh
“बरेली में सनसनीखेज खुलासा… रंजिश में रची गई हत्या की साजिश, 2 शूटर गिरफ्तार!” रंजिश बनी खून की वजह… बरेली में दिनदहाड़े मर्डर का बड़ा खुलासा!” बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। पुरानी रंजिश के चलते रची गई साजिश में आरोपियों ने झाड़ियों में छिपकर कल्याण सिंह को गोली मार दी थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है… और उनके कब्जे से अवैध तमंचे भी बरामद किए गए हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बरेली से रूहानी माहौल की बड़ी खबर सामने आई है। हुजूर ताजुश्शरिया के सालाना उर्स के मौके पर अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने दरगाह ताजुश्शरिया पहुंचकर अकीदत के साथ चादरपोशी और गुलपोशी की। इस दौरान देश और प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए खास दुआ मांगी गई। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष मुकित अब्बासी के मार्गदर्शन और जिला अध्यक्ष शारिक अब्बासी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शारिक अब्बासी ने कहा कि उर्स का यह पवित्र अवसर भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश देता है, और समाज में एकता व सद्भाव बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर शफात हुसैन, काशिफ रजा, मोहम्मद सलीम, अरमान अब्बासी, साजिद, रिजवान, फैजान और फहीम समेत कई लोग मौजूद रहे। दरगाह पर अकीदत, दुआ और भाईचारे का खूबसूरत नजारा देखने को मिला। पूरे मामले में आज शनिवार समय लगभग शाम के 5:00 बजे दी गई जानकारी1
- नमस्कार, आप देख रहे हैं हिंदुस्तान खबर 7, मैं हूं शहाबुद्दीन। खबर बरेली से सुहाले नगर निवासी फ़िज़ा ने इंटरमीडिएट में 85% अंक लाकर अपने परिवार और डीके इंटर कॉलेज का नाम रोशन किया। इस मौके पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल खुद उनके घर पहुंचे और फ़िज़ा को सम्मानित किया। उन्होंने फूलों का हार पहनाकर शुभकामनाएं दीं और आगे की पढ़ाई में हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। बताया जा रहा है कि फ़िज़ा, पीस कमेटी के प्रदेश सचिव मोनू खान की भतीजी हैं। फिलहाल के लिए इतना ही, ऐसे ही ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए हिंदुस्तान खबर 7 के साथ। जय हिंद, जय भारत1
- बराही जंगल में वन्यजीव शिकार कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिस मुठभेड़ में घायल। पीलीभीत। थाना माधोटांडा पुलिस ने संरक्षित वन्यजीवों के शिकार और पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुए, जबकि अन्य को घेराबंदी कर दबोचा गया। पुलिस अधीक्षक ने सफल अनावरण पर पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे बराही जंगल में कुछ लोगों द्वारा संरक्षित वन्यजीव जंगली सूअर का शिकार किया गया था। आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की थी। इस मामले में थाना माधोटांडा में मुकदमा संख्या 114/2026 धारा 121(2)/109 बीएनएस के तहत हरजिंदर सिंह, बलजीत सिंह निवासी ग्राम राघवपुरी थाना हजारा जनपद पीलीभीत समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान हरपाल सिंह, मुख्तियार सिंह, अमरजीत सिंह और सतनाम सिंह के नाम भी प्रकाश में आए। इससे पहले 21 अप्रैल को आरोपी हरजिंदर सिंह को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित अलग मुकदमा दर्ज किया गया था। 24 अप्रैल की रात करीब 10:16 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि घटना से जुड़े चार आरोपी सेल्हा मजार के पास जंगल में मौजूद हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमरजीत सिंह (32 वर्ष) और हरपाल उर्फ जसपाल उर्फ पालू (24 वर्ष) घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी माधोटांडा भेजा गया। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहे मुख्तियार सिंह (30 वर्ष) और बलजीत सिंह (20 वर्ष) को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। इनके कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में मुकदमा संख्या 119/2026 धारा 121(2)/109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। शनिवार 25 अप्रैल को पुलिस ने एक अन्य वांछित आरोपी सतनाम सिंह (72 वर्ष) निवासी ग्राम राघवपुरी थाना हजारा को डगा पुल के पास सुबह करीब 8:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों के विरुद्ध उनकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी तथा सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जिससे भविष्य में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। जनपदीय पुलिस ने स्पष्ट किया कि वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए विभाग पूरी तरह कटिबद्ध है। घटना के सफल खुलासे पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।2
- Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल1
- बरेली स्टेडियम के पास उन गरीबों के लिए दो वक्त की रोटी कमाना उस वक्त महंगा पड़ गया जब नगर निगम की टीम सफाई अभियान के नाम पर गरीबों का सामान भरकर ट्रॉली में ले गए टीम का कहना था कि स्टेडियम मे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है इसलिए यह अभियान चलाया गया लेकिन सच्चाई यह है कि उन गरीबों का क्या जो दो वक्त की रोटी के लिए सड़क की पटरी पर सामान रखकर बेचते हैं और अपना घर चलाते हैं1
- बहेड़ी के जंगलों में मिले गोवंश के है अवशेष।1
- बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने सोशल मीडिया के जरिए पहचान छिपाकर रिश्ते में आने और बाद में धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता फात्मा का कहना है कि इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने खुद को ‘रहमान’ बताया। बातचीत बढ़ी, रिश्ता प्यार में बदला और करीब ढाई साल पहले दोनों ने लखनऊ में निकाह कर साथ रहना शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक, बाद में उसे पता चला कि युवक की पहचान कुछ और है, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। युवती का आरोप है कि समझौते का भरोसा देकर युवक उसे बरेली लाया, लेकिन कथित तौर पर अपने दोस्त और मासूम बेटे के साथ अचानक चला गया। अब हालात ये हैं कि पीड़िता अपने चार महीने के बच्चे की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर है। उसका कहना है कि पुलिस से शिकायत के बावजूद अब तक उसे ठोस राहत नहीं मिली। पूरे मामले ने इलाके में चर्चा तेज कर दी है और अब सभी की नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी है। पूरे मामले में क्या जानकारी दी देखिए इस रिपोर्ट में1
- समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बोले डबल इंजन की सरकार ने आधी आबादी को धोखा दे रही है1
- भीषण गर्मी में बंदरों ने दिया खास संदेश… पीलीभीत में सूर्य देव की तेज तपिश ने इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जीवों को भी गर्मी का एहसास करा दिया। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पार्क में बने फव्वारे के पानी में तीन बंदर मस्ती करते हुए नहाते और अठखेलियां करते नजर आए। यह खूबसूरत नज़ारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बंदरों को पानी में डुबकी लगाते देख लोग भी मुस्कुरा उठे। मानो वे जनमानस को संदेश दे रहे हों — “गर्मी सिर्फ आपको ही नहीं, हमें भी लगती है।” भीषण गर्मी में इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों और बेजुबान जीवों के लिए भी पानी की व्यवस्था करना हमारी जिम्मेदारी है।2