Shuru
Apke Nagar Ki App…
झाँसी नगर निगम में पार्षदों का हंगामा अधिकारियों का किया घेराव किया नगर निगम में धरने पर बैठे पार्षद ने अफसरों की गाड़ी की छीनी चाबी..... झाँसी नगर निगम में पार्षदों का हंगामा अधिकारियों का किया घेराव किया नगर निगम में धरने पर बैठे पार्षद ने अफसरों की गाड़ी की छीनी चाबी.....
Amir Sohail
झाँसी नगर निगम में पार्षदों का हंगामा अधिकारियों का किया घेराव किया नगर निगम में धरने पर बैठे पार्षद ने अफसरों की गाड़ी की छीनी चाबी..... झाँसी नगर निगम में पार्षदों का हंगामा अधिकारियों का किया घेराव किया नगर निगम में धरने पर बैठे पार्षद ने अफसरों की गाड़ी की छीनी चाबी.....
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झांसी नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य ना होने से नाराज पार्षदों ने नगर निगम दफ्तर के गेट पर धरना देकर नगर आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया । इस दौरान सहायक नगर आयुक्त कार्यालय के अंदर जा रहे थे। तभी प्रदर्शनकारी पार्षदों ने उनके साथ धक्का मुक्की कर बाहर निकाल दिया। जब वह अपनी सरकारी गाड़ी बैठे और ड्राइवर से चलने के लिए कहा तो प्रदर्शनकारी भड़क गए और सरकारी गाड़ी की चाबी निकाल ली। कुछ देर के बाद सहायक नगर आयुक्त पैदल चले गए। प्रदर्शन कर रहे पार्षद दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि सदन में जो पार्षदों द्वारा प्रस्ताव पारित होते हैं उनका पालन नहीं किया जा रहा है, नगर निगम में सफाई कर्मचारी हैं उनका हर माह 1000 रुपये देने का प्रस्ताव पारित हुआ था, मगर उसका आज तक पालन नहीं किया जा रहा है। वार्ड में विकास कार्य रुके हुए हैं, जनता परेशान हो रही है। वार्ड की गलियां टूटी फूटी पड़ी है, सफाई नहीं हो रही है, पानी नहीं आ रहा है अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई भी सुनवाई नहीं होती है। वार्ड की जनता काफी परेशान है。1
- सीपरी बाजार थाना क्षेत्र से गैस सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी l 7 चोरो सहित 524 गैस सिलेंडर पुलिस ने किये बरामद l जिसमे 389 भरे और 135 सिलेंडर खाली l 11 लाख 10 रूपये चोरो से बरामद1
- झांसी में गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा 524 गैस सिलेंडर से भरा ट्रक चुरा ले गए थे चोर 17.33 लाख रुपए चोरी हुए सिलेंडर की थी कीमत पांच दिन तक पुलिस को छकाते रहे शातिर आरोपी चार दिन तक पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग झांसी पुलिस ने आखिरकार किया बड़ा खुलासा सिलेंडर चोरी करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के पास से सभी सिलेंडर बरामद नगद 11.93 लाख रुपए रकम भी पुलिस ने की बरामद सीपरी बाजार थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी बाइट - बीबीजीटीएस मूर्ति, एसएसपी2
- Post by The News Tantra1
- लखनऊ/झाँसी। योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व-त्योहारों, पुलिस भर्ती परीक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति और वितरण पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी किसी प्रकार की कमी नहीं है। साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार देर शाम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि 13 मार्च को अलविदा की नमाज, 14-15 मार्च को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा, 19 मार्च से चैत्र नवरात्र और 20-21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाए जाने की संभावना है। ऐसे में यह अवधि कानून-व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील रहेगी। सभी अधिकारी पूरी सतर्कता और समन्वय के साथ अपने दायित्व निभाएं, ताकि सभी आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू करने की अनुमति न दी जाए और धार्मिक आयोजनों के कारण आमजन को असुविधा न हो। समाज-विरोधी और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने पर जोर दिया गया। सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 1090 परीक्षा केंद्रों पर चार पालियों में परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें लगभग 15.75 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए प्रभावी ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कहीं भी जाम या अव्यवस्था की स्थिति न बने। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर पीआरवी-112 की तैनाती अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने तथा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए। चैत्र नवरात्र की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी धाम, देवीपाटन मंदिर और शाकुम्भरी देवी मंदिर सहित प्रमुख शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन, पेयजल, स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस अधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी जुड़े। झाँसी एनआईसी में मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे, आईजी आकाश कुलहरि, जिलाधिकारी मृदुल चौधरी, एसएसपी बीवीजीटीएस मूर्ति, नगर आयुक्त आकांक्षा राणा और मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।1
- Post by Bablu Ramaiya1
- झांसी से वसीम रजा की रिपोर्ट- झांसी में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ टीआई देवेंद्र कुमार शर्मा ने मोर्चा खोल दिया है। पिछले 48 घंटों में की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई ने वाहन चालकों में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने मॉडिफाई साइलेंसर और बिना नंबर प्लेट वाली चार बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज करते हुए उन पर 67,500 रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। यही नहीं अन्य वाहनों में कमियां पाए जाने पर 50,000 रुपये के चालान काटे गए, जबकि नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले दो ट्रकों पर 45,000 रुपये की आर्थिक कार्रवाई की गई। दो दिनों में कुल 1 लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।।1
- झांसी प्रेमनगर के गाड़िया फाटक निवासी जावेद, समथर के काली मर्दन निवासी आमिर, प्रेमनगर के महाराजपुरा निवासी ऋतिक, स्कूलपुरा निवासी सुमित अहिरवार, समथर निवासी शुभांकर परिहार, अभिषेक, सुरेन्द्र गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, ग्यारह लाख से अधिक की नकदी सहित गैस सिलेंडर 524 बरामद।1