logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रतापगढ़ के पंचायत समिति सभागार में मंगलवार, 22 जुलाई को प्रतापगढ़ एवं धमोत्तर खंड की खंड स्तरीय बैंकर्स समिति की जून तिमाही बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक परेश नाथ बनर्जी ने की। बैठक में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक महेन्द्र डूडी, खण्ड विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद, सहायक अग्रणी जिला प्रबंधक मस्तराम मीणा, विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधक और कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी तथा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति, प्राथमिकता क्षेत्र ऋण वितरण, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में ऋण प्रवाह, स्वयं सहायता समूह वित्त पोषण, वित्तीय समावेशन और लंबित ऋण प्रकरणों की समीक्षा की गई। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक महेन्द्र डूडी ने एसएसओ पोर्टल, जन समर्थ पोर्टल तथा कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के खाते शीघ्रता से खोलने के लिए सभी बैंकों को प्रचलित कॉमन सेविंग अकाउंट ओपनिंग फॉर्म का रिक्त प्रारूप अग्रणी जिला कार्यालय, प्रतापगढ़ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अग्रणी जिला प्रबंधक परेश नाथ बनर्जी ने सभी बैंक शाखाओं से सरकारी योजनाओं के लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने, प्राथमिकता क्षेत्र में ऋण वितरण बढ़ाने और वित्तीय समावेशन को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों से जिले के समग्र विकास के लिए आपसी समन्वय से काम करने की अपील की। बैठक के अंत में विभिन्न सुझावों पर चर्चा कर आगामी तिमाही के लिए कार्ययोजना निर्धारित की गई।

2 hrs ago
user_Anil Jatiya news repotar
Anil Jatiya news repotar
Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
2 hrs ago
9d8fb9b2-0efe-4e6d-8c96-06ed6fea451f

प्रतापगढ़ के पंचायत समिति सभागार में मंगलवार, 22 जुलाई को प्रतापगढ़ एवं धमोत्तर खंड की खंड स्तरीय बैंकर्स समिति की जून तिमाही बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक परेश नाथ बनर्जी ने की। बैठक में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक महेन्द्र डूडी, खण्ड विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद, सहायक अग्रणी जिला प्रबंधक मस्तराम मीणा, विभिन्न बैंक

2ce54271-a865-427c-a0ec-49a7ff90946f

शाखाओं के प्रबंधक और कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी तथा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति, प्राथमिकता क्षेत्र ऋण वितरण, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में ऋण प्रवाह, स्वयं सहायता समूह वित्त पोषण, वित्तीय समावेशन और लंबित ऋण प्रकरणों की समीक्षा की गई। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक महेन्द्र डूडी ने एसएसओ पोर्टल, जन समर्थ पोर्टल

तथा कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के खाते शीघ्रता से खोलने के लिए सभी बैंकों को प्रचलित कॉमन सेविंग अकाउंट ओपनिंग फॉर्म का रिक्त प्रारूप अग्रणी जिला कार्यालय, प्रतापगढ़ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अग्रणी जिला प्रबंधक परेश नाथ बनर्जी ने सभी बैंक शाखाओं से सरकारी योजनाओं के

लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने, प्राथमिकता क्षेत्र में ऋण वितरण बढ़ाने और वित्तीय समावेशन को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों से जिले के समग्र विकास के लिए आपसी समन्वय से काम करने की अपील की। बैठक के अंत में विभिन्न सुझावों पर चर्चा कर आगामी तिमाही के लिए कार्ययोजना निर्धारित की गई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस मल्हारगढ़ द्वारा गाडगिल चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर इस गिरफ्तारी के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
    1
    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस मल्हारगढ़ द्वारा गाडगिल चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर इस गिरफ्तारी के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • प्रतापगढ़ के धरियावद में सहकारिता विभाग की एक बड़ी पहल के तहत सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक किसान के पीड़ित परिवार को ₹10 लाख का दुर्घटना बीमा चेक सौंपा गया है। मानपुर ग्राम पंचायत में आयोजित जनकल्याण ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान धरियावद-उदयपुर केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की धरियावद शाखा के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वर्गीय बंसीलाल मीणा की पत्नी पुंजकी मीणा को यह चेक प्रदान कर संबल दिया गया। झडोली ग्राम सेवा सहकारी समिति के केसीसी (KCC) ऋणी बंसीलाल मीणा (पिता खानिया मीणा) की एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में असमय मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद सहकार दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत यह सहायता राशि स्वीकृत की गई। इस चेक वितरण के दौरान बैंक के धरियावद शाखा प्रबंधक राजेश कुमार गुर्जर, प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, लोन पर्यवेक्षक बनवीर सिंह राणावत (झाडोली व आड़), ग्राम सेवा समिति मैनेजर धनराज मीणा और पंकज मीणा सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, बैंक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक राजेश कुमार गुर्जर ने किसानों से एक महत्वपूर्ण अपील भी की। उन्होंने बताया कि जो किसान सहकारी समितियों से लिए गए केसीसी ऋण का समय पर भुगतान यानी टर्नओवर करते हैं, केवल उन्हें ही सहकार दुर्घटना बीमा और सहकार जीवन सुरक्षा बीमा का लाभ मिलता है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि वर्तमान में इस क्षेत्र के 2,600 किसान समय पर लोन न चुकाने के कारण डिफाल्टर हो चुके हैं, जिससे वे इन महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं और बीमा लाभों से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने सभी किसानों से समय पर लोन चुकाकर इन योजनाओं के सुरक्षा चक्र को अपनाने का आग्रह किया है।
    4
    प्रतापगढ़ के धरियावद में सहकारिता विभाग की एक बड़ी पहल के तहत सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक किसान के पीड़ित परिवार को ₹10 लाख का दुर्घटना बीमा चेक सौंपा गया है। मानपुर ग्राम पंचायत में आयोजित जनकल्याण ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान धरियावद-उदयपुर केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की धरियावद शाखा के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वर्गीय बंसीलाल मीणा की पत्नी पुंजकी मीणा को यह चेक प्रदान कर संबल दिया गया। झडोली ग्राम सेवा सहकारी समिति के केसीसी (KCC) ऋणी बंसीलाल मीणा (पिता खानिया मीणा) की एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में असमय मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद सहकार दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत यह सहायता राशि स्वीकृत की गई।

इस चेक वितरण के दौरान बैंक के धरियावद शाखा प्रबंधक राजेश कुमार गुर्जर, प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, लोन पर्यवेक्षक बनवीर सिंह राणावत (झाडोली व आड़), ग्राम सेवा समिति मैनेजर धनराज मीणा और पंकज मीणा सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, बैंक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक राजेश कुमार गुर्जर ने किसानों से एक महत्वपूर्ण अपील भी की। उन्होंने बताया कि जो किसान सहकारी समितियों से लिए गए केसीसी ऋण का समय पर भुगतान यानी टर्नओवर करते हैं, केवल उन्हें ही सहकार दुर्घटना बीमा और सहकार जीवन सुरक्षा बीमा का लाभ मिलता है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि वर्तमान में इस क्षेत्र के 2,600 किसान समय पर लोन न चुकाने के कारण डिफाल्टर हो चुके हैं, जिससे वे इन महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं और बीमा लाभों से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने सभी किसानों से समय पर लोन चुकाकर इन योजनाओं के सुरक्षा चक्र को अपनाने का आग्रह किया है।
    user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • नीमच जिले के रामपुरा स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के पुजारी हरिवर्धन उपाध्याय ने मंदिर की कृषि भूमि पर फसल न बोने दिए जाने और प्रशासनिक आदेशों के बावजूद कब्जा न मिलने पर कलेक्टर को आवेदन सौंपकर न्याय की मांग की है। पुजारी ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उन्हें न्याय नहीं मिला तो उनके सामने आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। माणक चौक रामपुरा स्थित मंदिर में वर्ष 2009 से विधिवत नियुक्त पुजारी पिछले 17 वर्षों से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। उनके परिवार का जीवन-यापन ग्राम मान्याखेड़ी में दर्ज मंदिर की लगभग 7.03 हेक्टेयर कृषि भूमि से ही होता है। वर्ष 2024 में कुछ लोगों द्वारा खेती करने से रोके जाने के बाद वे न्यायालय गए थे, जहां से भूमि से बेदखल करने के आदेश पारित हुए और अपील भी निरस्त कर दी गई। इसके बाद राजस्व एवं पुलिस दल की मौजूदगी में उन्हें जमीन का कब्जा सौंपा गया था। पुजारी का आरोप है कि इसके बावजूद संबंधित लोगों ने दोबारा भूमि पर कब्जा कर लिया है और जब भी वे खेत पर फसल बोने जाते हैं, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है। मामले में राजस्व संहिता के तहत नोटिस और गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद भी अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासनिक एवं न्यायिक आदेशों के बावजूद खेती न कर पाने से पुजारी का परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने कलेक्टर से तत्काल हस्तक्षेप कर मंदिर की भूमि पर खेती कराने, सुरक्षा उपलब्ध कराने और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
    4
    नीमच जिले के रामपुरा स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के पुजारी हरिवर्धन उपाध्याय ने मंदिर की कृषि भूमि पर फसल न बोने दिए जाने और प्रशासनिक आदेशों के बावजूद कब्जा न मिलने पर कलेक्टर को आवेदन सौंपकर न्याय की मांग की है। पुजारी ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उन्हें न्याय नहीं मिला तो उनके सामने आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।

माणक चौक रामपुरा स्थित मंदिर में वर्ष 2009 से विधिवत नियुक्त पुजारी पिछले 17 वर्षों से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। उनके परिवार का जीवन-यापन ग्राम मान्याखेड़ी में दर्ज मंदिर की लगभग 7.03 हेक्टेयर कृषि भूमि से ही होता है। वर्ष 2024 में कुछ लोगों द्वारा खेती करने से रोके जाने के बाद वे न्यायालय गए थे, जहां से भूमि से बेदखल करने के आदेश पारित हुए और अपील भी निरस्त कर दी गई। इसके बाद राजस्व एवं पुलिस दल की मौजूदगी में उन्हें जमीन का कब्जा सौंपा गया था।

पुजारी का आरोप है कि इसके बावजूद संबंधित लोगों ने दोबारा भूमि पर कब्जा कर लिया है और जब भी वे खेत पर फसल बोने जाते हैं, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है। मामले में राजस्व संहिता के तहत नोटिस और गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद भी अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासनिक एवं न्यायिक आदेशों के बावजूद खेती न कर पाने से पुजारी का परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने कलेक्टर से तत्काल हस्तक्षेप कर मंदिर की भूमि पर खेती कराने, सुरक्षा उपलब्ध कराने और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
    user_Mukesh rathor
    Mukesh rathor
    Bangle Shop नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मध्य प्रदेश के नीमच स्थित कृषि मंडी में तुलाई को लेकर विवाद गहरा गया है। इस पूरे मामले पर मंडी अधिकारियों का रुख सामने आया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मंडी में किसानों की सुविधा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
    1
    मध्य प्रदेश के नीमच स्थित कृषि मंडी में तुलाई को लेकर विवाद गहरा गया है। इस पूरे मामले पर मंडी अधिकारियों का रुख सामने आया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मंडी में किसानों की सुविधा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
    user_Mahesh Suthar
    Mahesh Suthar
    Carpenter नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मंदसौर में आज रेलवे स्टेशन चक्रवती कॉलोनी स्थित सिंधी धर्मशाला के पास एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहाँ अचानक सांड की लड़ाई शुरू हो गई, जिसकी चपेट में आने से कई मासूम बाल-बाल बच गए। इस घटना के दौरान रास्ते में एक महिला, छोटा बच्चा और स्कूली बच्चे भी मौजूद थे, जो सांडों की भिड़ंत में लपेटे में आते-आते बचे। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए नगर पालिका को इस ओर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है।
    1
    मंदसौर में आज रेलवे स्टेशन चक्रवती कॉलोनी स्थित सिंधी धर्मशाला के पास एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहाँ अचानक सांड की लड़ाई शुरू हो गई, जिसकी चपेट में आने से कई मासूम बाल-बाल बच गए। इस घटना के दौरान रास्ते में एक महिला, छोटा बच्चा और स्कूली बच्चे भी मौजूद थे, जो सांडों की भिड़ंत में लपेटे में आते-आते बचे। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए नगर पालिका को इस ओर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है।
    user_Mangal Dev Rathore
    Mangal Dev Rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मन्दसौर के सुवासरा के बसई में 19 तारीख को हुए एक आयोजन में बचे हुए खाने को खाने की वजह से कुछ गायें बीमार हो गईं और कुछ गायों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गड्ढा खोदकर मृत गायों को जमीन में गाड़ा।
    1
    मन्दसौर के सुवासरा के बसई में 19 तारीख को हुए एक आयोजन में बचे हुए खाने को खाने की वजह से कुछ गायें बीमार हो गईं और कुछ गायों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गड्ढा खोदकर मृत गायों को जमीन में गाड़ा।
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के नीमच में रतनगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 79 लाख रुपये से अधिक मूल्य का 5 क्विंटल 28 किलो डोडाचूरा जब्त किया है।
    1
    मध्य प्रदेश के नीमच में रतनगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 79 लाख रुपये से अधिक मूल्य का 5 क्विंटल 28 किलो डोडाचूरा जब्त किया है।
    user_भविष्य न्यूज़ 24
    भविष्य न्यूज़ 24
    Court reporter नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.