Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्योपुर के बिंद्रा आश्रम में मां और सभी माताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। मां के चरणों में पहुंचकर मन को शांति और नई ऊर्जा मिली। आशीर्वाद लेने के लिए आश्रम पहुंचे और सभी माताओं का स्नेह, प्यार एवं दुआएं प्राप्त हुईं। बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर की तरफ से मां से यही प्रार्थना है कि हमेशा आप सभी लोगों की दुआओं और आशीर्वाद से जीवन में आगे बढ़ता रहूं और समाज सेवा के कार्य करता रहूं। मां का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी ताकत होता है। सभी माताओं को कोटि-कोटि प्रणाम। ❤️🙏
बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
श्योपुर के बिंद्रा आश्रम में मां और सभी माताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। मां के चरणों में पहुंचकर मन को शांति और नई ऊर्जा मिली। आशीर्वाद लेने के लिए आश्रम पहुंचे और सभी माताओं का स्नेह, प्यार एवं दुआएं प्राप्त हुईं। बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर की तरफ से मां से यही प्रार्थना है कि हमेशा आप सभी लोगों की दुआओं और आशीर्वाद से जीवन में आगे बढ़ता रहूं और समाज सेवा के कार्य करता रहूं। मां का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी ताकत होता है। सभी माताओं को कोटि-कोटि प्रणाम। ❤️🙏
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जवासा से आए भाइयों का बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर पर हार्दिक स्वागत किया गया। आप सभी से मिलकर और साथ में चाय की मिठास साझा करके बहुत अच्छा लगा। ऐसे अपनेपन और भाईचारे के पल ही हमारी पहचान हैं। बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर की तरफ से आप सभी भाइयों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं ❤️🙏 ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी हमेशा खुश रहें, स्वस्थ रहें और जीवन में निरंतर तरक्की करते रहें। ☕😊1
- कोटा, 448 वे दिन भी जारी रहा जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के पूर्व मजदूरों कर्मचारियों के बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर सीटू के बैनर तले जिला कलेक्ट्रेट गेट पर अनिश्चित कालीन धरना। कोटा, 10 मई 2026/ जिला कलेक्ट्रेट गेट के सामने सीटू के बैनर तले जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के महामंत्रियों कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह के संयुक्त नेतृत्व में 18 फरवरी 2025 से जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के पूर्व 4200 मजदूरों/कर्मचारियों की मेहनत का 29 साल से फैक्ट्री की तरफ बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने की मांग को लेकर चल अनिश्चित कालीन धरना आज रविवार को भी जारी रहा कामरेड अली मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि आज भी सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और सीटू कार्यकर्ताओं जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूरों के परिवार की सैकड़ों महिलाएं बच्चे बुजुर्ग जिला कलेक्ट्रेट गेट पर चल रहे धरने में उपस्थित रहे इस दौरान धरने को मजदूर नेता कामरेड हबीब खान कामरेड नरेंद्रसिंह कामरेड उमाशंकर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा मजदूरों को कारपोरेट घरानों के गुलाम बनाने की नीति से जबरदस्ती कारपोरेट घरानों के पक्ष वाले चार लेबर कोड मजदूरों पर थोपने का काम किया है जो अब कानून बन गए हैं लेकिन सीटू इन मजदूर विरोधी लेबर कोड बिल को मजदूरों पर लागू नहीं होने देगा आने वाली दिनांक 12 मई 2026 को लेबर कोड बिल चारों श्रम संहिताओ को रद्द करवाने के लिए एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा सीटू जिला महामंत्री कामरेड उमाशंकर ने सभी मजदूरों और सीटू से संबंधित मजदूर/कर्मचारी महिलाओं छात्रों नौजवानों के संगठनों से अनुरोध किया कि 12 मई 2026 को सभी एकजुट होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे।। इस दौरान धरने व प्रदर्शन में कामरेड हबीब खान कामरेड नरेंद्रसिंह कामरेड उमाशंकर कामरेड कालीचरण सोनी कामरेड महावीर प्रसाद कामरेड गुलाबशंकर कामरेड गिरजाशंकर पांडे कामरेड तुलसीराम कामरेड सहित सैकड़ों मजदूर महिलाए और सीटू कार्यकर्ता मौजूद रहे सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने कहा 18 फरवरी 2025 से बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर चल रहे धरने में उपस्थित मजदूरों का बकाया वेतन सरकार द्वारा जल्द से जल्द सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना करके किया जाए साथ ही 1997 में बंद हुई जे के सिंथेटिक फैक्ट्री को वापस चालू कराकर युवाओं मजदूरों को रोजगार दिलाने का काम करे।1
- श्योपुर के बड़ौदा क्षेत्र में एक बड़ी दुर्घटना हुई है। घटना के बाद, सभी लोगों से भविष्य में विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।1
- तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने थलपति विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके इस कदम से राज्य की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है, जिस पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं।1
- चौथकाबरवाड़ा :गांव की चौपाल में ‘आम आदमी’ बनेंगे मुख्यमंत्री, भेडोला में रात्रि प्रवास की तैयारियां तेज1
- Village Gambhira sawai madhopur हैंडपंप not working 10 years यह हेड पंप विलेज गंभीर सवाई माधोपुर में है जिसे खराब हुए कम से कम 10 साल से ज्यादा हो चुके हैं सबसे बड़ी समस्या तब आती है जब लाइट ना आए टंकी का पानी खत्म होने पर पानी की बहुत ज्यादा समस्या आती है तो अगर यह हेड पंप चालू होता है तो पानी की समस्या संपूर्ण रूप से सॉल्व हो जाती है लेकिन खराब होने के कारण बहुत ज्यादा प्रॉब्लम आती है गर्मियों में तो निवेदन है कि जल्दी से जल्दी इसे ठीक किया जाए2
- सवाई माधोपुर में हरियाली पर संकट,अब तक 400 पेड़ो की हुई कटाई,पर्यावरण प्रेमियों में भारी आक्रोश सवाई माधोपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ओर राजस्थान सरकार द्वारा हर वर्ष एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत देश भर में लाखों करोड़ों रूपये खर्च कर पौधारोपण किए जाते हे। वही पौधारोपण में प्रधानमंत्री से लेकर मंत्री,विधायक,सांसद सहित उच्च अधिकारी भी इसका हिस्सा बनते हे,ओर पेड़ को बचाने व पौधारोपण करने के लिए आमजन को प्रेरित करते हैं। लेकिन सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर सड़क निर्माण के दौरान सैकड़ों पेड़ जो अनुमानित वर्षों पुराने पेड़ हे उनको काटकर धराशाई किया जा रहा हे। जहां पेड़ो की कटाई को लेकर स्थानीय नागरिकों,पर्यावरण प्रेमियों ओर सामाजिक कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। हालांकि जिले पर बैठे उच्च अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं हे जबकि इससे पूर्व भी सामाजिक कार्यकर्ताओं ओर आमजन ने पेड़ो की कटाई को लेकर जिला प्रशासन को अवगत कराया था लेकिन उसके बाउजूद आज भी मुख्यालय पर हरे पेड़ो पर आरी चलती हुई नजर आ रही हे। आपको बता दे इन्हीं लोगों के द्वारा बजरिया क्षेत्र में अब तक करीबन 400 पेड़ो की कटाई किए जाने का दावा किया गया है। जानकारी के अनुसार इससे पहले 311 पेड़ काटे गए थे,वही 5 मई से 9 मई के बीच लगभग 70 पेड़ काट दिए गए। जहां शनिवार रात को सिविल लाइन रोड की शोभा ओर हरियाली बढ़ा रहे कई सालों पुराने हरे पेड़ो को काट दिए गए। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना हे कि यह पूरी कार्यवाही केवल तहसीलदार की अनुमति के आधार पर की जा रही है। उनका कहना हे कि पर्यावरणीय कानून ओर न्यायिक निर्देशों के अनुसार इतनी भरी संख्या में पेड़ो की कटाई के लिए उच्च स्तरीय पर्यावरणीय एवं वन स्वीकृति आवश्यक होती है। कार्यकर्ताओं ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी की केंद्रीय क्षेत्र पीठ भोपाल के महत्वपूर्ण फैसले जब्बू लाल मीणा बनाम राजस्थान राज्य एवं अन्य के महत्वपूर्ण निर्णय का उल्लेख करते हुए भोपाल स्थित ट्रिब्यूनल ने स्पष्ट रूप से कहा था कि केवल तहसीलदार द्वारा दी गई अनुमति को पर्यावरणीय दृष्टि से पर्याप्त नहीं माना जा सकता।उक्त मामले में सड़क चौड़ीकरण के दौरान पेड़ो की कटाई पर एनजीटी ने सेटेलाइट इमेजरी के आधार पर वास्तविक क्षति का आकलन करते हुए दो हजार पेड़ लगाने के निर्देश दिए थे। पर्यावरण प्रेमियों का कहना हे कि सवाई माधोपुर का मामला ओर भी संवेदनशील हे जहां महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की अनदेखी कर बेड़े पैमाने पर पेड़ो की कटाई की जा रही है।उनका कहना हे कि न्यायलय में भी वास्तविक स्थिति ओर पूर्ण तथ्य प्रस्तुत नहीं किए जा रहे है।उनका कहना हे कि वर्तमान में यह मामला स्थाई लोक अदालत में विचाराधीन है लेकिन उसके बाउजूद पेड़ो की कटाई लगातार जारी है जिसके चलते लोगों में रोष व्याप्त है। वही मामले से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश भूप्रेमी,रत्नाकर गोयल,राजेश पहाड़िया,अवधेश शर्मा सहित लोगो का कहना हे कि पिछले दो महीनों में ज्ञापन,शिकायतें ओर कानूनी प्रयास किए जा रहे हे।लेकिन जिला प्रशासन,पुलिस विभाग,वन विभाग ओर जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की हे कि तत्काल प्रभाव से पेड़ो की कटाई पर रोक लगाई जाए,संपूर्ण परियोजना की सार्वजनिक जानकारी जारी की जाए ओर पर्यावरण व वन विभाग की अनुमति सार्वजनिक की जाए वही जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना हे कि यदि स्थानीय स्तर पर न्याय नहीं मिला तो मामले को NGT ओर सर्वोच्च न्यायालय तक ले जाया जाएगा।1
- आज घर से आया भिंडी वाली स्वादिष्ट कढ़ी और गरमा-गरम रोटी का खाना मन को बहुत अच्छा लगा। घर के खाने में जो स्वाद, प्यार और अपनापन होता है, वह हर खाने को खास बना देता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हुए दिन खुशियों से भर गया। 🌿 बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर की तरफ से सभी भाइयों और मित्रों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं ❤️🙏1