logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोहनखेड़ा महातीर्थ में आदिराज पारणा महोत्सव में की सहभागिता* *पारणोत्सव में मुख्यमंत्री का उपवास, संस्कार और सेवा का संगम का संदेश* *मोहनखेड़ा महातीर्थ पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, किए दर्शन* *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोहनखेड़ा महातीर्थ में आदिराज पारणा महोत्सव में की सहभागिता* *पारणोत्सव में मुख्यमंत्री का उपवास, संस्कार और सेवा का संगम का संदेश* *मोहनखेड़ा महातीर्थ पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, किए दर्शन* राहुल सेन मांडव मो 9669141814 *धार, 19 अप्रैल 2026।*  मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेक योनियों के पश्चात मानव शरीर की प्राप्ति होती है, जो पंचतत्वों से निर्मित है। इस शरीर को संस्कारित करने के लिए उपवास एक श्रेष्ठ माध्यम है। आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर पारणोत्सव के माध्यम से इस जीवन को पुण्य संचयन से जोड़ने का यह अवसर अत्यंत पावन और कल्याणकारी है। ऐसे उत्सवों में सहभागिता से मानव जीवन धन्य हो जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मोहनखेड़ा महातीर्थ में आयोजित आदिराज पारणा महोत्सव (वर्षीतप पारणा महोत्सव) में यह बात कही। आदिराज पारणा महोत्सव (वर्षीतप पारणा महोत्सव) का  भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब की पावन निश्रा में संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान 550 से अधिक तपस्वियों का पारणा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कि जैसे चराचर जगत में सूर्य ऊर्जा का संचार करता है, उसी प्रकार मानव जीवन में गुरुदेव सूर्य के समान मार्गदर्शक होते हैं। जीवन में अनेक प्रकार के भटकाव आते हैं, किन्तु अच्छे और बुरे का अंतर समझाने का कार्य गुरुदेव ही करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुदेव आचार्य श्री राजेन्द्र सूरी जी महाराज के आशीर्वाद से ही सरकार भौतिक विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना के संवर्धन के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मानव अपने संस्कारों को न भूले और आदिकाल से चली आ रही सनातन संस्कृति से जुड़ा रहे। जीवन में पाने से अधिक आनंद देने में है, इसी उद्देश्य के साथ सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनजातीय अंचल में गुरुदेव के आगमन से नई चेतना का संचार हो रहा है। गुरुदेव के इंदौर में चातुर्मास आगमन पर राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही, उनके आशीर्वाद से शासन के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन स्तर पर सामाजिक चेतना के विकास हेतु अनेक कार्य किए जा रहे हैं। गौशालाओं में प्रति गाय अनुदान राशि 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये की गई है। दुग्ध उत्पादन और प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। गरीबों के जीवन स्तर में सुधार और उनके उत्थान के लिए सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है। गच्छाधिपति पूज्य श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब मानव के मन में धर्म का अंश जागृत होता है, तभी वह इस प्रकार के पुण्य आयोजनों में सहभागी बनता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रदेश सेवा के लक्ष्य को लेकर निरंतर आगे बढ़ें, उनका आशीर्वाद सदैव साथ है। इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विरासत के गौरव को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ किसान, महिला, युवा और गरीब वर्ग के कल्याण हेतु सतत कार्य कर रही है। *मोहनखेड़ा महातीर्थ में किए दर्शन* कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध मोहनखेड़ा महातीर्थ में पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चन कर दर्शन किए। *आदिराज पारणा महोत्सव* आदिराज पारणा महोत्सव जैन धर्म का एक प्रमुख एवं पवित्र आध्यात्मिक आयोजन है, जो प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव (आदिनाथ) की तपस्या की स्मृति में मनाया जाता है। जैन परंपरा के अनुसार, भगवान ऋषभदेव ने 400 दिनों की कठोर वर्षीतप साधना पूर्ण करने के उपरांत अक्षय तृतीया के दिन हस्तिनापुर में राजा श्रेयांस कुमार के हाथों गन्ने के रस (इक्षुरस) से पारणा किया था। इसी ऐतिहासिक और धार्मिक परंपरा के निर्वहन में प्रतिवर्ष अक्षय तृतीया के अवसर पर वर्षीतप करने वाले तपस्वियों का पारणा कराया जाता है, जो आत्मसंयम, त्याग और तपस्या की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री वेलसिंह भूरिया, ट्रस्ट अध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश  भंडारी, जैन संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश तांतेड, जैन संघ के प्रमुख श्री महेंद्र व्होरा, ट्रस्ट सचिव श्री मुकेश  जैन, नवयुवक परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश छाजेड़ उपस्थित रहे।

20 hrs ago
user_राहुल सेन मांडव
राहुल सेन मांडव
Barber Dhar, Madhya Pradesh•
20 hrs ago
a4701ce9-b29f-442f-807e-ad959be1a168

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोहनखेड़ा महातीर्थ में आदिराज पारणा महोत्सव में की सहभागिता* *पारणोत्सव में मुख्यमंत्री का उपवास, संस्कार और सेवा का संगम का संदेश* *मोहनखेड़ा महातीर्थ पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, किए दर्शन* *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोहनखेड़ा महातीर्थ में आदिराज पारणा महोत्सव में की सहभागिता* *पारणोत्सव में मुख्यमंत्री का उपवास, संस्कार और सेवा का संगम का संदेश* *मोहनखेड़ा महातीर्थ पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, किए दर्शन* राहुल सेन मांडव मो 9669141814 *धार, 19 अप्रैल 2026।*  मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेक योनियों के पश्चात मानव शरीर की प्राप्ति होती है, जो पंचतत्वों से निर्मित है। इस शरीर को संस्कारित करने के लिए उपवास एक श्रेष्ठ माध्यम है। आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर पारणोत्सव के माध्यम से इस जीवन को पुण्य संचयन से जोड़ने का यह अवसर अत्यंत पावन और कल्याणकारी है। ऐसे उत्सवों में सहभागिता से मानव जीवन धन्य हो जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मोहनखेड़ा महातीर्थ में आयोजित आदिराज पारणा महोत्सव (वर्षीतप पारणा महोत्सव) में यह बात कही। आदिराज पारणा महोत्सव (वर्षीतप पारणा महोत्सव) का  भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब की पावन निश्रा में संपन्न हुआ। आयोजन के

623d4eac-7956-4b56-a8a9-18944cf727cb

दौरान 550 से अधिक तपस्वियों का पारणा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कि जैसे चराचर जगत में सूर्य ऊर्जा का संचार करता है, उसी प्रकार मानव जीवन में गुरुदेव सूर्य के समान मार्गदर्शक होते हैं। जीवन में अनेक प्रकार के भटकाव आते हैं, किन्तु अच्छे और बुरे का अंतर समझाने का कार्य गुरुदेव ही करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुदेव आचार्य श्री राजेन्द्र सूरी जी महाराज के आशीर्वाद से ही सरकार भौतिक विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना के संवर्धन के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मानव अपने संस्कारों को न भूले और आदिकाल से चली आ रही सनातन संस्कृति से जुड़ा रहे। जीवन में पाने से अधिक आनंद देने में है, इसी उद्देश्य के साथ सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनजातीय अंचल में गुरुदेव के आगमन से नई चेतना का संचार हो रहा है। गुरुदेव के इंदौर में चातुर्मास आगमन पर राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही, उनके आशीर्वाद से शासन

e766759c-c5e3-4363-86bf-f839a904f133

के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन स्तर पर सामाजिक चेतना के विकास हेतु अनेक कार्य किए जा रहे हैं। गौशालाओं में प्रति गाय अनुदान राशि 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये की गई है। दुग्ध उत्पादन और प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। गरीबों के जीवन स्तर में सुधार और उनके उत्थान के लिए सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है। गच्छाधिपति पूज्य श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब मानव के मन में धर्म का अंश जागृत होता है, तभी वह इस प्रकार के पुण्य आयोजनों में सहभागी बनता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रदेश सेवा के लक्ष्य को लेकर निरंतर आगे बढ़ें, उनका आशीर्वाद सदैव साथ है। इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विरासत के गौरव को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

b3325434-0125-4554-aafc-0d4d9bd0048a

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ किसान, महिला, युवा और गरीब वर्ग के कल्याण हेतु सतत कार्य कर रही है। *मोहनखेड़ा महातीर्थ में किए दर्शन* कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध मोहनखेड़ा महातीर्थ में पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चन कर दर्शन किए। *आदिराज पारणा महोत्सव* आदिराज पारणा महोत्सव जैन धर्म का एक प्रमुख एवं पवित्र आध्यात्मिक आयोजन है, जो प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव (आदिनाथ) की तपस्या की स्मृति में मनाया जाता है। जैन परंपरा के अनुसार, भगवान ऋषभदेव ने 400 दिनों की कठोर वर्षीतप साधना पूर्ण करने के उपरांत अक्षय तृतीया के दिन हस्तिनापुर में राजा श्रेयांस कुमार के हाथों गन्ने के रस (इक्षुरस) से पारणा किया था। इसी ऐतिहासिक और धार्मिक परंपरा के निर्वहन में प्रतिवर्ष अक्षय तृतीया के अवसर पर वर्षीतप करने वाले तपस्वियों का पारणा कराया जाता है, जो आत्मसंयम, त्याग और तपस्या की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री वेलसिंह भूरिया, ट्रस्ट अध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश  भंडारी, जैन संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश तांतेड, जैन संघ के प्रमुख श्री महेंद्र व्होरा, ट्रस्ट सचिव श्री मुकेश  जैन, नवयुवक परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश छाजेड़ उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Ck_news
    1
    Post by Ck_news
    user_Ck_news
    Ck_news
    Video Creator इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • इंदौर में शर्मनाक घटना: युवती को सरेआम पीटा, सड़क पर घसीटा #videoviral #viralnews #indorenews sundaramexpress
    1
    इंदौर में शर्मनाक घटना: युवती को सरेआम पीटा, सड़क पर घसीटा #videoviral #viralnews #indorenews  sundaramexpress
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by PM NEWS
    1
    Post by PM NEWS
    user_PM NEWS
    PM NEWS
    Journalist इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Vishal Jadhav
    1
    Post by Vishal Jadhav
    user_Vishal Jadhav
    Vishal Jadhav
    पत्रकार NCR समाचार इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Aarti Raikwar
    1
    Post by Aarti Raikwar
    user_Aarti Raikwar
    Aarti Raikwar
    Media Consultant मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में बड़ा गणपति मंदिर के पास परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इन्दौर के बड़ा गणपति पुलिस चौकी के पास परशुराम जयंती पर निकलने वाले चल समारोह के पहले एक सभा का आयोजन किया गया इस सभा को प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी संबोधित किया और भगवान परशुराम के आदर्श पर चलने का आग्रह किया यहां उन्होंने ब्राम्हण समाज के अनुरोध पर संदीपनि संस्कृत विद्यालय के लिए भूमि आवंटन के लिए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा को निर्देश दिए।
    1
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में बड़ा गणपति मंदिर के पास परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।                                                            इन्दौर के बड़ा गणपति पुलिस चौकी के पास परशुराम जयंती पर निकलने वाले चल समारोह के पहले एक सभा का आयोजन किया गया इस सभा को प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी संबोधित किया और भगवान परशुराम के आदर्श पर चलने का आग्रह किया यहां उन्होंने ब्राम्हण समाज के अनुरोध पर संदीपनि संस्कृत विद्यालय के लिए भूमि आवंटन के लिए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा को निर्देश दिए।
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Ck_news
    1
    Post by Ck_news
    user_Ck_news
    Ck_news
    Video Creator इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by PM NEWS
    1
    Post by PM NEWS
    user_PM NEWS
    PM NEWS
    Journalist इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इंदौर में आज मौसम ने बदला रुक आज देर शाम से मौसम का मिजाज ही बदल गया करीब 8:00 के आसपास इंदौर में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी तो कहीं बारिश देखने को मिली बारिश के थमते ही हवा तेजी से चलने लगी तेज हवा के कारण शहर के कई क्षेत्रों में बिजली कटौती हुई रात्रि करीब 1:00 बजे के बाद ही बिजली सुचारू रूप से चालू हुई ऐसी भीषण गर्मी में लोगों का बिजली के न होने से बुरी हालत हो गई बिजली विभाग के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करने पर भी कंप्लेंट नंबर नहीं मिल पा रहा था और ना ही कस्टमर केयर पर किसी से बात हो पा रही थी तभी एमपीईबी के जॉन पर शिकायत लैंडलाइन नंबर पर कॉल लगाकर लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज करने का प्रयास किया तो जॉन से भी कोई रिस्पांस नहीं मिला या तो नंबर व्यस्त जा रहा है अगर रिंग जा रही है तो कोई कॉल अटेंड नहीं कर रहा है जिससे जनता परेशान रही हवा करीब 11:00 तक काम हो गई थी लेकिन फिर भी बिजली विभाग का इतना ढीला कम कि अगले 2 घंटे तक बिजली सुचारू रूप से चालू नहीं की गई
    2
    इंदौर में आज मौसम ने बदला रुक आज देर शाम से मौसम का मिजाज ही बदल गया करीब 8:00 के आसपास इंदौर में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी तो कहीं बारिश देखने को मिली बारिश के थमते ही हवा तेजी से चलने लगी तेज हवा के कारण शहर के कई क्षेत्रों में बिजली कटौती हुई रात्रि करीब 1:00 बजे के बाद ही बिजली सुचारू रूप से चालू हुई ऐसी भीषण गर्मी में लोगों का बिजली के न होने से बुरी हालत हो गई बिजली विभाग के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करने पर भी कंप्लेंट नंबर नहीं मिल पा रहा था और ना ही कस्टमर केयर पर किसी से बात हो पा रही थी तभी एमपीईबी के जॉन पर शिकायत लैंडलाइन नंबर पर कॉल लगाकर लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज करने का प्रयास किया तो जॉन से भी कोई रिस्पांस नहीं मिला या तो नंबर व्यस्त जा रहा है अगर रिंग जा रही है तो कोई कॉल अटेंड नहीं कर रहा है जिससे जनता परेशान रही हवा करीब 11:00 तक काम हो गई थी लेकिन फिर भी बिजली विभाग का इतना ढीला कम कि अगले 2 घंटे तक बिजली सुचारू रूप से चालू नहीं की गई
    user_Abhisek Yogi Ptrakar
    Abhisek Yogi Ptrakar
    Local News Reporter इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.