गुरुआ प्रखंड स्थित हाई स्कूल मैदान में शनिवार को शहीद अनिल कुमार सक्सेना टीसी क्रिकेट टूर्नामेंट श्री राम स्पॉटिंग क्लब श्री राम बिगहा का शुभारंभ हुआ। गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड स्थित हाई स्कूल मैदान में शनिवार को शहीद अनिल कुमार सक्सेना टीसी क्रिकेट टूर्नामेंट श्री राम स्पॉटिंग क्लब श्री राम बिगहा का शुभारंभ हुआ। कमिटी के मुख्य सदस्य अरविंद कुमार अनुराग ने बताया कि यह टूर्नामेंट 2012 से लगातार आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति ने घोषणा की है कि विजेता टीम को 41,000 रुपये और उपविजेता टीम को 21,000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन टेकारी विधायक अजय दांगी, गुरुआ के पूर्व विधायक विनय यादव, अंचलाधिकारी अतहर जमील, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदाम हुसैन और प्रखंड प्रमुख नीलम कुमारी यादवेंदु ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर पुलवामा के शहीद जवानों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पहले मैच में साई फोर्टिस हॉस्पिटल की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 124 रन बनाए। जवाब में डीसीसी डोम्या की टीम 107 रन पर ऑलआउट हो गई। साई फोर्टिस हॉस्पिटल ने यह मुकाबला 17 रनों से जीत लिया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए होन्नी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अनिल कुमार और जोंटी रोड्स ने अंपायर की भूमिका निभाई। सुजीत कुमार और अभिषेक कुमार स्कोरर रहे, जबकि सचिन भारद्वाज और अरविंद कुमार ने कमेंट्री की। आयोजन समिति के सदस्य आनंद, नीरज, सचिन, चुन्नू, पिंटू,सुमंत कुमार रौशन और सौरभ सहित कई अन्य लोगों ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। टूर्नामेंट देखने के लिए हजारों की संख्या में खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे।
गुरुआ प्रखंड स्थित हाई स्कूल मैदान में शनिवार को शहीद अनिल कुमार सक्सेना टीसी क्रिकेट टूर्नामेंट श्री राम स्पॉटिंग क्लब श्री राम बिगहा का शुभारंभ हुआ। गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड स्थित हाई स्कूल मैदान में शनिवार को शहीद अनिल कुमार सक्सेना टीसी क्रिकेट टूर्नामेंट श्री राम स्पॉटिंग क्लब श्री राम बिगहा का शुभारंभ हुआ। कमिटी के मुख्य सदस्य अरविंद कुमार अनुराग ने बताया कि यह टूर्नामेंट 2012 से लगातार आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति ने घोषणा की है कि विजेता टीम को 41,000 रुपये और उपविजेता टीम को 21,000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन टेकारी विधायक अजय दांगी, गुरुआ के पूर्व विधायक विनय यादव, अंचलाधिकारी अतहर जमील, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदाम हुसैन और प्रखंड प्रमुख नीलम कुमारी यादवेंदु ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर पुलवामा के शहीद जवानों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पहले मैच में साई फोर्टिस हॉस्पिटल की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 124 रन बनाए। जवाब में डीसीसी डोम्या की टीम 107 रन पर ऑलआउट हो गई। साई फोर्टिस हॉस्पिटल ने यह मुकाबला 17 रनों से जीत लिया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए होन्नी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अनिल कुमार और जोंटी रोड्स ने अंपायर की भूमिका निभाई। सुजीत कुमार और अभिषेक कुमार स्कोरर रहे, जबकि सचिन भारद्वाज और अरविंद कुमार ने कमेंट्री की। आयोजन समिति के सदस्य आनंद, नीरज, सचिन, चुन्नू, पिंटू,सुमंत कुमार रौशन और सौरभ सहित कई अन्य लोगों ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। टूर्नामेंट देखने के लिए हजारों की संख्या में खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे।
- पुलवामा के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में हमारे देश के 40 वीर जवान शहीद हो गए थे। यह हमला पाकिस्तानसमर्थितआतंकवादियों द्वारा किया गया था, जिसने पूरे राष्ट्र को झकझोर कर रख दिया। इस अमानवीय कृत्य में शहीद हुए जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता।भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉक्टर मनीष पंकज मिश्रा ने वीर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमारे सैनिकों पर कायरतापूर्ण हमला करना आतंकवादियों की बुजदिली और मानवता के प्रति उनकी घृणित मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने से भी पीछे नहीं हटते। उनका साहस, पराक्रम और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा कास्रोतहैआतंकवाद के विरुद्ध भारत की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी और देश का प्रत्येक नागरिक अपने वीर जवानों के साथ खड़ा है। उन्होंने शहीदों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा राष्ट्र उनके साथ है और उनके बलिदान को कभी व्यर्थ नहीं जाने देगा। श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेशभाजपा कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि भारत की सेना का मनोबल अटूट है और आतंकवादियों को उनके कुकर्मों का करारा जवाब मिलता रहेगा। हम सबका कर्तव्य है कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए एकजुट होकर राष्ट्र की सेवा करें और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखें श्रद्धा सुमन करने वाले में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर राणा रणजीत सिंह विजय प्रसाद गुप्ता उर्फ काला नाग मिराज अहमद वेद ब्यास पांडे गोपाल प्रसाद यादव राजू मिश्रा डॉ अशोक संतोष कुमार श्याम किशोर मिश्रा धीरज कुमार आकाश कुमार मंटू कुमार महेश यादव बबलू गुप्ता सहित1
- गोह(औरंगाबाद) गोह के पूर्व विधायक स्व. डीके शर्मा की पुण्यतिथि समारोह मनाने को लेकर शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे भाजपा पार्टी कार्यालय में संयोजक रंधीर पासवान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व विधायक स्व. डीके शर्मा की 21 पुण्यतिथि समारोह 22 फरवरी को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित गौतमबुद्ध नगर भवन में मनाने का निर्णय लिया गया। संयोजक ने बताया कि पुण्यतिथि समारोह में विभिन्न दलों के नेता व गणमान्य उपस्थित होंगे। बैठक में जिला मंत्री सुनील शर्मा, महामंत्री सत्येंद्र शर्मा, मंडल मंत्री बिनोद प्रसाद, संजय कुमार सिंह, विकास सिंह, नागेन्द्र कुमार उर्फ नागा, मकसूदन शर्मा, प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।1
- "पुलवामा आतंकी हमले में मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद वीर जवानों को शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।🙏 उनका अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।🙏 राष्ट्र उनकी वीरता और त्याग का सदैव ऋणी रहेगा।। 🇮🇳🫡 👉जनता की आवाज *आनन्द सिंह(ग्राम-बहुआरा)* शिक्षित मुखिया प्रत्याशी :-ग्राम *पंचायत वर्मा* #PulwamaAttack #blackdays #highlightseveryone #indianarmy Er Anand Singh1
- villege karma me rod shahi nahi1
- Aap log subscribe kijea pls गया जी मानपुर पुल के नीचे जो कंकाल मिला है तकरीबन 8 साल पुराना बताया जा रहा हैकब माराकिस मारा यह सवाल प्रशासन को है1
- वाणावर में महाशिवरात्रि की तैयारी पूरी तैनात किए गए दंडाधिकारी व पुलिस बल रविवार को बाबा सिद्धनाथ मंदिर में मनाया जाएगा महाशिवरात्रि पर्व मखदुमपुर।। जिले के ऐतिहासिक प्राकृतिक छटाओं से परिपूर्ण प्रखंड का वाणावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी पूरी कर ली गई है। पर्व को लेकर मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।वही मंदिर आने जाने वाले मार्ग की साफ सफाई कराया गया है।जिला प्रशासन के निर्देश पर पहाड़ी इलाका के दर्जनों जगहों पर दण्डाधिकारी व मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं वही पहाड़ी इलाका में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर स्वास्थ विभाग द्वारा मेडिकल कैम्प भी लगाया गया है।वही मेला को लेकर शनिवार के दिन बीडीओ मृत्युंजय कुमार सीओ रंजीत उपाध्याय समेत जिले के कई वरीय पदाधिकारी पहाड़ी इलाका का जायजा लिया और तैनात दंडाधिकारी एवं मजिस्ट्रेट को कई निर्देश दिए ।इस बाबत सीओ ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर पहाड़ी इलाका में 100 से अधिक दंडाधिकारी प्रतिनियुक्ति किए गए हैं साथ ही 200 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है। वही पहाड़ी इलाके में 6 जगहों पर मेडिकल कैम्प लगाए गए है । श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन के लिए कतार वध करने की योजना बनाई गई है,मंदिर पहुचे श्रद्धालुओं को मंदिर के मुख्य द्वार पर अरघा सिस्टम की व्यवस्था किया गया है।ताकि मंदिर पहुचे श्रद्धालुओं को आसान तरीके से जलाभिषेक कराया जा सके।वही मंदिर के आसपास मुंडन, पूजा, हवन एवं अत्यधिक भीड़ पर रोक लगाई गई है।ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नही हो। रात्रि में होगा शिव विवाह बाबा सिद्धनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार की रात्रि में शिव विवाह का आयोजन किया जाएगा इस बाबत मंदिर के प्रबंधक भानु प्रताप उर्फ गुड्डू सिंह ने बताया कि रविवार की रात्रि में भगवान भोलेनाथ की विवाह महोत्सव आयोजित की जाएगी यह विवाह महोत्सव वर्षों से होते आ रहा है1
- फोटो- बाबा दूधेश्वरनाथ मंदिर गोह(औरंगाबाद) महाशिवरात्रि को लेकर देवकुंड दूधेश्वरनाथ मंदिर में सारी तैयारियां शनिवार की देर शाम करीब 6:00 बजे तक पूरी कर ली गई है। शनिवार से ही मंदिर में भक्ति जागरण महोत्सव के साथ धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर परिसर की साफ-सफाई और रंग-रोगन कार्य को पूरा कर लिया गया है। रविवार को अहले सुबह से ही शिवलिंग पर जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद संध्या काल में मठ परिसर से शिव बारात निकाली जाएगी। वहीं जिला प्रशासन के नेतृत्व में 16 एवं 17 फरवरी को देवकुंड खेल मैदान में दो दिवसीय देवकुंड महोत्सव का आयोजन होगा। जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ बाहर से आए कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। महाशिवरात्रि को जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का जिला प्रशासन द्वारा पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इस बार महाशिवरात्रि के अवसर पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। बाबा दूधेश्वरनाथ मंदिर को मठ कमेटी के द्वारा प्राकृतिक फूलों व झालरों से सजाकर आकर्षक रूप दिया गया है। सुबह से लेकर शाम तक यहां श्रद्धालु पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं रात को वैदिक वेदमंत्रों से रूद्राभिषेक कर शिव व शक्ति का अभिषेक करेंगे। तत्पश्चात महंत कन्हैयानंद पुरी द्वारा शिव-पार्वती विवाह की रस्म अदा की जाएगी।2
- मखदुमपुर में समर्थको ने पप्पू यादव की रिहाई पर बांटी गई मिठाई बिहार के पटना स्थित विशेष अदालत द्वारा तीन अलग-अलग मामलों में जमानत दिए जाने के बाद निर्दलीय सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को बेउर जेल से रिहा हो गए। इसकी खुशी कार्यकर्ताओं में बिहार के अलग अलग जगहों पर देखी गई। इसी कड़ी में जहानाबाद जिले के मखदुमपुर में भी कार्यकर्ताओं और शुभ चिंतकों में शनिवार की शाम 5 बजे खुशी देखी गई। उनके समर्थक जीतन यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव की रिहाई पर मिठाई बांट कर खुशी का इज़हार किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पप्पू यादव गरीबो के मसीहा है वो लोगो की मदद के लिए हमेशा आगे रहते है जिसके वजह से सत्ता पक्ष के लोग उनके पीछे पड़ी है। नीट छात्रा मामले को लेकर और बिहार में बच्चियों का अपहरण, रेप जैसी घटनाओं को लेकर सांसद पप्पू बेबाक होकर अपनी बुलंद कर रहे इसी को दबाने के लिए 31 साल पुराने मामले को निकाल कर उन्हें बंद करने की कोशिश की गई। इस मौके पर हरेराम कुमार, संजीव कुमार, गुड्डन मांझी, समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।1
- प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सत्र 2026–27 के लिए नामांकन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने तथा बाल-विवाह की रोकथाम को लेकर शनिवार को लगभग 3 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के सभी बीआरपी, सीआरपी, संयोजिकाएं एवं आंगनबाड़ी सहियाओं ने सहभागिता की। विद्यालय की वार्डन सह शिक्षिका सरिता सिन्हा ने बताया कि बैठक का उद्देश्य अधिक से अधिक बालिकाओं का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना और समाज में बाल-विवाह के दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान बाल-विवाह से जुड़े सामाजिक, शैक्षणिक एवं कानूनी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने सभी फील्ड कर्मियों से समन्वय बनाकर घर-घर संपर्क, अभिभावकों की काउंसलिंग और संवेदनशील मामलों की समय रहते पहचान पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा के लिए संयुक्त प्रयास करने का संकल्प लिया।1