Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिरसागंज में सांड का तांडव: बुजुर्ग को हवा में उछाल पटका, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV वीडियो आया सामने सिरसागंज नगर के मैंन रोड पर एक आवारा सांड ने जमकर उत्पात मचाया।गजाधर गली निवासी 65 वर्षीय विष्णु दिवाकर जब बाजार से गुजर रहे थे, तभी अचानक एक बेकाबू सांड ने उन्हें जोरदार टक्कर मारते हुए सींगों पर उठाकर हवा में उछाल दिया। पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बुजुर्ग के जमीन पर गिरते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर बमुश्किल सांड को वहां से खदेड़ा और बुजुर्ग की जान बचाई। स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इन हिंसक पशुओं को तत्काल गौशाला भिजवाया जाए ताकि भविष्य में किसी अनहोनी को रोका जा सके।
Thakur Aditya pratap singh
सिरसागंज में सांड का तांडव: बुजुर्ग को हवा में उछाल पटका, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV वीडियो आया सामने सिरसागंज नगर के मैंन रोड पर एक आवारा सांड ने जमकर उत्पात मचाया।गजाधर गली निवासी 65 वर्षीय विष्णु दिवाकर जब बाजार से गुजर रहे थे, तभी अचानक एक बेकाबू सांड ने उन्हें जोरदार टक्कर मारते हुए सींगों पर उठाकर हवा में उछाल दिया। पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बुजुर्ग के जमीन पर गिरते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर बमुश्किल सांड को वहां से खदेड़ा और बुजुर्ग की जान बचाई। स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इन हिंसक पशुओं को तत्काल गौशाला भिजवाया जाए ताकि भविष्य में किसी अनहोनी को रोका जा सके।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि की हथकड़ी में हुई हत्या का बदला सत्ता में आने पर लिया जाएगा। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। के इस रुख पर विपक्षी दलों ने भी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है, जिससे राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। अब देखना होगा कि इस बयान पर आगे क्या सियासी प्रतिक्रियाएं सामने आती हैं और इसका प्रदेश की राजनीति पर क्या असर पड़ता है।1
- India TV news reporter surjeet1
- फिरोजाबाद में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में एक भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से शहरभर में जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही 1090, 112 और 181 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया।1
- सिरसागंज नगर के मैंन रोड पर एक आवारा सांड ने जमकर उत्पात मचाया। गजाधर गली निवासी 65 वर्षीय विष्णु दिवाकर जब बाजार से गुजर रहे थे, तभी अचानक एक बेकाबू सांड ने उन्हें जोरदार टक्कर मारते हुए सींगों पर उठाकर हवा में उछाल दिया। पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बुजुर्ग के जमीन पर गिरते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर बमुश्किल सांड को वहां से खदेड़ा और बुजुर्ग की जान बचाई। स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इन हिंसक पशुओं को तत्काल गौशाला भिजवाया जाए ताकि भविष्य में किसी अनहोनी को रोका जा सके।1
- Post by K. Kumar Mathur1
- फिरोजाबाद में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का सपा पर हमला 🔥 "सपा गलतफहमी में ना रहे, प्रदेश में उनकी सरकार नहीं बनेगी" 👉 शिकोहाबाद में बोलते हुए कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकाल में जंगलराज था और जनता इसे कभी नहीं भूलेगी।1
- सिरसागंज के ग्राम रूधेमई में रविवार सुबह एक विवाहिता रीना देवी पत्नी विनोद कुमार का शव घर के पास तालाब में तैरता मिला। एक दिन पहले ही घर में मुंडन संस्कार का आयोजन हुआ था। परिजनों के अनुसार, शनिवार रात घर में कार्यक्रम के बाद सब सो गए थे। सुबह रीना गायब मिली और बाद में ग्रामीणों ने तालाब में शव देखा। शव की आंखों पर चुनरी बंधी होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पति पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।1
- जसवंतनगर: नगर में 16 गरीब कन्याओं का सामुहिक विवाह निशुल्क कराने पर समाजसेवियों ने भारत विकास परिषद संस्कार शाखा को सम्मानित किया। रामलीला मार्ग पर मिडिल स्कूल परिसर में स्थित रामलीला मंच पर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में समिति के सहयोगियों ने जसवन्तनगर की समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद की संस्कार शाखा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने 16 गरीब कन्याओं का निःशुल्क सरल सामुहिक विवाह कराया। शाखा के प्रयासों से दर्जनों दम्पतियों के खुशहाल जीवन नसीब हुआ है। इस दौरान संस्कार परिवार के अध्यक्ष हरिमोहन राजपूत, श्याम मोहन गुप्ता, जवाहर लाल शाक्य , मनोज गुप्ता एवं प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सहित उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, विवाह प्रभारी पवन गुप्ता , कार्यकारिणी सदस्य विनोद यादव , अतुल गुप्ता , नरेंद्र यादव , राजीव गुप्ता , बलवीर सिंह , गणेश यादव , विनोद शर्मा , अनिल प्रकाश गुप्ता , यशवर्धन , रौली यादव, मोहित गुप्ता , रत्नेश शाक्य , उदयवीर सिंह , आदि पदाधिकारी एवं सदस्यगण को प्रतीक चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। फोटो-समाजसेवियों ने भारत विकास परिषद संस्कार शाखा पदाधिकारियों व सदस्यों किया सम्मानित।1
- फ़िरोज़ाबाद जनपद पुलिस द्वारा आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली 53 जनशिकायतोंका निस्तारण किया1