logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

18 फरवरी को रोजगार कैम्पस प्लेसमेंट शिविर, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर संवाददाता: संदीप शर्मा भरतपुर। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 18 फरवरी (बुधवार) को एक दिवसीय रोजगार कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 10 बजे किला स्थित जिला रोजगार कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। उप निदेशक जिला रोजगार कार्यालय रघुवीर सिंह मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें आई डिजिटल प्रीन्योर प्राइवेट लिमिटेड, पुखराज हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, किसान वृद्धि बायो प्लांटटेक प्राइवेट लिमिटेड, जेपी वीएमजी मार्केट प्राइवेट लिमिटेड, आईटीएम एडुटेक इंडिया लिमिटेड, फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी, जोमैटो हाइपरप्योर लिमिटेड, केआरएन हीट एक्सचेंजर (नीमराना), इंगॉक्स लैब्स प्राइवेट लिमिटेड तथा अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड शामिल हैं। शिविर में हेल्थ एडवाइजर, फील्ड ऑफिसर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, सुपरवाइजर, स्टोरकीपर, कंप्यूटर ऑपरेटर, बैंकिंग ऑन-रोल जॉब, टीचर, पिकिंग, केयरटेकर, ऑपरेटर एवं हेल्पर सहित विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 5वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई पास, डिप्लोमा, स्नातक एवं उच्च स्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की फोटोप्रतियां, पासपोर्ट साइज फोटो तथा पहचान पत्र की प्रति लेकर शिविर स्थल पर उपस्थित होना होगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शिविर में आने-जाने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। जिला रोजगार कार्यालय ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाकर रोजगार प्राप्त करने की अपील की है।

11 hrs ago
user_SANDEEP SHARMA
SANDEEP SHARMA
स्थानीय समाचार रिपोर्टर सीकरी, भरतपुर, राजस्थान•
11 hrs ago
7e60b07a-6608-4c4d-b21e-2348d4840cc7

18 फरवरी को रोजगार कैम्पस प्लेसमेंट शिविर, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर संवाददाता: संदीप शर्मा भरतपुर। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 18 फरवरी (बुधवार) को एक दिवसीय रोजगार कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 10 बजे किला स्थित जिला रोजगार कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। उप निदेशक जिला रोजगार कार्यालय रघुवीर सिंह मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें आई डिजिटल प्रीन्योर प्राइवेट लिमिटेड, पुखराज हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, किसान वृद्धि बायो प्लांटटेक प्राइवेट लिमिटेड, जेपी वीएमजी मार्केट प्राइवेट लिमिटेड, आईटीएम एडुटेक इंडिया लिमिटेड, फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी, जोमैटो हाइपरप्योर लिमिटेड, केआरएन हीट एक्सचेंजर (नीमराना), इंगॉक्स लैब्स प्राइवेट लिमिटेड तथा अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड शामिल हैं। शिविर में हेल्थ एडवाइजर, फील्ड ऑफिसर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, सुपरवाइजर, स्टोरकीपर, कंप्यूटर ऑपरेटर, बैंकिंग ऑन-रोल जॉब, टीचर, पिकिंग, केयरटेकर, ऑपरेटर एवं हेल्पर सहित विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 5वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई पास, डिप्लोमा, स्नातक एवं उच्च स्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की फोटोप्रतियां, पासपोर्ट साइज फोटो तथा पहचान पत्र की प्रति लेकर शिविर स्थल पर उपस्थित होना होगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शिविर में आने-जाने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। जिला रोजगार कार्यालय ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाकर रोजगार प्राप्त करने की अपील की है।

More news from Bharatpur and nearby areas
  • Post by News 93
    1
    Post by News 93
    user_News 93
    News 93
    Court reporter Pahari, Bharatpur•
    2 hrs ago
  • जिला डीग में ये क्या हो रहा है
    1
    जिला डीग में ये क्या हो रहा है
    user_Uday pal Uday pal
    Uday pal Uday pal
    Mechanic Kaman, Bharatpur•
    22 hrs ago
  • Post by Dk rajput Rajput
    1
    Post by Dk rajput Rajput
    user_Dk rajput Rajput
    Dk rajput Rajput
    नौगाँव, अलवर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • guranamsingh
    2
    guranamsingh
    user_Gurnamsingh Gurnamsingh
    Gurnamsingh Gurnamsingh
    Milkpur•
    23 hrs ago
  • प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय डीग उपसेवाकेंद्र में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई अमरदीप सैन डीग। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के उपसेवा । केंद्र डीग द्वारा महाशिवरात्रि का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संत दास बाबा राजा मुरली मनोहर मंदिर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्र. कु. बबिता दीदी सह प्रभारी, भरतपुर ने की। विशिष्ट अतिथियों में भगवान शरण आड़तिया, हिंदी साहित्य समिति के महामंत्री चंद्रभान वर्मा, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्र. कु. प्रवीणा बहन प्रभारी ब्र. कु. योगिता बहन प्रभारी ओल एवं ब्र. कु. जागृति बहन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ईश्वरीय स्मृति गीत से हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वरीय स्मृति गीत “ऐ आत्माओं सुन लो शिव ये शुभ संदेश” से हुआ। मुख्य अतिथि संत दास बाबा राजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि परमात्मा शिव एकांतवासी कहलाते हैं। यदि हम ईश्वर की प्राप्ति करना चाहते हैं तो एकांत और मौन की आवश्यकता होती है। समय स्वप्न के समान है, इसे व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस का पाठ तो अनेक लोग करते हैं, किंतु उसे आचरण में लाना आवश्यक है। ईर्ष्या, निंदा और चुगली से दूर रहकर सदाचारपूर्ण जीवन जीना ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य अध्यक्षीय संबोधन में ब्र. कु. बबिता दीदी ने शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह परमात्मा शिव का अवतरण दिवस है। शिवरात्रि पर नमक और मिर्च का त्याग प्रतीकात्मक है अर्थात् हमें कड़वे और तीखे वचन नहीं बोलने चाहिए। सभी के प्रति प्रेम, सहयोग और सम्मान का भाव रखना ही सच्चा जीवन है। विशिष्ट अतिथि चंद्रभान वर्मा ने अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए “घर-घर शिव का ध्वज फहराएंगे” कविता सुनाई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। परमात्मा का सत्य परिचय ब्र. कु. योगिता बहन ने अपने वक्तव्य में कहा कि परमात्मा निराकार ज्योति बिंदु स्वरूप हैं, जो गुणों के सागर हैं। उनके सान्निध्य से मनुष्य अपने जीवन को श्रेष्ठ और दिव्य बना सकता है। प्रभात फेरी और झांकियों ने बांधा समां कार्यक्रम से पूर्व डीग कस्बे के प्रमुख स्थानों पर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में भगवान शिव शंकर एवं राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जिनके दर्शन कर नगरवासियों ने श्रद्धाभाव प्रकट किया। प्रभात फेरी को संत दास बाबा राजा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा शिव ध्वजारोहण किया गया तथा सभी को यह प्रतिज्ञा दिलाई गई कि वे मन, वचन और कर्म से किसी को भी दुख नहीं देंगे। गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें दीपू फोजदार पूर्व प्रेसिडेंट, डीग कॉलेज, रज्जन सिंह , गिरधारी मित्तल, दिगंबर, गौरव, सुरेश, गीता, केला, मुस्कान, मोनिका सहित सैकड़ों भाई-बहन शामिल रहे।
    3
    प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय डीग उपसेवाकेंद्र में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई
अमरदीप सैन डीग। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के उपसेवा ।
केंद्र डीग द्वारा महाशिवरात्रि का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संत दास बाबा राजा मुरली मनोहर मंदिर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्र. कु. बबिता दीदी सह प्रभारी, भरतपुर ने की।
विशिष्ट अतिथियों में भगवान शरण आड़तिया, हिंदी साहित्य समिति के महामंत्री चंद्रभान वर्मा, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्र. कु. प्रवीणा बहन प्रभारी ब्र. कु. योगिता बहन प्रभारी ओल एवं ब्र. कु. जागृति बहन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ईश्वरीय स्मृति गीत से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वरीय स्मृति गीत “ऐ आत्माओं सुन लो शिव ये शुभ संदेश” से हुआ। मुख्य अतिथि संत दास बाबा राजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि परमात्मा शिव एकांतवासी कहलाते हैं। यदि हम ईश्वर की प्राप्ति करना चाहते हैं तो एकांत और मौन की आवश्यकता होती है। समय स्वप्न के समान है, इसे व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस का पाठ तो अनेक लोग करते हैं, किंतु उसे आचरण में लाना आवश्यक है। ईर्ष्या, निंदा और चुगली से दूर रहकर सदाचारपूर्ण जीवन जीना ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य
अध्यक्षीय संबोधन में ब्र. कु. बबिता दीदी ने शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह परमात्मा शिव का अवतरण दिवस है। शिवरात्रि पर नमक और मिर्च का त्याग प्रतीकात्मक है अर्थात् हमें कड़वे और तीखे वचन नहीं बोलने चाहिए। सभी के प्रति प्रेम, सहयोग और सम्मान का भाव रखना ही सच्चा जीवन है।
विशिष्ट अतिथि चंद्रभान वर्मा ने अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए “घर-घर शिव का ध्वज फहराएंगे” कविता सुनाई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा।
परमात्मा का सत्य परिचय
ब्र. कु. योगिता बहन ने अपने वक्तव्य में कहा कि परमात्मा निराकार ज्योति बिंदु स्वरूप हैं, जो गुणों के सागर हैं। उनके सान्निध्य से मनुष्य अपने जीवन को श्रेष्ठ और दिव्य बना सकता है।
प्रभात फेरी और झांकियों ने बांधा समां
कार्यक्रम से पूर्व डीग कस्बे के प्रमुख स्थानों पर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में भगवान शिव शंकर एवं राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जिनके दर्शन कर नगरवासियों ने श्रद्धाभाव प्रकट किया। प्रभात फेरी को संत दास बाबा राजा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा शिव ध्वजारोहण किया गया तथा सभी को यह प्रतिज्ञा दिलाई गई कि वे मन, वचन और कर्म से किसी को भी दुख नहीं देंगे।
गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें दीपू फोजदार पूर्व प्रेसिडेंट, डीग कॉलेज, रज्जन सिंह , गिरधारी मित्तल, दिगंबर, गौरव, सुरेश, गीता, केला, मुस्कान, मोनिका सहित सैकड़ों भाई-बहन शामिल रहे।
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    29 min ago
  • खुशखेड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखा निर्माण करने वाली एक फैक्ट्री पकड़ी गई है। प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री की जांच जारी , कांग्रेस नेता धरने पर बैठे
    1
    खुशखेड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखा निर्माण करने वाली एक फैक्ट्री पकड़ी गई है। प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री की जांच जारी , कांग्रेस नेता धरने पर बैठे
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • भिवाड़ी में प्रशासन की सख्ती, जांच के दौरान दो अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ी मंगलवार को संयुक्त दल ने 315 औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट खैरथल तिजारा। खैरथल-तिजारा, 17 फरवरी। कारौली-भिवाड़ी स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र में हाल ही में हुई आगजनी की गंभीर घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए व्यापक जांच अभियान के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच टीम ने दो अवैध पटाखा निर्माण फैक्ट्री को सीज किया। यह मैसर्स कात्याल लॉजिस्टिक और लक्ष्मी एलॉयज के नाम पर संचालित की जा रही थी, जबकि अंदर बड़े पैमाने पर पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था। सीज कि गई औद्योगिक प्लॉट का आईजी रेंज जयपुर एच.जी. राघवेंद्र सुहास ने निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को जब्ती प्रक्रिया को नियमानुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से की गई कार्रवाई की जानकारी भी ली। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देशानुसार गठित जांच दल जब रीको प्लॉट संख्या जी-1/682 एंव जी 1- 538ए पर पहुंचा तो दोनों फैक्ट्री बंद मिली और मालिक मौके से फरार था। टीम द्वारा कई बार संपर्क करने के बावजूद मालिक के नहीं पहुंचने पर प्रशासन, पुलिस एवं रीको अधिकारियों की मौजूदगी में फैक्ट्री का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर से भारी मात्रा में पटाखे, कच्चा माल एवं निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों फैक्ट्री की जांच की गई। प्रथम दृष्टया फैक्ट्री में विस्फोटक सामग्री का अवैध निर्माण एवं भंडारण पाया गया है, जो सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन है। एहतियातन फैक्ट्री की बिजली आपूर्ति भी तत्काल प्रभाव से काट दी गई है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। पहली कार्रवाई में खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भूखण्ड संख्या G1-682 पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं तहसीलदार टपूकड़ा की टीम ने निरीक्षण किया। यह भूखण्ड मैसर्स कात्याल लॉजिस्टिक के नाम आवंटित है, लेकिन मौके पर फैक्ट्री बंद मिली। प्रशासन द्वारा निर्देश देने के बाद जब गेट नहीं खोला गया, तो अधिकारियों ने अंदर प्रवेश कर निरीक्षण किया, जहां जिप्सम, सिलिका सैंड, नाइट्रिक एसिड, पत्थर, रेशा सहित पटाखा निर्माण से संबंधित मशीनें और रासायनिक पदार्थ पाए गए। पुलिस द्वारा मौके पर सामग्री जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है तथा मामले में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। फैक्ट्री संचालक ने बताया कि इकाई को मैसर्स शिवशक्ति इंडस्ट्रीज को किराये पर दिया गया था। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने स्तर पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जांच में उक्त भूखण्ड को बिना रीको की अनुमति किराये पर दिया गया था, जो रीको भू-निपटान नियम 1979 और लीज शर्तों का उल्लंघन है। इस पर रीको द्वारा 45 दिवस का कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए भूखण्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई। दुसरी कार्रवाई में रीको क्षेत्र स्थित एक भूखण्ड, जो वर्तमान में मैसर्स लक्ष्मी अलॉयज के नाम दर्ज है, पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री को बंद और ताला लगा हुआ पाया। प्रोपराइटर कृष्ण कुमार के अनुपस्थित होने पर प्रशासन की उपस्थिति में ताला तोड़कर निरीक्षण किया गया, जहां बड़ी मात्रा में पटाखे निर्माण से संबंधित सामग्री बरामद हुई। जांच में उक्त भूखण्ड को बिना रीको की अनुमति किराये पर दिया गया था, जो रीको भू-निपटान नियम 1979 और लीज शर्तों का उल्लंघन है। इस पर रीको द्वारा 90 दिवस का कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए भूखण्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान मौके पर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू, उपखंड अधिकारी टपूकडा लाखन सिंह गुर्जर, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह, तहसीलदार, नगर परिषद, फायर विभाग एवं रीको के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा पूरे परिसर की गहन जांच की गई तथा संबंधित फैक्ट्री संचालक के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भिवाड़ी, खुशखेड़ा, टपूकड़ा, चौपानकी एवं फेज-3 सहित सभी औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित इकाइयों की सघन जांच जारी रहेगी। जांच दल द्वारा मंगलवार को रीको यूनिट प्रथम ने 170 एवं रीको यूनिट द्वितीय ने 145 इकाइयों के निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों कि जांच सुनिश्चित की गई।
    4
    भिवाड़ी में प्रशासन की सख्ती, जांच के दौरान दो अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ी
मंगलवार को संयुक्त दल ने 315 औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण
जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट खैरथल तिजारा।
खैरथल-तिजारा, 17 फरवरी। कारौली-भिवाड़ी स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र में हाल ही में हुई आगजनी की गंभीर घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए व्यापक जांच अभियान के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच टीम ने दो अवैध पटाखा निर्माण फैक्ट्री को सीज किया। यह मैसर्स कात्याल लॉजिस्टिक और लक्ष्मी एलॉयज के नाम पर संचालित की जा रही थी, जबकि अंदर बड़े पैमाने पर पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था। सीज कि गई औद्योगिक प्लॉट का आईजी रेंज जयपुर एच.जी. राघवेंद्र सुहास ने निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को जब्ती प्रक्रिया को नियमानुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से की गई कार्रवाई की जानकारी भी ली।
जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देशानुसार गठित जांच दल जब रीको प्लॉट संख्या जी-1/682 एंव जी 1- 538ए पर पहुंचा तो दोनों फैक्ट्री बंद मिली और मालिक मौके से फरार था। टीम द्वारा कई बार संपर्क करने के बावजूद मालिक के नहीं पहुंचने पर प्रशासन, पुलिस एवं रीको अधिकारियों की मौजूदगी में फैक्ट्री का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर से भारी मात्रा में पटाखे, कच्चा माल एवं निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों फैक्ट्री की जांच की गई। प्रथम दृष्टया फैक्ट्री में विस्फोटक सामग्री का अवैध निर्माण एवं भंडारण पाया गया है, जो सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन है। एहतियातन फैक्ट्री की बिजली आपूर्ति भी तत्काल प्रभाव से काट दी गई है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। 
पहली कार्रवाई में खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भूखण्ड संख्या G1-682 पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं तहसीलदार टपूकड़ा की टीम ने निरीक्षण किया। यह भूखण्ड मैसर्स कात्याल लॉजिस्टिक के नाम आवंटित है, लेकिन मौके पर फैक्ट्री बंद मिली। प्रशासन द्वारा निर्देश देने के बाद जब गेट नहीं खोला गया, तो अधिकारियों ने अंदर प्रवेश कर निरीक्षण किया, जहां जिप्सम, सिलिका सैंड, नाइट्रिक एसिड, पत्थर, रेशा सहित पटाखा निर्माण से संबंधित मशीनें और रासायनिक पदार्थ पाए गए। पुलिस द्वारा मौके पर सामग्री जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है तथा मामले में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। फैक्ट्री संचालक ने बताया कि इकाई को मैसर्स शिवशक्ति इंडस्ट्रीज को किराये पर दिया गया था। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने स्तर पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जांच में उक्त भूखण्ड को बिना रीको की अनुमति किराये पर दिया गया था, जो रीको भू-निपटान नियम 1979 और लीज शर्तों का उल्लंघन है। इस पर रीको द्वारा 45 दिवस का कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए भूखण्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
दुसरी कार्रवाई में रीको क्षेत्र स्थित एक भूखण्ड, जो वर्तमान में मैसर्स लक्ष्मी अलॉयज के नाम दर्ज है, पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री को बंद और ताला लगा हुआ पाया। प्रोपराइटर कृष्ण कुमार के अनुपस्थित होने पर प्रशासन की उपस्थिति में ताला तोड़कर निरीक्षण किया गया, जहां बड़ी मात्रा में पटाखे निर्माण से संबंधित सामग्री बरामद हुई। जांच में उक्त भूखण्ड को बिना रीको की अनुमति किराये पर दिया गया था, जो रीको भू-निपटान नियम 1979 और लीज शर्तों का उल्लंघन है। इस पर रीको द्वारा 90 दिवस का कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए भूखण्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जांच के दौरान मौके पर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू, उपखंड अधिकारी टपूकडा लाखन सिंह गुर्जर, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह, तहसीलदार, नगर परिषद, फायर विभाग एवं रीको के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा पूरे परिसर की गहन जांच की गई तथा संबंधित फैक्ट्री संचालक के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भिवाड़ी, खुशखेड़ा, टपूकड़ा, चौपानकी एवं फेज-3 सहित सभी औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित इकाइयों की सघन जांच जारी रहेगी। जांच दल द्वारा मंगलवार को रीको यूनिट प्रथम ने 170 एवं रीको यूनिट द्वितीय ने 145 इकाइयों के निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों कि जांच सुनिश्चित की गई।
    user_Choudhary Jaibeer Singh
    Choudhary Jaibeer Singh
    News Anchor अलवर, अलवर, राजस्थान•
    11 min ago
  • Post by News 93
    1
    Post by News 93
    user_News 93
    News 93
    Court reporter Punahana, Nuh•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.