logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कटनी के रीठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आबकारी एक्ट में फरार शातिर आरोपी बल्लू पाल गिरफ्तार अपराधों की रोकथाम और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रीठी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आबकारी एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। रीठी थाना पुलिस के अपराध क्रमांक 327/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में फरार आरोपी बल्लू उर्फ बलराम पाल, निवासी गल्ला मंडी पहरुआ, थाना कुठला, जिला कटनी को पुलिस ने 21 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की तलाश के लिए गठित विशेष टीम ने मुखबिर तंत्र और साइबर सेल की तकनीकी सहायता से उसके ठिकाने की जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन तथा रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद के नेतृत्व में की गई। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी में निरीक्षक मोहम्मद शाहिद, प्रधान आरक्षक राम पाठक, अजय मेहरा, नितेश दुबे, आरक्षक अमन सिंह, महिला आरक्षक श्वेता पांडे और साइबर सेल आरक्षक शुभम गौतम की विशेष भूमिका रही।

11 hrs ago
user_Koushal tiwari
Koushal tiwari
Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago

कटनी के रीठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आबकारी एक्ट में फरार शातिर आरोपी बल्लू पाल गिरफ्तार अपराधों की रोकथाम और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रीठी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आबकारी एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। रीठी थाना पुलिस के अपराध क्रमांक 327/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में फरार आरोपी बल्लू उर्फ बलराम पाल, निवासी गल्ला मंडी पहरुआ, थाना कुठला, जिला कटनी को पुलिस ने 21 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की तलाश के लिए गठित विशेष टीम ने मुखबिर तंत्र और साइबर सेल की तकनीकी सहायता से उसके ठिकाने की जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन तथा रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद के नेतृत्व में की गई। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी में निरीक्षक मोहम्मद शाहिद, प्रधान आरक्षक राम पाठक, अजय मेहरा, नितेश दुबे, आरक्षक अमन सिंह, महिला आरक्षक श्वेता पांडे और साइबर सेल आरक्षक शुभम गौतम की विशेष भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • तनख्वाह न मिलने पर,,,, पूरे टेक्सटाइल मार्केट को आगे के हवाले कर दिया कर्मचारी ने यह घटना सूरत की गुजरात
    1
    तनख्वाह न मिलने पर,,,, पूरे टेक्सटाइल मार्केट को आगे के हवाले कर दिया कर्मचारी ने यह घटना सूरत की गुजरात
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर की पगड़ी रस्म में उमड़ा जनसैलाब निर्मल सत्य गार्डन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, हजारों लोगों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि कटनी। शहर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं उद्योगपति स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर की पगड़ी 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 //6267641443 //रस्म का कार्यक्रम कटाए घाट मोड़ स्थित निर्मल सत्य गार्डन में श्रद्धापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। उनके सुपुत्र रंजन बाबू ग्रोवर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कटनी शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक एवं गणमान्य नागरिक पहुंचे और स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धांजलि देने वालों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा। इस दौरान लगातार शब्द-कीर्तन चलता रहा, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक एवं भावुक वातावरण बना रहा। शब्द-कीर्तन के माध्यम से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास की गई। उपस्थित लोगों ने श्रद्धापूर्वक कीर्तन में शामिल होकर स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान चमन लाल आनंद द्वारा स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर के निधन पर शोक संदेश का वाचन किया गया। शोक संदेश के माध्यम से उनके व्यक्तित्व, सामाजिक संबंधों एवं परिवार के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया। शोक संदेश के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं और सभी ने मौन भाव से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। पगड़ी रस्म के अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल ग्रोवर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। लोगों ने उनके सहज, मिलनसार एवं आत्मीय व्यक्तित्व को याद करते हुए उनसे जुड़े संस्मरण साझा किए। कार्यक्रम में शहर एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की मौजूदगी ने स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर के व्यापक सामाजिक एवं व्यावसायिक संपर्कों को भी प्रदर्शित किया। लोगों ने रंजन बाबू ग्रोवर सहित पूरे ग्रोवर परिवार को दुःख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पगड़ी रस्म के दौरान परिवारजनों एवं शुभचिंतकों की मौजूदगी में धार्मिक रीति-रिवाज संपन्न हुए। शब्द-कीर्तन की मधुर ध्वनि और श्रद्धांजलि के भावपूर्ण वातावरण के बीच कार्यक्रम आगे बढ़ता रहा। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान आगंतुकों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया और इसके बाद ग्रोवर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर की पगड़ी रस्म में उमड़ी हजारों लोगों की उपस्थिति उनके प्रति समाज के विभिन्न वर्गों में मौजूद आत्मीयता और सम्मान को दर्शाती रही। कार्यक्रम के अंत में परिजनों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर संवेदना व्यक्त करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    3
    स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर की पगड़ी रस्म में उमड़ा जनसैलाब
निर्मल सत्य गार्डन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, हजारों लोगों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
कटनी। शहर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं उद्योगपति स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर की पगड़ी
💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥                             //6267641443  //रस्म का कार्यक्रम कटाए घाट मोड़ स्थित निर्मल सत्य गार्डन में श्रद्धापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। उनके सुपुत्र रंजन बाबू ग्रोवर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कटनी शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक एवं गणमान्य नागरिक पहुंचे और स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धांजलि देने वालों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा। इस दौरान लगातार शब्द-कीर्तन चलता रहा, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक एवं भावुक वातावरण बना रहा। शब्द-कीर्तन के माध्यम से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास की गई। उपस्थित लोगों ने श्रद्धापूर्वक कीर्तन में शामिल होकर स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर को नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान चमन लाल आनंद द्वारा स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर के निधन पर शोक संदेश का वाचन किया गया। शोक संदेश के माध्यम से उनके व्यक्तित्व, सामाजिक संबंधों एवं परिवार के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया। शोक संदेश के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं और सभी ने मौन भाव से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पगड़ी रस्म के अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल ग्रोवर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। लोगों ने उनके सहज, मिलनसार एवं आत्मीय व्यक्तित्व को याद करते हुए उनसे जुड़े संस्मरण साझा किए।
कार्यक्रम में शहर एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की मौजूदगी ने स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर के व्यापक सामाजिक एवं व्यावसायिक संपर्कों को भी प्रदर्शित किया। लोगों ने रंजन बाबू ग्रोवर सहित पूरे ग्रोवर परिवार को दुःख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
पगड़ी रस्म के दौरान परिवारजनों एवं शुभचिंतकों की मौजूदगी में धार्मिक रीति-रिवाज संपन्न हुए। शब्द-कीर्तन की मधुर ध्वनि और श्रद्धांजलि के भावपूर्ण वातावरण के बीच कार्यक्रम आगे बढ़ता रहा। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम के दौरान आगंतुकों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया और इसके बाद ग्रोवर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर की पगड़ी रस्म में उमड़ी हजारों लोगों की उपस्थिति उनके प्रति समाज के विभिन्न वर्गों में मौजूद आत्मीयता और सम्मान को दर्शाती रही। कार्यक्रम के अंत में परिजनों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर संवेदना व्यक्त करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_ज्योति तिवारी वीडियो
    ज्योति तिवारी वीडियो
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • क्षतिग्रस्त पानी की लाइन से व्यर्थ बह रहा पानी, जिम्मेदार बेखबर कटनी/बाकल। बस स्टैंड बाकल में पानी सप्लाई की लाइन लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी है। बताया जा रहा है कि बीएसएनएल के कार्य के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसके बाद से पानी आगे की ओर पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पा रहा है। सप्लाई शुरू होने पर बड़ी मात्रा में पानी क्षतिग्रस्त हिस्से से ही बाहर निकल जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार नल बंद होने के बाद भी पाइपलाइन में रिसाव दिखाई देता है, जबकि जब नल पूरी फोर्स से चलता है तो क्षतिग्रस्त हिस्से से पानी का रिसाव और अधिक बढ़ जाता है। इससे आगे के हिस्से में पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है और बड़ी मात्रा में पेयजल बर्बाद हो रहा है। विडंबना यह है कि समस्या सामने होने के बावजूद न तो पंचायत इस ओर ध्यान दे रही है और न ही बीएसएनएल द्वारा क्षतिग्रस्त की गई लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। ग्रामीणों ने संबंधित जिम्मेदारों से तत्काल पाइपलाइन की मरम्मत कराकर नियमित एवं सुचारु जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    क्षतिग्रस्त पानी की लाइन से व्यर्थ बह रहा पानी, जिम्मेदार बेखबर
कटनी/बाकल। बस स्टैंड बाकल में पानी सप्लाई की लाइन लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी है। बताया जा रहा है कि बीएसएनएल के कार्य के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसके बाद से पानी आगे की ओर पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पा रहा है। सप्लाई शुरू होने पर बड़ी मात्रा में पानी क्षतिग्रस्त हिस्से से ही बाहर निकल जाता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार नल बंद होने के बाद भी पाइपलाइन में रिसाव दिखाई देता है, जबकि जब नल पूरी फोर्स से चलता है तो क्षतिग्रस्त हिस्से से पानी का रिसाव और अधिक बढ़ जाता है। इससे आगे के हिस्से में पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है और बड़ी मात्रा में पेयजल बर्बाद हो रहा है।
विडंबना यह है कि समस्या सामने होने के बावजूद न तो पंचायत इस ओर ध्यान दे रही है और न ही बीएसएनएल द्वारा क्षतिग्रस्त की गई लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। ग्रामीणों ने संबंधित जिम्मेदारों से तत्काल पाइपलाइन की मरम्मत कराकर नियमित एवं सुचारु जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • नहाने गए चंदू यादव की दमयंती तलैया में डूबने से मौत दमोह। दमयंती नगर क्षेत्र में आवास परिषद के पास स्थित दमयंती तलैया में मंगलवार को नहाने गए चंदू यादव की दमयंती तलैया में डूबने से मौत दमोह। दमयंती नगर क्षेत्र में आवास परिषद के पास स्थित दमयंती तलैया में मंगलवार को नहाने गए युवक चंदू यादव के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। बताया गया कि दमयंती तलैया की गहराई करीब 15 फीट है। अधिक गहराई होने के कारण एसडीआरएफ की टीम को युवक को तलाशने और बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव रेस्क्यू अभियान के दौरान इवेंट प्रभारी नरेश चौबे के नेतृत्व में दिलीप तिवारी, सहदेव पाल, पुष्पेंद्र सिंह, आशीष, मनीष और विमलेश ने भी लगातार प्रयास किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तालाब में फंसे चंदू यादव को बाहर निकाला गया। बताया गया कि कृष्ण नाम के बच्चे ने भी युवक को बचाने का प्रयास किया था। उसने पानी में तौलिया फेंककर चंदू यादव को पकड़ाने और बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    नहाने गए चंदू यादव की दमयंती तलैया में डूबने से मौत
दमोह। दमयंती नगर क्षेत्र में आवास परिषद के पास स्थित दमयंती तलैया में मंगलवार को
नहाने गए चंदू यादव की दमयंती तलैया में डूबने से मौत
दमोह। दमयंती नगर क्षेत्र में आवास परिषद के पास स्थित दमयंती तलैया में मंगलवार को नहाने गए युवक चंदू यादव के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया।
बताया गया कि दमयंती तलैया की गहराई करीब 15 फीट है। अधिक गहराई होने के कारण एसडीआरएफ की टीम को युवक को तलाशने और बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव
रेस्क्यू अभियान के दौरान इवेंट प्रभारी नरेश चौबे के नेतृत्व में दिलीप तिवारी, सहदेव पाल, पुष्पेंद्र सिंह, आशीष, मनीष और विमलेश ने भी लगातार प्रयास किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तालाब में फंसे चंदू यादव को बाहर निकाला गया।
बताया गया कि कृष्ण नाम के बच्चे ने भी युवक को बचाने का प्रयास किया था। उसने पानी में तौलिया फेंककर चंदू यादव को पकड़ाने और बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *दमोह पुलिस की ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध सख्त कार्रवाई: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 ट्रक चालकों पर माननीय न्यायालय ने लगाया 20,000 रुपये का जुर्माना* ​ सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में दमोह पुलिस द्वारा 'ड्रिंक एंड ड्राइव' (शराब पीकर वाहन चलाने वालों) के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा बीते दिवस जप्त किए गए 2 ट्रकों के चालकों पर आज माननीय न्यायालय द्वारा कुल 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ​अभियान के तहत यातायात थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान दो भारी वाहनों (ट्रक) के चालकों को अत्यधिक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। पुलिस टीम द्वारा ब्रेथ एनालाइजर (एल्कोमीटर) से जांच करने पर शराब के सेवन की पुष्टि होने पर मोटर व्हीकल एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत दोनों ट्रकों को तत्काल जप्त कर कार्रवाई की गई थी। ​यातायात थाना प्रभारी द्वारा उक्त दोनों जप्त ट्रकों के प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए। न्यायालय द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों चालकों पर 10,000-10,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया: ​वाहन क्रमांक CG 18 K 1655 पर 10,000/- रुपये का जुर्माना ​वाहन क्रमांक CG 04 PC 5041पर 10,000/- रुपये का जुर्माना कुल जुर्माना की राशि: 20,000/- रुपये
    1
    *दमोह पुलिस की ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध सख्त कार्रवाई: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 ट्रक चालकों पर माननीय न्यायालय ने लगाया 20,000 रुपये का जुर्माना* 
​
सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में दमोह पुलिस द्वारा 'ड्रिंक एंड ड्राइव' (शराब पीकर वाहन चलाने वालों) के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा बीते दिवस जप्त किए गए 2 ट्रकों के चालकों पर आज माननीय न्यायालय द्वारा कुल 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

​अभियान के तहत यातायात थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान दो भारी वाहनों (ट्रक) के चालकों को अत्यधिक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। पुलिस टीम द्वारा ब्रेथ एनालाइजर (एल्कोमीटर) से जांच करने पर शराब के सेवन की पुष्टि होने पर मोटर व्हीकल एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत दोनों ट्रकों को तत्काल जप्त कर कार्रवाई की गई थी।
​यातायात थाना प्रभारी द्वारा उक्त दोनों जप्त ट्रकों के प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए। न्यायालय द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों चालकों पर 10,000-10,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया:

​वाहन क्रमांक CG 18 K 1655 पर 10,000/- रुपये का जुर्माना
​वाहन क्रमांक CG 04 PC 5041पर 10,000/- रुपये का जुर्माना
कुल जुर्माना की राशि: 20,000/- रुपये
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • धरातल पर सड़क गायब, कागजों में निकल गए ₹2.52 लाख! मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण के नाम पर पंचायत में कथित गड़बड़ी, एक ही नंबर के दो बिल से दोहरी निकासी का आरोप जबलपुर। जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत टिकुरी में मुक्तिधाम (शांति धाम) तक सड़क निर्माण के नाम पर कथित वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों द्वारा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सड़क निर्माण के लिए ₹3.66 लाख की स्वीकृति के बावजूद मौके पर सड़क का निर्माण नजर नहीं आता, जबकि पंचायत के दस्तावेजों में ₹2.52 लाख की राशि की निकासी दर्शाई गई है। शिकायतकर्ताओं ने मामले की जांच कर दोषियों से राशि की रिकवरी और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। एक ही नंबर के दो बिल, ₹1.26-₹1.26 लाख की निकासी का आरोप शिकायत में विश्वकर्मा ट्रेडर्स के नाम से भुगतान का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि बिल क्रमांक 941 और 0941 के माध्यम से ₹1.26 लाख-₹1.26 लाख की राशि दर्शाई गई है। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि दोनों बिलों में एक ही क्रमांक का इस्तेमाल कर दोहरी निकासी की गई। वहीं बिलों में जीएसटी नंबर नहीं होने के बावजूद 5 प्रतिशत टैक्स जोड़े जाने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। पंचायत दर्पण और भौतिक दस्तावेजों में अंतर का आरोप ग्रामीणों ने पंचायत दर्पण पोर्टल पर दर्ज जानकारी और उपलब्ध भौतिक बिलों के बीच अंतर होने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार संबंधित बिलों पर सरपंच और सचिव की अनिवार्य सील व हस्ताक्षर भी नहीं हैं। ग्रामीणों ने आठ पन्नों के दस्तावेजी साक्ष्य और मौके की तस्वीरें शिकायत के साथ प्रस्तुत की हैं। ग्रामीणों ने मांगी एफआईआर और राशि की रिकवरी जागरूक ग्रामीण सुरेश बर्मन, राजगोपाल तिवारी और प्रफुल्ल खरे ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि दस्तावेजों और मौके की स्थिति में अंतर जांच में सही पाया जाता है तो जिम्मेदारों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर सरकारी राशि की वसूली की जानी चाहिए। अब सवाल यह है कि मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत राशि में से ₹2.52 लाख की निकासी किन परिस्थितियों में हुई? क्या वास्तव में काम हुआ था या कागजों पर ही निर्माण पूरा कर दिया गया? शिकायत के दस्तावेजों और मौके की वास्तविक स्थिति की जांच के बाद ही इन सवालों का स्पष्ट जवाब सामने आएगा।
    1
    धरातल पर सड़क गायब, कागजों में निकल गए ₹2.52 लाख!
मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण के नाम पर पंचायत में कथित गड़बड़ी, एक ही नंबर के दो बिल से दोहरी निकासी का आरोप
जबलपुर। जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत टिकुरी में मुक्तिधाम (शांति धाम) तक सड़क निर्माण के नाम पर कथित वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों द्वारा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सड़क निर्माण के लिए ₹3.66 लाख की स्वीकृति के बावजूद मौके पर सड़क का निर्माण नजर नहीं आता, जबकि पंचायत के दस्तावेजों में ₹2.52 लाख की राशि की निकासी दर्शाई गई है। शिकायतकर्ताओं ने मामले की जांच कर दोषियों से राशि की रिकवरी और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
एक ही नंबर के दो बिल, ₹1.26-₹1.26 लाख की निकासी का आरोप
शिकायत में विश्वकर्मा ट्रेडर्स के नाम से भुगतान का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि बिल क्रमांक 941 और 0941 के माध्यम से ₹1.26 लाख-₹1.26 लाख की राशि दर्शाई गई है। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि दोनों बिलों में एक ही क्रमांक का इस्तेमाल कर दोहरी निकासी की गई। वहीं बिलों में जीएसटी नंबर नहीं होने के बावजूद 5 प्रतिशत टैक्स जोड़े जाने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।
पंचायत दर्पण और भौतिक दस्तावेजों में अंतर का आरोप
ग्रामीणों ने पंचायत दर्पण पोर्टल पर दर्ज जानकारी और उपलब्ध भौतिक बिलों के बीच अंतर होने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार संबंधित बिलों पर सरपंच और सचिव की अनिवार्य सील व हस्ताक्षर भी नहीं हैं। ग्रामीणों ने आठ पन्नों के दस्तावेजी साक्ष्य और मौके की तस्वीरें शिकायत के साथ प्रस्तुत की हैं।
ग्रामीणों ने मांगी एफआईआर और राशि की रिकवरी
जागरूक ग्रामीण सुरेश बर्मन, राजगोपाल तिवारी और प्रफुल्ल खरे ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि दस्तावेजों और मौके की स्थिति में अंतर जांच में सही पाया जाता है तो जिम्मेदारों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर सरकारी राशि की वसूली की जानी चाहिए।
अब सवाल यह है कि मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत राशि में से ₹2.52 लाख की निकासी किन परिस्थितियों में हुई? क्या वास्तव में काम हुआ था या कागजों पर ही निर्माण पूरा कर दिया गया? शिकायत के दस्तावेजों और मौके की वास्तविक स्थिति की जांच के बाद ही इन सवालों का स्पष्ट जवाब सामने आएगा।
    user_मोहम्मद रिजवान मंसूरी
    मोहम्मद रिजवान मंसूरी
    सिहोरा, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बहोरीबंद जनपद में विवाद गहराया, सातवें दिन भी धरना जारी जनपद अध्यक्ष और सदस्यों की CEO हटाने की मांग समर्थन में उतरी भीम आर्मी, बुधवार को चक्का जाम का ऐलान कटनी के बहोरीबंद जनपद पंचायत में जनपद अध्यक्ष और CEO के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। जनपद अध्यक्ष लाल कमल बंसल सहित जनपद सदस्यों का धरना सातवें दिन भी जारी है। प्रदर्शनकारियों ने CEO अभिषेक कुमार झा को हटाने सहित विभिन्न मांगें रखी हैं। जनपद अध्यक्ष ने आज मंगलबार सुबह करीब 11 बजे आरोप लगाते हुए बताया कि अनियमितताओं के विरोध के बाद उनके कार्यालय में ताला लगवाया गया। उन्होंने ग्राम पंचायतों में कथित फर्जी बिल और कमीशनखोरी की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं आंदोलन को भीम आर्मी ने समर्थन दिया है। संगठन के चंद्रभान सिंह ने बुधवार को बहोरीबंद बस स्टैंड पर चक्का जाम और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मांगों पर कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा।
    1
    बहोरीबंद जनपद में विवाद गहराया, सातवें दिन भी धरना जारी
जनपद अध्यक्ष और सदस्यों की CEO हटाने की मांग
समर्थन में उतरी भीम आर्मी, बुधवार को चक्का जाम का ऐलान
कटनी के बहोरीबंद जनपद पंचायत में जनपद अध्यक्ष और CEO के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। जनपद अध्यक्ष लाल कमल बंसल सहित जनपद सदस्यों का धरना सातवें दिन भी जारी है। प्रदर्शनकारियों ने CEO अभिषेक कुमार झा को हटाने सहित विभिन्न मांगें रखी हैं।
जनपद अध्यक्ष ने आज मंगलबार सुबह करीब 11 बजे आरोप लगाते हुए बताया कि अनियमितताओं के विरोध के बाद उनके कार्यालय में ताला लगवाया गया। उन्होंने ग्राम पंचायतों में कथित फर्जी बिल और कमीशनखोरी की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
वहीं आंदोलन को भीम आर्मी ने समर्थन दिया है। संगठन के चंद्रभान सिंह ने बुधवार को बहोरीबंद बस स्टैंड पर चक्का जाम और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मांगों पर कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हर्निया ऑपरेशन के दौरान 40 वर्षीय मरीज की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा विद्या हॉस्पिटल में इलाज में लापरवाही का आरोप ; डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग, पुलिस ने शुरू की जांच।
    1
    हर्निया ऑपरेशन के दौरान 40 वर्षीय मरीज की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

विद्या हॉस्पिटल में इलाज में लापरवाही का आरोप ; डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग, पुलिस ने शुरू की जांच।
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • घंटाघर पर होगा भव्य गणेश विसर्जन चल समारोह अनेक सामाजिक संस्कृतियों का होगा समागम घंटाघर पर होगा भव्य गणेश विसर्जन चल समारोह अनेक सामाजिक संस्कृतियों का होगा समागम निर्णायक मंडल ने किया गणेश पंडालों का अवलोकन दमोह। 25 सितंबर को घंटाघर पर होगा भव्य गणेश विसर्जन चल समारोह.. अनेक सामाजिक संस्कृतियों का होगा समागम 2026 को दमोह के पर हिन्दू गर्जना मंच एवं सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के द्वारा आयोजित विशाल चल समारोह का ऐतिहासिक आयोजन किया जाता है। नगर के गणेश पंडालों का भ्रमण कर उन्हें 25 सितंबर को घंटाघर पर गणेश पंडालों और विसर्जन दलों लिए 29 वें वर्ष में पंडालों की साज-सज्जा, प्रस्तुति, अनुशासन, व्यवस्थाओं और धार्मिक वातावरण के आधार पर मूल्यांकन किया जायेगा। 21 सितंबर की शाम निर्णायक मंडल में हिन्दू गर्जना मंच के संयोजक एवं सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के अध्यक्ष कपिल सोनी, इंजीनियर अमर सिंह राजपूत, एडवोकेट अनुनय श्रीवास्तव, राजीव राय सावजी, नरेन्द्र अरजरिया, रोजी मनोरमा रतले जी, दिलीप चौरसिया,एडवोकेट श्याम विश्वकर्मा, मोंटी रायकवार, निशांत विश्वकर्मा, सुरेन्द्र अठया, नरेन्द्र रजक की मौजूदगी रही। इस दौरान निर्णायक मंडल ने गणेश पंडालों का अवलोकन कर समस्त गणेश पंडालों के लिए घंटाघर पर आयोजित चल समारोह में आमंत्रण दिया गया।
    1
    घंटाघर पर होगा भव्य गणेश विसर्जन चल समारोह अनेक सामाजिक संस्कृतियों का होगा समागम
घंटाघर पर होगा भव्य गणेश विसर्जन चल समारोह अनेक सामाजिक संस्कृतियों का होगा समागम
निर्णायक मंडल ने किया गणेश पंडालों का अवलोकन
दमोह। 25 सितंबर को घंटाघर पर होगा भव्य गणेश विसर्जन चल समारोह.. अनेक सामाजिक संस्कृतियों का होगा समागम 2026 को दमोह के  पर हिन्दू गर्जना मंच एवं सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के द्वारा आयोजित विशाल चल समारोह का ऐतिहासिक आयोजन किया जाता है। नगर के गणेश पंडालों का भ्रमण कर उन्हें 25 सितंबर को घंटाघर पर गणेश पंडालों और विसर्जन दलों लिए 29 वें वर्ष में पंडालों की साज-सज्जा, प्रस्तुति, अनुशासन, व्यवस्थाओं और धार्मिक वातावरण के आधार पर मूल्यांकन किया जायेगा। 21 सितंबर की शाम निर्णायक मंडल में हिन्दू गर्जना मंच के संयोजक एवं सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के अध्यक्ष कपिल सोनी, इंजीनियर अमर सिंह राजपूत, एडवोकेट अनुनय श्रीवास्तव, 
राजीव राय सावजी, नरेन्द्र अरजरिया,
रोजी मनोरमा रतले जी, दिलीप चौरसिया,एडवोकेट श्याम विश्वकर्मा, मोंटी रायकवार, निशांत विश्वकर्मा, सुरेन्द्र अठया, नरेन्द्र रजक की मौजूदगी रही। इस दौरान निर्णायक मंडल ने गणेश पंडालों का अवलोकन कर समस्त गणेश पंडालों के लिए घंटाघर पर आयोजित चल समारोह में आमंत्रण दिया गया।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.