समाजसेवा की मिसाल, ब्राह्मण महाकुंभ की सफलता पर तिवारी परिवार का भव्य सम्मान विगत दिनों हुए परिचय सम्मेलन की सफलता पर समाज के पदाधिकारियों ने पालीवाल नगर पहुंचकर तिवारी परिवार का किया आत्मीय अभिनंदन _कन्नौद। खातेगांव, कन्नौद और सतवास तहसील के प्रवासी ब्राह्मण समाज द्वारा इंदौर में आयोजित ऐतिहासिक परिचय सम्मेलन की अभूतपूर्व सफलता के बाद आज समाज के शीर्ष_ _पदाधिकारियों ने पालीवाल नगर स्थित लखन तिवारी के निज निवास पहुंचकर तिवारी परिवार का आत्मीय सम्मान किया। इस गरिमामय समारोह में आयोजन की_ _सफलता का मुख्य स्तंभ रहे तिवारी परिवार की नि:स्वार्थ सेवा और समर्पण की सराहना की गई।_ _समारोह के दौरान पंडित प्रद्युम्न दीक्षित द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लखन तिवारी, मनोज तिवारी, राजेश तिवारी, नमन तिवारी, डॉ. नम्रता तिवारी और माहिमन तिवारी का पुष्पमाला एवं दुपट्टों से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण संगठन के अध्यक्ष राजेश हरदेनिया, सह-संयोजक प्रद्युम्न दीक्षित, संजय परसाई, दिनेश तिवारी, कृष्ण गोपाल चौबे, संतोष तिवारी, संतोष पाठक, हरिओम दुबे और सह-संयोजक राकेश दुबे सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने तिवारी परिवार के निवास पहुंचकर उनके सेवा कार्यों का वंदन किया।_ _गौरतलब है कि तिवारी परिवार अपने पूजनीय पितृ पुरुष वैकुंठवासी बाबूलाल तिवारी, ममतामयी माता श्रीमती केसरबाई तिवारी एवं ज्येष्ठ भ्राता रामचंद्र तिवारी की स्मृति में निरंतर सेवा के प्रकल्प संचालित करता आ रहा है। परिवार द्वारा पूर्वजों की जन्मतिथि एवं पुण्यतिथि के अवसरों पर सांस्कृतिक, धार्मिक, चिकित्सा, शिक्षा और खेल महोत्सव जैसे अनेक आयोजनों में तन-मन-धन से सक्रिय और सकारात्मक सहयोग प्रदान किया जाता है। हाल ही में संपन्न हुए परिचय सम्मेलन में भी भोजन व्यवस्था और स्मृति चिन्हों के माध्यम से समाज को नई दिशा देने में श्री तिवारी परिवार की भूमिका अत्यंत प्रभावशाली रही है। पदाधिकारियों ने इस भेंट के दौरान समाज की एकजुटता और निरंतर सेवा संकल्प को दोहराया।_
समाजसेवा की मिसाल, ब्राह्मण महाकुंभ की सफलता पर तिवारी परिवार का भव्य सम्मान विगत दिनों हुए परिचय सम्मेलन की सफलता पर समाज के पदाधिकारियों ने पालीवाल नगर पहुंचकर तिवारी परिवार का किया आत्मीय अभिनंदन _कन्नौद। खातेगांव, कन्नौद और सतवास तहसील के प्रवासी ब्राह्मण समाज द्वारा इंदौर में आयोजित ऐतिहासिक परिचय सम्मेलन की अभूतपूर्व सफलता के बाद आज समाज के शीर्ष_ _पदाधिकारियों ने पालीवाल नगर स्थित लखन तिवारी के निज निवास पहुंचकर तिवारी परिवार का आत्मीय
सम्मान किया। इस गरिमामय समारोह में आयोजन की_ _सफलता का मुख्य स्तंभ रहे तिवारी परिवार की नि:स्वार्थ सेवा और समर्पण की सराहना की गई।_ _समारोह के दौरान पंडित प्रद्युम्न दीक्षित द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लखन तिवारी, मनोज तिवारी, राजेश तिवारी, नमन तिवारी, डॉ. नम्रता तिवारी और माहिमन तिवारी का पुष्पमाला एवं दुपट्टों से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण संगठन के अध्यक्ष राजेश हरदेनिया, सह-संयोजक प्रद्युम्न
दीक्षित, संजय परसाई, दिनेश तिवारी, कृष्ण गोपाल चौबे, संतोष तिवारी, संतोष पाठक, हरिओम दुबे और सह-संयोजक राकेश दुबे सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने तिवारी परिवार के निवास पहुंचकर उनके सेवा कार्यों का वंदन किया।_ _गौरतलब है कि तिवारी परिवार अपने पूजनीय पितृ पुरुष वैकुंठवासी बाबूलाल तिवारी, ममतामयी माता श्रीमती केसरबाई तिवारी एवं ज्येष्ठ भ्राता रामचंद्र तिवारी की स्मृति में निरंतर सेवा के प्रकल्प संचालित करता आ रहा है। परिवार द्वारा पूर्वजों की
जन्मतिथि एवं पुण्यतिथि के अवसरों पर सांस्कृतिक, धार्मिक, चिकित्सा, शिक्षा और खेल महोत्सव जैसे अनेक आयोजनों में तन-मन-धन से सक्रिय और सकारात्मक सहयोग प्रदान किया जाता है। हाल ही में संपन्न हुए परिचय सम्मेलन में भी भोजन व्यवस्था और स्मृति चिन्हों के माध्यम से समाज को नई दिशा देने में श्री तिवारी परिवार की भूमिका अत्यंत प्रभावशाली रही है। पदाधिकारियों ने इस भेंट के दौरान समाज की एकजुटता और निरंतर सेवा संकल्प को दोहराया।_
- Post by Karan nagwel1
- जिला सीहोर पुलिस 🗓️ दिनांक: 03.04.2026 📌आम जनता की सुरक्षार्थ जिले में निजी एवं कमर्शियल वाहनों की चेकिंग की जा रही है। साथ ही तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। 📌यातायात पुलिस द्वारा तेज रफ्तार वाहनों को इंटरसेप्टर के माध्यम से रोककर चालानी कार्रवाई की जा रही है। 🚦 आम नागरिकों से अपील है कि वाहन निर्धारित एवं सुरक्षित गति में चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें।8
- प्रशासनिक अधिकारी बने शिक्षक, बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए दिया मार्ग जीवन में सफलता के लिये लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जरूरी है। केवल पढ़ाई से ही नहीं बल्कि खेलकूद भी जीवन का महत्वपूर्ण पहलू हैं। उक्त बातें नगर निगम आयुक्त् श्री दलीप कुमार ने शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिमनाबाई में “स्कूल चलें हम अभियान” के तहत “भविष्य से भेंट कार्यक्रम” में छात्राओं से चर्चा करते हुए कही। नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार ने छात्राओं से चर्चा करते हुए कहा कि स्कूल की पढ़ाई केवल जीवन को सफल बनाने के लिये नहीं, बल्कि एक अच्छा व्यक्तित्व निर्माण के लिये होती है। इस दौरान उन्होंने छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों को जवाब भी दिए तथा भविष्य में पढ़ाई की तैयारियों के संबंध में मार्गदर्शन दिया। छात्राओं द्वारा यूपीएससी, जेईई, नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में प्रश्न पूछ, प्रश्नों का नगर निगम आयुक्त ने सकारात्मक उत्तर देकर छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने भविष्य से भेंट कार्यक्रम अंतर्गत 50 से अधिक अधिकारियों की जिले के विभिन्न स्कूलों में बच्चों से भेंट कर उनका मार्गदर्शन करने के लिए आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया। फोटो संलग्न4
- भ्रष्टाचार इस देश में दीमक की तरह लग चुका है, जिसमें पंच सरपंच मंत्री विधायक साहब कब लगे रहते हैं, क्योंकि उन सभी को पता है कि इसे बाहर कैसे निकाला जाएगा भ्रष्टाचार से अगर बचाना है तो कानून को मजबूत बनाना पड़ेगा, जिस दिन इस देश से भ्रष्टाचार मिट जाएगा उसे दिन इस देश बहुत आगे निकल जाएगा भ्रष्टाचार इस देश की सबसे बड़ी बीमारी बन चुकी है। क्योंकि भ्रष्टाचार अभी अगर सबसे तगड़ा हो रहा है तो प्रधानमंत्री नल जल योजना का हो रहा है जिसकी डीपी के तहत कुछ काम नहीं हो रहा है नाली नल हूं जमीन से ऊपर रख रहे हैं पानी का कोई पता नहीं है यह भ्रष्टाचार के अंदर ही आ रहा है इसमें कई लोग मिले हुए हैं।1
- Post by Manohar Malviya2
- Post by Satyanarayan D. panwar2
- ग्वालियर - शनिवार को देर शाम ग्वालियर में हब्मवा पानी के साथ जमकर ओलों की बरसात हुई। जहां कई घरों की लोहे की चादर सहित फसलों पर ढकी पन्नियों में भी छेद हो गए है। वहीं ताज हवा की वजह से बिजली भी गुल हो गई है।1
- Post by Satyanarayan D. panwar4