Shuru
Apke Nagar Ki App…
देर रात श्यामपुर थाना क्षेत्र में कार में रंगरेलियां मना रहा था प्रेमी जोड़ा गश्त कर रही पुलिस टीम को देख युवक ने गाड़ी भगाई शक होने पर पुलिस ने गाड़ी का किया पीछा अनियंत्रित होकर गाड़ी पेड़ टकराई युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार लड़की गाड़ी से हुई अर्धनग्न अवस्था मे फरार।
Dpk Chauhan
देर रात श्यामपुर थाना क्षेत्र में कार में रंगरेलियां मना रहा था प्रेमी जोड़ा गश्त कर रही पुलिस टीम को देख युवक ने गाड़ी भगाई शक होने पर पुलिस ने गाड़ी का किया पीछा अनियंत्रित होकर गाड़ी पेड़ टकराई युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार लड़की गाड़ी से हुई अर्धनग्न अवस्था मे फरार।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- लोकेशन - मंगलौर, उत्तराखंड नारसन ब्लॉक परिसर में विजिलेंस की कार्यवाही से मचा हड़कंप (पत्रकार राजेश लाम्बा) नारसन ब्लॉक में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब देहरादून से पहुंची सतर्कता विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रांतीय रक्षक दल विभाग के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुलदीप को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद ब्लॉक परिसर मेंअफरा-तफरी का माहौल बन गया जानकारी के अनुसार, ग्राम मुण्डयाकी निवासी जोगिंदर ने सतर्कता विभाग से शिकायत की थी कि युवा कल्याण विभाग से जुड़े एक काम को कराने के एवज में प्रांतीय रक्षक दल विभाग के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी द्वारा उससे 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है शिकायत का सत्यापन कराने के बाद सतर्कता विभाग की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। वहीं आज देहरादून से पहुंची सतर्कता टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को कथित तौर पर 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को नारसन ब्लॉक परिसर में ही पूछताछ की है, विजिलेंस की अचानक हुई कार्रवाई से ब्लॉक परिसर में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों में हड़कंप मच गया।टीम द्वारा मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की भी जांच की गई ।1
- लक्सर के तुगलपुर गांव में ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अपात्र व्यक्तियों को दिया गया, जबकि कई पात्र और जरूरतमंद परिवार इस योजना से वंचित रह गए। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में करोड़ों रुपये के कथित गबन और अनियमितताओं के भी आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों ने एकजुट होकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ग्राम प्रधान का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। लक्सर के तुगलपुर गांव में ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अपात्र व्यक्तियों को दिया गया, जबकि कई पात्र और जरूरतमंद परिवार इस योजना से वंचित रह गए। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में करोड़ों रुपये के कथित गबन और अनियमितताओं के भी आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों ने एकजुट होकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ग्राम प्रधान का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।1
- 🚨 काशीपुर में संजीव हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, हादसा नहीं थी मौत The Aman Times 🚨 काशीपुर में संजीव हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, हादसा नहीं थी मौत काशीपुर के प्रतापपुर क्षेत्र में 17 अगस्त की सुबह स्विफ्ट कार में खून से लथपथ मिले युवक संजीव कुमार की मौत का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। शुरुआत में मामला सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन जांच में सुनियोजित हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक, संजीव की पत्नी निशा का एक किशोर से प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि पति को रास्ते से हटाने के लिए निशा ने दो विधि-विवादित किशोरों के साथ मिलकर साजिश रची। बताया गया कि 16 अगस्त को जन्मदिन की पार्टी के बहाने संजीव को रामनगर ले जाया गया। लौटते समय राजपुर रोड के पास पीछे बैठे किशोर ने कथित तौर पर 12 बोर के तमंचे से संजीव को गोली मार दी। इसके बाद कार को सड़क से नीचे गिराकर घटना को हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर 19 अगस्त को दोनों विधि-विवादित किशोरों को मालवा फार्म पुलिया के पास पकड़ लिया। पूछताछ के बाद संजीव की पत्नी निशा को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, तीन खोखे, पांच जिंदा कारतूस और रक्तरंजित कपड़े बरामद किए हैं। 🎙️ बाइट — SSP अजय गणपति1
- शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, पिस्टल के साथ आरोपी हिरासत में हरिद्वार के कनखल से बड़ी खबर है, जहां शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कनखल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी के कब्जे से हर्ष फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद हुई है।1
- शिवमहापुराण के सातवें दिन कथावाचक पंडित अमित कौशिक ने किया शिव तत्व का रहस्योद्घाटन नजीबाबाद ब्लॉक में बुंदकी मार्ग पर स्थित कथा स्थल पर जारी शिवमहापुराण कथा में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित अमित कौशिक जी द्वारा आज कथा के सातवें दिन शिव तत्व के सूक्ष्म रहस्यों को प्रकट किया गया जिसमें सभी भक्त प्रभु के विश्व स्वरूप में खो गए और इस सुअवसर पर शिव भजनो पर आनंदित होकर भगवान आशुतोष का गी गण करते हुए कथा का आस्वादन करते रहे।1
- लोकेशन लक्सर से है प्रेस वार्ता कर बताया 25 अगस्त 2026 को विशाल रोजगार मेले का आयोजन,1200 से अधिक रोजगार के अवसर: रविंद्र आनंद पूर्व राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार। (पत्रकार राजेश लाम्बा) लक्सर क्षेत्र के जेएसएस नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज रायसी में आगामी 25 अगस्त 2026 को एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र आनंद ने बताया कि रोजगार मेले से किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे परिवार का भविष्य बेहतर होता है। उन्होंने जानकारी दी कि मेले में शामिल होने वाले युवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन फीस मात्र ₹20 रखी गई है।इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा एवं बीटेक सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इसमें स्थानीय और बाहरी इंडस्ट्री की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा 1200 से अधिक पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा।1
- डोईवाला नगर पालिका का एक्शन, सड़क पर कूड़ा डालने पर ठेकेदार पर ₹10 हजार का जुर्माना The Aman Times डोईवाला नगर पालिका का एक्शन, सड़क पर कूड़ा डालने पर ठेकेदार पर ₹10 हजार का जुर्माना डोईवाला। नगर पालिका परिषद डोईवाला ने सफाई व्यवस्था को लेकर कार्रवाई करते हुए भानियावाला क्षेत्र में सड़क पर कूड़ा एवं निर्माण सामग्री डालने वाले एक भवन ठेकेदार के खिलाफ जुर्माना लगाया। अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका टीम ने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान एक भवन ठेकेदार द्वारा मकान निर्माण के दौरान फर्नीचर, प्लास्टिक एवं अन्य सामग्री सड़क पर डाली जा रही थी। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए संबंधित ठेकेदार से ₹10,000 का जुर्माना वसूला। नगर पालिका टीम ने लोगों और भवन निर्माण से जुड़े ठेकेदारों से अपील की कि निर्माण सामग्री और कूड़ा सड़क पर न डालें। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ क्षेत्र की स्वच्छता भी प्रभावित होती है। कार्रवाई के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन सिंह रावत, सफाई निरीक्षक संकेत कुमार, सुपरवाइजर तपस, अमित सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। The Aman Times1
- हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल और रेस्टोरेंटों पर बड़ी कार्रवाई सात खाद्य नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल और रेस्टोरेंटों पर बड़ी कार्रवाई सात खाद्य नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा1
- न्यूज बिजनौर बिजनौर नजीबाबाद के ग्राम खुशहालपुर मडके में गुलदार के हमले से एक 7 साल के बच्चे की मौत हो गयी। बच्चे की मौत पर परिजनों मे मचा कोहराम हर साल की तरह इस साल भी गुलदार की दहशत क़ायम.1