Bounsi News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर बना काल: गोकुला बाजार में युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम बौंसी/बांका:- बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के गोकुला बाजार गांव में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पहले एक घर की चारदीवारी से टकराया, फिर सरकारी चापाकल और मवेशियों के नाद को तोड़ते हुए पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर चालक गौतम उर्फ भेलठा गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे में घर की दीवार गिर गई और सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा। सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर, गांव में चर्चा है कि युवक नशे की हालत में था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मृतक के परिजनों ने गांव के एक व्यक्ति पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से मामले की पड़ताल की जा रही है। गौतम परिवार का इकलौता कमाने वाला था। पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है। इस हादसे ने न सिर्फ एक घर का चिराग बुझाया, बल्कि पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।
Bounsi News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर बना काल: गोकुला बाजार में युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम बौंसी/बांका:- बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के गोकुला बाजार गांव में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पहले एक घर की चारदीवारी से टकराया, फिर सरकारी चापाकल और मवेशियों के नाद को तोड़ते हुए पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर चालक गौतम उर्फ भेलठा गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे में घर की दीवार गिर गई और सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा। सोमवार सुबह
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर, गांव में चर्चा है कि युवक नशे की हालत में था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मृतक के परिजनों ने गांव के एक व्यक्ति पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से मामले की पड़ताल की जा रही है। गौतम परिवार का इकलौता कमाने वाला था। पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है। इस हादसे ने न सिर्फ एक घर का चिराग बुझाया, बल्कि पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।
- बिहार बांका -से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां आंगनबाड़ी सेविका की कथित लापरवाही से तीन वर्ष का एक मासूम बच्चा कुछ घंटों के लिए लापता हो गया। हालांकि पुलिस की तत्परता से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बांका शहर के करहरिया मोहल्ला निवासी रश्मि कुमारी का तीन वर्षीय पुत्र सत्यम शिवम को सुबह करीब 11 बजे आंगनबाड़ी सेविका द्वारा केंद्र ले जाया गया था। लेकिन कुछ घंटे बाद जब बच्चे की मां रश्मि कुमारी अपने बेटे को लेने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची, तो पता चला कि बच्चा वहां मौजूद नहीं है और वह काफी देर से गायब है। बच्चे के लापता होने की खबर मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना बांका पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तलाश शुरू की। तलाश के दौरान पुलिस टीम बांका बस स्टैंड पहुंची, जहां बच्चा एक दुकान में बैठा हुआ सुरक्षित मिला। इसके बाद पुलिस ने बच्चे के परिजनों को सूचना दी और मासूम को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। हालांकि आंगनबाड़ी केंद्र से तीन वर्ष के बच्चे का इस तरह गायब हो जाना कई सवाल खड़े करता है। अब यह मामला जांच का विषय बन गया है कि आखिर इतनी छोटी उम्र का बच्चा आंगनबाड़ी से बाहर कैसे निकल गया और जिम्मेदार लोगों की निगरानी कहां थी।1
- थाना का गाड़ी अब इलाज खोज रहा है जगह-जगह पर गाड़ी बंद हो रही है प्रशासन चोरों को पकड़ने जाते हैं चोर की गाड़ी को पकड़ लेते हैं1
- प्रखंड के भेड़ामोड खेल मैदान पर स्वर्गीय प्रोफेसर विश्वजीत सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर क्रिकेट एवं फुटबॉल मैच आयोजित किया गया1
- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर द्वारा संचालित निशुल्क संस्कार सेवा केंद्र में पठन-पाठन करने वाले बच्चों का निशुल्क दंत परिकक्षण किया गया।1
- Post by User7197 मेराज सिलवर1
- Post by CAppu NEWS1
- पवित्र रमजान माह में बढ़ती गर्मी के बीच तारापुर नगर पंचायत के गाजीपुर गांव में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। मुस्लिम बहुल इस क्षेत्र के वार्ड 1, 2, 3, 4 और 7 में नल-जल योजना की आपूर्ति लगभग ठप हो गई है, जिससे खासकर रोजेदारों को सहरी और इफ्तार के समय काफी दिक्कत हो रही है। पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को मस्जिद और मदरसा से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि बच्चों के हाथों में किताबों की जगह पानी की बाल्टियां नजर आ रही हैं। पढ़ाई करने की उम्र में वे परिवार की प्यास बुझाने के लिए पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार नल-जल योजना में यांत्रिक खराबी के कारण आपूर्ति बाधित है। पीएचईडी विभाग की ओर से एक टैंकर भेजा गया है, लेकिन इससे जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने जल्द जलापूर्ति बहाल कराने का निर्देश दिया है।1
- पोल्टी मुर्गा में जितना बीमारी है वह आजकल मनुष्य में प्रवेश करना शुरू हो गया है जितने भी पोल्ट्री मुर्गा खा रहे हैं वह सतर्क और सावधान हो जाए आपके गांव में गाड़ी जाएगी और आपको एक सौ रुपया में मुर्गा दिया जाएगा आप अगर खा लिए तो आपका 100 का जगह 2 करोड रुपए खर्च हो सकता है? #news1