घाटमपुर पुलिस का 'ऑपरेशन तलाश' सफल: पतारा रेलवे स्टेशन से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता सुरक्षित बरामद घाटमपुर।थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीएनएस (BNS) से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है और उसके चंगुल से पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया है।यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक थाना घाटमपुर के नेतृत्व में अंजाम दी गई। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदोरिया के अनुसार, घाटमपुर पुलिस ने उच्चाधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर अभियुक्त और पीड़िता के मोबाइल नंबरों का सीडीआर निकाला। इसके बाद तकनीकी इनपुट के आधार पर जाल बिछाकर 13 सितंबर को पतारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से अभियुक्त को धर दबोचा और पीड़िता को सकुशल बरामद किया।पकड़े गए अभियुक्त की पहचान गोलू तिवारी (उम्र करीब 19 वर्ष), पुत्र राजेश कुमार तिवारी, निवासी ग्राम कुरियां सनिगवां, थाना सेन पश्चिम पारा, कानपुर नगर के रूप में हुई है।पुलिस टीम ने दोनों को बरामद कर थाना घाटमपुर लेकर आई। अभियुक्त गोलू तिवारी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराने के साथ-साथ धारा बीएनएसएस के तहत बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्रवाई पर पीड़िता के परिजनों और स्थानीय जनमानस ने घाटमपुर पुलिस की जमकर प्रशंसा की है।इस सराहनीय कार्य को पूरा करने में उ0नि0 अवधेश कुमार थाना घाटमपुर, उ0नि0 वीरेन्द्र प्रताप सिंह थाना घाटमपुर,रि.का दीपक कुमार थाना घाटमपुर तथा म0रिक्रूट आरक्षी दीक्षा पाल की अहम भूमिका रही है।
घाटमपुर पुलिस का 'ऑपरेशन तलाश' सफल: पतारा रेलवे स्टेशन से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता सुरक्षित बरामद घाटमपुर।थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीएनएस (BNS) से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है और उसके चंगुल से पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया है।यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक थाना घाटमपुर के नेतृत्व में अंजाम दी गई। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदोरिया के अनुसार, घाटमपुर पुलिस ने उच्चाधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर अभियुक्त और पीड़िता के मोबाइल नंबरों का सीडीआर निकाला। इसके बाद तकनीकी इनपुट के आधार पर जाल बिछाकर 13 सितंबर को पतारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से अभियुक्त को धर दबोचा और पीड़िता को सकुशल बरामद किया।पकड़े गए अभियुक्त की पहचान गोलू तिवारी (उम्र करीब 19 वर्ष), पुत्र राजेश कुमार तिवारी, निवासी ग्राम कुरियां सनिगवां, थाना सेन पश्चिम पारा, कानपुर नगर के रूप में हुई है।पुलिस टीम ने दोनों को बरामद कर थाना घाटमपुर लेकर आई। अभियुक्त गोलू तिवारी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराने के साथ-साथ धारा बीएनएसएस के तहत बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्रवाई पर पीड़िता के परिजनों और स्थानीय जनमानस ने घाटमपुर पुलिस की जमकर प्रशंसा की है।इस सराहनीय कार्य को पूरा करने में उ0नि0 अवधेश कुमार थाना घाटमपुर, उ0नि0 वीरेन्द्र प्रताप सिंह थाना घाटमपुर,रि.का दीपक कुमार थाना घाटमपुर तथा म0रिक्रूट आरक्षी दीक्षा पाल की अहम भूमिका रही है।
- तीजा मेले में चोरी के आरोप में महिला की सरेराह पिटाई, वीडियो वायरल हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में चल रहे ऐतिहासिक तीजा मेले के दौरान सोमवार को उस समय हंगामा मच गया, जब कुछ महिलाओं ने मेले में घूम रही एक महिला पर 1500 रुपये चोरी करने का आरोप लगाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मेले में घूमने के दौरान कुछ महिलाओं के रुपये गायब हो गए। महिलाओं ने पास में मौजूद एक महिला पर रुपये चोरी करने का आरोप लगा दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और महिलाओं ने आरोपित महिला को पकड़कर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। मारपीट के चलते मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बिगड़ती स्थिति को संभालते हुए महिलाओं को अलग कराया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। चोरी के आरोप की भी पुष्टि की जाएगी। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- कानपुर नगर थाना महाराजपुर ढोड़ी घाट मंदिर पर उत्तर प्रदेश पुलिस जल पुलिस का मौके पर मौजूद स्नान करने आए हुए लोगों पर नजर उत्तर प्रदेश पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर प्रशासन का सराहनीय कार्य उत्तर प्रदेश कानपुर नगर जल पुलिस का सराहनीय कार्य मौके पर गंगा घाट ढोड़ी घाट पर उपस्थित नमस्कार आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ समृद्ध भारत समाचार पत्र जैसा कि कल दिनांक 14 सितंबर दिन सोमवार दोपहर का समय लगभग 1 बजकर 25 मिनट पर आपके कानपुर नगर थाना महाराजपुर ढोड़ी घाट पर जल पुलिस मौके पर मौजूद थोड़ी घाट पर स्नान करने आए हुए व्यक्तियों पर नजर शासन प्रशासन का संपूर्ण सहयोग देखने को मिल रहा है लोगों के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है कि जल पुलिस तत्काल मौके पर मौजूद है वीडियो बनाने तक किसी भी तरह की दुर्घटना की सूचना प्राप्त नहीं है कानपुर से वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र की रिपोर्ट न्यूज़ विज्ञापन खोया पाया समस्त प्रकार समाचारों के लिए विज्ञापन के लिए संपर्क करें हमारे चैनल को ज्यादा ज्यादा सब्सक्राइब करें1
- उल्टी साइड से आ रहे सिपाही को टोकने पर सिपाही ने वीडियो बना रहे ई रिक्शा चालक के मोबाइल पर झपट्टा मारा जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद कानपुर नगर ब्रेकिंग न्यूज उल्टी साइड से आ रहे सिपाही को टोकने पर सिपाही ने वीडियो बना रहे ई रिक्शा चालक के मोबाइल पर झपट्टा मारा।पीड़ित से की गाली गलोज।पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से की शिकायत । वायरल वीडियो जरीब चौकी चौराहे का बताया जा रहा है #kanpurpolice #kanpur #UPPolice #dgpup #viralpost #viralreelschallenge Police Commissionerate Kanpur Nagar1
- कानपुर नगर स्थानीय जनता की मांग क्षेत्रीय जनता की मांग रोड पर जो खंबे लगे हुए हैं मुक दर्शक बनकर खड़े हुए हैं अधिकांश खम्भों में प्रकाश की व्यवस्था नहीं कुछ खम्भों में लाइट तो लगी हैं पर रात में जलती नहीं है गंभीर समस्या माननीय उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी जी ग्राम प्रधान अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, उत्तर प्रदेश विद्युत विभाग अधिकारी क्षेत्र की जनता के द्वारा वीडियो के माध्यम से यह माँग है की आपका कानपुर नगर थाना महाराजपुर चौकी कुलगांव सलेमपुर मोड़ से बालाजी मंदिर तक और ढोड़ी घाट मंदिर तक जितने ग्रामीण क्षेत्र हैं वीडियो के माध्यम से जनता की यह मांग है कि हमारे क्षेत्र के प्रधान जी के द्वारा जो लाइट लगी हुई हैं उन अधिकांश खम्भों में मार्ग प्रकाश की व्यवस्था नहीं है स्थानीय महिलाओं के द्वारा बताया गया है कि हम स्थानीय निवासी हैं और रात के समय यहां पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं होती है प्रधान जी से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने यह बताया की खम्भों में लाइट तो लगी हैं वह सब खराब पड़ी हुई है अतः वीडियो के माध्यम मार्ग प्रकाश और नगर अधिकारी की जनता की मांग जो मांग है उसे पर एक बार विचार रोड पर मार्ग प्रकाश की व्यवस्था न होने से भविष्य में बड़ी दुर्घटना हो आमंत्रण कानपुर से भारत सूत्र लाइव टीवी डिजिटल मीडिया प्रेस न्यूज़ विज्ञापन खोया पाया के लिए संपर्क करें2
- पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार। कानपुर देहात। महिला ने पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार। दरअसल पूरा मामला उत्तर प्रदेश कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र का है जहां पर प्रार्थिनी इरम फातिमा पत्नी शाहरुख अली निवासी ग्राम भोगनीपुर थाना भोगनीपुर ने बताया कि मेरा विवाह 1.6. 2020 को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार शाहरुख अली पुत्र साकिर अली के साथ हुआ था विवाह के बाद से ही प्रार्थिनी के ससुराल जन पति शाहरुख अली साथ आसमा बेगम जेठ शाकिर अली सलमान अली वह देवर अदनान अली कम दहेज का थाना देकर हमारे साथ गाली-गलौज कर मारपीट करते थे वह शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते वह अत्यधिक दहेज के रूप में एक कार की मांग करते थें मांग पूरी न होने पर सभी ससुराली जनों ने मेरे साथ मारपीट की जेट शाकिर अली मौका पाकर कई बार मेरे के साथ छेड़खानी कर चुका है वह गलत कार्य करने का प्रयास कर चुका है प्रार्थिनी व उसके पति के संघर्ष से दो पुत्रिया भी हैं और वही दहेज का ताना देकर प्रार्थिनी को बुरी तरह मारपीट व समस्त स्त्री धन छीन कर घर से धक्के देकर भगा दिया दिनांक 20. 5 .2025 को हमारे पति ने हमको को तीन तलाक कहते हुए तीन तलाक दे दिया और हमारे पति ने सभी के सहयोग व षड्यंत्र से दूसरा विवाह सिमरन पुत्री उमर निवासी उमरिया थाना भोगनीपुर से कर लिया है। वहीं महिला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।1
- घाटमपुर में गणेश महोत्सव में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे घाटमपुर।गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सोमवार को गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की। गणेश प्रतिमा स्थापना को लेकर पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजा-पंडाल में पहुंचने लगी। मंत्रोच्चार और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। कस्बे के कुष्मांडा देवी मंदिर व पुरानी बाजार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लगे पंडालों के आयोजक गोरे सैनी, छुटकन साहू, सागर गुप्ता, सत्यम साहू, खुशीराम साहू, शिवम मिश्रा, सरवन साहू व जाकेश साहू समेत अन्य लोगों ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाएगी। शाम को श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। गणेश महोत्सव को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।1
- शराब की दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार बाल अपचारी भी पुलिस निगरानी में हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के सौंखर नजरपुर गांव स्थित देशी शराब की दुकान में ताला तोड़कर हुई चोरी का सुमेरपुर पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करने के साथ एक बाल अपचारी को निगरानी में लिया है। दोनों के कब्जे से चोरी की देशी शराब और नकदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आठ सितंबर की मध्य रात्रि चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर शराब व नकदी पार कर दी थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने इटरा मोड़ के पास दबिश देकर विजय अनुरागी (21) निवासी मराठीपुरा, मौदहा और एक बाल अपचारी को पकड़ लिया। तलाशी में 109 पाउच सुनामी गोल्ड ब्रांड, 33 क्वार्टर मस्तीह ब्रांड की देशी शराब और 700 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। विजय अनुरागी के खिलाफ मौदहा थाने में वर्ष 2023 का दुष्कर्म व चोरी का माल बरामद होने संबंधी मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि बाल अपचारी के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।1
- कानपुर नगर वार्ड नंबर 12 नगर निगम कर्मचारियों के द्वारा राम गली में आतंक मचाए हुए कुत्तों को पकड़ा जा रहा है जो की आएगी दोनों को दुर्घटना का शिकार बनाते थे कानपुर नगर निगम का सराहनीय कार्य, वार्ड नंबर 12 राम गली में कानपुर नगर निगम कर्मचारियों के द्वारा कुत्ते पकड़ने वाली गाड़ी के द्वारा आतंकी क्षेत्र में दहशत का माहौल कुत्तों के द्वारा नगर निगम की टीम कुत्तों को पकड़ने का कार्य किया जा रहा है नमस्कार आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ समृद्धि समाचार पत्र की रिपोर्ट जैसा कि आज दिनांक 15 सितंबर दिन मंगलवार प्रातः काल का समय 8 बजकर 24 मिनट कर पर नगर निगम की टीम के द्वारा आपके कानपुर नगर थाना महाराजपुर चौकी कुलगांव राम गली में वार्ड नंबर 12 में नगर निगम के टीम के द्वारा आतंक मचाए हुए कुत्तों को पकड़ा जा रहा है जो की आए दिन रहागीरों को दुर्घटना का शिकार बनाते हैं कानपुर से वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जो समृद्ध भारत समाचार पत्र की रिपोर्ट न्यूज़ विज्ञापन खोया पाया के लिए संपर्क करें1
- कानपुर व्यूरो रिपोर्ट बहू ने ससुर की की हत्या कानपुर का मामला हुए नए खुलासे1