डीएम बृजेश कुमार ने ग्राम पंचायत नौली के मजरा लालपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं - पात्र परिवारों को आवास, शौचालय एवं उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिलाने के निर्देश; स्कूल से वंचित बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार द्वारा विकास खण्ड भाग्यनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत नौली के मजरा लालपुर का आकस्मिक स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने अवगत कराया कि गांव के कई अत्यंत निर्धन परिवार अभी तक पक्के आवास एवं व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा से वंचित हैं। इस पर मौके पर 18 परिवारों द्वारा आवास तथा 14 परिवारों द्वारा व्यक्तिगत शौचालय की मांग की गयी। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी, भाग्यनगर को निर्देशित किया कि संबंधित परिवारों का पात्रता के आधार पर सत्यापन कराते हुए पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना/मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय उपलब्ध कराने हेतु अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उज्ज्वला योजना के तहत लगेगा विशेष शिविर ग्रामीणों द्वारा यह भी बताया गया कि कुछ गरीब परिवारों के पास अभी तक रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध नहीं है। जिलाधिकारी ने समस्या का त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि 31 अगस्त 2026 को मजरा लालपुर में विशेष शिविर आयोजित कराया जाए। शिविर में पात्र परिवारों का सत्यापन कर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को शीघ्र गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। स्कूल न जाने वाले बच्चों का होगा घर-घर सर्वे निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से बातचीत में यह तथ्य भी सामने आया कि गांव के कई बच्चे अभी नियमित रूप से विद्यालय नहीं जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), भाग्यनगर को निर्देशित किया कि 31 अगस्त 2026 को मजरा लालपुर में विशेष शिविर लगाकर डोर-टू-डोर सर्वे कराया जाए। सर्वे के दौरान स्कूल से बाहर अथवा विद्यालय न जाने वाले बच्चों को चिन्हित कर उनका नजदीकी विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही अभिभावकों एवं बच्चों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जाए तथा ग्रामीणों द्वारा बतायी गयी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उक्त अवसर पर जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, खंड विकास अधिकारी भाग्यनगर अतुल कुमार लेखपाल नौली सहित भारी संख्या में ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।
डीएम बृजेश कुमार ने ग्राम पंचायत नौली के मजरा लालपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं - पात्र परिवारों को आवास, शौचालय एवं उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिलाने के निर्देश; स्कूल से वंचित बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार द्वारा विकास खण्ड भाग्यनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत नौली के मजरा लालपुर का आकस्मिक स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने अवगत कराया कि गांव के कई अत्यंत निर्धन परिवार अभी तक पक्के आवास एवं व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा से वंचित हैं। इस पर मौके पर 18 परिवारों द्वारा आवास तथा 14 परिवारों द्वारा व्यक्तिगत शौचालय की मांग की गयी। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी, भाग्यनगर को निर्देशित किया कि संबंधित परिवारों का पात्रता के आधार
पर सत्यापन कराते हुए पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना/मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय उपलब्ध कराने हेतु अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उज्ज्वला योजना के तहत लगेगा विशेष शिविर ग्रामीणों द्वारा यह भी बताया गया कि कुछ गरीब परिवारों के पास अभी तक रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध नहीं है। जिलाधिकारी ने समस्या का त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि 31 अगस्त 2026 को मजरा लालपुर में विशेष शिविर आयोजित कराया जाए। शिविर में पात्र परिवारों का सत्यापन कर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को शीघ्र गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। स्कूल न जाने वाले बच्चों का होगा घर-घर सर्वे निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से बातचीत में यह तथ्य भी सामने आया कि गांव के कई बच्चे अभी नियमित रूप से विद्यालय नहीं जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने
इसे गंभीरता से लेते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), भाग्यनगर को निर्देशित किया कि 31 अगस्त 2026 को मजरा लालपुर में विशेष शिविर लगाकर डोर-टू-डोर सर्वे कराया जाए। सर्वे के दौरान स्कूल से बाहर अथवा विद्यालय न जाने वाले बच्चों को चिन्हित कर उनका नजदीकी विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही अभिभावकों एवं बच्चों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जाए तथा ग्रामीणों द्वारा बतायी गयी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उक्त अवसर पर जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, खंड विकास अधिकारी भाग्यनगर अतुल कुमार लेखपाल नौली सहित भारी संख्या में ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।
- manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya Uttar Pradesh1
- सौरिख में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को रौंदा, दो जिगरी दोस्तों की मौके पर ही मौत सौरिख: सकरावा मार्ग पर मिर्जा पुल के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक आपस में गहरे दोस्त थे और पेट्रोल पंप से अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान रूप सिंह (18 वर्ष) और पवन कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव, परौर के रहने वाले थे। इस घटना ने दोनों परिवारों के साथ-साथ पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पवन कुमार की शादी हाल ही में नवंबर 2025 में हुई थी, जिससे उसकी नई गृहस्थी अभी शुरू ही हुई थी। वहीं, 18 वर्षीय रूप सिंह अपने परिवार का बड़ा सहारा था। इन दोनों की अचानक और दर्दनाक मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।1
- *प्रेस नोट जनपद कन्नौज* *दिनांक- 25.08.2026* *आगामी पर्वों के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में किया गया रूट मार्च* आगामी पर्व ईद-ए-मिलाद/बारावफात एवं रक्षाबंधन के दृष्टिगत जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया गया । रूट मार्च के दौरान प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा आमजन से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। *प्रेस नोट जनपद कन्नौज* *दिनांक- 25.08.2026* *आगामी पर्वों के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में किया गया रूट मार्च* आगामी पर्व ईद-ए-मिलाद/बारावफात एवं रक्षाबंधन के दृष्टिगत जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया गया । रूट मार्च के दौरान प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा आमजन से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।4
- ओरैया पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने ग्रहण की सपा की सदस्यता औरैया। समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में बुधवार को पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाबरपुर कस्बे के गोपाल, आशीष, आर्यन, पुनीत, शेविंद्र, भोले और राहुल को सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीड़ित, दुखी, शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पीडीए परिवार को गांव-गांव और घर-घर से जोड़कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “पीडीए परिवार केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि समाज के दबे-कुचले और वंचित लोगों को उनके हक और सम्मान से जोड़ने का आंदोलन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए को जमीन से जोड़कर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है। हमें गांव-गांव जाकर लोगों को इस महाअभियान से जोड़ना है और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूत करना है।” जिलाध्यक्ष ने नए सदस्यों से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की मेहनत से समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान मौजूद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर मेहनत करने तथा 2027 में पीडीए परिवार की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सपा नेता राम बाबू यादव, महेंद्र त्रिपाठी, अनवर यादव, हरीशंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, रंजना पाल, भगवती निषाद, मधु यादव, सुमन दिवाकर, रानू पालीवाल, टिल्लू राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छीतापुर में दीवार गिर जाने से कुछ लोगों के घायल हो जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गई बाईट1
- बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस *आगामी पर्व बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट👇*1
- manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya Uttar Pradesh1
- औरैया अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा। पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दबे। तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल। सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।1