logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धूमधाम से मनाया गया पूमावि करमडांडा में वार्षिकोत्सव शिक्षक शिक्षिकाएं रहीं मौजूद पल्लवी, अदीबा फातिमा और अभय पाल बने टॉपर  मिल्कीपुर। शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर के अंतर्गत संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमडांडा में सोमवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इनमें त्रिभुज के प्रकार पर आधारित नाटक, स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, भाषण, कविता और विदाई गीत जैसे कई कार्यक्रम शामिल थे। इस अवसर पर कक्षा 8 के छात्रों का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मुकेश पंडित ने किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी स्कूल अब निजी स्कूलों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि उनके बच्चे भविष्य में उनका और गांव का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर विभिन्न कक्षाओं के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया। कक्षा 8 में पल्लवी ने प्रथम, शिवा ने द्वितीय और देवराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 में अदीबा फातिमा प्रथम, शीतल द्वितीय और साक्षी तृतीय रहीं। वहीं, कक्षा 6 में अभय पाल प्रथम, मोनिका द्वितीय और सिद्धार्थ पांडे तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन खेल अनुदेशक वकार अहमद ने किया, जबकि प्रधानाध्यापिका कमलेश कुमारी ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर प्रबंध समिति अध्यक्ष सावित्री, शिक्षिका वंदना श्रीवास्तव, दिनेश कुमार वर्मा, कुमारी छाया, छाया अग्रवाल, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र मौजूद रहे।

4 hrs ago
user_Awadh Speed news
Awadh Speed news
Faizabad, Ayodhya•
4 hrs ago
4a34ce7c-b531-4582-b3f9-167a29623e8c

धूमधाम से मनाया गया पूमावि करमडांडा में वार्षिकोत्सव शिक्षक शिक्षिकाएं रहीं मौजूद पल्लवी, अदीबा फातिमा और अभय पाल बने टॉपर  मिल्कीपुर। शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर के अंतर्गत संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमडांडा में सोमवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इनमें त्रिभुज के प्रकार पर आधारित नाटक, स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, भाषण, कविता और विदाई गीत जैसे कई कार्यक्रम शामिल थे। इस अवसर पर कक्षा 8 के छात्रों का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मुकेश पंडित ने किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी स्कूल अब निजी स्कूलों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि उनके बच्चे भविष्य में उनका और गांव का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर विभिन्न कक्षाओं के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया। कक्षा 8 में पल्लवी ने प्रथम, शिवा ने द्वितीय और देवराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 में अदीबा फातिमा प्रथम, शीतल द्वितीय और साक्षी तृतीय रहीं। वहीं, कक्षा 6 में अभय पाल प्रथम, मोनिका द्वितीय और सिद्धार्थ पांडे तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन खेल अनुदेशक वकार अहमद ने किया, जबकि प्रधानाध्यापिका कमलेश कुमारी ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर प्रबंध समिति अध्यक्ष सावित्री, शिक्षिका वंदना श्रीवास्तव, दिनेश कुमार वर्मा, कुमारी छाया, छाया अग्रवाल, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by A news 88
    1
    Post by A news 88
    user_A news 88
    A news 88
    TV News Anchor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मौलवी खुद अपने मुसलमान लोगो को खुले मंच से बता रहा है कि ज्यादा पाप मत करो ये मुल्ला मौलवी खुद अपने मुसलमान लोगो को खुले मंच से बता रहा है कि ज्यादा पाप मत करो रे वरना "कल्कि" अगर अवतार ले लिया तो तुममें से कोई नहीं बचेगा ,,रावण को मारने राम जी आए महाभारत करवाने कृष्णा आए तुम्हारा भी पाप सर के ऊपर जा रहा कल्कि अवतरित हुआ उसी सर को धड़ से अलग कर देगा क्योंकि कल्कि सभी सिद्धियों का ज्ञाता होगा और कल्कि विष्णु का अब तक का सबसे फॉयरेस्ट अवतार है - मुल्ला ,,इस मुल्ले मौलवी को सुने और सभी मुल्ले मुल्लियों तक ये वीडियो पहुंचाए
    1
    मौलवी खुद अपने मुसलमान लोगो को खुले मंच से बता रहा है कि ज्यादा पाप मत करो
ये मुल्ला मौलवी खुद अपने मुसलमान लोगो को खुले मंच से बता रहा है कि ज्यादा पाप मत करो रे वरना "कल्कि" अगर अवतार ले लिया तो तुममें से कोई नहीं बचेगा
,,रावण को मारने राम जी आए महाभारत करवाने कृष्णा आए तुम्हारा भी पाप सर के ऊपर जा रहा कल्कि अवतरित हुआ उसी सर को धड़ से अलग कर देगा क्योंकि कल्कि सभी सिद्धियों का ज्ञाता होगा और कल्कि विष्णु का अब तक का सबसे फॉयरेस्ट अवतार है - मुल्ला ,,इस मुल्ले मौलवी को सुने और सभी मुल्ले मुल्लियों तक ये वीडियो पहुंचाए
    user_Ambikanand Tripathi
    Ambikanand Tripathi
    City Star फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अयोध्या उसुरू स्थित न्यू कॉलोनी युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर लिया आयुष्मान पांडे पुत्र उमेश कुमार पांडे ग्राम खजूरी पोस्ट तरौली तहसील मिल्कीपुर
    1
    अयोध्या उसुरू स्थित न्यू कॉलोनी युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर लिया आयुष्मान पांडे पुत्र उमेश कुमार पांडे ग्राम खजूरी पोस्ट तरौली तहसील मिल्कीपुर
    user_Vipin pandey
    Vipin pandey
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ब्रेकिंग अयोध्या. अयोध्या के पुलिस लाइन में “रन फॉर इंपावरमेंट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। जीजीआईसी की स्कूली छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं के लिए 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें उत्साह और जोश देखने को मिला। विजेता छात्राओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 9 वर्ग में कृतिका श्रीवास्तव प्रथम, पलक तिवारी द्वितीय और अंशिका कनौजिया तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 11 वर्ग में बबीता सिंह प्रथम, हेमा यादव द्वितीय और रागिनी तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान और पुलिस हेल्पलाइन (डायल 112) की जानकारी दी गई। पुलिस प्रशासन ने अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें और महिलाओं का सम्मान ही समाज का सम्मान है।
    4
    ब्रेकिंग 
अयोध्या.
अयोध्या के पुलिस लाइन में “रन फॉर इंपावरमेंट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
जीजीआईसी की स्कूली छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
छात्राओं के लिए 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें उत्साह और जोश देखने को मिला।
विजेता छात्राओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कक्षा 9 वर्ग में कृतिका श्रीवास्तव प्रथम, पलक तिवारी द्वितीय और अंशिका कनौजिया तृतीय स्थान पर रहीं।
कक्षा 11 वर्ग में बबीता सिंह प्रथम, हेमा यादव द्वितीय और रागिनी तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान और पुलिस हेल्पलाइन (डायल 112) की जानकारी दी गई।
पुलिस प्रशासन ने अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें और महिलाओं का सम्मान ही समाज का सम्मान है।
    user_Ashwani Sonkar
    Ashwani Sonkar
    Court reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by UP 42 Ayodhya Live
    1
    Post by UP 42 Ayodhya Live
    user_UP 42 Ayodhya Live
    UP 42 Ayodhya Live
    Local News Reporter सोहावल, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शहर/कस्बा: पंकज मोदनवाल की दुकान इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है, लेकिन किसी नई रेसिपी के लिए नहीं, बल्कि एक 'अतरंगी' उधारी के हिसाब के लिए। मामला तब गरमा गया जब रामू नामक ग्राहक ने महीनों की 'निरंतर' चाय और नाश्ते का बिल चुकाने के लिए अपनी जेब से महज 100 रुपये का नोट निकाला। पंकज के अनुसार, रामू ने उनके यहां से जमकर चाय की चुस्कियां लीं और नाश्ते का लुत्फ उठाया, यह कहकर कि हिसाब बाद में कर लेंगे। आज जब पंकज ने पिछला पूरा हिसाब मांगा, तो रामू ने बड़े ही 'शाही' अंदाज में 100 का नोट थमाकर मामला रफा-दफा करना चाहा। पंकज का कहना है कि इतने में तो उनकी एक हफ्ते की चीनी भी नहीं आती, फिर पूरा हिसाब कैसे होगा? फिलहाल दुकानदार इस 'सस्ते समझौते' को मानने को तैयार नहीं हैं और रामू अपनी उदारता पर अड़े हुए हैं।
    1
    शहर/कस्बा: पंकज मोदनवाल की दुकान इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है, लेकिन किसी नई रेसिपी के लिए नहीं, बल्कि एक 'अतरंगी' उधारी के हिसाब के लिए। मामला तब गरमा गया जब रामू नामक ग्राहक ने महीनों की 'निरंतर' चाय और नाश्ते का बिल चुकाने के लिए अपनी जेब से महज 100 रुपये का नोट निकाला।
पंकज के अनुसार, रामू ने उनके यहां से जमकर चाय की चुस्कियां लीं और नाश्ते का लुत्फ उठाया, यह कहकर कि हिसाब बाद में कर लेंगे। आज जब पंकज ने पिछला पूरा हिसाब मांगा, तो रामू ने बड़े ही 'शाही' अंदाज में 100 का नोट थमाकर मामला रफा-दफा करना चाहा। पंकज का कहना है कि इतने में तो उनकी एक हफ्ते की चीनी भी नहीं आती, फिर पूरा हिसाब कैसे होगा? फिलहाल दुकानदार इस 'सस्ते समझौते' को मानने को तैयार नहीं हैं और रामू अपनी उदारता पर अड़े हुए हैं।
    user_Durga Singh
    Durga Singh
    Electrician बीकापुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के नियामतपुर पूरे पाठक पुरवा स्थित सिटी इंटरनेशनल स्कूल परिसर में चल रही प्रज्ञा पुराण कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। देर रात तक चले इस आध्यात्मिक आयोजन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग कथा श्रवण करने पहुंचे। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु पूरे समय श्रद्धा भाव से कथा का रसपान करते रहे। कथा व्यास गिरजा शंकर पांडे ने दूसरे दिन की कथा में नारद जी और भगवान विष्णु के संवाद का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि प्रज्ञा के अवतरण का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन को सही दिशा देना और समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रज्ञा पुराण की शिक्षाएं व्यक्ति और समाज दोनों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं, जो जीवन में सदाचार, संयम और सेवा भाव को बढ़ावा देती हैं। कथा के दौरान गायत्री परिवार के संदेशों का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने नैतिकता, संस्कार और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर देते हुए लोगों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और कुरीतियों को समाप्त करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर श्रीमती शिव कुमारी पाठक, गोपाल नाथ पाठक, रमाकांत पाठक, रौशनी पाठक, चिन्मय पाठक, चिरंजीव पाठक, नितिन पाठक, हनुमान तिवारी और आशीष पाठक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। साथ ही नशा मुक्ति अभियान की टोली और गायत्री परिवार बीकापुर के राम पूरन गुप्ता, डॉ. गुरुदेव यादव, राम चन्द्र गुप्ता, महादेव गुप्ता तथा राम मूर्ति पाल ने भी सक्रिय सहभागिता की। कथा के समापन पर सभी ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में भी कथा का क्रम जारी रहेगा और अधिक से अधिक लोगों से इसमें जुड़ने की अपील की गई।
    3
    मिल्कीपुर अयोध्या 
हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के नियामतपुर पूरे पाठक पुरवा स्थित सिटी इंटरनेशनल स्कूल परिसर में चल रही प्रज्ञा पुराण कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। देर रात तक चले इस आध्यात्मिक आयोजन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग कथा श्रवण करने पहुंचे। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु पूरे समय श्रद्धा भाव से कथा का रसपान करते रहे।
कथा व्यास गिरजा शंकर पांडे ने दूसरे दिन की कथा में नारद जी और भगवान विष्णु के संवाद का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि प्रज्ञा के अवतरण का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन को सही दिशा देना और समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रज्ञा पुराण की शिक्षाएं व्यक्ति और समाज दोनों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं, जो जीवन में सदाचार, संयम और सेवा भाव को बढ़ावा देती हैं।
कथा के दौरान गायत्री परिवार के संदेशों का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने नैतिकता, संस्कार और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर देते हुए लोगों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और कुरीतियों को समाप्त करने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर श्रीमती शिव कुमारी पाठक, गोपाल नाथ पाठक, रमाकांत पाठक, रौशनी पाठक, चिन्मय पाठक, चिरंजीव पाठक, नितिन पाठक, हनुमान तिवारी और आशीष पाठक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। साथ ही नशा मुक्ति अभियान की टोली और गायत्री परिवार बीकापुर के राम पूरन गुप्ता, डॉ. गुरुदेव यादव, राम चन्द्र गुप्ता, महादेव गुप्ता तथा राम मूर्ति पाल ने भी सक्रिय सहभागिता की।
कथा के समापन पर सभी ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में भी कथा का क्रम जारी रहेगा और अधिक से अधिक लोगों से इसमें जुड़ने की अपील की गई।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अयोध्या सोहावल स्थित दुर्गा माता मंदिर देवरी रोड परशुरामपुर होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूर्व प्रत्याशी बीकापुर विधानसभा क्षेत्र राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप भाई, सदस्य जिला पंचायत रेनू रावत, आ र डी इंटर कालेजके प्रधानाचार्य राजेश सिंह,समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और हजारों की भीड़ महिलाएं और पुरुष सभी लोगों ने मिलकर के हुंकार भरी 2027 में राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप भाई को भारी मतों से विजई बनाकर विधानसभा लखनऊ भेजने का संकल्प लिया
    4
    अयोध्या सोहावल स्थित दुर्गा माता मंदिर देवरी रोड परशुरामपुर होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूर्व प्रत्याशी बीकापुर विधानसभा क्षेत्र राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप भाई, सदस्य जिला पंचायत रेनू रावत, आ र डी इंटर कालेजके प्रधानाचार्य राजेश सिंह,समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और हजारों की भीड़ महिलाएं और पुरुष सभी लोगों ने मिलकर के हुंकार भरी 2027 में राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप भाई को भारी मतों से विजई बनाकर विधानसभा लखनऊ भेजने का संकल्प लिया
    user_Vipin pandey
    Vipin pandey
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.