होली पर जान जोखिम में डाल रेलवे ट्रैक पर बनाई रील बाद में अपलोड किया माफीनामा हमीरपुर। होली पर्व पर एक युवक और युवती ने यमुना साउथ बैंक एवं भरुआ सुमेरपुर रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे ट्रैक पर रील बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड किया। बाद में कार्यवाही के भय से युवक ने माफीनामा बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड किया है। यह रील लोगों के मध्य चर्चा का विषय बनी हुई है। थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक युवती ने भरुआ सुमेरपुर एवं यमुना साउथ बैंक रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे ट्रैक पर एक फिल्मी गाने की धुन पर शराब पीने की एक्टिंग करते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड की थी। रील के वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह कमेंट किए थे। इसके बाद सख्त हुई पुलिस ने युवक युवती को कड़ी फटकार लगाई और कार्यवाही की चेतावनी दी। कार्यवाही के भय से युवक ने रील को सोशल मीडिया प्लेटफार्म से हटाकर अपना माफीनामा का वीडियो अपलोड किया है। वायरल रील एवं माफी नाम के वायरल वीडियो के बाद जिस तरह से जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक में वीडियो बनाया गया है उस पर सभी लोग कमेंट कर रहे हैं कि किस तरह से लोगों पर रील बनाने का भूत सवार है कि अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं।
होली पर जान जोखिम में डाल रेलवे ट्रैक पर बनाई रील बाद में अपलोड किया माफीनामा हमीरपुर। होली पर्व पर एक युवक और युवती ने यमुना साउथ बैंक एवं भरुआ सुमेरपुर रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे ट्रैक पर रील बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड किया। बाद में कार्यवाही के भय से युवक ने माफीनामा बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड किया है। यह रील लोगों के मध्य चर्चा का विषय बनी हुई है। थाना क्षेत्र के
एक गांव के युवक युवती ने भरुआ सुमेरपुर एवं यमुना साउथ बैंक रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे ट्रैक पर एक फिल्मी गाने की धुन पर शराब पीने की एक्टिंग करते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड की थी। रील के वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह कमेंट किए थे। इसके बाद सख्त हुई पुलिस ने युवक युवती को कड़ी फटकार लगाई और कार्यवाही की चेतावनी दी। कार्यवाही के भय
से युवक ने रील को सोशल मीडिया प्लेटफार्म से हटाकर अपना माफीनामा का वीडियो अपलोड किया है। वायरल रील एवं माफी नाम के वायरल वीडियो के बाद जिस तरह से जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक में वीडियो बनाया गया है उस पर सभी लोग कमेंट कर रहे हैं कि किस तरह से लोगों पर रील बनाने का भूत सवार है कि अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं।
- हमीरपुर। रेलवे ने आज शुक्रवार और कल शनिवार को एक फेरा यात्री ट्रेन कानपुर से छतरपुर के मध्य चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन कानपुर से शुक्रवार की रात 10 बजे चलकर सुबह 6 बजे छतरपुर पहुंचेगी। इसी तरह शनिवार को यह ट्रेन शाम को 5.30 बजे छतरपुर से चलकर कानपुर रात 2.15 बजे पहुंचेगी। व्यापार मंडल ने इस ट्रेन को नियमित चलाने की मांग की है। उत्तर मध्य रेलवे झांसी के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर भीड़ को देखते हुए। शुक्रवार एवं शनिवार को एक अनारक्षित यात्री गाड़ी चलाने जा रही है। यह ट्रेन कानपुर से चलकर घाटमपुर, हमीरपुर रोड, भरुआ सुमेरपुर, रागौल, खैरार जंक्शन, महोबा, सिंहपुर, खजुराहो, दुरियागंज रुकते हुए छतरपुर पहुंचेगी। इसका संचालन शुक्रवार और शनिवार को होगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने इस ट्रेन को नियमित चलाने की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष का तर्क है कि इस ट्रेन के संचालन से उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश का सीधे जुडाव होगा और अति पिछले बुंदेलखंड के विकास और व्यापार को गति मिलेगी।2
- जिला हमीरपुर ग्राम धुंधपुर पोस्ट अतरैया थाना सुमेरपुर डिस्टिक हमीरपुर कोई सुनवाई नहीं हो रही रास्ता भी नहीं बन रही ग्राम प्रधान इगनोर कर रहा है जल्द से जल्द इसकी कारवाही की जाए श्रीमान मेरी बात रखी जाए1
- हमीरपुर - पुरानी रंजिश को लेकर मासूम बच्चे का जमीन पर पटका, जमीन में पटकने से दुधमुंहे बच्चे की हालत गंभीर, बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया, दबंगों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उरदना गांव का मामला..।।4
- Post by Ramfal Singh Parihar1
- Post by अहिबरनसिंह1
- बता दे की बड़ी धूमधाम के साथ इस वर्ष भी कराई गई रामलीला दूर-दूर से आए लोगों ने लीला का लिया आनंद बता दे कि यह रामलीला करीब 124 वर्षों से लगातार होती आ रही है जिसमें प्रमुख नाटक प्रहलाद नाटक माना गया है जिससे यह दूर-दूर तक विख्यात है2
- holi ke shubh avsar par ye video1
- हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के चांद थोक का निवासी एक युवक दोपहर में देशी शराब ठेका के पीछे संदिग्ध हालत में पड़ा पाया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। कस्बे के चांद थोक का निवासी प्रशांत उर्फ छोटू गुप्ता 28 वर्ष सुबह 10 बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था। दोपहर करीब 12 बजे यह बड़ी पुलिया के समीप देशी शराब ठेके के पीछे बेहोशी की हालत में पड़ा पाया गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर डाक्टरों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई पंकज गुप्ता ने बताया कि यह तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। माता-पिता के साथ एक भाई की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। बड़े भाई ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया और शव लेकर घर लौट गया।1