logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला की खेत में हत्या के मामले में बोले करेली थाना प्रभारी मामले में की जा रही जांच साक्ष के आधार पर होगी कार्यवाही

3 hrs ago
user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
पंकज गुप्ता "पत्रकार"
Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

महिला की खेत में हत्या के मामले में बोले करेली थाना प्रभारी मामले में की जा रही जांच साक्ष के आधार पर होगी कार्यवाही

More news from Narsinghpur and nearby areas
  • गोटेगांव थाना अंतर्गत रामनिवारी स्थित जैन मंदिर में लाखों की चोरी की घटना सामने आई है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। बुधवार मिली जानकारी के अनुसार चोरी में 11 छत्र, 2 सिंघासन, 2 भगवान की मूर्ति, लगभग 50 हजार नगद, लगभग 6 से 7 लाख की चोरी की घटना बताई जा रही हैं।
    1
    गोटेगांव थाना अंतर्गत रामनिवारी स्थित जैन मंदिर में लाखों की चोरी की घटना सामने आई है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। बुधवार मिली जानकारी के अनुसार चोरी में 11 छत्र, 2 सिंघासन, 2 भगवान की मूर्ति, लगभग 50 हजार नगद, लगभग 6 से 7 लाख की चोरी की घटना बताई जा रही हैं।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    4 hrs ago
  • भाई ने की जीजा और बहन कि दर्दनाक हत्या,चंद घटों में पुलिस ने किया खुलासा ​नरसिंहपुर: ग्राम बम्होरी में हुए सनसनीखेज अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में पुलिस ने चंद घंटों में सुलझा लिया है। पुत्र की शादी के लिए बहन-जीजा द्वारा रुपए और जेवरात देने से मना करने पर सगे भाई ने ही रची साजिश। मुख्य आरोपी हल्के हरिजन समेत 6 लोग पुलिस गिरफ्त में।पुलिस डॉग (MASS) की मदद से आरोपी के घर से खून से लथपथ अधजले कपड़े बरामद हुए। आरोपियों ने वारदात के लिए वह समय चुना जब गांव के लोग क्रिकेट मैच देखने में व्यस्त थे। ​पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए चांदी के जेवरात और हत्या में प्रयुक्त हथियार (चाकू व हसिया) भी जब्त कर लिए हैं।
    1
    भाई  ने की जीजा और बहन कि दर्दनाक हत्या,चंद घटों में पुलिस ने किया खुलासा 
​नरसिंहपुर: ग्राम बम्होरी में हुए सनसनीखेज अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में पुलिस ने चंद घंटों में सुलझा लिया है।  पुत्र की शादी के लिए बहन-जीजा द्वारा रुपए और जेवरात देने से मना करने पर सगे भाई ने ही रची साजिश। मुख्य आरोपी हल्के हरिजन समेत 6 लोग पुलिस गिरफ्त में।पुलिस डॉग (MASS) की मदद से आरोपी के घर से खून से लथपथ अधजले कपड़े बरामद हुए। आरोपियों ने वारदात के लिए वह समय चुना जब गांव के लोग क्रिकेट मैच देखने में व्यस्त थे।
​पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए चांदी के जेवरात और हत्या में प्रयुक्त हथियार (चाकू व हसिया) भी जब्त कर लिए हैं।
    user_Ashish Dubey
    Ashish Dubey
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • साईंखेड़ा डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, बहन-जीजा की हत्या में भाई सहित 6 आरोपी गिरफ्तार सब हेडिंग: क्रिकेट फाइनल के दौरान दिया वारदात को अंजाम • पुलिस डॉग “मास” से मिला सुराग • खून से सने अधजले कपड़ों ने खोला हत्या का राज नरसिंहपुर। साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बम्होरी में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का नरसिंहपुर पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। इस मामले में मृतिका के भाई सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पुत्र की शादी के लिए पैसे और जेवरात न मिलने पर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। घटना की सूचना 9 मार्च 2026 की सुबह उस समय मिली जब एक बच्ची ने गांव में एक शव पड़ा हुआ देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना पुलिस अधिकारियों के साथ तुरंत घटनास्थल पहुंचे। उनके साथ एफएसएल, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौजूद रही। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। जांच में मृतक की पहचान छुटई चौधरी और उनकी पत्नी केरा बाई के रूप में हुई। दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई थी। घटनास्थल की परिस्थितियों से यह स्पष्ट हुआ कि हत्या लूट की नीयत से की गई और संभवतः मृतकों ने आरोपियों को पहचान लिया था, जिसके कारण उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। क्रिकेट फाइनल के दौरान रची गई साजिश जांच में सामने आया कि आरोपियों ने वारदात के लिए उस समय को चुना जब क्षेत्र में क्रिकेट का फाइनल मैच चल रहा था। अधिकांश लोग अपने घरों में टीवी पर मैच देखने में व्यस्त थे, जिससे आसपास की गतिविधियों पर किसी का ध्यान नहीं गया और आरोपियों ने इसी मौके का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस डॉग “मास” बना जांच की कड़ी अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस ने एफएसएल, फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वॉड की मदद ली। सर्चिंग के दौरान पुलिस डॉग “मास” बार-बार एक ही स्थान पर जाकर रुक रहा था। संदेह के आधार पर उस स्थान की जांच की गई, जो मृतिका के भाई हल्के हरिजन के घर के पास था। अधजले खून से सने कपड़ों से खुला राज पुलिस ने हल्के हरिजन के घर की तलाशी ली तो उसके आंगन में खून से लथपथ अधजले कपड़े मिले। इन्हें जब्त कर पुलिस ने पूछताछ शुरू की। जांच में पता चला कि हल्के हरिजन अपने साथियों के साथ कटनी जिले की ओर भाग गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को कटनी रवाना किया गया, जहां थाना स्लीमनाबाद पुलिस की मदद से हल्के हरिजन, गुड्डू उर्फ कालीराम और उसकी पत्नी रीना को हिरासत में लिया गया। मृतिका का भाई निकला हत्यारा पूछताछ में मुख्य आरोपी हल्के हरिजन ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने जीजा छुटई चौधरी और बहन केरा बाई की हत्या करना स्वीकार कर लिया। शादी के लिए पैसे न मिलने पर की हत्या आरोपी ने बताया कि उसके पुत्र की शादी होने वाली थी और इसके लिए उसने अपने जीजा और बहन से पैसे व जेवरात की मांग की थी। मृतकों द्वारा इनकार करने पर विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपी हल्के भैया चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, इलायची बाई चौधरी, गुड्डू उर्फ कालीराम चौधरी, रीना चौधरी (सभी निवासी ग्राम बम्होरी, थाना साईंखेड़ा) तथा बड्डू उर्फ भुवन चौधरी निवासी ग्राम सूखाखैरी, थाना चीचली को गिरफ्तार किया गया है। बरामद सामग्री आरोपियों के पास से 1 चांदी का हाफ कड़ोरा, 2 जोड़ी चांदी की पायल, 4 नग पैर के लच्छे, 1 चांदी की चैन, 1 चांदी का मंगलसूत्र, 1 चांदी का ब्रासलेट, 1 चांदी की अंगूठी तथा हत्या में प्रयुक्त चाकू और हंसिया जब्त किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे में थाना प्रभारी साईंखेड़ा निरीक्षक रोहित काकोडिया, थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    4
    साईंखेड़ा डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, बहन-जीजा की हत्या में भाई सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
सब हेडिंग:
क्रिकेट फाइनल के दौरान दिया वारदात को अंजाम • पुलिस डॉग “मास” से मिला सुराग • खून से सने अधजले कपड़ों ने खोला हत्या का राज
नरसिंहपुर। साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बम्होरी में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का नरसिंहपुर पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। इस मामले में मृतिका के भाई सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पुत्र की शादी के लिए पैसे और जेवरात न मिलने पर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था।
घटना की सूचना 9 मार्च 2026 की सुबह उस समय मिली जब एक बच्ची ने गांव में एक शव पड़ा हुआ देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना पुलिस अधिकारियों के साथ तुरंत घटनास्थल पहुंचे। उनके साथ एफएसएल, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौजूद रही। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए।
जांच में मृतक की पहचान छुटई चौधरी और उनकी पत्नी केरा बाई के रूप में हुई। दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई थी। घटनास्थल की परिस्थितियों से यह स्पष्ट हुआ कि हत्या लूट की नीयत से की गई और संभवतः मृतकों ने आरोपियों को पहचान लिया था, जिसके कारण उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया।
क्रिकेट फाइनल के दौरान रची गई साजिश
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने वारदात के लिए उस समय को चुना जब क्षेत्र में क्रिकेट का फाइनल मैच चल रहा था। अधिकांश लोग अपने घरों में टीवी पर मैच देखने में व्यस्त थे, जिससे आसपास की गतिविधियों पर किसी का ध्यान नहीं गया और आरोपियों ने इसी मौके का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दे दिया।
पुलिस डॉग “मास” बना जांच की कड़ी
अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस ने एफएसएल, फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वॉड की मदद ली। सर्चिंग के दौरान पुलिस डॉग “मास” बार-बार एक ही स्थान पर जाकर रुक रहा था। संदेह के आधार पर उस स्थान की जांच की गई, जो मृतिका के भाई हल्के हरिजन के घर के पास था।
अधजले खून से सने कपड़ों से खुला राज
पुलिस ने हल्के हरिजन के घर की तलाशी ली तो उसके आंगन में खून से लथपथ अधजले कपड़े मिले। इन्हें जब्त कर पुलिस ने पूछताछ शुरू की। जांच में पता चला कि हल्के हरिजन अपने साथियों के साथ कटनी जिले की ओर भाग गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम को कटनी रवाना किया गया, जहां थाना स्लीमनाबाद पुलिस की मदद से हल्के हरिजन, गुड्डू उर्फ कालीराम और उसकी पत्नी रीना को हिरासत में लिया गया।
मृतिका का भाई निकला हत्यारा
पूछताछ में मुख्य आरोपी हल्के हरिजन ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने जीजा छुटई चौधरी और बहन केरा बाई की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
शादी के लिए पैसे न मिलने पर की हत्या
आरोपी ने बताया कि उसके पुत्र की शादी होने वाली थी और इसके लिए उसने अपने जीजा और बहन से पैसे व जेवरात की मांग की थी। मृतकों द्वारा इनकार करने पर विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
गिरफ्तार आरोपी
हल्के भैया चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, इलायची बाई चौधरी, गुड्डू उर्फ कालीराम चौधरी, रीना चौधरी (सभी निवासी ग्राम बम्होरी, थाना साईंखेड़ा) तथा बड्डू उर्फ भुवन चौधरी निवासी ग्राम सूखाखैरी, थाना चीचली को गिरफ्तार किया गया है।
बरामद सामग्री
आरोपियों के पास से 1 चांदी का हाफ कड़ोरा, 2 जोड़ी चांदी की पायल, 4 नग पैर के लच्छे, 1 चांदी की चैन, 1 चांदी का मंगलसूत्र, 1 चांदी का ब्रासलेट, 1 चांदी की अंगूठी तथा हत्या में प्रयुक्त चाकू और हंसिया जब्त किए गए हैं।
आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे में थाना प्रभारी साईंखेड़ा निरीक्षक रोहित काकोडिया, थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Ranjeet Tomar
    Ranjeet Tomar
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    22 hrs ago
  • Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    1
    Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गोटेगांव के कुम्हड़ाखेड़ा में स्थित अक्षय किराना भंडार पर चार युवकों द्वारा कथित रूप से गुंडागर्दी, मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक राकेश नेमा की छोटी किराना दुकान पर चार युवक पहुंचे और राजश्री लेने के बाद जब राकेश नेमा ने उनसे पैसे मांगे तो वे भड़क गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने गुस्से में आकर दुकान के अंदर घुसकर राकेश नेमा के साथ जमकर मारपीट की और दुकान में तोड़फोड़ भी की। इस घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे किसी राहगीर ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक दुकान संचालक के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं। पीड़ित राकेश नेमा, जो कुम्हराखेड़ा में अक्षय किराना भंडार के नाम से किराना दुकान संचालित करते हैं, उन्होंने इस मामले में गोटेगांव थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। गोटेगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    गोटेगांव के कुम्हड़ाखेड़ा में स्थित अक्षय किराना भंडार पर चार युवकों द्वारा कथित रूप से गुंडागर्दी, मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक राकेश नेमा की छोटी किराना दुकान पर चार युवक पहुंचे और राजश्री लेने के बाद जब राकेश नेमा ने उनसे पैसे मांगे तो वे भड़क गए।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने गुस्से में आकर दुकान के अंदर घुसकर राकेश नेमा के साथ जमकर मारपीट की और दुकान में तोड़फोड़ भी की। इस घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे किसी राहगीर ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक दुकान संचालक के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं।
पीड़ित राकेश नेमा, जो कुम्हराखेड़ा में अक्षय किराना भंडार के नाम से किराना दुकान संचालित करते हैं, उन्होंने इस मामले में गोटेगांव थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। गोटेगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_DEEPAK SAHU
    DEEPAK SAHU
    रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • * दोहरी हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना तत्काल पहुंचे मौके पर ।* * जान-पहचान वाले एवं मुख्य संदेहियों की तैयार की गई सूची। * * अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में पुलिस डॉग (MASS) की रही मुख्य भूमिका।* * खून से लथपथ अधजले कपड़ों से हुई मुख्य आरोपी की पहचान। * * पुत्र की शादी के लिए पैसों व जेवरात देने से मना करने पर की गई हत्या।* * मृतिका का भाई निकला हत्यारा।* * घटना को अंजाम देने वाले 6 आरोपी पुलिस गिरफ्त में।*
    2
    * दोहरी हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना तत्काल पहुंचे मौके पर ।*
* जान-पहचान वाले एवं मुख्य संदेहियों की तैयार की गई सूची। *
* अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में पुलिस डॉग (MASS) की रही मुख्य भूमिका।*
* खून से लथपथ अधजले कपड़ों से हुई मुख्य आरोपी की पहचान। *
* पुत्र की शादी के लिए पैसों व जेवरात देने से मना करने पर की गई हत्या।*
* मृतिका का भाई निकला हत्यारा।*
* घटना को अंजाम देने वाले 6 आरोपी पुलिस गिरफ्त में।*
    user_Kailash gupta tv 24
    Kailash gupta tv 24
    Newspaper advertising department गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    1
    Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कोतवाली थाना अंतर्गत शहीद भगत सिंह वार्ड कंदेली निवासी सुनील लोधी ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी से शिकायत की है कि उसने गृहम होम लोन फाइनेंस से एक प्लाट फाइनेंस करवाया हैं वही गृहम् हाउसिंग फाइनेंस शाखा नरसिंहपुर के कर्मचारी चेक देने के ऐवज में उससे 50 हजार रुपए की मांग कर रहे है। सुनील ने आवेदन में बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और बड़ी मुश्किल से अपने सपनों का घर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ​पीड़ित के अनुसार, फाइनेंस की प्रक्रिया के दौरान पहले ही फाइल चार्ज और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर उनसे 50 हजार रुपये दे चुका हैं।
    1
    कोतवाली थाना अंतर्गत शहीद भगत सिंह वार्ड कंदेली निवासी सुनील लोधी ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी से शिकायत की है कि उसने गृहम होम लोन फाइनेंस से एक प्लाट फाइनेंस करवाया हैं वही गृहम् हाउसिंग फाइनेंस शाखा नरसिंहपुर के कर्मचारी चेक देने के ऐवज में उससे 50 हजार रुपए की मांग कर रहे है। सुनील ने आवेदन में बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और बड़ी मुश्किल से अपने सपनों का घर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
​पीड़ित के अनुसार, फाइनेंस की प्रक्रिया के दौरान पहले ही फाइल चार्ज और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर उनसे 50 हजार रुपये दे चुका हैं।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    5 hrs ago
  • ​नरसिंहपुर: दिव्यांग की मजबूरी का फायदा उठा रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी, 50 हजार की रिश्वत मांगने की एसपी से शिकायत ​नरसिंहपुर। जिले में भ्रष्टाचार और आम आदमी के शोषण का एक नया मामला सामने आया है। यहाँ एक दिव्यांग युवक ने 'गृहम् हाउसिंग फाइनेंस' के शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों पर लोन का चेक देने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। ​क्या है पूरा मामला? ​शिकायतकर्ता सुनील लोधी (निवासी शहीद भगत सिंह वार्ड, कंदेली) ने बताया कि उन्होंने कंदेली क्षेत्र में एक प्लॉट खरीदने के लिए गृहम् हाउसिंग फाइनेंस शाखा नरसिंहपुर से लोन फाइनेंस करवाया था। सुनील ने बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और बड़ी मुश्किल से अपने सपनों का घर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ​पीड़ित के अनुसार, फाइनेंस की प्रक्रिया के दौरान आरोपियों ने पहले ही फाइल चार्ज और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर उनसे 50 हजार रुपये ले लिए थे ​सुनील लोधी का आरोप है कि उनका 6,39,684 रुपये का लोन पास हो चुका है और राशि विक्रेता अंकित सिंह पवार के नाम जारी भी हो गई है। लेकिन जब वे लोन का चेक लेने शाखा पहुंचे, तो शाखा प्रबंधक मुकेश पटेल, फाइनेंस कर्मचारी मोहन चौधरी और संदीप पटेल ने उनसे 50,000 रुपये की अतिरिक्त रिश्वत की मांग की। ​हैरानी की बात यह है कि जब दिव्यांग युवक ने अपनी असमर्थता जताई, तो आरोपियों ने उसे बार-बार भटकाया और साफ कह दिया कि जब तक पैसे नहीं दोगे, चेक नहीं मिलेगा। पीड़ित का आरोप है कि कर्मचारी बेखौफ होकर कह रहे हैं कि "चाहे जहां हमारी शिकायत कर दो, हम किसी से नहीं डरते।" ​एसपी से की कार्रवाई की मांग ​दोनों पैरों से लाचार पीड़ित सुनील ने बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर पुराने लोन भी चुकता किए ताकि घर का सपना पूरा हो सके, लेकिन अब भ्रष्टाचार उनके आड़े आ रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से दोषियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करने और न्याय दिलाने की मांग की है। Iski choti news bano
    2
    ​नरसिंहपुर: दिव्यांग की मजबूरी का फायदा उठा रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी, 50 हजार की रिश्वत मांगने की एसपी से शिकायत
​नरसिंहपुर। जिले में भ्रष्टाचार और आम आदमी के शोषण का एक नया मामला सामने आया है। यहाँ एक दिव्यांग युवक ने 'गृहम् हाउसिंग फाइनेंस' के शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों पर लोन का चेक देने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
​क्या है पूरा मामला?
​शिकायतकर्ता सुनील लोधी (निवासी शहीद भगत सिंह वार्ड, कंदेली) ने बताया कि उन्होंने कंदेली क्षेत्र में एक प्लॉट खरीदने के लिए गृहम् हाउसिंग फाइनेंस शाखा नरसिंहपुर से लोन फाइनेंस करवाया था। सुनील ने बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और बड़ी मुश्किल से अपने सपनों का घर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
​पीड़ित के अनुसार, फाइनेंस की प्रक्रिया के दौरान आरोपियों ने पहले ही फाइल चार्ज और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर उनसे 50 हजार रुपये ले लिए थे
​सुनील लोधी का आरोप है कि उनका 6,39,684 रुपये का लोन पास हो चुका है और राशि विक्रेता अंकित सिंह पवार के नाम जारी भी हो गई है। लेकिन जब वे लोन का चेक लेने शाखा पहुंचे, तो शाखा प्रबंधक मुकेश पटेल, फाइनेंस कर्मचारी मोहन चौधरी और संदीप पटेल ने उनसे 50,000 रुपये की अतिरिक्त रिश्वत की मांग की।
​हैरानी की बात यह है कि जब दिव्यांग युवक ने अपनी असमर्थता जताई, तो आरोपियों ने उसे बार-बार भटकाया और साफ कह दिया कि जब तक पैसे नहीं दोगे, चेक नहीं मिलेगा। पीड़ित का आरोप है कि कर्मचारी बेखौफ होकर कह रहे हैं कि "चाहे जहां हमारी शिकायत कर दो, हम किसी से नहीं डरते।"
​एसपी से की कार्रवाई की मांग
​दोनों पैरों से लाचार पीड़ित सुनील ने बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर पुराने लोन भी चुकता किए ताकि घर का सपना पूरा हो सके, लेकिन अब भ्रष्टाचार उनके आड़े आ रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से दोषियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करने और न्याय दिलाने की मांग की है। Iski choti news bano
    user_Ashish Dubey
    Ashish Dubey
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.