आगामी त्योहारों एवं श्रीकृष्ण जी की बरही मेला के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने सूरापुर थानाक्षेत्र कादीपुर में किया पैदल गश्त सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* सुलतानपुर । आगामी त्योहारों एवं थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत सूरापुर में दिनांक 15/16.09.2026 को आयोजित होने वाले कृष्ण जी की बरही मेला को सकुशल शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 12.09.2026 को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा सूरापुर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया पुलिस अधीक्षक द्वारा मेला क्षेत्र एवं आसपास के प्रमुख स्थानों का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं पुलिस प्रबन्धन का निरीक्षण किया गया इस दौरान मेला आयोजन से जुड़े सम्बन्धित व्यक्तियों एवं स्थानीय लोगों से वार्ता कर आयोजन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को जाना गया पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी पेट्रोलिंग, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क निगरानी तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाए साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक पुलिस प्रबन्ध एवं वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मेले एवं आगामी त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा सभी अधिकारी/कर्मचारी पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यकतानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए इस दौरान क्षेत्राधिकारी कादीपुर प्रभारी निरीक्षक थाना कादीपुर चौकी प्रभारी सूरापुर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आगामी त्योहारों एवं श्रीकृष्ण जी की बरही मेला के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने सूरापुर थानाक्षेत्र कादीपुर में किया पैदल गश्त सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* सुलतानपुर । आगामी त्योहारों एवं थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत सूरापुर में दिनांक 15/16.09.2026 को आयोजित होने वाले कृष्ण जी की बरही मेला को सकुशल शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 12.09.2026 को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा सूरापुर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया पुलिस अधीक्षक द्वारा मेला क्षेत्र एवं आसपास के प्रमुख स्थानों का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं पुलिस प्रबन्धन का निरीक्षण किया गया इस दौरान मेला आयोजन से जुड़े सम्बन्धित व्यक्तियों एवं स्थानीय लोगों से वार्ता कर आयोजन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई तथा उनकी समस्याओं
एवं सुझावों को जाना गया पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी पेट्रोलिंग, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क निगरानी तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाए साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक पुलिस प्रबन्ध एवं वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मेले एवं आगामी त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा सभी अधिकारी/कर्मचारी पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यकतानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए इस दौरान क्षेत्राधिकारी कादीपुर प्रभारी निरीक्षक थाना कादीपुर चौकी प्रभारी सूरापुर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
- सुल्तानपुर में जश्न-ए-मोहसिन-ए-आजम की महफिल में गूंजे नातिया कलाम: उलेमा ने मोहम्मद साहब की सीरत पर डाली रोशनी सुल्तानपुर शहर के मखदूम अशरफ कॉलोनी (डिहवा चांद नगर) में अजीम किदवई के घर पर शनिवार रात जश्न-ए-मोहसिन-ए-आजम की शानदार महफिल हुई। इसमें नात-ए-पाक, मनकबत और तकरीर का सिलसिला देर रात तक चला। बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। महफिल में उलेमा-ए-किराम ने मोहसिन-ए-आजम की सीरत-ए-पाक, रहमत, इंसानियत और भाईचारे के संदेश पर रोशनी डाली। उन्होंने लोगों से मोहब्बत, सद्भाव, आपसी भाईचारे और अच्छे रास्ते पर चलने की अपील की। उलेमा ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा शिक्षा से जुड़ने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि हमारा मजहब इल्म हासिल करने पर जोर देता है। नातख्वानों और शायरों ने अपने असरदार अंदाज में नातिया कलाम और मनकबत पेश की। कलाम सुनकर मौजूद लोग झूम उठे और पूरी महफिल ‘सरकार की आमद मरहबा’ के नारों से गूंज उठी। माहौल में भक्ति, अदब और रूहानी सुकून महसूस हुआ। महफिल में हजरत मौलाना सैयद नियाज अशरफ, हाफिज मुदस्सिर, शायर जुनैद अशरफी, अकमल अशरफी, हाफिज साकिब अशरफी और आरजू अशरफ सुल्तानपुरी जैसे कई उलेमा, शायर और नातख्वानों ने हिस्सा लिया। उन्होंने अपने खिताब और कलाम पेश किए। कार्यक्रम के आखिर में मुल्क व कौम की खुशहाली, अमन, तरक्की और सलामती के लिए खास दुआ की गई। पूरे आयोजन के दौरान मोहब्बत, भाईचारे और आपसी सद्भाव का माहौल बना रहा।2
- जिंदगी से लड़ रहे प्रेम, मदद को आगे आया सेवार्थम* *डॉ. आशीष तिवारी ने दिए 51 हजार रुपये, परिवार के लिए राशन की भी कराई व्यवस्था* *जिंदगी से लड़ रहे प्रेम, मदद को आगे आया सेवार्थम* *डॉ. आशीष तिवारी ने दिए 51 हजार रुपये, परिवार के लिए राशन की भी कराई व्यवस्था* लंभुआ/सुलतानपुर। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रेम कुमार निषाद उम्र लगभग 33 वर्ष जौनपुर के शेखर क्रांति हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। सिर में गंभीर चोट के बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक प्रेम वेंटिलेटर पर हैं।रामगढ़ निषाद बस्ती निवासी प्रेम कुमार निषाद पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य बताए जा रहे हैं। वह ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे के बाद इलाज का भारी खर्च परिवार के लिए मुश्किल बन गया है। जानकारी मिलने पर सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए तत्काल पहल की। फाउंडेशन की टीम ने रामगढ़ पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और बाद में जौनपुर अस्पताल पहुंचकर प्रेम के स्वास्थ्य की जानकारी ली।डॉ. आशीष तिवारी ने प्रेम के इलाज के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को देखते हुए खाद्य सामग्री और राशन की भी व्यवस्था कराई। उन्होंने परिजनों को आगे भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।प्रेम के इलाज में आर्थिक मदद जुटाने के लिए डॉ. तिवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से सहयोग की अपील की। इसके बाद कई लोग मदद के लिए आगे आए और सहायता राशि प्रेम के खाते में भेजी जा रही है।गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती प्रेम के लिए परिवार, सेवार्थम फाउंडेशन और समाज के लोगों का सहयोग उम्मीद की किरण बना हुआ है। फाउंडेशन ने सक्षम लोगों से अपनी सामर्थ्य के अनुसार पीड़ित परिवार की मदद करने की अपील की है।1
- 6 PCS अफसरों के हुए ट्रांसफर... सुशील प्रताप सिंह LDA सचिव बने...1
- *दिल्ली: ब्रिक्स डिनर में शामिल होने के लिए एक बस में सवार योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फड़णवीस, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव,* *केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, शिवराज चौहान, सर्वानंद सोनेवाल, निर्मला सीतारमण, जितिन प्रसाद, एसपी बघेल, शांतनु ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, रेखा गुप्ता, पुष्कर धामी, श्रीपाद नाइक और अन्य मंत्री.*1
- अंबेडकरनगर मेडिकल कॉलेज में फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया! OPD से OT तक पहुंचा1
- जिंदगी से हारकर नहीं… बीमारी ने छीनी जान, घर की दहलीज पर बुझ गया एक सहारा।1
- युवती से अभद्रता का विरोध करने पर घर में घुसकर हमला, पांच घायल जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात युवती से कथित अभद्रता का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे की हालत में पहुंचे युवकों ने पहले घर के बाहर मौजूद युवती का हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर विवाद बढ़ गया और कुछ लोग धारदार हथियार व कटवासी लेकर घर पर पहुंच गए। हमले में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। रात में अमित हरिजन और सावन नशे की हालत में पीड़ित के घर के बाहर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद युवती के साथ अभद्रता करने का प्रयास किया गया। युवती के शोर मचाने पर परिवार के लोगों ने विरोध किया। इसी दौरान दूसरे पक्ष के महिला समेत अन्य लोग कथित तौर पर धारदार हथियार और कटवासी लेकर मौके पर पहुंचे और घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में 6 लोग के घायल होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने मौके की जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से कटवासी भी बरामद किए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में जयसिंहपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक नफीस खान ने बताया कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर घायलों का मेडिकल कराया गया है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- बेटे ने पिता की याद में गढ़ दी अमर निशानी, मूर्ति अनावरण बना क्षेत्र में चर्चा का विषय इंद्रसेन दुबे की पहल को महंत बृज मोहन दास ने बताया ‘पुत्र धर्म’ की मिसाल, बोले—एक पिता की स्मृति से निकला सर्व समाज के लिए संदेश* *राजेश बाबा जनसंदेश टाइम्स संवाददाता कुड़वार सुल्तानपुर* कुड़वार। पिता की यादें अक्सर तस्वीरों और स्मृतियों तक सिमट जाती हैं, लेकिन *भंडरा परशुरामपुर के मझारी पश्चिम* में एक बेटे ने अपने पिता की स्मृति को ऐसी पहचान देने का प्रयास किया, जो वर्षों तक लोगों की आंखों के सामने रहेगी। *शुक्रवार शाम स्वर्गीय कपिल देव दुबे की मूर्ति का अनावरण* इसी भाव और श्रद्धा के साथ किया गया। *आयोजन उनके पुत्र एवं पत्रकार इंद्रसेन दुबे की पहल पर हुआ*, जिसने पूरे क्षेत्र में चर्चा बटोरी। *अयोध्या से पहुंचे महंत बृज मोहन दास ने मूर्ति का अनावरण किया*। कार्यक्रम में उन्होंने इंद्रसेन दुबे के प्रयास की जमकर सराहना की। महंत ने कहा कि *पिता की स्मृति में ऐसा कार्य करना केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि पुत्र धर्म निभाने का एक अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इंद्रसेन दुबे ने अपने पिता की स्मृति को सम्मान देने के साथ-साथ सर्व समाज के सामने एक ऐसा संदेश रखा है, जिसमें संस्कार, सम्मान और अपने पूर्वजों के प्रति कर्तव्य की भावना दिखाई देती है।* मूर्ति अनावरण के दौरान माहौल *श्रद्धा और भावुकता* से भरा रहा। उपस्थित लोगों ने *स्वर्गीय कपिल देव दुबे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और सामाजिक जुड़ाव को याद किया।* लोगों के बीच इस बात की चर्चा रही कि आज के दौर में जहां पुरानी पीढ़ी की स्मृतियां धीरे-धीरे धुंधली पड़ जाती हैं, वहीं इंद्रसेन दुबे ने अपने पिता की याद को सार्वजनिक स्मृति से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया है। कार्यक्रम के दौरान महंत बृज मोहन दास ने विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की और अपनी राय रखी। *इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित पूर्व प्रमुख यशभद्र सिंह ‘मोनू’, जय प्रभु शैक्षिक संस्थान के प्रबंधक प्रखर सिंह, पूर्व प्रमुख कुड़वार वीरभद्र सिंह बबलू ,भाजपा नेता विकास शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार शिवेंद्र अमिताभ पांडे, नयन बहादुर सिंह समेत वरिष्ठ समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी व कुड़वार थाना की पुलिस प्रशासन उप निरीक्षक दिनेश यादव सचिन ढाका समेत दर्जनों सिपाही मौजूद रहे* । *‘मूर्ति नहीं, पिता की यादों को सम्मान देने की पहल’* *स्वर्गीय कपिल देव दुबे की मूर्ति की स्थापना को लोग केवल एक अनावरण कार्यक्रम के रूप में नहीं, बल्कि एक बेटे की अपने पिता के प्रति श्रद्धा और जिम्मेदारी से जोड़कर देख रहे हैं।* इंद्रसेन दुबे की इस पहल ने यह संदेश भी दिया कि माता-पिता की स्मृतियों को सम्मान देना आने वाली पीढ़ियों को संस्कारों से जोड़ने का माध्यम बन सकता है। कार्यक्रम के बाद क्षेत्र में सबसे अधिक चर्चा इसी बात की रही कि इंद्रसेन दुबे ने पिता की स्मृति को सिर्फ याद नहीं किया, बल्कि उसे एक ऐसी पहचान देने का प्रयास किया है, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी देख सकें और अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान की सीख ले सकें। *कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का सम्मानित स्वजनों का जन् प्रतिनिधियों का और क्षेत्र वासियों का पत्रकार इंद्रसेन दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया*1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | स्टेशन रोड पर स्कूटी ले जाने की कोशिश! स्कूटी में चाभी लगाते अज्ञात बालक पर पड़ी मालिक की नजर, पूछताछ में बोला—“शारुख भाई कहे थे”, फिर मौके से भागा प्रतापगढ़। स्टेशन रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात बालक स्कूटी में चाभी लगाकर उसे लेकर जाने की फिराक में दिखाई दिया। इसी दौरान स्कूटी मालिक की नजर बालक पर पड़ गई। संदेह होने पर मालिक ने तत्काल उसे आवाज देकर अपने पास बुलाया। बताया जा रहा है कि स्कूटी मालिक ने बालक से पूछा कि वह स्कूटी में चाभी क्यों लगा रहा है और उसे ऐसा करने के लिए किसने कहा। पूछताछ के दौरान बालक ने कथित तौर पर जवाब दिया कि “शारुख भाई कहे थे।” बालक के इस जवाब के बाद स्कूटी मालिक ने उससे और जानकारी लेने का प्रयास किया। हालांकि, कुछ देर बाद बालक अचानक मौके से भाग निकला। बालक के भागने के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। घटना को लेकर यह सवाल उठ रहा है कि आखिर बालक किसके कहने पर स्कूटी में चाभी लगा रहा था और उसके द्वारा बताए गए ‘शारुख भाई’ कौन हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बालक वास्तव में स्कूटी चोरी कर ले जाने का प्रयास कर1