श्रावण मास में मिलावट पर सख्ती, खाद्य सुरक्षा विभाग ने 11 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए आजमगढ़। श्रावण मास के दौरान आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गुरुवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर 11 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित सचल दल ने सगड़ी तहसील के तेरही से छेना मिठाई, केशवपुर से खोया, छीहीं एवं अंजान शहीद से बर्फी, निजामाबाद तहसील के गंभीरपुर से बेसन लड्डू, फरिहां से छेना मिठाई, लालगंज तहसील के धीरा से पनीर, चेवार से रिफाइंड पाम ऑयल, सदर तहसील के सठियांव से पेड़ा तथा बूढ़नपुर तहसील के अतरैठ से खारी का नमूना लिया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कारोबारियों को साफ-सफाई बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों का विक्रय करने, खाद्य पंजीकरण प्रमाणपत्र को प्रतिष्ठान के प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने तथा खाद्य पदार्थों की मूल्य सूची लगाने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से फीडबैक प्राप्त करने के लिए फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप की जानकारी भी दी गई और प्रतिष्ठानों पर उसका क्यूआर कोड चस्पा कराया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि श्रावण मास को देखते हुए जनपद में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने खाद्य कारोबारियों को खुले एवं अस्वच्छ वातावरण में खाद्य पदार्थों का भंडारण और विक्रय न करने की चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनीश कुमार, सुचित प्रसाद, शीत कुमार सिंह, लालमणि यादव, गोविंद यादव, वीरेंद्र यादव, राजीव कुमार सिंह तथा बेबी सोनम शामिल रहे।

- श्रावण मास व त्योहारों से पहले आजमगढ़ पुलिस अलर्ट, डीआईजी-एसएसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश आजमगढ़। आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा, नाग पंचमी, रक्षाबंधन एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने की। बैठक में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं, ऑपरेशन दृष्टि, यूपी-112, ऑपरेशन कन्विक्शन, साइबर अपराध नियंत्रण तथा आगामी त्योहारों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीआईजी और एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित विवेचनाओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाए तथा बीट प्रणाली को और अधिक सक्रिय बनाकर आमजन से नियमित संवाद स्थापित किया जाए। उन्होंने थानों पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने पर भी विशेष जोर दिया। बैठक में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, दुष्कर्म सहित गंभीर अपराधों की विवेचनाओं की प्रगति, लंबित वारंटों के निष्पादन तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की समीक्षा की गई। महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित कार्रवाई, सोशल मीडिया पर अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं की निगरानी, तथा त्योहारों के दौरान प्रभावी गश्त, पैदल भ्रमण और पीस कमेटी बैठकों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा अवैध शराब, मादक पदार्थों, जुआ, सट्टा, पशु तस्करी एवं अन्य संगठित अपराधों के विरुद्ध अभियान चलाने तथा जनसुनवाई एवं समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए। बैठक में अपराध नियंत्रण के साथ जनता में सुरक्षा की भावना और पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।1
- कप्तानगंज क्षेत्र में हनुमान जी की प्रतिमा किसने तोड़ी? सुबह दौड़ लगाने गए युवकों ने देखा, उमड़ी भीड़, जांच में जुटी पुलिस....1
- अतरौलिया में गरजे अरुण राजभर! बंदरों के आतंक और जलभराव पर नगर पंचायत प्रशासन को घेरा1
- चंचल यादव का बड़ा ऐलान! स्व. गोमती यादव की 33वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब | Azamgarh News स्वर्गीय गोमती यादव की 33वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आजमगढ़ के महाराजगंज स्थित ओम् साईं मैरिज हॉल में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, समाजसेवियों एवं समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोगों ने भाग लेकर स्व. गोमती यादव को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता चंचल यादव ने अपने संबोधन में स्व. गोमती यादव के संघर्ष, सादगी और जनसेवा को याद करते हुए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि गोमती यादव के अधूरे सपनों और जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे। उनके संबोधन को उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ स्वागत किया। वीडियो में देखें श्रद्धांजलि सभा की पूरी झलक, चंचल यादव का संबोधन और कार्यक्रम की सभी महत्वपूर्ण बातें। अगर आपको यह वीडियो पसंद आए तो वीडियो को Like करें, Share करें और हमारे चैनल को Subscribe करना न भूलें। #Azamgarh #AzamgarhNews #ChanchalYadav #GomtiYadav #Gopalpur #Maharajganj #SamajwadiParty #UPNews #PoliticalNews #Shradhanjali #TV24NewsExpress1
- *#Azamgarh: थाना देवगांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मसीरपुर स्थित एक ट्यूबवेल की पानी की टंकी में डूबने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, शव को पंचायतनामा की कार्रवाई उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है, के संबंध में क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडे की बाइट ।1
- कांवड़ यात्रा, बाढ़ और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन, मंडलायुक्त व डीआईजी ने दिए सख्त निर्देश आजमगढ़। श्रावण मास, कांवड़ यात्रा, आगामी त्योहारों और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए गुरुवार को मंडलायुक्त विवेक एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में मंडलीय कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक मंडलायुक्त सभागार में आयोजित हुई। बैठक में आजमगढ़, मऊ और बलिया के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और आपदा प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर सुगम यातायात सुनिश्चित किया जाए। मार्गों पर जर्जर एवं लटके बिजली के तारों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए। शिवालयों में जलाभिषेक के लिए नदी घाटों पर पर्याप्त संख्या में गोताखोर तैनात किए जाएं तथा गहरे स्थानों पर बैरिकेडिंग और साइनेज बोर्ड लगाए जाएं। मंदिरों में तैनात स्वयंसेवकों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त और डीआईजी ने स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, बारावफात, जन्माष्टमी और विश्वकर्मा पूजा जैसे आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए नाविकों को पहचान पत्र जारी करने, राहत एवं बचाव शिविरों को पूरी तरह सक्रिय रखने तथा गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीआईजी ने कोचिंग संस्थानों, अस्पतालों, व्यावसायिक भवनों और होटलों में अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने तथा सभी प्रतिष्ठानों की फायर एनओसी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। बैठक में लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण, महिला अपराध, अनुसूचित जाति-जनजाति उत्पीड़न सहित प्रमुख अपराधों में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही बिना परमिट चल रहे वाहनों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने और तीनों जनपदों में फिटनेस से वंचित 771 स्कूली बसों का परीक्षण कराते हुए नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। मंडलायुक्त ने अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने, आपराधिक तत्वों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करने तथा आईबी, एलआईयू, आर्थिक अपराध शाखा और एसआईटी जैसी विशेष इकाइयों की कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर बल दिया। बैठक में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह (बलिया), जिलाधिकारी आनंद वर्धन (मऊ), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर (मऊ) सहित मंडल एवं तीनों जनपदों के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।1
- Big Breaking: 🚨 आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़, गोतस्करी गैंग का खुलासा आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोतस्करी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी संतोष यादव पर गैंगस्टर, लूट, गोवध, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट समेत लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, 24 जुलाई को गोवंशीय पशुओं से लदी एक पिकअप वाहन का पीछा किया गया था। वाहन चालक टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर फरार हो गया था और मौके से 5 प्रतिबंधित गोवंशीय पशु बरामद किए गए थे। जांच के दौरान तीन आरोपियों की पहचान हुई। 31 जुलाई की सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य फरार हो गए। मौके से एक तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। नोट: इस पोस्ट में दी गई जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है। मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया जारी है। #Azamgarh #PoliceEncounter #Atraulia #CowSmuggling #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #AzamgarhNews #TV24NewsExpress #UttarPradesh2