logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रिफाइनरी आगजनी ने खोली व्यवस्थागत खामियां: सांसद बेनीवाल ने उठाए निर्माण गुणवत्ता, सुरक्षा और पारदर्शिता पर सवाल रिफाइनरी आगजनी ने खोली व्यवस्थागत खामियां: सांसद बेनीवाल ने उठाए निर्माण गुणवत्ता, सुरक्षा और पारदर्शिता पर सवाल पीएम मोदी द्वारा जिस यूनिट का शुभारंभ करना प्रस्तावित था उसी में आगजनी होना सुरक्षा में गंभीर चूक के साथ भ्रष्टाचार और लापरवाही का परिणाम- सांसद बेनीवाल बायतु एचआरएलएल रिफाइनरी के CDU–VDU यूनिट में आग लगने की घटना ने न केवल परियोजना की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि सुरक्षा, गुणवत्ता और पारदर्शिता को लेकर स्थानीय सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने इस घटना को गंभीर लापरवाही और जल्दबाजी का परिणाम बताते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। बेनीवाल ने कहा कि रिफाइनरी का जो मुख्य हृदय कही जाने वाली केन्द्र बिन्दु जिस यूनिट का शुभारंभ करना प्रस्तावित था उसी में आगजनी होना सुरक्षा में गंभीर चूक के साथ भ्रष्टाचार और लापरवाही का परिणाम हैं। सांसद बेनीवाल ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि जिस परियोजना की लागत शुरुआत में 37 हजार करोड़ रुपये निर्धारित थी, उसका बढ़कर 80 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच जाना स्पष्ट रूप से वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में अनुभवहीन कंपनियों को शामिल किया गया, जिससे गुणवत्ता प्रभावित हुई और अंततः इस तरह की दुर्घटना सामने आई। और इस रिफाइनरी के पूर्ण होने तक करीब सवा लाख करोड़ व्यय होने का अनुमान हैं इतना बड़ा बजट शुरूआती शुभारंभ से पहले ही आगजनी की घटना ने पूरे प्रोजेक्ट्स की पोल खोल दी हैं। सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि CDU–VDU यूनिट रिफाइनरी की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है, जहां कच्चे तेल का परिष्करण कर उपयोगी उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इस यूनिट में आग लगना यह दर्शाता है कि सुरक्षा मानकों का पालन ठीक से नहीं किया गया। उन्होंने इसे केवल एक तकनीकी दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए इसे संभावित लापरवाही और प्रबंधन की विफलता करार दिया। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इसी यूनिट के उद्घाटन का कार्यक्रम निर्धारित था। ऐसे में घटना का समय और स्थान दोनों ही सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब परियोजना पूरी तरह तैयार नहीं थी, तो उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित करने की जल्दबाजी क्यों की गई। आधी अधूरी रिफाइनरी का उद्घाटन कराने की मंशा बड़ी गंभीर लापरवाही का बड़ा विषय हैं। सांसद बेनीवाल ने प्रोसेसिंग यूनिट में आगजनी की घटना पर मांग करते हुए कहा कि इस घटना की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से करवाई जाए, ताकि निष्पक्षता बनी रहे और वास्तविक तथ्यों का खुलासा हो सके। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, ठेकेदारों और संबंधित कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। और उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि आमजन के विश्वास को भी कमजोर करती हैं। इसलिए भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त निगरानी, पारदर्शी प्रक्रिया और उच्च गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।

10 hrs ago
user_Ghamanda Ram
Ghamanda Ram
पत्रकार बायतू, बाड़मेर, राजस्थान•
10 hrs ago
43b5e616-500c-41ee-9a9a-ff44fa487600

रिफाइनरी आगजनी ने खोली व्यवस्थागत खामियां: सांसद बेनीवाल ने उठाए निर्माण गुणवत्ता, सुरक्षा और पारदर्शिता पर सवाल रिफाइनरी आगजनी ने खोली व्यवस्थागत खामियां: सांसद बेनीवाल ने उठाए निर्माण गुणवत्ता, सुरक्षा और पारदर्शिता पर सवाल पीएम मोदी द्वारा जिस यूनिट का शुभारंभ करना प्रस्तावित था उसी में आगजनी होना सुरक्षा में गंभीर चूक के साथ भ्रष्टाचार और लापरवाही का परिणाम- सांसद बेनीवाल बायतु एचआरएलएल रिफाइनरी के CDU–VDU यूनिट में आग लगने की घटना ने न केवल परियोजना की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि सुरक्षा, गुणवत्ता और पारदर्शिता को लेकर स्थानीय सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने इस घटना को गंभीर लापरवाही और जल्दबाजी का परिणाम बताते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। बेनीवाल ने कहा कि रिफाइनरी का जो मुख्य हृदय कही जाने वाली केन्द्र बिन्दु जिस यूनिट का शुभारंभ करना प्रस्तावित था उसी में आगजनी होना सुरक्षा में गंभीर चूक के साथ भ्रष्टाचार और लापरवाही का परिणाम हैं। सांसद बेनीवाल ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि जिस परियोजना की लागत शुरुआत में 37 हजार करोड़ रुपये निर्धारित थी, उसका बढ़कर 80 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच जाना स्पष्ट रूप से वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में अनुभवहीन कंपनियों को शामिल किया गया, जिससे गुणवत्ता प्रभावित हुई और अंततः इस तरह की दुर्घटना सामने आई। और इस रिफाइनरी के पूर्ण होने तक करीब सवा लाख करोड़ व्यय होने का अनुमान हैं इतना बड़ा बजट शुरूआती शुभारंभ से पहले ही आगजनी की घटना ने पूरे प्रोजेक्ट्स की पोल खोल दी हैं। सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि CDU–VDU यूनिट रिफाइनरी की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है, जहां कच्चे तेल का परिष्करण कर उपयोगी उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इस यूनिट में आग लगना यह दर्शाता है कि सुरक्षा मानकों का पालन ठीक से नहीं किया गया। उन्होंने इसे केवल एक तकनीकी दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए इसे संभावित लापरवाही और प्रबंधन की विफलता करार दिया। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इसी यूनिट के उद्घाटन का कार्यक्रम निर्धारित था। ऐसे में घटना का समय और स्थान दोनों ही सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब परियोजना पूरी तरह तैयार नहीं थी, तो उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित करने की जल्दबाजी क्यों की गई। आधी अधूरी रिफाइनरी का उद्घाटन कराने की मंशा बड़ी गंभीर लापरवाही का बड़ा विषय हैं। सांसद बेनीवाल ने प्रोसेसिंग यूनिट में आगजनी की घटना पर मांग करते हुए कहा कि इस घटना की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से करवाई जाए, ताकि निष्पक्षता बनी रहे और वास्तविक तथ्यों का खुलासा हो सके। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, ठेकेदारों और संबंधित कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। और उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि आमजन के विश्वास को भी कमजोर करती हैं। इसलिए भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त निगरानी, पारदर्शी प्रक्रिया और उच्च गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बालोतरा पचपदरा में कल होने वाले उद्घाटन से एक दिन पहले हुआ आगजनी का हादसा जिससे प्रधानमंत्री का हुआ दौरा रद्द जांच शुरू
    1
    बालोतरा पचपदरा में कल होने वाले उद्घाटन से एक दिन पहले हुआ आगजनी का हादसा जिससे प्रधानमंत्री का हुआ दौरा रद्द जांच शुरू
    user_कलाकार
    कलाकार
    Tour operator पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण से एक दिन पहले एक यूनिट में आग लग गई। इसके बाद प्रशासन व अधिकारियों में हडकंप मच गया। फायर बिग्रेड सिस्टम से आग बूझाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये आग सीडीयू यूनिट में लगी है। आग लगने की सूचना मिलते ही यहां काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। रिफाइनरी से धुंए के तेज गुब्बार उठाने लगे उसके बाद कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम को चालू कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया है। दरअसल, कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उद्घाटन करने से पहले ही सोमवार दोपहर को अचानक रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लग गई। वहीं सीएम भजनलाल शर्मा भी सोमवार शाम को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पहुंचने वाले थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण से एक दिन पहले एक यूनिट में आग लग गई। इसके बाद प्रशासन व अधिकारियों में हडकंप मच गया। फायर बिग्रेड सिस्टम से आग बूझाने का प्रयास किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि ये आग सीडीयू यूनिट में लगी है। आग लगने की सूचना मिलते ही यहां काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। रिफाइनरी से धुंए के तेज गुब्बार उठाने लगे उसके बाद कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम को चालू कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया है।
दरअसल, कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उद्घाटन करने से पहले ही सोमवार दोपहर को अचानक रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लग गई। वहीं सीएम भजनलाल शर्मा भी सोमवार शाम को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पहुंचने वाले थे।
फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_Gopal singh jodha
    Gopal singh jodha
    Local News Reporter फलसूंड, जैसलमेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • जालौर शहर में सोमवार दोपहर को हॉस्पिटल लिंक रोड पर एक तेज गति से आ रही कर ने सड़क किनारे खड़े लोरी संचालक को टक्कर मार दी जिसमें गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उपचार किया गया इस दौरान घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई साथी लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि दुकानदार अपनी मनमर्जी से दुकान के बाहर फुटपाथ पर सामान को लगा देते हैं जिसके कारण पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन नगर परिषद में शिकायत करने के बाद भी आज दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है
    3
    जालौर शहर में सोमवार दोपहर को हॉस्पिटल लिंक रोड पर एक तेज गति से आ रही कर ने सड़क किनारे खड़े लोरी संचालक को टक्कर मार दी जिसमें गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उपचार किया गया इस दौरान घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई साथी लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि दुकानदार अपनी मनमर्जी से दुकान के बाहर फुटपाथ पर सामान को लगा देते हैं जिसके कारण पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन नगर परिषद में शिकायत करने के बाद भी आज दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • राज्यसभा सांसद व केबिनेट मंत्री पहुंचे आशीर्वाद देने, प्रवासी राजस्थान फाउंडेशन अध्यक्ष ने किया स्वागत भीनमाल (विक्रम राठी) निकटवर्ती जूनी बाली स्थित निजी आवास पर भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित की सुपुत्रियों पूजा एवं रचना के विवाह समारोह का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ हुआ। समारोह के आगाज के साथ ही परिवार में खुशियों का माहौल व्याप्त हो गया है। इस शुभ अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत एवं केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का स्नेहिल आगमन हुआ। दोनों नेताओं ने परिवारजनों से मुलाकात कर नवदंपति को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में भैरूसिंह राजपुरोहित (अध्यक्ष, प्रवासी राजस्थान फाउंडेशन, दिल्ली) ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाज के वरिष्ठजनों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने परिवार के साथ इस खुशी के पल में सहभागिता निभाई। विवाह समारोह के शुभारंभ के साथ ही पूरे परिसर में पारिवारिक स्नेह, परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जो आने वाले कार्यक्रमों को और भी यादगार बनाएगा।
    4
    राज्यसभा सांसद व केबिनेट मंत्री पहुंचे आशीर्वाद देने, प्रवासी राजस्थान फाउंडेशन अध्यक्ष ने किया स्वागत
भीनमाल (विक्रम राठी) निकटवर्ती जूनी बाली स्थित निजी आवास पर भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित की सुपुत्रियों पूजा एवं रचना के विवाह समारोह का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ हुआ। समारोह के आगाज के साथ ही परिवार में खुशियों का माहौल व्याप्त हो गया है।
इस शुभ अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत एवं केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का स्नेहिल आगमन हुआ। दोनों नेताओं ने परिवारजनों से मुलाकात कर नवदंपति को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम में भैरूसिंह राजपुरोहित (अध्यक्ष, प्रवासी राजस्थान फाउंडेशन, दिल्ली) ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।
समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाज के वरिष्ठजनों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने परिवार के साथ इस खुशी के पल में सहभागिता निभाई। विवाह समारोह के शुभारंभ के साथ ही पूरे परिसर में पारिवारिक स्नेह, परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जो आने वाले कार्यक्रमों को और भी यादगार बनाएगा।
    user_V Rathi
    V Rathi
    Insurance Agent भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • मुख्य रिफाइनरी में लगी अनकंट्रोल्ड आग, मचा हड़कंप बाड़मेर/पचपदरा। क्षेत्र की मुख्य रिफाइनरी में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में उसने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों ने तुरंत अलर्ट जारी किया और प्लांट को सुरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास जारी है, लेकिन आग को अभी तक पूरी तरह काबू में नहीं किया जा सका है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, हालांकि तकनीकी खराबी या गैस लीकेज की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और रिफाइनरी प्रबंधन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आसपास के क्षेत्र को एहतियातन खाली कराया गया है ताकि किसी तरह की जनहानि से बचा जा सके। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है। “PM Narendra Modi के आने से पहले पचपदरा में आग… संयोग या बड़ी लापरवाही? #Pachpadra #BarmerNews #BreakingNews #RajasthanNews #PMModi #RefineryFire #IndiaNews #HakamKiAwaaz #GroundReport #ViralNews #TrendingNow
    1
    मुख्य रिफाइनरी में लगी अनकंट्रोल्ड आग, मचा हड़कंप
बाड़मेर/पचपदरा।
क्षेत्र की मुख्य रिफाइनरी में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में उसने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों ने तुरंत अलर्ट जारी किया और प्लांट को सुरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास जारी है, लेकिन आग को अभी तक पूरी तरह काबू में नहीं किया जा सका है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, हालांकि तकनीकी खराबी या गैस लीकेज की आशंका जताई जा रही है।
प्रशासन और रिफाइनरी प्रबंधन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आसपास के क्षेत्र को एहतियातन खाली कराया गया है ताकि किसी तरह की जनहानि से बचा जा सके।
फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है।
“PM Narendra Modi  के आने से पहले पचपदरा में आग… संयोग या बड़ी लापरवाही? #Pachpadra #BarmerNews #BreakingNews #RajasthanNews #PMModi #RefineryFire #IndiaNews #HakamKiAwaaz #GroundReport #ViralNews #TrendingNow
    user_Hakam ki awaz
    Hakam ki awaz
    Voice of people गडरा रोड, बाड़मेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • आहोर रोडला में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद केन्द्र शुभारंभ: प्रशासक हुकमसिंह राठौड़ सहित अतिथियों ने फीता काटकर उद्घाटन किया : विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के अथक प्रयासों से क्षेत्र के किसानों को मिलेंगी नवीन खरीद केन्द्र की सुविधा:- रोडला सहित क्षेत्र के किसानों को राहत देने के उद्देश्य से स्थानीय भूती ग्राम सेवा सहकारी समिति भूती के केन्द्र रोडला में न्यूनतम समर्थन मूल्य ( MSP)पर गेहूं खरीद केन्द्र का हुकमसिंह राठौड़ प्रशासक ग्राम पंचायत रोडला, विधानसभा सहसंयोजक भंवरपुरी गोस्वामी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पप्पूसिंह दहिया, किसान मोर्चा भीखाराम वावदरा, समिति के सदस्य लक्ष्मणसिंह राठौड़, छैलसिंह भाटी,व्यवस्थापक सुरेश चौधरी सहित सदस्यों की मौजूदगी में विधिवत फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस मौके प्रशासक हुकमसिंह राठौड़ ने केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भाजपा विधानसभा सहसंयोजक भंवरपुरी गोस्वामी व प्रशासक हुकमसिंह राठौड़ ने कहा कि खरीद केन्द्र के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को फसल बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा । जिससे समय और परिवहन खर्च दोनों की बचत होगी। वहीं खरीद केन्द्र पर तौल, भुगतान और पंजीकरण की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है । साथ ही विधायक ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो और पारदर्शिता के साथ खरीद प्रक्रिया पूरी करने की बात कही। गेहूं के लिए रु 2735 समर्थन मूल्य निर्धारित:- व्यवस्थापक सुरेश चौधरी ने बताया कि इस बार गेहूं खरीद के लिए रू 2735 का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। किसानों की फसल खरीदने के लिए परिसर में ही समर्थन मूल्य का कांटा लगाया गया हैं। जहां किसानों की फसलों की तुलाई का शुभारंभ किया गया। ग्रामीणों ने विधायक छगनसिंह राजपुरोहित का जताया आभार:- राजस्थान राज्य सहकारी क्रय विक्रय संघ लिमिटेड सरकारी समर्थन मूल्य खरीद केन्द्र रोडला में शुभारंभ करने पर किसानों द्वारा विधायक छगनसिंह राजपुरोहित का आभार व्यक्त करते हुए कहां कि इससे किसानों को राहत मिलेगी। इसके लिए विधायक का दुरभाष से आभार व्यक्त किया। वहीं किसानों में उत्साह देखा गया। उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद रहे अतिथि:- प्रशासक हुकमसिंह राठौड़, भाजपा विधानसभा सहसंयोजक भंवरपुरी गोस्वामी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पप्पूसिंह दहिया, किसान मोर्चा भीखाराम वावदरा, व्यवस्थापक सुरेश कुमार चौधरी, समिति सदस्य लक्ष्मणसिंह राठौड़, छैलसिंह भाटी,उप सरपंच बाबुलाल गर्ग , वार्डपंच महावीर सिंह दहिया, जोगाराम कुमावत, अशोक सिंह राठौड़, मोतिसिंह , शंकरपुरी गोस्वामी,खीमाराम रेड्डी, महावीर सिंह चौहान, अशोक कुमावत, संजयपुरी कवराडा , रामेश्वर सिंह, जयसिंह राजपुरोहित, तखतसिंह , सवाई सिंह, करतार सिंह,लादुराम भील , तेजसिंह, ताराराम कुमावत, पेमाराम सैन , अर्जुनसिंह , दलपत सिंह , गणपत मीणा सहित बड़ी संख्या में किसान बंधु रहे मौजूद।
    2
    आहोर 
रोडला में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद केन्द्र शुभारंभ:
प्रशासक हुकमसिंह राठौड़ सहित अतिथियों ने फीता काटकर उद्घाटन किया : विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के अथक प्रयासों से क्षेत्र के किसानों को मिलेंगी नवीन खरीद केन्द्र की सुविधा:-
रोडला सहित क्षेत्र के किसानों को राहत देने के उद्देश्य से स्थानीय भूती ग्राम सेवा सहकारी समिति भूती के केन्द्र रोडला में न्यूनतम समर्थन मूल्य ( MSP)पर गेहूं खरीद केन्द्र का हुकमसिंह राठौड़ प्रशासक ग्राम पंचायत रोडला, विधानसभा सहसंयोजक भंवरपुरी गोस्वामी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पप्पूसिंह दहिया, किसान मोर्चा भीखाराम वावदरा, समिति के सदस्य लक्ष्मणसिंह राठौड़, छैलसिंह भाटी,व्यवस्थापक सुरेश चौधरी सहित  सदस्यों की मौजूदगी में विधिवत फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।
इस मौके प्रशासक हुकमसिंह राठौड़ ने केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भाजपा विधानसभा सहसंयोजक भंवरपुरी गोस्वामी व प्रशासक हुकमसिंह राठौड़ ने कहा कि खरीद केन्द्र के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को फसल बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा । जिससे समय और परिवहन खर्च दोनों की बचत होगी। वहीं खरीद केन्द्र पर तौल, भुगतान और पंजीकरण की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है । साथ ही विधायक ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो और पारदर्शिता के साथ खरीद प्रक्रिया पूरी करने की बात कही।
गेहूं के लिए रु 2735 समर्थन मूल्य निर्धारित:-
व्यवस्थापक सुरेश चौधरी ने बताया कि इस बार गेहूं खरीद के लिए रू 2735 का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। किसानों की फसल खरीदने के लिए परिसर में ही समर्थन मूल्य का कांटा लगाया गया हैं। जहां किसानों की फसलों की तुलाई का शुभारंभ किया गया।
ग्रामीणों ने विधायक छगनसिंह राजपुरोहित का जताया आभार:-
राजस्थान राज्य सहकारी क्रय विक्रय संघ लिमिटेड सरकारी समर्थन मूल्य खरीद केन्द्र रोडला में शुभारंभ करने पर किसानों द्वारा विधायक छगनसिंह राजपुरोहित का आभार व्यक्त करते हुए कहां कि इससे किसानों को राहत मिलेगी। इसके लिए विधायक का दुरभाष से आभार व्यक्त किया। वहीं किसानों में उत्साह देखा गया।
उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद रहे अतिथि:- प्रशासक हुकमसिंह राठौड़, भाजपा विधानसभा सहसंयोजक भंवरपुरी गोस्वामी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पप्पूसिंह दहिया, किसान मोर्चा भीखाराम वावदरा, व्यवस्थापक सुरेश कुमार चौधरी, समिति सदस्य लक्ष्मणसिंह राठौड़, छैलसिंह भाटी,उप सरपंच बाबुलाल गर्ग , वार्डपंच महावीर सिंह दहिया, जोगाराम कुमावत, अशोक सिंह राठौड़, मोतिसिंह , शंकरपुरी गोस्वामी,खीमाराम रेड्डी, महावीर सिंह चौहान, अशोक कुमावत, संजयपुरी कवराडा , रामेश्वर सिंह, जयसिंह राजपुरोहित, तखतसिंह , सवाई सिंह, करतार सिंह,लादुराम भील , तेजसिंह, ताराराम कुमावत, पेमाराम सैन , अर्जुनसिंह , दलपत सिंह , गणपत मीणा सहित बड़ी संख्या में किसान बंधु रहे मौजूद।
    user_सुरेश गर्ग
    सुरेश गर्ग
    Voice of people आहोर, जालोर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • पचपदरा रिफाइनरी में आग: मौके पर पहुंची कई दमकल, काबू पाने की कोशिश जारी राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जिस स्थल पर नरेंद्र मोदी द्वारा रिफाइनरी का उद्घाटन किया जाना था, वहां एक दिन पहले ही यह हादसा हो गया। आग लगते ही मौके पर एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास तेज कर दिए गए। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और हालात को नियंत्रित करने में जुट गईं। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रशासन हर पहलू की जांच में लगा हुआ है।
    2
    पचपदरा रिफाइनरी में आग: मौके पर पहुंची कई दमकल, काबू पाने की कोशिश जारी
राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जिस स्थल पर नरेंद्र मोदी द्वारा रिफाइनरी का उद्घाटन किया जाना था, वहां एक दिन पहले ही यह हादसा हो गया।
आग लगते ही मौके पर एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास तेज कर दिए गए। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और हालात को नियंत्रित करने में जुट गईं।
फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रशासन हर पहलू की जांच में लगा हुआ है।
    user_BNC NEWS LIVE
    BNC NEWS LIVE
    पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • श्रीगंगानगर में जमीन विवाद में भाई ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर बड़ी बहन की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भाई शव के पास बैठा रहा। युवती के लिव-इन पार्टनर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना रावला थाना इलाके के गांव 8 डीओएल में रविवार शाम करीब 7 बजे की है। आरोपी ने बहन को फसल (गेहूं) का हिस्सा देने के बहाने घर बुलाया था। डीएसपी प्रशांत कौशिक ने बताया- प्रारंभिक जांच में बहन-भाई के बीच जमीन विवाद ही हत्या का मुख्य कारण सामने आया है। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।
    1
    श्रीगंगानगर में जमीन विवाद में भाई ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर बड़ी बहन की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भाई शव के पास बैठा रहा। युवती के लिव-इन पार्टनर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
घटना रावला थाना इलाके के गांव 8 डीओएल में रविवार शाम करीब 7 बजे की है। आरोपी ने बहन को फसल (गेहूं) का हिस्सा देने के बहाने घर बुलाया था।
डीएसपी प्रशांत कौशिक ने बताया- प्रारंभिक जांच में बहन-भाई के बीच जमीन विवाद ही हत्या का मुख्य कारण सामने आया है। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।
    user_Gopal singh jodha
    Gopal singh jodha
    Local News Reporter फलसूंड, जैसलमेर, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.