Shuru
Apke Nagar Ki App…
अलीगढ़ के थाना जवां अर्जुन सिंह बघेल सपा नेता बाबू सिंह धनगर के साथ
Sher e Hindustan
अलीगढ़ के थाना जवां अर्जुन सिंह बघेल सपा नेता बाबू सिंह धनगर के साथ
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by KRANTKARI Khabar1
- Post by हरबीरसिह1
- हाथरस के सासनी तहसील क्षेत्र में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर जनता का आक्रोश फूट पड़ा है। जयपुर-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सलेमपुर विद्युत उपखंड कार्यालय पर सोमवार को सलेमपुर, अजीतपुर और शेखूपुर जैसे कई गांवों की महिलाओं और पुरुषों ने जोरदार प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिलाओं का गंभीर आरोप है कि प्रीपेड मीटर लगने के बाद से बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है और बिजली गुल रहने के बावजूद बैलेंस से पैसे कट रहे हैं, जिससे कम आय वाले परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। विरोध इतना उग्र था कि कुछ महिलाएं अपने घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़कर सीधे बिजली घर ले आईं, जिससे परिसर में काफी देर तक तनाव बना रहा। उपभोक्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 20 दिनों के भीतर इन मीटरों को नहीं हटाया गया और समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़े स्तर पर उग्र आंदोलन करेंगे। दूसरी ओर, विद्युत उपखंड अधिकारी ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शासन के निर्देशानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।4
- प्रेस क्लब ऑफ हाथरस द्वारा मातृछाया केंद्र में बच्चों को कॉपी, पेन-पेंसिल व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने बच्चों के साथ एक घंटे से अधिक समय बिताकर उनका उत्साह बढ़ाया। वहीँ क्लब के संरक्षकगण को पत्रकारिता के क्षेत्र में दिये गये योगदान के लिये एडीएम सदर द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे बच्चों के भविष्य को संवारने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मातृछाया के बच्चे अनुशासित व संस्कारित जीवन के साथ शिक्षा प्राप्त करते है। यहाँ रहने वाले बच्चों का समस्त समाज परिवार की तरह पालन करता है। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये आशीष प्रदान किया। उन्होंने मातृछाया केंद्र पर बच्चों को दी जा रही शिक्षा और यहां की व्यवस्थाओं की भी तारीफ की। प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने बताया कि विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर लिए गए संकल्प के तहत यह सामाजिक कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की व्यस्ततम जीवनशैली रहती है। 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर क्लब की चिंतन बैठक में सामाजिक क्षेत्र में भी क्लब की भागीदारी करने का निर्णय लिया गया था। आज मातृछाया के बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत कर बहुत सुखद महशूश किया है। प्रेस क्लब के संरक्षक सुनीत सजग , डॉ बीपी सिंह , रविकांत रवि को पत्रकारिता के क्षेत्र में दिये गये योगदान के लिये एसडीएम राजबहादुर सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। मातृछाया केंद्र के केयरटेकर कल्याण सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व क्लब के पदाधिकारियों ने मंचासीन अतिथियों का फूलमाला एव पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर कुमार, महामंत्री राजदीप तोमर , कोषाध्यक्ष ब्रजेश मिश्र ,मीडिया प्रभारी आशीष सेंगर ,जिला मंत्री राहुल शर्मा, ऑडिटर जिनेन्द्र जैन ,सदस्य उमाकांत बॉबी , शम्मी गौतम ,पुलकित जैन ,आयोग दीपक , गौरव भारद्वाज ,रंजीत बघेल , गोपाल वार्ष्णेय, शशिपाल सिंह, आविद हुसैन, सुनील शर्मा, अमित शर्मा, पुनीत उपाध्याय, मोनू आदि मौजूद रहे।4
- बंगाल में भाजपा की जीत पर अलीगढ़ में भाजपा कार्यालय पर मनाया गया जश्न भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बनाया जश्न योगी मोदी जिंदाबाद के साथ लगे जय श्री राम के नारे गुंडाराज और अत्याचार से मुक्त हुआ बंगाल-जिलाध्यक्ष थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के क्यामपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर मनाया गया जश्न2
- गांव एरोली पानी का कोई दुकान नहीं1
- Post by Sher e Hindustan1
- Post by हरबीरसिह1
- सरकारी विद्यालय में शिक्षकों की मनमानी,बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ वाह ? उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के विकास खंण्ड सासनी का प्राथमिक विद्यालय मोमनाबाद सासनी2