Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुजफ्फरनगर जिले में बढ़ते फर्जी अस्पतालों की संख्या को देखते हुए राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल हुए सख्त, मुजफ्फरनगर जिले में बढ़ते फर्जी अस्पतालों की संख्या को देखते हुए राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल हुए सख्त, मंत्री ने कहा कोई फर्जी अस्पताल जिले में नहीं चलेगा, हलाकि जिले में फर्जी अस्पतालों पर लगातार कार्रवाई चल रही है।
Sudheer choudhary
मुजफ्फरनगर जिले में बढ़ते फर्जी अस्पतालों की संख्या को देखते हुए राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल हुए सख्त, मुजफ्फरनगर जिले में बढ़ते फर्जी अस्पतालों की संख्या को देखते हुए राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल हुए सख्त, मंत्री ने कहा कोई फर्जी अस्पताल जिले में नहीं चलेगा, हलाकि जिले में फर्जी अस्पतालों पर लगातार कार्रवाई चल रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- डिवाइन हॉस्पिटल मामले में डॉ. अजय ने दी जानकारी मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित डिवाइन हॉस्पिटल में एक महिला की मौत और दूसरे मरीज के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में डॉ. अजय ने जानकारी दी। उन्होंने मामले से जुड़ी स्थिति और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई को लेकर अपनी बात रखी। मामले में परिजनों की ओर से अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। डिवाइन हॉस्पिटल मामले में डॉ. अजय ने दी जानकारी मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित डिवाइन हॉस्पिटल में एक महिला की मौत और दूसरे मरीज के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में डॉ. अजय ने जानकारी दी। उन्होंने मामले से जुड़ी स्थिति और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई को लेकर अपनी बात रखी। मामले में परिजनों की ओर से अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।1
- डिवाइन हॉस्पिटल में हंगामा के बीच समाजसेवी देशराज चौहान ने कहां की किसान यूनियन के लोग जब किसी अस्पताल में हंगामा होता है तो पहुंच जाते हैं दलाली करने1
- *थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला 01 अंतर्राज्यीय तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार।* ▪️ ▪️ *कब्जे से 218 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक व 01 इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 01 करोड़ रूपये )।* श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन, मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के निर्देशन में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक थाना बुढ़ाना श्री सुभाष बाबू अत्री के कुशल नेतृत्व में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही की गयी। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 14.09.2026 को थाना बुढ़ाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक अभियुक्त बसी तिराहे के पास मौजूद है। सूचना पर विश्वास करते हुए थाना बुढ़ाना पुलिस तत्काल मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची तथा एकबारगी दबिश देकर बसी तिराहे से कस्बा बुढ़ाना की तरफ जाने वाली रोड पर स्थित समाधि के पास से 01 अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 218 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक एवं 01 इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-* *1.* अहसान राणा पुत्र परवीन, निवासी ग्राम नंगला, थाना रतनपुरी, जनपद मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 30 वर्ष। *बरामदगी का विवरण-* ✔️ 218 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक। ✔️ 01 इलेक्ट्रॉनिक कांटा। *पंजीकृत अभियोग का विवरण-* *1.* मु0अ0सं0- 404/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर। *पूछताछ का विवरण-* पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त अहसान उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह नशीले/मादक पदार्थ जनपद शाहजहांपुर एवं बरेली से खरीदकर लाता है तथा उन्हें जनपद मुजफ्फरनगर, शामली एवं आसपास के जनपदों में लोगों को बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करता है। अभियुक्त ने बताया कि वह आज भी उक्त स्मैक को लोगों को बेचने की फिराक में यहां आया था, तभी पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* *1.* मु0अ0सं0- 404/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर। *2.* मु0अ0सं0- 254/2022, धारा 34, 307 भादवि एवं 25/27 आयुध अधिनियम, थाना बादशाहपुर, गुड़गांव, हरियाणा। *3.* मु0अ0सं0- 68/2021, धारा 120बी, 395, 412 भादवि, थाना कैराना, शामली। *4.* मु0अ0सं0- 212/2016, धारा 307, 379, 394, 397, 59 भादवि एवं 25/54 आयुध अधिनियम, थाना इन्द्री, जनपद करनाल, हरियाणा। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* *1.* प्रभारी निरीक्षक श्री सुभाष अत्री, थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर। *2.* उ0नि0 श्री संदीप कुमार, थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर। *3.* उ0नि0 श्री छविकान्त, थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर। *4.* उ0नि0 श्री तेजवीर, थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर। *5.* है0का0 176 अमरदीप, थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर। *6.* है0का0 93 संजय, थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर। *7.* है0का0 64 सुनील, थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर। *8.* है0का0 244 नकुल सांगवान, थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर। *9.* है0का0 640 निर्वेश, थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर। *10.* है0का0 339 महेन्द्र, थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर। *11.* रि0का0 766 धर्मेन्द्र, थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।1
- 👉राष्ट्रीय इंजीनियर्स डे पर रक्तदान महादान स्व. आर.के. दत्त की पुण्यतिथि पर इंजीनियरों ने दी श्रद्धांजलि SLUG = राष्ट्रीय इंजीनियर्स डे पर स्व. इंजीनियर आर.के. दत्त की पुण्यतिथि पर इंजीनियर्स ने दी श्रद्धांजलि ANCHOR = मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय इंजीनियर्स डे एवं स्वर्गीय आर.के. दत्त की पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की ओर से जनपद मुजफ्फरनगर में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महासंघ से जुड़े इंजीनियरों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर स्व. आर.के. दत्त को श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान महासंघ के जिला अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को स्व. आर.के. दत्त की पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान महादान कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर में भी रक्तदान शिविर लगाया गया। उन्होंने बताया कि क्योंकि आर के दत्त जी का देहांत रक्त की कमी के कारण हुआ था तो हम उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं जिसमें सभी उत्तर प्रदेश के 24 के 24 इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट इसमें पार्टिसिपेट करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं आज राष्ट्रीय इंजीनियर डे भी है उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जिले में 126 यूनिट रक्तदान किया गया था और इस बार पिछला रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। एकत्रित रक्त सिविल अस्पताल को उपलब्ध कराया जाएगा। आज सभी इंजीनियर को मुख्य अतिथियों के द्वारा सम्मानित भी किया गया उन्होंने कहा कि रक्तदान का सबसे बड़ा महत्व यह है कि रक्त का निर्माण कृत्रिम रूप से नहीं किया जा सकता। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने वाला साबित हो सकता है। महासंघ द्वारा रक्तदान करने वाले सदस्यों को कार्ड भी उपलब्ध कराया जाता है, जिसके माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर साथी कर्मचारियों को रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है। इससे जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी लाभ मिलता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा स्व. आर.के. दत्त की स्मृति में प्रतिवर्ष रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उन्होंने स्व. दत्त को एक महान व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उन्होंने विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता दी। उनके योगदान और संघर्ष को आज भी इंजीनियरिंग विभागों के अधिकारी-कर्मचारी याद करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 24 इंजीनियरिंग विभागों से जुड़े कर्मचारी इस आयोजन के माध्यम से स्व. आर.के. दत्त को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के जरिए उनकी स्मृति को जीवित रखना सराहनीय पहल है। महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन पिछले करीब 31 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसकी खास बात यह है कि इसमें जाति, धर्म और समाज के भेदभाव से ऊपर उठकर लोग एक साथ रक्तदान करते हैं। राष्ट्रीय इंजीनियर्स डे के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश दिया। श्रद्धांजलि ब्लड डोनेशन के साथ-साथ इंजीनियर डे को भी मनाया गया BYTE = विकास कुमार ( उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ जिला अध्यक्ष ) BYTE = चंदन सिंह चौहान ( बिजनौर सांसद )4
- गांव-गांव तक पुलिस की पहुंच होगी और मजबूत, ग्राम प्रहरियों को मिली साइकिलें — SSP श्री संजय कुमार वर्मा ने खुद साइकिल चलाकर किया उत्साहवर्धन ▪️ *SSP मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ने ग्राम प्रहरियों को सौंपी साइकिलें, समस्त अनुचरों को ड्रेस वितरित — शासन की जनसहभागिता एवं प्रभावी पुलिसिंग की मंशा को मिल रही नई मजबूती* अवगत कराना है कि आज दिनांक 15.09.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में सम्पूर्ण जनपद से आये ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) को साइकिल वितरित की गयी तथा जनपद के समस्त अनुचरों को ड्रेस प्रदान की गयी। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा स्वयं साइकिल चलाकर ग्राम प्रहरियों को उनके दायित्वों के प्रति प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा किसी भी महत्वपूर्ण सूचना को तत्काल पुलिस तक पहुंचाने हेतु प्रेरित किया। ग्राम प्रहरी पुलिस विभाग एवं ग्रामीण जनता के मध्य एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। ग्राम स्तर पर कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की प्रभावी पहुंच बनाए रखने में ग्राम प्रहरियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। साइकिल उपलब्ध कराये जाने से ग्राम प्रहरियों को अपने दायित्वों के निर्वहन में सुविधा होगी तथा वे अपने क्षेत्र में अधिक प्रभावी ढंग से भ्रमण एवं निगरानी कर सकेंगे। इसी क्रम में जनपद के समस्त अनुचरों को ड्रेस प्रदान की गयी, जिससे उनके कर्तव्यों के निर्वहन में एकरूपता, अनुशासन एवं विभागीय गरिमा सुनिश्चित हो सके। पुलिस विभाग के प्रत्येक स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी कार्यक्षमता एवं मनोबल को बढ़ाना प्रभावी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उ0प्र0 शासन द्वारा पुलिस को आधुनिक, संवेदनशील, जवाबदेह एवं जनसहभागिता आधारित बनाने के साथ-साथ अपराध एवं अपराधियों के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनायी गयी है। शासन की इसी मंशा के अनुरूप मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा ग्राम स्तर तक पुलिस की पहुंच को और अधिक मजबूत करते हुए ग्राम प्रहरियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं, ताकि अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ग्राम प्रहरियों एवं अनुचरों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही पुलिस एवं आमजन के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षित एवं सुदृढ़ वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया गया।1
- डिवाइन हॉस्पिटल में महिला की मौत 14 वर्षीय बालक लड़ रहा है मौत और जिंदगी की लड़ाई परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप और कर डाली हॉस्पिटल को सीज करने की मांग डिवाइन हॉस्पिटल में महिला की मौत 14 वर्षीय बालक लड़ रहा है मौत और जिंदगी की लड़ाई परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप और कर डाली हॉस्पिटल को सीज करने की मांग1
- 👉एक विवाद, दो कहानी! हेड कांस्टेबल और पत्नी के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप SLUG = एक विवाद, दो कहानी: हेड कांस्टेबल और पत्नी के परिजनों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप ANCHOR = मुजफ्फरनगर में पुलिस विभाग से जुड़े एक हेड कांस्टेबल के पारिवारिक विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि इस मामले में कौन आरोपी है और कौन निर्दोष अब यह पूरा मामला सीओ नई मंडी राजू कुमार साव के पाले में है। पीड़ित पक्ष के अंकुश का आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते हेड कांस्टेबल सोनू अपनी पत्नी के रिश्तेदारों के घर पहुंचे और अपने साथियों के साथ महिलाओं से मारपीट, अभद्रता और जबरन वीडियो बनाने की कोशिश की है। अंकुश का दावा है कि घटना के बाद उनकी मां का मेडिकल कराया गया, जिसमें चोटों की पुष्टि हुई है। पीड़ित पक्ष ने नई मंडी थाने में शिकायत देने के साथ ही एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप यह भी है कि आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति द्वारा पुलिस कार्यालय में रिश्वत देने का प्रयास किया गया, जिसका वीडियो उनके पास मौजूद है। वहीं, आरोपी पक्ष के सोनू ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अपना अलग पक्ष रखा है। सोनू का कहना है कि वह और उनकी पत्नी दोनों पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और उनकी पत्नी कथित तौर पर घर से नकदी, जेवर और जरूरी दस्तावेज लेकर चली गई हैं। उन्होंने कंकरखेड़ा थाने में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत देने की बात कही है। सोनू का आरोप है कि पत्नी की तलाश करते हुए जब वह उसके रिश्तेदारों के घर पहुंचे तो वहां उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें उनके सिर और घुटने में चोट आई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनका मोबाइल और अन्य सामान छीना गया था, हालांकि बाद में पुलिस की मदद से सामान वापस मिलने की बात कही है। सोनू का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी मांग अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने तथा अपनी संपत्ति वापस दिलाने की है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में है और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटनाक्रम में वास्तविक रूप से क्या हुआ और किन आरोपों की पुष्टि होती है। पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित पक्ष के अंकुश का आरोप की हमारे यहां पर जो हमारे रिश्ते में लगते हैं जो हमारे मौसा जी हैं वह हेड कांस्टेबल है मेरठ में वहां पर तैनात हैं कुछ समय पहले उनकी पत्नी से उनका विवाद चल रहा था आपस में तो हमारी मासी हमारे घर पर आई हुई थी तीन-चार दिन के लिए हमारे मामा जी से भी उनकी बात हो रही थी कि मैं जा रही हूं इस संबंध में तो वह घर पर आई हुई थी अचानक ही जो हमारे माताजी हैं संदीप सिपाही यह जो हमारे घर पर आते हैं अपने तीन दोस्तों को लेकर घर पर आते हैं और आते ही महिलाओं के साथ में मारपीट करते हैं बहुत बुरी तरीके से उनकी वीडियो बनाने लगते हैं गलत तरीके से उनको घसीटते हैं यह बात पूरे मोहल्ले ने देखी है इसके संबंध में हम लोगों ने नई मंडी थाना वहां पर इनकी जांच की एप्लीकेशन दी हुई है वहां की जो एसएसआई हैं। उनको हमने यह मामला बताया उन्होंने हमारी नहीं सुनी इस मामले में यह जो सोनू है संदीप यह पहले ही सी से बात कर रहा था तो हम वह लोग जब वहां पर पहुंचे बात करने तो हमारी सुन नहीं रहे बिल्कुल भी तो हमने फिर आकर के अपने डॉक्टरी कराई मम्मी की उसे डॉक्टरी में स्पष्ट नजर आ रहा है कि कैसे घसीट और कैसे पिता वह सब कुछ चीज डॉक्टरी में सामने हैं अभी जब नई मंडी थाने में हमारा कोई बयान नहीं हुआ किसी तरीके से तो हम गए एसएसपी ऑफिस उन्होंने क्षेत्रा अधिकारी को निर्देशित किया। इनके पास हम आए और इनको अपनी एप्लीकेशन हमने दी इस तरीके से हमारे साथ मारपीट किया अवैध तरीके से हमारे घर में घुसे हैं हमारे साथ मारपीट की है छेड़खानी की है हमारे साथ में तो इस संबंध में इन्होंने कहा हम इनको बुलाएंगे और हम वार्ता करेंगे और उनके खिलाफ मुकदमा करेंगे तब भी कुछ नहीं हुआ फिर हम एसएसपी ऑफिस गए फिर आज जाकर हम यह जो सीनू संदीप हेड कांस्टेबल लाइन को बुलाया गया है तो फिर अभी यहां पर जो है क्षेत्राधिकार हैं वह मीटिंग में गए हुए हैं उन्होंने कहा कि अभी वेट कर लीजिए वह आपसे बात करेंगे इसी दौरान यहां पर सी आते हैं बुलेट पर और वह पास में खड़ा होकर उनके पास पूरी गाड़ी उनकी जेब में डाल देता है और यह हमारे द्वारा सबके द्वारा देखा गया है हम उसके पास जाते हैं जैसे ही हम साइड में खड़े थे एकदम से उसके पास गया वह हम साइड में खड़े थे हमें क्या पता देखा हमने सामने की तरफ से तो जेब में डालें इतने में उसकी वीडियो बनाते सूबेदार साहब अपने ऑफिस में चले गए। जी हमें इसे कोई मतलब नहीं लेकिन हमारे घर इन्होंने आकर के मारपीट की है इनके आपस में जो भी था आपस में था लेकिन उनके खिलाफ कार्ड सकदा मुकदमा दर्ज हो और सुसंगत धाराओं में मारपीट छेड़खानी और अवैध तमंचा जो लेकर आए हैं और मारपीट किया उसके खिलाफ सच्चे सख्त कार्रवाई हो सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत किया जाए यही हमारी मांग है। वही आरोपी पक्ष के सोनू नें जानकारी देते हुए बताया की मैं शामली का रहने वाला हूं और मैं और मेरी पत्नी हम नौकरी करते हैं पुलिस विभाग में मेरी पत्नी मुझे धोखे से भेज कर 2 तारीख की रात को घर से सारी नगरी जेवर और 30,0000 लेकर सारे कागज लेकर घर से गायब है। उसकी गुमशुदगी की तहरीर थाना कंकरखेड़ा में दी हुई है इसके खिलाफ। गायब होने का कारण यही तो नहीं पता चल रहा 15 दिन से मेरे सामने नहीं आई मैं ढूंढता घूम रहा हूं मैं जबकि मुझे पता चला कि वह उसकी बहन ने उसको छुपा रखा है मैं उनके घर पर गया अपनी पत्नी को पूछने के लिए मैं बस इतना पूछा कि मेरी पत्नी है कि नहीं है उनके मोंटी सेंटी मनी सोनम रिशिपाल अजय इन सब ने मुझे मिलकर पिता मेरे सर में चोट आई मेरे घुटने में फैक्चर है मैं अपनी तारीफ देने आया यहां भी मुझे इन्होंने देर कर पीटने के लिए मेरी जान के दुश्मन बने हुए हैं मेरी समझ में नहीं आया मैं कहां जाऊं। रिश्वत मैं आज पहली बार यहां आया हूं रिश्वत का कोई मामला नहीं है मारपीट कोई नहीं कि मेरा फोन छीना था इन्होंने खुद मेरी चेन छीनी थी मेरी बटवा छीना था मंडी नहीं मंडी थाने पुलिस ने मेरी बहुत मदद की उन्होंने मेरा मोबाइल और सारा सामान वापस दिलाया। भैया तहरीर दे रही हुई है सब जगह एसएसपी मेरठ में भी दे रखी है जहां उनकी पोस्टिंग चल रही है वहां पर भी तहरीर दे रखी है वीडियो अभी खड़े हुए की बना रहे हैं यह मेरी जो इन्होंने मेरा सर फोड़ा है घर में मेरा इन्होंने मोबाइल छीना मैंने जो उनकी वीडियो बनाई थी वह इन्होंने मेरा मोबाइल छीन कर फोन मार दिया फॉरमैट मैं तो चाहता हूं कि मेरी पत्नी उनके कब्जे से मुक्त हो और मेरी संपत्ति वापस दिलाई जाए और मेरे बच्चे जो 15 दिन से कहां छुपाए हुए हैं जो आज तक नहीं मिलने दे रहे मैं इसे यही कह रहा हूं कि मेरे बच्चों से मिलवा दो मैं अपने घर जा रहा हूं संपत्ति इन्होंने मेरी रख ली पत्नी मेरी रख ली मेरे बच्चे तो मुझे दे दिए जाएं मेरे बच्चे 15 दिन से कहां है आज तक मुझे यह भी नहीं पता। BYTE = अंकुश BYTE = सोनू4
- *जनपद मुजफ्फरनगर की फुगाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव खरड़ में 80 वर्षीय बुजुर्ग *जनपद मुजफ्फरनगर की फुगाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव खरड़ में 80 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, ग्रामीणों के परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम, मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस फोर्स।।*1
- मुजफ्फरनगर में एक करोड़ की स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, शाहजहांपुर व बरेली से लाता था नशे की खेप1