बड़ी खबर : प्रतापनगर में खूंखार भालू का आतंक,आज फिर भालू का हमला, चार घायल ग्रामीणों में दहशत नई टिहरी/प्रतापनगर। प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों एक खूंखार भालू ने दहशत फैला रखी है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह नेगी ने इस गंभीर मामले को लेकर प्रमुख वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, उत्तराखंड को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पहले महिला पर हमला, अब चार ग्रामीण घायल विधायक ने अपने पत्र में बताया कि विकासखंड थौलधार के ग्राम नकोट स्थित बदरीखाला के पास सुलियाधार क्षेत्र में करीब 15-20 दिन पहले भालू ने श्रीमती लक्ष्मी देवी पर हमला कर दिया था। इस हमले में उनकी दोनों आंखें गंभीर रूप से घायल हो गईं और वह अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बाद आज उसी स्थान पर भालू ने वन विभाग की टीम के साथ पहुंचे चार लोगों पर फिर हमला कर दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल और गहरा गया है। ग्रामीणों पर अचानक हमला, बमुश्किल बची जान जानकारी के अनुसार, चंबा-धरासू मोटर मार्ग के पास थापली तोक में भालू की गतिविधियों का पता लगाने पहुंचे ग्रामीणों और वनकर्मियों पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। ग्राम प्रधान युद्धवीर सिंह रावत, फारेस्टर अजयपाल पंवार और विनोद सिंह रावत ने काफी देर तक संघर्ष कर किसी तरह अपनी जान बचाई। हमले में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर पर भालू के नाखूनों के गहरे जख्म पाए गए। बाद में अन्य ग्रामीणों ने उन्हें कंधों और कंडी के सहारे सड़क तक पहुंचाया। वन विभाग पर लापरवाही का आरोप भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान ऋषि राम भट्ट ने वन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि डीएफओ टिहरी को पहले ही खतरे की जानकारी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद बिना पर्याप्त सुरक्षा और हथियारों के टीम को मौके पर भेजा गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों—जिला पंचायत सदस्य शीशपाल सिंह राणा, भाजपा नेता भगवान सिंह राणा, राजेंद्र सिंह नेगी और दिनेश भंडारी—ने भी वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। विधायक ने दी चेतावनी विधायक विक्रम सिंह नेगी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द इस खूंखार भालू को मारने या पकड़ने की कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र की जनता आंदोलन करने को मजबूर होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। स्थिति गंभीर: लगातार हो रहे हमलों से लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग की है।

- शादी मे शराब पिलाने वालों की अब खैर नही, चम्बा ब्लॉक के सौड़ ग्राम पंचायत का फैसला लगेगा भारी जुर्माना1
-  +10  वेरिकोज वेंस (Varicose Veins) पैरों की नसों में सूजन, फैलाव और मुड़ जाने की एक समस्या है, जिसमें नसें नीली या बैंगनी रंग की होकर त्वचा के ऊपर रस्सी की तरह उभरी हुई दिखाई देती हैं। यह तब होता है जब नसों के वाल्व कमजोर हो जाते हैं, जिससे खून वापस दिल तक जाने के बजाय नसों में जमा होने लगता है।1
- 🔥 Aisa flat mile to lena banta hai… warna wait karna hi sahi hai! 🏡✨ 📍 Turner Road, Dehradun Premium 2BHK & 3BHK Flats – Ready to Move 🌿 Location Advantage: Graphic Era University ke paas, fully developed aur green surroundings ke saath ✨ Property Highlights: ✔️ Well-Planned Spacious Layout ✔️ High Rental & Investment Potential ✔️ Peaceful, Secure & Family-Friendly Environment ✔️ Quality Construction & Modern Design 💼 Perfect Choice: Self Living + Rental Income dono ke liye best option 🚨 Limited Units Available – Delay karoge to regret ho sakta hai! 📞 Call Now: 9528242511 💬 WhatsApp: 8475834020 🏢 Uttarakhand Housing Developers Pvt. Ltd. 👉 Site visit ke liye aaj hi connect karein #DehradunHomes #TurnerRoadProperty #2BHKDehradun #3BHKLiving #InvestInDehradun #RealEstateIndia #DreamFlat #PropertyAlert #ModernLiving #DehradunInvestment1
- The Aman Times 🚨 देहरादून में पुलिस का लगातार जारी है एक्शन 👮♂️ “ऑपरेशन प्रहार” के तहत देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी सिटी और देहात के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें मैदान में उतरीं और संदिग्धों के ठिकानों पर औचक छापेमारी की गई। बार और रेस्टोरेंट में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस की पैनी नजर हर गतिविधि पर बनी हुई है। 👉 कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए देहरादून पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में1
- उत्तरकाशी. गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्दशा, उसके मरम्तिकरण के लिए BRO के खिलाफ आवाज उठी। चार धाम यात्रियों को यात्रा मार्गों पर विभिन्न पुलिस बैरियर पर ना रोका जाए, बेर्रिएर हटाए जाए गंगोत्री से गोमुख ट्रैकिंग पर डेढ़ सौ से अधिक बढ़ा कर पर्यटकों के लिए खोला जाए।यात्रा के समय हिना बेर्रिएर में स्थानीय टैक्सी वालों को अनावश्यक ना रोका जाए. व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।इन सभी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को अवगत करवाया गया कि उपरोक्त मांगे न मानें जाने पर 25 अप्रेल को चार धाम यात्रा को बंद किये जाने की मांग सुलग रही हैं. इस अवसर पर होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र मटूडा, सचिव सुभाष कुमाई, अध्यक्ष संयुक्त संरक्षण समिति अशोक सेमवाल, बस यूनियन गजेंद्र रावत,शैलेश सेमवाल,अजय पुरी,कुशाल नेगी, अनिल नौटियाल,रमेश सेमवाल, कुशाल नेगी, सुरेश राणा, धीरज सेमवाल, कलम सिंह राणा, बलवंत राणा, टैक्सी यूनिन अध्यक्ष आनीष नेगी, चंद्रवीर रावत, सहित समस्त पर्यंटन से जुड़े व्यक्ति शामिल रहे।4
- चतुर्विंशतिः हनुमान जयंती आइए आपको बताते है कि हनुमान जन्मोत्सव क्यों नहीं बोले सनातन धर्म में जयंती शब्द का विस्तार से वर्णन किया है किन्तु आजकल वाहट्सप ज्ञानी अध्यात्म एवं संस्कृत का ज्ञान नहीं होने के कारण अधूरा ज्ञान परोसकर श्री हनुमान जयन्ती नहीं जन्मोत्सव होता है का प्रचार किया जाता है। जबकि, श्री हनुमान जी के भक्तो को सही जानकारी प्राप्त हो, जिसके सम्बन्ध में स्कन्दपुराण में जयंती का अर्थ वर्णन मिलता है। जिसका सार है कि जो देवता-भगवान मानव जीवन को जय और पुण्य प्रदान करे उसे जयन्ती कहते है। इस सम्बन्ध में स्कन्दमहापुराण, निध्यादित्य में उल्लेख है। श्री हनुमान जी चिरंजीवी है ओर आज भी हमारे बीच विराजमान है। जो हमारे जीवन को जय और पुण्य निरन्तर प्रदान कर रहे हैं। हनुमान चालीसा में इस बात का प्रमाण निम्न चौपाई से मिलता है। अन्तकाल रघुबर पुर जाई, जहाँ जन्म हरिभक्त कहाई । और देवता चित न धरई, हनुमत सेई सर्व सूख करही ।। संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमरे हनुमत बलबीरा । अब बताईये जो महाप्रभु श्री हनुमान जी के सानिध्य से आपका अन्तकाल सुधारेंगे वह हनुमत लाल जी की कृपा से सर्व सुख प्राप्त होकर संकटों का निवारण होगा। वह हमारे जीवन में जय और पुण्य प्रदान कर रहे है तो आइयें उनकी जयन्ती को हर्षोउल्लास के साथ मनाते हुए अपने चिरपरिचित एंव आने वाली पीढी को सही मार्गदर्शन देकर अपनी सहभागीता निभाए। हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई श्री सिद्ध हनुमान मंदिर श्री बालाजी धाम झाझरा4
- *प्रेस नोट-2026* *कोतवाली रानीपुर हरिद्वार* *दिनांक 03.04.2026* *“रानीपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका का अपह्रण करने वाले आरोपी को धर दबोचा”* *“रानीपुर पुलिस ने जनपद देहरादून से आरोपी को किया गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद किया”* ““कोतवाली रानीपुर पर दिनांक 31.03.2026 को वादी अमान पुत्र शाहिद नि0 ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर रानीपुर हरिद्वार द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 14 वर्ष को प्रतिवादी आवेश पुत्र मुजफ्फर नि0 बाकर की डेरी के पास सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार द्वारा बहलाफुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में सूचना दी, जिस पर तत्काल थाने पर मु0अ0सं0 94/26 धारा 137(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया ।” ““प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में तत्काल रानीपुर पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका की सकुशल बरामदगी एवं नामजद आरोपी की तलाश करते हुये विभिन्न सीसीटीवी कैमरो का अध्ययन किया गया, तथा काफी तलाश के उपरान्त कल दिनांक 02.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर *आदर्श कॉलोनी नेहरू ग्राम थाना रायपुर जनपद देहरादून* में दबिश देकर पुलिस टीम द्वारा नामजद आरोपी *आवेश पुत्र मुजफ्फर निवासी ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष* के किराये के कमरे से आरोपी की गिरफ्तारी कर मुकदमें से सम्बन्धित नाबालिग अपह्रता की बरामदगी की गयी ।” ““पूछताछ पर आरोपी द्वारा बताया कि वह वादी मुकदमा की नाबालिग पुत्री को कुछ दिन पहले हरिद्वार से बहला फुसलाकर देहरादून लेकर आया और आदर्श कालोनी नहेरू ग्राम रायपुर में किराये पर कमरा लेकर नाबालिग को अपनी पत्नी बताकर रह रहा था । रानीपुर पुलिस द्वारा पीडिता को संरक्षण में लेकर आरोपी आवेश उपरोक्त को मुकदमा उपरोक्त मे धारा 137(2) BNS में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार आरोपी को आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है ।” *गिरफ्तार आरोपी-* 1- आवेश पुत्र मुजफ्फर निवासी ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष *पुलिस टीम-* 1- उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट, थाना रानीपुर 2- कानि0 1329 दीप गौड, कोतवाली रानीपुर 3- कानि0 256 सुमन डोभाल, कोतवाली रानीपुर 4- म0कानि0 40 सुमन, कोतवाली रानीपुर1
- 👉 Dehradun mein modern construction karana hai? Abhi call kariye — limited slots available! 🏡 Apne sapno ka ghar ab professional planning aur modern design ke saath banaye ✨ Luxury look + smart space planning + strong construction 📞 Call Now: 9528242511 📲 WhatsApp: 8475834020 #DehradunConstruction #ModernHomeIndia #DreamHomeDehradun #HouseConstruction #HomeDesignIndia #LuxuryHomesIndia #ConstructionLife #BuilderDehradun #RealEstateIndia #HomePlanning1