घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भण्डार, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर प्रयोग करने पर होगी विधिक कार्यवाही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर न दें ध्यान, अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध होगी वैधानिक कार्यवाही। औरैया। जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों का संज्ञान लेते हुए गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप मालिकों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में वर्तमान की स्थिति की जानकारी लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके द्वारा व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही प्रयोग किया जा रहा है और यदि उनके द्वारा व्यावसायिक सिलेंडर के स्थान पर घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग किया जा रहा है तो उनके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही करते हुए अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने गैस एजेंसी संचालकों से अपेक्षा व्यक्त की,कि वह अपने अधीनस्थों को सचेत करते हुए अवगत करायें कि यदि उनके द्वारा गैस आपूर्ति के समय निर्धारित मूल्य से अधिक धन लिया जाता है तो संबंधित गैस एजेंसी की जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित गैस एजेंसी व वितरक के विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि ऐसे स्थान जहां अवैध तरीके से गैस सिलेंडर अथवा डीजल व पेट्रोल का संग्रहण किया जा रहा है चिन्हित करते हुए नियमानुसार प्रवर्तन की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें जिससे कालाबाजारी को रोका जा सके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए और दो कार्मिकों की तैनाती करते हुए उनकी जिम्मेदारी निर्धारित की जाए उक्त के अतिरिक्त उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतिदिन जनपद की समस्त एजेंसियों से आमजन द्वारा की गई बुकिंग तथा बुकिंग के सापेक्ष की गई डिलीवरी का उपभोक्तावार विवरण प्राप्त कर कंट्रोल रूम के माध्यम से आपूर्ति का सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के सभी पेट्रोल पंप व गैस एजेसियों की सूचना पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध कराए जिससे गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने सभी पेट्रोल पंप मालिकों से अपेक्षा व्यक्त की, कि वह जिन ग्राहकों को 50 लीटर से अधिक का पेट्रोल अथवा डीजल संयंत्र के अलावा दे रहे हैं तो उनसे अनिवार्य रूप से वाहन का नंबर व आधार कार्ड की छाया प्रति अवश्य प्राप्त करें साथ ही 50 लीटर से अधिक एकमुश्त बिक्री का विवरण जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों व पेट्रोल पंप के संचालकों से अपेक्षा व्यक्त की, कि वह अपने-अपने संस्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील कराए और यदि नहीं लगे हैं तो सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपद की गैस एजेंसियों को तेल कंपनियों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों की बुकिंग ओटीपी के माध्यम से करने के निर्देश दिए साथ ही गैस उपभोक्ताओं को गैस गोदाम से घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति न की जाए तथा पुरानी बुकिंग वाले उपभोक्ताओ को पहले वरीयता दें यदि गैस गोदाम से घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति उपभोक्ता को की जाए तो उस उपभोक्ता को होम डिलीवरी चार्ज वापस किया जाए। गैस कंपनियों के विक्रय अधिकारीगण अपने-अपने कंपनी की गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता एवं लोड की पर्याप्त आपूर्ति बनाए रहे। तेल कंपनियों के विक्रय अधिकारी गण अपने-अपने कंपनी की पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल की उपलब्धता एवं लोड के पर्याप्त आपूर्ति बनाए रहे। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार, टोरेंट गैस के प्रति निधि सहित गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप संचालक आदि उपस्थित रहे।

- औरैया। जिले में आगामी 15 मार्च को समाजवादी पार्टी द्वारा कांशीराम जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सपा के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दिन को “पीडीए दिवस” यानी “बहुजन समाज दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम नेशनल हाईवे पर स्थित साई मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्टी कार्यकर्ता और बहुजन समाज से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि महान बहुजन चिंतक कांशीराम जी ने समाज के पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों को एक विचारधारा के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया था। उनके प्रयासों से समाज के इन वर्गों को अपनी पहचान और अधिकारों के प्रति जागरूकता मिली। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है, और यह कार्यक्रम उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज के महापुरुषों के विचारों पर चर्चा की जाएगी तथा सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं और आम लोगों को सामाजिक न्याय की विचारधारा से जुड़ने का आह्वान भी किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनवर सिंह, लालजी शुक्ला, रश्मि यादव, नरेंद्र पाल, हरिशंकर यादव, प्रशांत दिवाकर, कुलदीप चौधरी, योगेश विरासिया, शाहिद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने वार्ता के दौरान यह जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है ताकि बहुजन समाज के महान नेताओं के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।1
- औरैया के अजीतमल पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की है। कोतवाली अजीतमल के निरीक्षक रामचन्द्र वर्मा ने मय हमराह द्वारा एक वांछित अभियुक्त अमन राठौर पुत्र प्रदीप राठौर निवासी शिवाजीपुरम शिवम टाकीज के पीछे थाना कोतवाली नगर जनपद इटावा उम्र करीब 28 वर्ष को सम्बन्धित मु0अ0सं0 102/2026 धारा 64(1)/123/351(2) बीएनएस थाना अजीतमल जिला औरैया को साधू ढाबा से पहले बन्द पडी गुमटी के पास कस्वा अजीतमल जिला औरैया से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।1
- निरीक्षक श्री रामचन्द्र वर्मा मय हमराह द्वारा एक वांछित अभियुक्त- अमन राठौर पुत्र प्रदीप राठौर निवासी शिवाजीपुरम शिवम टाकीज के पीछे थाना कोतवाली नगर जनपद इटावा उम्र करीब 28 वर्ष को सम्बन्धित मु0अ0सं0 102/2026 धारा 64(1)/123/351(2) बीएनएस थाना अजीतमल जिला औरैया को साधू ढाबा से पहले बन्द पडी गुमटी के पास कस्वा अजीतमल जिला औरैया से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।1
- अजीतमल, औरैया। थाना अजीतमल पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए काफी समय से फरार चल रहे एक शातिर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर कस्बे के पास से ही दबोचा। थाना प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र वर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी सटीक सूचना के आधार पर अमन राठौर पुत्र प्रदीप राठौर (निवासी शिवाजीपुरम, इटावा) को साधु ढाबा के समीप एक बंद पड़ी गुमटी के पास से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय अमन के विरुद्ध थाना अजीतमल में मु0अ0सं0 102/2026 के तहत धारा 64(1) (दुष्कर्म), 123 और 351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया गया है।1
- औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती व अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा द्वारा थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत अलविदा जुम्मे की नमाज तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ पैदल गस्त की गयी व आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।2
- औरैया, सरल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहन एजेंसी पर,गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं की लगी लंबी कतार अपनी बारी का इंतजार करते हुए,1
- *पुलिस अधीक्षक औरैया व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत अलविदा जुम्मे की नमाज तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ पैदल गस्त की गयी व आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।*4
- संवाद सूत्र। फफूँद, औरैया। कस्बे की इकलौती गैस एजेंसी इन दिनों अव्यवस्था और कालाबाजारी का केंद्र बनी हुई है। आलम यह है कि सुबह से शाम तक उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन रसोइयों तक सिलेंडर नहीं पहुँच पा रहे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रसूखदारों और बिचौलियों के चलते गैस सिलेंडर की जमकर कालाबाजारी हो रही है, जिससे आम जनता रोटी तक के लिए मोहताज हो गई है। प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कस्बेवासियों ने पूछा है कि आखिर कब होगी इन कालाबाजारियों के खिलाफ सख्त छापेमारी? क्या विभाग जनता को राहत दिला पाएगा या कालाबाजारी का यह खेल यूँ ही चलता रहेगा?1