सपा की सिख सामाजिक न्याय यात्रा, कुलदीप सिंह भुल्लर ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर साधा निशाना खबर बरेली से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर चल रही सिख सामाजिक न्याय यात्रा के तहत पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लर शनिवार को बरेली पहुंचे रविवार को प्रेस वार्ता की । सपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने सिख समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की बात कही और केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसानों, महंगाई और सामाजिक सौहार्द जैसे मुद्दों को लेकर जमकर हमला बोला। सिख सामाजिक न्याय यात्रा के तहत बरेली पहुंचे कुलदीप सिंह भुल्लर ने कहा कि समाजवादी पार्टी सिख समाज को पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) ढांचे में उचित भागीदारी दिलाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इतिहास में सिख समाज ने देश की आजादी से लेकर हरित क्रांति तक अहम योगदान दिया है, लेकिन राजनीति में उनकी भागीदारी सीमित रही है। अब सिख समाज बदलाव का मन बना चुका है। भुल्लर ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में लोगों को केवल गुमराह किया गया है और समाज में विभाजन की राजनीति को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि सैकड़ों किसानों की शहादत के बावजूद सरकार ने देर से कदम उठाए और अब भी किसानों के मुद्दों पर ठोस काम नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसानों को खाद और डीजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है, जबकि बाजार में नकली पेस्टिसाइड खुलेआम बिक रहे हैं। महंगाई पर भी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होते ही कीमतें बढ़ाई जा रही हैं, जिससे आम जनता पर बोझ बढ़ रहा है। गौशालाओं की स्थिति पर चिंता जताते हुए भुल्लर ने कहा कि वहां पशुओं की हालत बेहद खराब है और उनके रखरखाव के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। उन्होंने सरकार से बजट बढ़ाने और निगरानी के लिए कमेटियां गठित करने की मांग की। सिख समाज को एकजुट करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस से 1984 के बाद ही सिख समाज का मोहभंग हो चुका है और भाजपा को भी उस दौर की घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सपा लगातार सिख समाज के बीच जाकर संवाद कर रही है और आने वाले समय में व्यापक समर्थन मिलेगा। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान नवाबगंज, हाफिजगंज और भूता समेत कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसके अलावा शहर और देहात के अन्य क्षेत्रों में भी बैठकें जारी हैं और सोमवार को बहेड़ी व अन्य स्थानों पर कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। साथ ही सीमा पर शहीद हुए जवान के परिजनों से मिलकर श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।

- आरएसी के आई कैम्प में 300 से अधिक मरीज़ों की ही जाँच , फ्री बांटी दवा1
- Bareilly mamla bejubano Ki maut/ transformer ki chapet mein aane se maut/ transformer Ke niche so rahe the do bejuban/ pal Bhar Mein maut Ki aagosh Mein/ Na Mila mauka bachne ka bejubanon ko/ bijali Vibhag ki badi laparvahi/ chalte firte transformer Ke Karan yah hua hadsa/ dekhna yah hai ab hota hai kya/ kya bejubanon ko Insaaf milega/1
- #एक बार फिर 2026 में स्टार न्यूट्रीशन टीम ने बरेली शहर का नाम रोशन किया। जिला (अमरोहा )राज सेलिब्रेशन होटल में मिस्टर यू पी चैंपियन शिप का आयोजन किया ।( स्टार न्यूट्रीशन के अरशद रजा ने बताया के चैंपियन शिप में 4/5 लड़कों को खिलाया ।जिसमें भोजीपुरा के सलीम खान ने 75 केजी वर्ग कटागिरी में बॉडी बिल्डिंग का गोल्ड हासिल कर ओवरऑल चैंपियन बने और वही क्लासिक बॉडी बिल्डिंग में भी ओवरऑल चैंपियन बने। 65 केजी वर्ग कैटागिरी में वसीम डिग्रपुर ने बॉडी बिल्डिंग में गोल्ड हासिल किया । वही अरहान ने 60 केजी वर्ग कैटागिरी में तीसरा स्थान प्राप्त किया ।और बरेली के साथ साथ अपने कोच अरशद रज़ा का नाम रोशन किया । चैंपियन शिप में शामिल रहे । रिजवान अंसारी,राहिल खान ,मुशाहिद खान, अरशद रजा , अम्मार हुसैन, इमरान खान ,मोमिन , शामिल रहे।#1
- Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल1
- बरेली। थाना क्योलड़िया पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह क्योलड़िया डैम के पास से 19 वर्षीय बादल को पकड़ा गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर 28 अप्रैल को मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने किशोरी को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था। बयान और मेडिकल रिपोर्ट के बाद मामले में पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराएं जोड़ दी गईं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता को पहले से जानता था और “गलती हो गई” कहकर अपनी बात कबूल की। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।1
- जहानाबाद स्थित शाहरुख इंडेन गैस एजेंसी पर अव्यवस्था, 50 दिन में मिल रही सप्लाई, जिम्मेदार नदारद। भूपेंद्र शर्मा, पीलीभीत। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। खासकर जहानाबाद स्थित शाहरुख इंडेन गैस एजेंसी पर हालात बेहद खराब हैं, जहां उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए कई-कई दिनों तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गैस बुकिंग के बाद करीब 45 दिन का इंतजार करना पड़ता है, जबकि सिलेंडर की सप्लाई लगभग 50 दिन बाद पहुंच रही है। ऐसे में लोग सुबह से ही एजेंसी पर सिलेंडर लेकर लंबी लाइनें लगा देते हैं। तेज गर्मी में घंटों भूखे-प्यासे खड़े रहने के बावजूद भी उन्हें गैस मिलने की कोई गारंटी नहीं रहती। बताया जा रहा है कि गैस की गाड़ी दोपहर करीब 2 बजे पहुंचती है, लेकिन उसमें महज 70-80 सिलेंडर ही होते हैं, जबकि मौके पर 100 से अधिक उपभोक्ता लाइन में खड़े रहते हैं। नतीजतन, कई लोगों को निराश होकर बिना गैस के ही घर लौटना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या एक-दो दिन की नहीं बल्कि लंबे समय से बनी हुई है। कई लोग लगातार 3-4 दिनों तक लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं पा सके हैं। इससे घरेलू कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि एजेंसी पर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनने या व्यवस्था संभालने के लिए कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं रहता। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस सप्लाई को नियमित किया जाए और एजेंसी पर उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।3
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने विजय बहादुर सक्सेना को बनाया कार्यवाहक जिला अध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर1