logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राजेश ठुकराल ने रविवार को हिसार के उकलाना मंडी का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों और व्यापारियों के हितों की रक्षा करने तथा मंडियों के आधुनिकीकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान और मंडियों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। दौरे के दौरान उकलाना सब्जी मंडी एसोसिएशन द्वारा हरन्दनी देवी महिला आश्रम में चेयरमैन राजेश ठुकराल सहित अन्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद व्यापारियों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि नई सब्जी मंडी, नई अनाज मंडी उकलाना और पुरानी अनाज मंडी की अटल कैंटीन में मजदूरों और अन्य लोगों को साफ-सुथरा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान उकलाना सब्जी मंडी एसोसिएशन ने चेयरमैन को एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें नई सब्जी मंडी में दुकान के प्लॉटों के रेट कम करवाने, शौचालय, पानी, सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की गई। चेयरमैन ने इन समस्याओं को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलने और इनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने पुरानी अनाज मंडी का भी निरीक्षण किया और व्यापारियों की समस्याओं को हल करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर राजेंद्र नारंग, कपिल नारंग, कपिल अनेजा, लीलाराम, रामलाल बवेजा, मदनलाल बवेजा, रमेश बवेजा, दीपक बवेजा, पुरुषोत्तम डाबर, हरपाल सिंह, संजय चक्रवर्ती, प्रेम भाटिया, वासुदेव शर्मा, डॉक्टर राजेंद्र शर्मा, सतनारायण बंसल, गगन गिल, अशोक गिरा, सुरेश भाटिया, सुमित भ्याणा, वार्ड नंबर 5 के पार्षद संदीप धमीजा, सतपाल शर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन इंदर सिंह ओला, वाइस चेयरमैन आनंद जैन, रोशन लाल मित्तल, श्यामसुंदर बंसल, भाई बलराज गर्ग, सुभाष गर्ग, रमेश गर्ग, अमित गोयल, पत्रकार जगदीश असीजा, सोनू बिडलान, और पत्रकार हैप्पी बबेजा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

3 hrs ago
user_शान ए उकलाना न्यूज
शान ए उकलाना न्यूज
Advertising agency उकलाना स्ट्रीट, हिसार, हरियाणा•
3 hrs ago
2c3d7f1d-1dd7-49df-b647-ca50ac9e6857

हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राजेश ठुकराल ने रविवार को हिसार के उकलाना मंडी का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों और व्यापारियों के हितों की रक्षा करने तथा मंडियों के आधुनिकीकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान और मंडियों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। दौरे के दौरान उकलाना सब्जी मंडी एसोसिएशन द्वारा हरन्दनी देवी महिला आश्रम में चेयरमैन राजेश ठुकराल सहित अन्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद व्यापारियों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि नई सब्जी मंडी, नई अनाज मंडी उकलाना और पुरानी अनाज मंडी की अटल कैंटीन में मजदूरों और अन्य लोगों को साफ-सुथरा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान उकलाना सब्जी मंडी एसोसिएशन ने चेयरमैन को एक

1de05180-a35c-49be-b514-816d893cc8fc

मांग पत्र सौंपा, जिसमें नई सब्जी मंडी में दुकान के प्लॉटों के रेट कम करवाने, शौचालय, पानी, सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की गई। चेयरमैन ने इन समस्याओं को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलने और इनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने पुरानी अनाज मंडी का भी निरीक्षण किया और व्यापारियों की समस्याओं को हल करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर राजेंद्र नारंग, कपिल नारंग, कपिल अनेजा, लीलाराम, रामलाल बवेजा, मदनलाल बवेजा, रमेश बवेजा, दीपक बवेजा, पुरुषोत्तम डाबर, हरपाल सिंह, संजय चक्रवर्ती, प्रेम भाटिया, वासुदेव शर्मा, डॉक्टर राजेंद्र शर्मा, सतनारायण बंसल, गगन गिल, अशोक गिरा, सुरेश भाटिया, सुमित भ्याणा, वार्ड नंबर 5 के पार्षद संदीप धमीजा, सतपाल शर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन इंदर सिंह ओला, वाइस चेयरमैन आनंद जैन, रोशन लाल मित्तल, श्यामसुंदर बंसल, भाई बलराज गर्ग, सुभाष गर्ग, रमेश गर्ग, अमित गोयल, पत्रकार जगदीश असीजा, सोनू बिडलान, और पत्रकार हैप्पी बबेजा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की है कि जींद से सोनीपत के बीच विश्व की सबसे शक्तिशाली और सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ेगी। 10 डिब्बों वाली इस देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में करीब 2400 यात्री सफर कर सकेंगे, जिसके इतिहास का साक्षी पूरा हरियाणा बनेगा। इस विशेष अवसर पर हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर लोग एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनेंगे। ओम प्रकाश धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद दौरे का जिक्र करते हुए बताया कि वे साल 2026 में तीसरी बार जींद आ रहे हैं। इससे पहले मोदी 1999 में प्रभारी के रूप में और 2014 में विधानसभा चुनाव के समय जींद आए थे। जींद में हुए विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज यहाँ से 5 नेशनल हाईवे गुजरते हैं, जो इतने बेहतरीन हैं कि गाड़ी में पानी का गिलास रखने पर भी वह गिरेगा नहीं। उन्होंने किसान कल्याण और ग्रामीण विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि अब कोई किसान अपनी प्याज या आलू की फसल सड़क पर नहीं फेंकता क्योंकि सरकार उनके नुकसान की पूर्ति करती है। साथ ही, हरियाणा में प्रधानमंत्री के आह्वान पर 2.15 लाख शौचालय बनवाए गए हैं और पढ़ी-लिखी ग्राम पंचायतें अस्तित्व में आई हैं। आज की युवा पीढ़ी के सामने साल 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य रखते हुए भाजपा नेता ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में काला अध्याय लेकर आई थी, जिसने संशोधन के माध्यम से संविधान को बदलने का काम किया और लोगों पर इमरजेंसी थोपी। पहले देश के युवाओं के सामने यह लड़ाई थी कि कब इमरजेंसी खत्म हो और जनता पार्टी का राज आए, लेकिन आज देश के सामने शासन करने की ऐसी कोई चुनौती नहीं है। भारत को दुनिया में आधुनिकीकरण की पहल करने वाला अग्रणी देश बताते हुए धनखड़ ने कहा कि हमारा देश अब किसी दूसरे देश की प्रतीक्षा नहीं करता है। प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा के बाद अब भारत के भीम ऐप यूपीआई को इंडोनेशिया और न्यूजीलैंड ने भी स्वीकार कर लिया है, जबकि 14 देश पहले से ही इसे अपना चुके हैं। भारत उन अग्रणी देशों में शामिल हो चुका है जहाँ विदेशों से भी भीम ऐप यूपीआई के जरिए पैसा आसानी से ट्रांसफर किया जाता है।
    1
    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की है कि जींद से सोनीपत के बीच विश्व की सबसे शक्तिशाली और सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ेगी। 10 डिब्बों वाली इस देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में करीब 2400 यात्री सफर कर सकेंगे, जिसके इतिहास का साक्षी पूरा हरियाणा बनेगा। इस विशेष अवसर पर हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर लोग एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनेंगे।

ओम प्रकाश धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद दौरे का जिक्र करते हुए बताया कि वे साल 2026 में तीसरी बार जींद आ रहे हैं। इससे पहले मोदी 1999 में प्रभारी के रूप में और 2014 में विधानसभा चुनाव के समय जींद आए थे। जींद में हुए विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज यहाँ से 5 नेशनल हाईवे गुजरते हैं, जो इतने बेहतरीन हैं कि गाड़ी में पानी का गिलास रखने पर भी वह गिरेगा नहीं। उन्होंने किसान कल्याण और ग्रामीण विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि अब कोई किसान अपनी प्याज या आलू की फसल सड़क पर नहीं फेंकता क्योंकि सरकार उनके नुकसान की पूर्ति करती है। साथ ही, हरियाणा में प्रधानमंत्री के आह्वान पर 2.15 लाख शौचालय बनवाए गए हैं और पढ़ी-लिखी ग्राम पंचायतें अस्तित्व में आई हैं।

आज की युवा पीढ़ी के सामने साल 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य रखते हुए भाजपा नेता ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में काला अध्याय लेकर आई थी, जिसने संशोधन के माध्यम से संविधान को बदलने का काम किया और लोगों पर इमरजेंसी थोपी। पहले देश के युवाओं के सामने यह लड़ाई थी कि कब इमरजेंसी खत्म हो और जनता पार्टी का राज आए, लेकिन आज देश के सामने शासन करने की ऐसी कोई चुनौती नहीं है।

भारत को दुनिया में आधुनिकीकरण की पहल करने वाला अग्रणी देश बताते हुए धनखड़ ने कहा कि हमारा देश अब किसी दूसरे देश की प्रतीक्षा नहीं करता है। प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा के बाद अब भारत के भीम ऐप यूपीआई को इंडोनेशिया और न्यूजीलैंड ने भी स्वीकार कर लिया है, जबकि 14 देश पहले से ही इसे अपना चुके हैं। भारत उन अग्रणी देशों में शामिल हो चुका है जहाँ विदेशों से भी भीम ऐप यूपीआई के जरिए पैसा आसानी से ट्रांसफर किया जाता है।
    user_JAGRITI MANCH
    JAGRITI MANCH
    Local News Reporter उचाना, जींद, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • dayanand colony me near 11 rudhri vidhya manhdir school kaithal
    1
    dayanand colony me near 11 rudhri vidhya manhdir school kaithal
    user_Sonu mittal
    Sonu mittal
    कैथल, कैथल, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • कैथल के पट्टी अफगान गली नंबर 5 में सड़क और नाली न बनने से परेशान स्थानीय निवासी सम्राट ठाकुर ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर मदद की अपील की है। सम्राट ठाकुर का कहना है कि उन्होंने गली और नाली बनवाने के लिए सरपंच से कई बार शिकायत की है, लेकिन सरपंच द्वारा उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इसी वजह से उन्हें मजबूरन सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा है ताकि लोगों के सहयोग से उनकी गली का निर्माण हो सके। बारिश के दिनों में इस गली से लोगों का पैदल चलना भी पूरी तरह दूभर हो गया है। सम्राट ठाकुर ने सभी देशवासियों से इस वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करने की विनती की है और सरपंच से हाथ जोड़कर अनुरोध किया है कि वे जल्द से जल्द इस गली का निर्माण करवाएं ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    1
    कैथल के पट्टी अफगान गली नंबर 5 में सड़क और नाली न बनने से परेशान स्थानीय निवासी सम्राट ठाकुर ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर मदद की अपील की है। सम्राट ठाकुर का कहना है कि उन्होंने गली और नाली बनवाने के लिए सरपंच से कई बार शिकायत की है, लेकिन सरपंच द्वारा उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इसी वजह से उन्हें मजबूरन सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा है ताकि लोगों के सहयोग से उनकी गली का निर्माण हो सके।

बारिश के दिनों में इस गली से लोगों का पैदल चलना भी पूरी तरह दूभर हो गया है। सम्राट ठाकुर ने सभी देशवासियों से इस वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करने की विनती की है और सरपंच से हाथ जोड़कर अनुरोध किया है कि वे जल्द से जल्द इस गली का निर्माण करवाएं ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    user_SAMRAT
    SAMRAT
    कैथल, कैथल, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • भिवानी में भरत तिवारी की याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
    1
    भिवानी में भरत तिवारी की याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
    user_Jitender Bhardwaj
    Jitender Bhardwaj
    Local News Reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    1 hr ago
  • कोलकाता मेट्रो परियोजना में स्वदेशी TBM 'दुर्गा' ने 1.7 किलोमीटर लंबी भूमिगत सुरंग का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर भारत की तकनीकी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है। यह बड़ी उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत और 'Made in India' की लगातार बढ़ती ताकत का प्रतीक है। देश की इस बेमिसाल स्वदेशी तकनीक और शानदार इंजीनियरिंग ताकत ने भारत के विकास की दिशा में एक नया इतिहास रच दिया है, जो पूरे देश के लिए गौरव की बात है।
    1
    कोलकाता मेट्रो परियोजना में स्वदेशी TBM 'दुर्गा' ने 1.7 किलोमीटर लंबी भूमिगत सुरंग का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर भारत की तकनीकी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है। यह बड़ी उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत और 'Made in India' की लगातार बढ़ती ताकत का प्रतीक है। देश की इस बेमिसाल स्वदेशी तकनीक और शानदार इंजीनियरिंग ताकत ने भारत के विकास की दिशा में एक नया इतिहास रच दिया है, जो पूरे देश के लिए गौरव की बात है।
    user_FojiNews24
    FojiNews24
    Court reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    1 hr ago
  • आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश को एक बड़ी सफलता मिली है, जहां 'मेड इन इंडिया' स्वदेशी TBM 'दुर्गा' ने कोलकाता मेट्रो में एक नया इतिहास रच दिया है। इस स्वदेशी मशीन ने 1.7 किलोमीटर लंबी भूमिगत सुरंग बनाने का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसे भारत के लिए इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। स्वदेशी ताकत का जलवा दिखाते हुए TBM 'दुर्गा' ने इस 1.7 किलोमीटर की सुरंग का निर्माण कर नया रिकॉर्ड कायम किया है। यह बड़ी कामयाबी पूरी तरह से देश की स्वदेशी शक्ति और आत्मनिर्भर भारत के बढ़ते कदमों की सफलता को प्रमाणित करती है।
    1
    आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश को एक बड़ी सफलता मिली है, जहां 'मेड इन इंडिया' स्वदेशी TBM 'दुर्गा' ने कोलकाता मेट्रो में एक नया इतिहास रच दिया है। इस स्वदेशी मशीन ने 1.7 किलोमीटर लंबी भूमिगत सुरंग बनाने का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसे भारत के लिए इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।

स्वदेशी ताकत का जलवा दिखाते हुए TBM 'दुर्गा' ने इस 1.7 किलोमीटर की सुरंग का निर्माण कर नया रिकॉर्ड कायम किया है। यह बड़ी कामयाबी पूरी तरह से देश की स्वदेशी शक्ति और आत्मनिर्भर भारत के बढ़ते कदमों की सफलता को प्रमाणित करती है।
    user_JPH NEWS HARYANA
    JPH NEWS HARYANA
    Court reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • Post by Parveen Golagarh
    1
    Post by Parveen Golagarh
    user_Parveen Golagarh
    Parveen Golagarh
    Court reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • हरियाणा के हिसार जिले के उकलाना में शातिर चोरों ने एक दुकानदार को चकमा देकर चार सोने की अंगूठी चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए। चोरी की यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
    1
    हरियाणा के हिसार जिले के उकलाना में शातिर चोरों ने एक दुकानदार को चकमा देकर चार सोने की अंगूठी चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए। चोरी की यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
    user_शान ए उकलाना न्यूज
    शान ए उकलाना न्यूज
    Advertising agency उकलाना स्ट्रीट, हिसार, हरियाणा•
    7 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.