ताज़ा खबर | सेंदड़ा लालपुरा घाटे के पास स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, दो महिलाओं सहित तीन गंभीर घायल 🔴 ताज़ा खबर | सेंदड़ा लालपुरा घाटे के पास स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, दो महिलाओं सहित तीन गंभीर घायल सेंदड़ा थाना क्षेत्र के लालपुरा घाटे के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक ने मानवता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अमृत कौर अस्पताल (AKH) पहुंचाया और उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल के क्रोमा वार्ड में घायलों का उपचार जारी है। घायलों की पहचान जीना, शबनम और जावेद निवासी खोखरी गिरी नंदना (सेंदड़ा थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों घरेलू कार्य से बाइक पर आ रहे थे, तभी लालपुरा घाटे के पास स्कॉर्पियो कार ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सच के साथ – राजू | आपकी आवाज लोकल न्यूज़ News Code: AVA/RJ/BAR/260221/01 #ScorpioAccident #BikeAccident #RoadAccident #AccidentNews #BreakingNews#ताजा_खबर #सेंदड़ा_न्यूज #राजस्थान_न्यूज #सड़क_हादसा #लालपुरा_घाटा #एक्सीडेंट_न्यूज #लोकल_न्यूज
ताज़ा खबर | सेंदड़ा लालपुरा घाटे के पास स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, दो महिलाओं सहित तीन गंभीर घायल 🔴 ताज़ा खबर | सेंदड़ा लालपुरा घाटे के पास स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, दो महिलाओं सहित तीन गंभीर घायल सेंदड़ा थाना क्षेत्र के लालपुरा घाटे के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। दुर्घटना के बाद
स्कॉर्पियो चालक ने मानवता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अमृत कौर अस्पताल (AKH) पहुंचाया और उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल के क्रोमा वार्ड में घायलों का उपचार जारी है। घायलों की पहचान जीना, शबनम और जावेद निवासी खोखरी गिरी नंदना (सेंदड़ा थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों घरेलू कार्य से बाइक पर आ रहे थे, तभी लालपुरा घाटे के पास स्कॉर्पियो कार ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सच के साथ – राजू | आपकी आवाज लोकल न्यूज़ News Code: AVA/RJ/BAR/260221/01 #ScorpioAccident #BikeAccident #RoadAccident #AccidentNews #BreakingNews#ताजा_खबर #सेंदड़ा_न्यूज #राजस्थान_न्यूज #सड़क_हादसा #लालपुरा_घाटा #एक्सीडेंट_न्यूज #लोकल_न्यूज
- रायपुर (ब्यावर) ब्रेकिंग न्यूज निम्बाज (ब्यावर) के वरिष्ठ पत्रकार और 'जानकारी टीवी न्यूज' के आधार स्तंभ गोविंद सैन हमारे बीच नहीं रहे। उनका इस तरह असमय चले जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि!1
- गुलाबबाड़ी पुलिया के नीचे वाल्मीकि समाज के युवाओं के साथ मारपीट मामला, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की कर रहे मांग।।1
- Post by Moinuddin Khan1
- अजमेर के गगवाना पुलिया के पास एक टाइलों से भरा ट्रक अनबैलेंस होकर पलट गया जिससे ड्राइवर घायल हुआ घायल ड्राइवर को एंबुलेंस की सहायता से अजमेर जवाहरलाल नेहरू अस्पताल भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है वही गिरधर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जाट में जुटी ट्रक को सीधा करवाने में लगी है1
- अजमेर। गेगल थाना क्षेत्र में गगवाना पुलिया के पास एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक वाहन चालक ने सामने से आ रही ब्लैक कलर स्कॉर्पियो (RJ14UJ8121) को बचाने की कोशिश की, इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन चालक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गेगल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। वहीं अजमेर से अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। पुलिस और अग्निशमन कर्मियों की मदद से घायल चालक को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।3
- Post by Sanwar Sa1
- शीतला माता ठंडा भासोडो ठंडा पुजन का भोजन1
- रायपुर (ब्यावर) बर के समीप NH 162 पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से साला-जीजा की दर्दनाक मौत बर में NH 162 पर सोमवार शाम को हुए एक भीषण सड़क हादसे में साला और जीजा की दर्दनाक मौत हो गई। बर थानाधिकारी पन्नालाल सैनी ने बताया कि हाइवे 162 पाली रोड़ पर ब्यावर से पाली की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने टीवीएस एक्सल पर सवार दो जनों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे हादसे में चेतन बागड़ी पुत्र पुखराज बागड़ी (माली) निवासी बर व माणक लाल भाटी पुत्र केवल राम (माली) निवासी बर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत निजी वाहन से बर के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुएं राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय ब्यावर रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान दोनों घायलों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। बर थाना पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही बर ग्राम सहित आस-पास के क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।1
- अजमेर में एक बार फिर ईमेल के जरिए मिली बम से उड़ने की धमकी,जीपीओ स्थित पासपोर्ट ऑफिस को मिली बम से उड़ने की धमकी,मामले की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची मौके पर1