: अंबेडकर ज्ञान मंच ने धूमधाम से मनाई बाबा साहेब की जयंती, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित रामगढ़वा (प्रत्यूष )। प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण में अंबेडकर ज्ञान मंच के बैनर तले संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक शशि भूषण सिंह एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राम सहित अन्य अतिथियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह की खास बात यह रही कि इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को मंच द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। आए हुए अतिथियों का स्वागत मिथिलेश पासवान, मुकेश यादव और नंदू राम ने अंगवस्त्र और माला पहनाकर किया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बाबा साहेब के 'शिक्षित बनो, संगठित रहो' के संदेश को दोहराते हुए समाज में समानता और भाईचारे पर जोर दिया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुनेश राम, , जयप्रकाश राम, अर्जुन प्रसाद, जिला परिषद प्रतिनिधि कमरुद्दीन मंसूरी, साहेब यादव, जयकिशोर यादव और हेमराज राम सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने जिस न्यायपूर्ण समाज की कल्पना की थी, उसे साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

- Post by Talk On Chair1
- सिरहा भगत सिंह स्मारक के पश्चिम लेवाना पब्लिक स्कूल के बस की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर चोट का शिकार, हालत चिंताजनक। *--स्थानीय थाना पकरी दयाल के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे बस को किया अपने कब्जे में, घायल मोटरसाइकिल को अनुमंडलीय अस्पताल पकड़ीदयाल से समुचित इलाज के लिए भेजा सदर अस्पताल मोतिहारी।* *--लेवाना पब्लिक स्कूल के बस अंकित बस नंबर को करवा दी गई थी डेटिंग नहीं दिखाई दे रहा था बस नंबर, बस चालक की क्षेत्र से बहुत आ रहा था शिकायत, अनियमित वाहन चलाने का लग रहा था आरोप।* (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) सिरहाकोठी 20 अप्रैल 2026 सिरहाकोठी:-सिरहा भगत सिंह स्मारक के पश्चिम लेवाना पब्लिक स्कूल के बस की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर चोट का शिकार, हालत चिंताजनक।स्थानीय थाना पकरी दयाल के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे बस को किया अपने कब्जे में, घायल मोटरसाइकिल को अनुमंडलीय अस्पताल पकड़ीदयाल से समुचित इलाज के लिए भेजा सदर अस्पताल मोतिहारी।लेवाना पब्लिक स्कूल के बस अंकित बस नंबर को करवा दी गई थी डेटिंग नहीं दिखाई दे रहा था बस नंबर, बस चालक की क्षेत्र से आ रही थी बहुत शिकायत,अनियमित वाहन चलाने का लग रहा था आरोप। लेवाना पब्लिक स्कूल का बस सिरहा पंचायत गांव की ओर से आ रही थी। शहीद भगत सिंह स्मारक से मझार जाने वाली सड़क से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति जैसे ही पश्चिम की ओर मारा वर्ष की जोरदार ठोकर से बहुत दूर पूरब जाकर गिरा। आवाज बेजोड़ आई, जिसे सुनकर अगल-बगल के लोगों का ध्यान आ रही आवाज की ओर गई तो देखा कि बस की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति घायल होकर तड़प रहा था। सिरहा टाइम्स एवं दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार के संपादक रवि कुमार भार्गव के द्वारा उपस्थित जनों के सहयोग से सबसे पहले घायल मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पकड़ीदयाल के लिए गांव की ओर से आ रही मार्शल उपेंद्र प्रसाद का था उससे भेजा गया। साथ ही इसकी सूचना स्थानीय थाना पकड़ीदयाल को दिया गया। थाना ने तुरंत अपनी पुलिस बल भेज कर अनुमंडलीय अस्पताल पकड़ीदयाल के प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद समुचित इलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी के लिए भेज दिया गया। उसके बाद पकड़ीदयाल थाना के पुलिस बल के साथ पुलिस जवान राजकुमार सिंह पहुंचे और लेवाना पब्लिक स्कूल के बस को अपने कब्जे में करते हुए अपने साथ थाना ले गए। पुलिस जवान राजकुमार सिंह ने बताया कि उस बच्चे को समुचित इलाज के लिए उनके परिजन की उपस्थिति में सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया है घायल मोटरसाइकिल सवार खतरे से बाहर है। सोचनीय बिंदु यह है कि विद्यालय प्रशासन लेवाना पब्लिक स्कूल को मोबाइल से सूचना दिए जाने के बावजूद भी घटनास्थल पर नहीं पहुंचाना और बस का नंबर अंकित नहीं करवाना यह जांच का विषय बनता है। लेवाना पब्लिक स्कूल का बस प्रतिदिन बच्चों को ले जाने का कार्य करती है और उस बस पर,बस नंबर अंकित नहीं हो, यह बहुत कुछ संदेह के घेरे उत्पन्न करती है। पुलिस अधिकारी राजकुमार सिंह ने बताया कि यदि मेडिकल जांच में बस चालक शराब पिए हुए पाए जाते हैं तो इनको जेल भेज दिए जाएंगे। कुछ लोगों ने जब बस ले जाने का विरोध करने लगे तो राजकुमार सिंह ने कहा कि जिनको शक है की बस को छोड़ दिया जाएगा बिना कार्रवाई किए हुए तो वह थाना पर आ जाए और देख ले। बस को सुरक्षित अपने साथ थाना के लिए बस में दो पुलिस बल जवान को बैठक पुलिस अधिकारी राजकुमार सिंह ने अपने साथ लेते चले गए।1
- Nadi ko Safai karaen please1
- Post by PUBLIC NEWS OF CHAMPARAN BIHAR1
- सोमवार को हुई नगर पंचायत की सामान्य बैठक रही हंगामेदार। नल-जल,सड़क-नाली,बिजली,सफाई, और घटिया किस्म के करोड़ों की खरीददारी पर हुआ जम कर शोरगुल। पार्षदों ने वार्डों में बराबर विकास नही करने,खरीददारी में मनमानी करने का आरोप लगाया।जिस पर प्रत्येक वार्डों में एक-एक योजनाओं की ही मंजूरी के लिए भेजी गई। पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी पर मुख्य पार्षद के पक्ष में काम करने और पार्षदों की अनदेखी का आरोप लगाया।1
- दरभंगा में फिर चला सम्राट चौधरी का बुलडोजर , लोगों में हाहाकार।1
- Post by RAJA KUMAR1
- Post by Talk On Chair1