Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगरा में दबंगों का आतंक, युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। मुरली विहार दौरेठा निवासी अनिल ने आरोप लगाया है कि प्रवीण चौधरी और उसके साथियों ने पुरानी कहासुनी को लेकर उसे घेरकर जमकर पीटा। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने 10–12 युवकों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। अनिल का आरोप है कि थाना और चौकी पुलिस से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। साथ ही आरोपियों ने दोबारा सड़क पर दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। यह घटना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता पुल के पास की बताई जा रही है। फिलहाल पीड़ित न्याय की मांग कर रहा है।
Braj kishor Sharma Reporter
आगरा में दबंगों का आतंक, युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। मुरली विहार दौरेठा निवासी अनिल ने आरोप लगाया है कि प्रवीण चौधरी और उसके साथियों ने पुरानी कहासुनी को लेकर उसे घेरकर जमकर पीटा। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने 10–12 युवकों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। अनिल का आरोप है कि थाना और चौकी पुलिस से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। साथ ही आरोपियों ने दोबारा सड़क पर दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। यह घटना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता पुल के पास की बताई जा रही है। फिलहाल पीड़ित न्याय की मांग कर रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार भारतसूत्र लाइव टीवी न्यूज चैनल सह सम्पादक ् ओल इंडिया उत्तर प्रदेश 🙏 🇮🇳 🚩 आज आगरा में 14/03 / 2026 राष्ट्रीय लोक अदालत माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, माननीय संजय कुमार मलिक जी के कर कमलों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, दीवानी परिसर में गेट संख्या 01 के समीप स्थित पार्किंग स्थल पर किया जायेगा। आगरा में आज राष्ट्रीय लोक अदालत की बहुत लोगों को समस्या काम किया गया। 🌹🙏🇮🇳✍️🚩🚩 पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार भारतसूत्र लाइव टीवी न्यूज चैनल ओल इंडिया (उ.प्र) कैमरामैन आगरा में श्री बंटी शर्मा जी बहुत अच्छा राष्ट्रीय लोक अदालत जानकारी हासिल की।🌹🙏🇮🇳🚩4
- देश में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में Aam Aadmi Party के कार्यकर्ताओं ने आगरा में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sanjay Singh के आवाह्न पर कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश चौहान को सौंपा। जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 120 रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता और छोटे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। होटल, ढाबा और छोटे व्यापारियों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है और गैस की किल्लत से आम लोग परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई बढ़ोतरी वापस ली जाए, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित किया जाए और गरीब व मध्यम वर्ग को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए। प्रदर्शन के दौरान रमजान अब्बास, तयीनंदन आर्य, संजय भारती, शैलेंद्र गायत्री, कृष्ण गोपाल उपाध्याय, शानू कुरैशी, आसिफ नवाब, ललित साहनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- Post by Soni Verma1
- आगरा में जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से ताजगंज जोन में हंगामा #AgraNews #NagarNigam #SanitationWorkers #UPNews #Protest1
- आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आरोप लगाया है कि आगरा में जगह-जगह पर गैस की भारी किल्लत हो रही है। लिहाजा कार्यकर्ता सिलेंडर लेकर आगरा कलेक्ट पहुंच गए और उन्होंने गैस किल्लत को लेकर जमकर प्रदर्शन किया हालांकि प्रशासन ने दावा किया है कि गैस की कोई किल्लत नहीं है...1
- अखिल भारत वासियों ब्राह्मण महासभा ने जनपद की ऋणकता ग्रामीण पंचायत नगर पंचायत घोषित करने की प्रयास किए जैन जैन अनेक संस्कृति धरोहर हूं कि समैटे रन कथा का अर्थ शहरी कारण हो चुका है और यह नगर पंचायत घोषित किया जाने नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से आगरा से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार राजपूत2
- पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र में अजंता डेरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार अनिल पुत्र मायाराम, निवासी महुआ साला, थाना खेड़ा राठौर (मध्य प्रदेश) स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 10 बजे थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत अजंता डेरी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अनिल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही बसई अरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को देखते हुए घायल को अपने वाहन से सीएचसी पिनाहट पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए घायल को बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।3
- आगरा के Agra Cantt Railway Station पर जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने करीब 20.615 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान जीआरपी ने दो तस्करों विनय प्रताप और अनिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।4