logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*10 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के विरोध में पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि, न्याय *10 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के विरोध में पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि, न्याय की मांग उठाई* गोरखपुर। 10 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण के उपरांत हुई हत्या के विरोध एवं दिवंगत बालिका को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को भारतीय न्यूज एजेंसी कार्यालय, नकहा ब्रिज, गोरखपुर में दो मिनट का मौन एवं कैंडल प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। *पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर प्रज्वलित की कैंडल* कार्यक्रम में भारतीय न्यूज एजेंसी से जुड़े सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी पत्रकारों ने दिवंगत बालिका की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा तथा कैंडल प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पत्रकारों ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत भारतीय न्यूज एजेंसी के मुख्य ट्रस्टी इ शक्ति शंकर ने प्रेस ब्रीफिंग की। उन्होंने कहा कि भारतीय न्यूज एजेंसी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के ज्वलंत मुद्दों को सामने लाने तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। *अनुमति में देरी के बाद निजी कार्यालय में हुआ कार्यक्रम* मुख्य ट्रस्टी इ शक्ति शंकर ने बताया कि कार्यक्रम पहले 4 अगस्त को इंदिरा बाल विहार तिराहे पर आयोजित किया जाना प्रस्तावित था। उनके अनुसार, अनुमति उपलब्ध नहीं होने के कारण वहां कार्यक्रम सिपाही द्वारा रोका गया । इसके बाद 5 और 6 अगस्त को अनुमति के लिए एडीएम कार्यालय, एसपी सिटी कार्यालय, कैंट थाना एवं बाल विहार चौकी से संपर्क किया गया। अनुमति मिलने में देरी को देखते हुए अंततः कार्यक्रम को भारतीय न्यूज एजेंसी के निजी कार्यालय में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य किसी प्रकार का राजनीतिक विरोध या विवाद पैदा करना नहीं था, बल्कि दिवंगत बालिका को श्रद्धांजलि अर्पित करना और समाज की ओर से न्याय की मांग उठाना था। उन्होंने कहा कि भारतीय न्यूज एजेंसी सामाजिक मुद्दों पर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। इस अवसर पर उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने दिवंगत बालिका को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा न्याय की मांग को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।

1 hr ago
user_AM NEWSNATIONAL
AM NEWSNATIONAL
Local News Reporter Rohini, North West Delhi•

More news from North West Delhi and nearby areas
  • मुस्लिम महिलाएं बुर्के में कांवड़ लेकर निकलीं... गले में भगवा… 📍मुजफ्फरनगर, यूपी
    1
    मुस्लिम महिलाएं बुर्के में कांवड़ लेकर निकलीं... गले में भगवा… 

📍मुजफ्फरनगर, यूपी
    user_BHARAT TODAY NEWS
    BHARAT TODAY NEWS
    Media house Saraswati Vihar, North West Delhi•
    2 hrs ago
  • गुजरात के सभी वकील, हाईकोर्ट के टाइपिंग वाले आदेश के खिलाफ उतरे हड़ताल पर
    1
    गुजरात के सभी वकील, हाईकोर्ट के टाइपिंग वाले आदेश के खिलाफ उतरे हड़ताल पर
    user_JAGAT NEWS 24
    JAGAT NEWS 24
    Rohini, North West Delhi•
    5 hrs ago
  • दिल्ली | झारखंड में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें घर आने दो। #WATCH दिल्ली | झारखंड में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें घर आने दो। हमारे कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी बेंगलुरु गए और प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बात की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि उन्हें उनके घर के पास आने का पूरा हक है। उन्होंने उनका स्वागत किया और कहा कि कोई रोक-टोक नहीं होगी। राहुल गांधी अपनी ही सरकार की आलोचना करना नहीं रोकते हैं..."
    1
    दिल्ली | झारखंड में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें घर आने दो।
#WATCH दिल्ली | झारखंड में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें घर आने दो। हमारे कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी बेंगलुरु गए और प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बात की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि उन्हें उनके घर के पास आने का पूरा हक है। उन्होंने उनका स्वागत किया और कहा कि कोई रोक-टोक नहीं होगी। राहुल गांधी अपनी ही सरकार की आलोचना करना नहीं रोकते हैं..."
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    10 hrs ago
  • हमने कहा- जो कुर्सी कल जानी है, वह आज चली जाए... लेकिन जनता के लिए आए हैं, जनता की सुनवाई करेंगे... हमने कहा- जो कुर्सी कल जानी है, वह आज चली जाए... लेकिन जनता के लिए आए हैं, जनता की सुनवाई करेंगे...
    1
    हमने कहा- जो कुर्सी कल जानी है, वह आज चली जाए...

लेकिन जनता के लिए आए हैं, जनता की सुनवाई करेंगे...
हमने कहा- जो कुर्सी कल जानी है, वह आज चली जाए...
लेकिन जनता के लिए आए हैं, जनता की सुनवाई करेंगे...
    user_Dehli Voice
    Dehli Voice
    दिल्ली छावनी, नई दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • क्या भुगतान क्रांति से मिलेगा इन्साफ कब मिलेगा इनका फंसा हुआ पैसा ?
    1
    क्या भुगतान क्रांति से मिलेगा इन्साफ  कब मिलेगा इनका फंसा हुआ पैसा ?
    user_Raaz
    Raaz
    Delhi Cantonment, New Delhi•
    1 hr ago
  • "‘दंगा करवा देंगे’ की धमकी पर बाबा जी का करारा जवाब""‘ आओ बच्चू...’ बाबा जी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल"
    1
    "‘दंगा करवा देंगे’ की धमकी पर बाबा जी का करारा जवाब""‘
आओ बच्चू...’ बाबा जी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल"
    user_BHARAT TODAY NEWS
    BHARAT TODAY NEWS
    Media house Saraswati Vihar, North West Delhi•
    2 hrs ago
  • महाराष्ट्र रत्नागिरी के कामठे सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की डॉ. कंचन मदार को 4500 रिश्वत मामले में सस्पेंड किया गया
    1
    महाराष्ट्र रत्नागिरी के कामठे सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की डॉ. कंचन मदार को 4500 रिश्वत मामले में सस्पेंड किया गया
    user_JAGAT NEWS 24
    JAGAT NEWS 24
    Rohini, North West Delhi•
    6 hrs ago
  • राजेंद्र नगर पुलिस का सराहनीय कार्य 7 दिन के भीतर चोरी का किया खुलासा एक अपराधी गिरफ्तार
    1
    राजेंद्र नगर पुलिस का सराहनीय कार्य 7 दिन के भीतर चोरी का किया खुलासा एक अपराधी  गिरफ्तार
    user_RASHTRA SEARCH NEWS
    RASHTRA SEARCH NEWS
    Media house करोल बाग, मध्य दिल्ली, दिल्ली•
    28 min ago
  • थाना नबी करीम पुलिस ने चार घंटे के अंदर चोरी की वारदात का क्या खुलासा अपराधियों को किया गिरफ्तार
    1
    थाना नबी करीम पुलिस ने चार घंटे के अंदर चोरी की वारदात का क्या खुलासा अपराधियों को किया गिरफ्तार
    user_RASHTRA SEARCH NEWS
    RASHTRA SEARCH NEWS
    Media house करोल बाग, मध्य दिल्ली, दिल्ली•
    23 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.