कोटा न्यू मेडिकल अस्पताल में प्रसूताओं की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर ब्रेकिंग न्यूज़ | कोटा कोटा के न्यू मेडिकल अस्पताल में प्रसूताओं की मौत के मामले के बाद जयपुर से एसएमएस अस्पताल एवं एम्स की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम अस्पताल पहुंची। संभागीय आयुक्त अनिल कुमार एवं जिला कलेक्टर पियूष समारिया के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का निरीक्षण किया तथा परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। संभागीय आयुक्त ने बताया कि सभी मरीजों को लगातार निगरानी एवं डायलीसिस पर रखा गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है ताकि सभी को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल किसी भी मरीज को जयपुर रेफर नहीं किया जा रहा है। सभी मरीजों का उपचार कोटा में ही विशेषज्ञों की निगरानी में किया जा रहा है.

- बिहार में विक्रमशिला पुल टूटने के बाद लोग जान जोखिम में डालकर नावों से सफर कर रहे हैं। सुरक्षा उपकरणों के अभाव और क्षमता से अधिक यात्रियों के कारण नाव पलटने का खतरा बना हुआ है। यह प्रशासन की घोर लापरवाही को उजागर करता है, जिस पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है।1
- राजस्थान के कोटा में SSB मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूताओं के बिगड़ते स्वास्थ्य मामले पर कांग्रेस ने धरना दिया। विधायक चेतन पटेल ने प्रशासन पर जांच रिपोर्ट गोपनीय रखने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मृतक महिला के परिजनों ने भी अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए, जिससे तनाव और बढ़ गया है।3
- राजस्थान सरकार ने कोटा में निजी बिजली फ्रेंचाइजी केईडीएल के खिलाफ मिल रही शिकायतों पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की है। यह समिति आज से दो दिन कोटा में बिजली बिल, भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की गहन जांच करेगी। नयापुरा पावर हाउस में विशेष जनसुनवाई शिविर भी लगेगा जहाँ आमजन सीधे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।1
- बूंदी जिले के सखावदा में एक ग्राम विकास अधिकारी को ठेकेदार से ₹25 हज़ार की रिश्वत लेते कोटा एसीबी ने गिरफ्तार किया। यह रिश्वत ठेकेदार के बिलों का भुगतान और सिक्योरिटी राशि रिफंड कराने के एवज में मांगी गई थी। इस कार्रवाई से पंचायत समिति में हड़कंप मच गया है।1
- हमारी गली में रोड नहीं है नाली नहीं है इस वजह से पानी बार-बार रास्ते में आता है बच्चों को निकालने में दिक्कत आती है स्कूल जाते टाइम बहुत समस्या है मोटरसाइकिल भी घर पर नहीं आती1
- लगातार तीसरे दिन भी मंचन हुआ रामलीला मंचन का सिता स्वयंवर का मंचन हुआ श्री वीर तेजाजी महाराज मंदिर छत्रपुरा बुंदी मे दर्शको कि संख्या बढने लगी1
- कोटा में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमीन पठान का जन्मदिन सामाजिक सेवा कार्यों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गोदावरी धाम गोशाला में गायों को चारा खिलाया गया और मदर टेरेसा वृद्ध आश्रम में असहाय लोगों को फल-मिठाई बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने इस दिन को सामाजिक सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए अमीन पठान के दीर्घायु की कामना की।1
- कोटा: न्यू मेडिकल कॉलेज में आईसीयू में भर्ती एक और महिला की मौत न्यू मेडिकल कॉलेज कोटा में स्टॉफ की घोर लापरवाही से 48 घंटे में ज्योति नाम की दूसरी महिला की मौत: परिजनों ने प्रदर्शन कर शव लेने से किया इंकार: बाकी गंभीर महिलाओं को जयपुर भेजने की तैयारी: कोटा में वर्ल्ड क्लास मेडिकल फैसिलिटीज के सरकारी दावों की खुली पोल...1
- राजस्थान के कोटा में प्रसूताओं की मौत के गंभीर मामले पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के लिए जांच दल गठित किया गया है।1