दिल की सेहत के लिए ऊना में 5 किमी वॉकाथॉन, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश, एल्विस अस्पताल की पहल में डॉक्टरों के साथ स्थानीय लोगों ने लिया हिस्सा विश्व हृदय दिवस के अवसर पर एल्विस अस्पताल ऊना की ओर से हृदय रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 5 किलोमीटर वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। वॉकाथॉन में अस्पताल के डॉक्टरों, स्टाफ सहित स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हृदय को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर 72 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके एथलीट मलकीत ग्रेवाल ने भी वॉकाथॉन में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। वॉकाथॉन का शुभारंभ एल्विस अस्पताल से हुआ और प्रतिभागियों ने ढाई किलोमीटर का सफर तय करने के बाद ढाई किलोमीटर वापस लौटकर कुल 5 किलोमीटर की दूरी पूरी की। अस्पताल के एमडी डॉ. विवेक शर्मा ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि दुनियाभर में हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। तनाव, धूम्रपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और अस्वस्थ जीवनशैली हृदय रोगों के प्रमुख जोखिम कारकों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एल्विस अस्पताल की इस पहल का उद्देश्य ऊना और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि उम्र केवल एक संख्या है, यदि व्यक्ति नियमित रूप से सक्रिय रहे और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे तो वह लंबे समय तक स्वस्थ और ऊर्जावान रह सकता है। डॉ. शर्मा ने एथलीट मलकीत ग्रेवाल को सभी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि ग्रेवाल देश-विदेश में मैराथन, साइक्लोथॉन और वॉकाथॉन जैसी गतिविधियों में भाग लेकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए सक्रिय और स्वस्थ जीवन का उदाहरण पेश कर रहे हैं।डॉ. विवेक शर्मा ने कहा किबचाव ही असली इलाज है। उन्होंने कहा कि बीमारी का उपचार अस्पताल के अंदर किया जाता है, लेकिन हृदय रोगों से बचाव काफी हद तक अस्पताल के बाहर हमारी दिनचर्या और जीवनशैली पर निर्भर करता है। उन्होंने लोगों से नियमित व्यायाम करने, तनाव कम रखने, धूम्रपान से दूर रहने और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
दिल की सेहत के लिए ऊना में 5 किमी वॉकाथॉन, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश, एल्विस अस्पताल की पहल में डॉक्टरों के साथ स्थानीय लोगों ने लिया हिस्सा विश्व हृदय दिवस के अवसर पर एल्विस अस्पताल ऊना की ओर से हृदय रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 5 किलोमीटर वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। वॉकाथॉन में अस्पताल के डॉक्टरों, स्टाफ सहित स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हृदय को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर 72 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके एथलीट मलकीत ग्रेवाल ने भी वॉकाथॉन में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। वॉकाथॉन का शुभारंभ एल्विस अस्पताल से हुआ और प्रतिभागियों ने ढाई किलोमीटर का सफर तय करने के बाद ढाई किलोमीटर वापस लौटकर कुल 5 किलोमीटर की दूरी पूरी की। अस्पताल के एमडी डॉ. विवेक शर्मा ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि दुनियाभर में हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। तनाव,
धूम्रपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और अस्वस्थ जीवनशैली हृदय रोगों के प्रमुख जोखिम कारकों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एल्विस अस्पताल की इस पहल का उद्देश्य ऊना और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि उम्र केवल एक संख्या है, यदि व्यक्ति नियमित रूप से सक्रिय रहे और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे तो वह लंबे समय तक स्वस्थ और ऊर्जावान रह सकता है। डॉ. शर्मा ने एथलीट मलकीत ग्रेवाल को सभी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि ग्रेवाल देश-विदेश में मैराथन, साइक्लोथॉन और वॉकाथॉन जैसी गतिविधियों में भाग लेकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए सक्रिय और स्वस्थ जीवन का उदाहरण पेश कर रहे हैं।डॉ. विवेक शर्मा ने कहा किबचाव ही असली इलाज है। उन्होंने कहा कि बीमारी का उपचार अस्पताल के अंदर किया जाता है, लेकिन हृदय रोगों से बचाव काफी हद तक अस्पताल के बाहर हमारी दिनचर्या और जीवनशैली पर निर्भर करता है। उन्होंने लोगों से नियमित व्यायाम करने, तनाव कम रखने, धूम्रपान से दूर रहने और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
- लो जी अभी तो बड़े-बड़े ब्रांडेड कंपनी के लोग भी वेस्टिज कर के साथ जॉइन करने लगे हैं क्योंकि वेस्टीज का फ्यूचर और करियर बहुत ही शानदार है और सुनील शर्मा जी ने बहुत ही अच्छा डिसीजन लिया कि उन्होंने भारतीय डायरेक्ट सेलिंग कंपनी वेस्टीज के साथ अपना काम स्टार्ट किया लो जी अभी तो बड़े-बड़े ब्रांडेड कंपनी के लोग भी वेस्टिज कर के साथ जॉइन करने लगे हैं क्योंकि वेस्टीज का फ्यूचर और करियर बहुत ही शानदार है और सुनील शर्मा जी ने बहुत ही अच्छा डिसीजन लिया कि उन्होंने भारतीय डायरेक्ट सेलिंग कंपनी वेस्टीज के साथ अपना काम स्टार्ट किया दोस्तों आज ही शानदार प्लेटफार्म को स्टार्ट करने के लिए मुझे कॉल करें 98161 33991 आपका हेल्थ कोच बिजनेस कोच राजकुमार बिलासपुर हिमाचल प्रदेश1
- घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान दो आरोपियों को भेजा रिमांड पर, एक को मिला 14 दिन का न्यायिक रिमांड, दूसरे को 3 दिन का पुलिस रिमांड पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत घाड़ हरसर क्षेत्र में 13 सितंबर को हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। "दो पायल के जोड़े और दो लाख बरामद हुए "। एसपी नूरपुर के दिशा-निर्देशों तथा एसएचओ ज्वाली मनजीत मनकोटिया के नेतृत्व में गठित एसआईटी (SIT) ने दिन-रात एक करके इस ब्लाइंड चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने अपनी पुख्ता गुप्त सूचना और तकनीकी पहलुओं की मदद से आरोपियों तक पहुंच कर उन्हें धर दबोचा। न्यायालय में पेशी और रिमांड: पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को 28 सितंबर को दोबारा माननीय न्यायालय में पेश किया। अदालत में सुनवाई के बाद एक आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत (Judicial Remand) जबकि दूसरे आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस संबंध में एसपी नूरपुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है । फोटो कैप्शन: पुलिस टीम व पकड़े हुए चोर1
- #अब्दुल्लापुर:- दो दिवसीय कबड्डी लीग का हुआ समापन, पूर्व जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी रहे मुख्य अतिथि । अब्दुल्लापुर में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी लीग का आज शानदार समापन हुआ। समापन समारोह में पूर्व जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान खिलाड़ियों और आयोजकों की ओर से उनका स्वागत किया गया। अब्दुल्लापुर में आयोजित इस दो दिवसीय कबड्डी लीग में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने मैदान में दमखम दिखाते हुए शानदार खेल भावना का परिचय दिया। मुकाबलों को देखने के लिए स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों की भी अच्छी खासी भीड़ जुटी। लीग के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान आयोजकों ने बताया कि इस तरह के खेल आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना को मजबूत करने में मदद मिलती है। समापन समारोह के दौरान खिलाड़ियों और आयोजन से जुड़े लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और स्थानीय लोगों ने सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। आप भी सुनिए क्या कह रहे पुर्ब जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी। कांगड़ान्यूज़24 के लिए कांगड़ा से तेजस्वी चौधरी की रिपोर्ट।1
- 32 मील-राजोल तक फोरलेन निर्माण लगभग पूरा, यात्रियों को मिलेगा सुगम सफर बत्तीस मील तक फोरलेन निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। फोरलेन के तैयार होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ यात्रियों को भी सुगम और आरामदायक सफर का अनुभव मिल रहा है। शाहपुर मंडल के क्षेत्र में फोरलेन की तस्वीरें सामने आई हैं, जहां हाईवे का स्वरूप अब काफी बेहतर नजर आ रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र में फोरलेन निर्माण पूरा होने के साथ ही यातायात की गति और सड़क सुरक्षा में भी सुधार आने की संभावना है। हाईवे की सामने आई तस्वीरें क्षेत्र में हो रहे सड़क विकास की तस्वीर को स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं।1
- श्री लक्षमी नारायण मन्दिर नूरपुर से प्रातःकाल दर्शन कीजिए1
- बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बड़ागांव क्लस्टर का किया निरीक्षण* *ड्रिप सिंचाई का कार्य पांच दिन में पूरा करने के निर्देश, द्रंग ब्लॉक में 8 क्लस्टरों की 99.77 हेक्टेयर भूमि परियोजना में शामिल* *बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बड़ागांव क्लस्टर का किया निरीक्षण* *ड्रिप सिंचाई का कार्य पांच दिन में पूरा करने के निर्देश, द्रंग ब्लॉक में 8 क्लस्टरों की 99.77 हेक्टेयर भूमि परियोजना में शामिल* *बड़ागांव में 62 किसान-बागवानों की 12 हेक्टेयर भूमि पर रोपे गए 12,753 उन्नत अमरूद के पौधे, करीब 1 करोड़ 29 लाख 31 हजार रुपये की राशि खर्च* मंडी/पधर, 29 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के बागवानी, राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को द्रंग विकास खंड के अंतर्गत बड़ागांव क्लस्टर का निरीक्षण कर एचपी शिवा परियोजना के तहत चल रहे बागवानी विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बड़ागांव क्लस्टर एचपी शिवा परियोजना के तहत विकसित किया जा रहा है। यहां 62 किसान-बागवानों की करीब 12 हेक्टेयर भूमि पर 12,753 उन्नत किस्म के अमरूद के पौधे रोपे गए हैं। इन कार्यों पर करीब 1 करोड़ 29 लाख 31 हजार रुपये की राशि खर्च की गई है। क्लस्टर में ललित, श्वेता, हिसार सफेदा और जारवी रेड जैसी अमरूद की उन्नत किस्में लगाई गई हैं। *ड्रिप सिंचाई का कार्य पांच दिन में पूरा करने के निर्देश* निरीक्षण के दौरान मंत्री ने भूमि विकास, सौर बाड़बंदी और ड्रिप सिंचाई प्रणाली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसी को ड्रिप सिंचाई से जुड़े शेष कार्यों को आगामी पांच दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंचाई व्यवस्था समय पर पूरी होने से पौधों को पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा और उनकी वृद्धि प्रभावित नहीं होगी। *द्रंग में 8 क्लस्टरों में 99.77 हेक्टेयर भूमि शामिल* मंत्री ने कहा कि द्रंग विकास खंड में एचपी शिवा परियोजना के तहत कुल 8 क्लस्टरों का चयन किया गया है। इन क्लस्टरों में 99.77 हेक्टेयर भूमि को परियोजना के दायरे में शामिल किया गया है। उन्होंने किसानों से परियोजना में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और उचित पोषण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। *किसानों को अमरूद प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण देने के निर्देश* बागवानी मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को किसानों के लिए बाग प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक खेती, कटाई-छंटाई, कीट प्रबंधन, पौधों की देखभाल तथा अमरूद की उन्नत खेती की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जाए। इससे किसान बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकेंगे और बागवानी से अपनी आय बढ़ा सकेंगे। इस अवसर पर मंत्री ने क्लस्टर में टैंक निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले रेवत राम, जयराम और रतन चंद को सम्मानित किया। ग्राम पंचायत सिलग की प्रधान ममता देवी तथा क्लस्टर प्रधान महेंद्र ठाकुर ने मंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगें उनके समक्ष रखीं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। *ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, स्वास्थ्य संस्थानों और स्कूल का किया निरीक्षण* इससे पूर्व मंत्री ने उपमंडल बैजनाथ की मुलथान तहसील के कोठी कोहड़ और मलाह गांव के लोगों की समस्याएं सुनीं। स्थानीय ग्रामीणों ने अपने क्षेत्रों को एचपी शिवा परियोजना में शामिल करने की मांग रखी। इसके बाद उन्होंने मुलथान तहसील कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी कोहड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोट तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर एचपीएमसी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर जोगिंदर गुलेरिया, जिला कांग्रेस महासचिव हेम सिंह ठाकुर, द्रंग कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, कांग्रेस मंडलाध्यक्ष पधर गिरधारी लाल भंगालिया, एनजीओ फेडरेशन प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष पीर सहाय ठाकुर, पूर्व द्रंग ब्लॉक अध्यक्ष बामण देव, एसडीएम पधर सुरजीत सिंह, डीएसपी लोकेन्द्र सिंह नेगी, परियोजना निदेशक समीर राणा, उपनिदेशक उद्यान मंडी संजय गुप्ता, खंड विकास अधिकारी विनय चौहान, डॉ. कुलकीर्ति, क्लस्टर प्रधान महेंद्र ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचा री और बड़ी संख्या में किसान-बागवान उपस्थित रहे।2
- हमें हमीरपुर का मुख्यमंत्री चाहिए, चाहे पार्टी कोई भी हो - विधायक कैप्टन रंजीत सुजानपुर के कांग्रेस विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमें हमीरपुर का मुख्यमंत्री चाहिए, चाहे पार्टी कोई भी हो। विधायक ने कहा कि सुजानपुर में विकास की कोई कमी नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री दिल खोलकर सुजानपुर के लिए बजट उपलब्ध करवा रहे हैं। आने वाले दिनों में यहां पैराग्लाइडिंग का कार्य भी शुरू होगा, जिसके लिए 18 लाख रुपये जारी हुए हैं। विद्युत वायरिंग हटाने का काम पूरा हो गया है, जल्द ही मानव परिंदे हवा में उड़ते नजर आएंगे। जल शक्ति विभाग के रेस्ट हाउस का कार्य अधर में लटकने पर उन्होंने पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि यह काम बिना बजट के शुरू किया गया था, उन्हें केवल नाम की पट्टिका लगाने का शौक था। मैं पहले काम करता हूं, बजट लाता हूं, फिर पट्टिका लगाता हूं। जल्द ही इसका निर्माण शुरू होगा। कैप्टन रंजीत ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर हमला बोलते हुए कहा कि आज वे सुजानपुर के चक्कर लगा रहे हैं, जब मुख्यमंत्री थे तो सुजानपुर क्या, हमीरपुर जिला की तरफ भी नहीं देखते थे और अपनी ही पार्टी के नेताओं के काम रुकवाते थे।1
- श्रीबृजराज स्वामी मंदिर नूरपुर से प्रातःकाल दर्शन कीजिए1
- बागवानी मंत्री ने बरोट घाटी में एचपी शिवा परियोजना के तहत जापानी फल क्लस्टर का किया निरीक्षण बागवानी मंत्री ने बरोट घाटी में एचपी शिवा परियोजना के तहत जापानी फल क्लस्टर का किया निरीक्षण सन्तोष ठाकुर, पधर बागवानी, राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज सोमवार को द्रंग विधानसभा क्षेत्र की बरोट घाटी का दौरा कर एचपी शिवा परियोजना के तहत चल रहे बागवानी विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धमच्याण क्लस्टर में जापानी फल (पर्सिमोन) की फ्यूयू किस्म के लगाए गए 19,280 पौधों तथा संबंधित अधोसंरचना का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने भूमि सुधार, सौर ऊर्जा बाड़बंदी तथा सूक्ष्म सिंचाई व्यवस्था की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को ड्रिप सिंचाई से संबंधित शेष कार्य आगामी दो माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि बागवानों को समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सके। जगत सिंह नेगी ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद बरोट क्षेत्र में 75 हेक्टेयर भूमि को एचपी शिवा परियोजना के तहत शामिल कर पांच क्लस्टर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत हिमाचल प्रदेश को लगभग 1200 करोड़ रुपये की सहायता प्राप्त हुई है और 6,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बागवानी विकास का कार्य किया जा रहा है। परियोजना के तहत लीची, अमरूद, अनार सहित विभिन्न उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा किसानों-बागवानों को पौधे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर बागवानी मंत्री ने स्थानीय बागवानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों में पर्सिमोन की उन्नत खेती, वैज्ञानिक बाग प्रबंधन, प्रूनिंग तथा रोग एवं कीट नियंत्रण की जानकारी दी जाए, ताकि बागवान उच्च गुणवत्ता वाली फसल का उत्पादन कर सकें। उन्होंने वन अधिकार अधिनियम से संबंधित विषयों की जानकारी भी दी तथा कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा प्रदान किए जा रहे विभिन्न लाभों का पात्र लोगों को लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने और नशामुक्त हिमाचल के निर्माण में सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर राजस्व एवं बागवानी मंत्री ने क्षेत्र के विकास से संबंधित कई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि सीबीएसई स्कूल थल्टूखोड़ की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी। जोगिंदरनगर से थल्टूखोड़-बरोट चलने वाली बस सेवा को जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने महिला मंडल धमच्याण-1, महिला मंडल धमच्याण-2 तथा बड़ी वजगाहण महिला मंडल को 15-15 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जो बागवान अपनी भूमि का पहले टेलावांड (भूमि तैयार करने की प्रक्रिया) करेंगे, उन्हें एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना के कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।2