संवाददाता – मुकेश बैरवा पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में जीत पर भोपाल सागर में उत्साह, आतिशबाजी कर मनाया जश्न चित्तौड़गढ़। ✍️ संवाददाता – मुकेश बैरवा पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में जीत पर भोपाल सागर में उत्साह, आतिशबाजी कर मनाया जश्न चित्तौड़गढ़। भोपाल सागर में पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में मिली जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। जीत की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में एकत्र होकर आतिशबाजी की तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उपस्थित लोगों ने इसे जनता के विश्वास और संगठन की मेहनत का परिणाम बताया। इस अवसर पर भाजपा मंडल के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत, सुरेश गाडरी, विजय अग्रवाल, राजु भाई साहब चंडालिया, लिलाधर जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भोपाल सागर में देर तक उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी खुशी व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

- तरुण जोशी राजसमंद कुंवारियां तहसील के ग्राम सोनियाणा शम्भुपुरा सीसी सड़क बनाई उसको पकाने के लिए चिकनी मिट्टी डाली गई व पानी के टैंकर व बारिश के पानी से मिट्टी चिकनी हो गई आने जाने वाले कई लोग नीचे गिर गये गम्भीर चोटे आई व एक बुजुर्ग गिर गया आस पास के लोगों ने वीडियो बनाया इस दौरान गांव के युवा कार्यकर्ता सुरेश धनगर दिनेश गुर्जर किशन लाल माली बाबूलाल गुर्जर चंद्र प्रकाश गणेश माली आदि ने मांग करी है कि इस चिकनी मिट्टी को जल्द जल्द हटाई जावे ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो।2
- राजसमंद:आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,फरारा के जंगलों में 500 लीटर वॉश नष्ट कर भट्टी ढहाई एक को किया गिरफ्तार1
- Post by DS7NEWS NETWORK1
- Post by Hello Chittorgarh News1
- पश्चिम बंगाल की पुण्यभूमि ने आज राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास के मार्ग को चुनकर एक नया अध्याय लिख दिया है। यह विजय सिर्फ एक राजनीतिक परिणाम नहीं, बल्कि जन-जन के विश्वास, अथक परिश्रम और अटूट संकल्प की सशक्त अभिव्यक्ति है यह जीत उस विचारधारा की जीत है, जिसे अमर बलिदानी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने अपने त्याग और तपस्या से सींचा था। आज खिला यह 'कमल' उनके सपनों के साकार होने का प्रतीक है। मां भारती के सम्मान, बंगाल की ‘माटी’ की अस्मिता और समृद्ध भविष्य के संकल्प के साथ जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर जो विश्वास जताया है, वह आने वाले स्वर्णिम युग की नींव है। यह ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के प्रेरणादायी नेतृत्व, मा. गृहमंत्री Amit Shah जी की दूरदर्शी रणनीति एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी के कुशल मार्गदर्शन, साथ ही समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। हर कार्यकर्ता, हर समर्थक इस गौरव के भागीदार हैं। निर्भय होकर लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेने वाली जागरूक जनता और सुरक्षा बलों को हृदय से नमन। अब अंधकार छंट चुका है… अब परिवर्तन का सूरज उग चुका है… अब बंगाल विकास, विश्वास और नए इतिहास की ओर बढ़ चला है।1
- पत्नी गैर मर्द से बात करती थी1
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव में सोमवार रात आए तेज अंधड़ के साथ ही तकनीकी खामी के चलते ग्रामीणों को परेशान होना पड़ा। जानकारी के अनुसार 11 हजार वोल्ट की लाइन में आए फॉल्ट के कारण पूरे गांव के घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। इस हादसे में एक दुधारू गाय की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि करीब 30 घरों में रखे लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख हो गए।1
- तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 हाईवे पर केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, जिले की पांच दमकलों ने पाया आग पर काबू, घटना के दौरान दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतारे, दिवेर थाना क्षेत्र के छापली घाटे की घटना, राजसमंद जिले के छापली घाट में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब केमिकल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई। हादसा करीब दोपहर पौने दो बजे उस समय हुआ, जब टैंकर उदयपुर से अजमेर की ओर जा रहा था। टैंकर पलटते ही उसमें आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की गंभीरता को देखते हुए फोरलेन हाईवे पर तुरंत यातायात बंद कर दिया गया और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की हिदायत दी गई। सूचना मिलने पर दिवेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। वहीं पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही आमेट, राजसमंद और देवगढ़ से कुल 5 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।फिलहाल टैंकर में लगी आग पूरी तरह बुझ चुकी है, लेकिन ड्राइवर और खलासी की स्थिति को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। टैंकर हटाने के बाद ही जनहानि की स्थिति साफ हो सकेगी।2
- Post by Hello Chittorgarh News1