टप्पल क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौतपरिजनों ने हत्या का लगाया आरोप पुलिस ने सब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका जट्टारी/टप्पल। थाना टप्पल क्षेत्र के गांव धारागढ़ी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार देवेंद्र (45) पुत्र श्रीचंद निवासी गांव धारागढ़ी थाना टप्पल बीते मंगलवार की शाम मैक्स पिकअप गाड़ी लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में एक ट्रैक्टर से उसकी गाड़ी की टक्कर हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक और देवेंद्र के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। मृतक के भाई देवकरन पुत्र श्रीचंद ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक अपने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर देवेंद्र के साथ मारपीट की। इसके बाद देवेंद्र रात में घर नहीं पहुंचा।बुधवार की सुबह एक किसान ने सूचना दी कि पास के गांव अमरगढ़ी के खेत में एक पेड़ पर रस्सी के सहारे देवेंद्र का शव लटका हुआ है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मेवगढ़ी चौकी प्रभारी, थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा, क्षेत्राधिकारी खैर संजीव तोमर तथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों के अनुसार मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके तीन बेटियां और दो बेटे हैं, जिनमें से एक बेटी की शादी आगामी 1 जून को तय थी। थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
टप्पल क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौतपरिजनों ने हत्या का लगाया आरोप पुलिस ने सब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका जट्टारी/टप्पल। थाना टप्पल क्षेत्र के गांव धारागढ़ी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार देवेंद्र (45) पुत्र श्रीचंद निवासी गांव धारागढ़ी थाना टप्पल बीते मंगलवार की शाम मैक्स पिकअप गाड़ी लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में एक ट्रैक्टर से उसकी गाड़ी की टक्कर हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक और देवेंद्र के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। मृतक के भाई देवकरन पुत्र श्रीचंद ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक अपने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर देवेंद्र के साथ मारपीट की। इसके बाद
देवेंद्र रात में घर नहीं पहुंचा।बुधवार की सुबह एक किसान ने सूचना दी कि पास के गांव अमरगढ़ी के खेत में एक पेड़ पर रस्सी के सहारे देवेंद्र का शव लटका हुआ है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मेवगढ़ी चौकी प्रभारी, थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा, क्षेत्राधिकारी खैर संजीव तोमर तथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों के अनुसार मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके तीन बेटियां और दो बेटे हैं, जिनमें से एक बेटी की शादी आगामी 1 जून को तय थी। थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
- Post by Harnam Singh Pradhan4
- आजमगढ़ मुबारकपुर की घटना एक औरत का दिमाग संतुलन बिगड़ गया उसने छोरी उठाकर लहराती रही पुलिस प्रशास करती रही1
- Post by AP NEWS NEWS4
- अलीगढ़ में कांग्रेस नेताओं ने जिला मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन, #असम के #मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा का पुतला फूकने पहुंचे थे कांग्रेसी नेता, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे को लेकर की गई अमर्यादिय टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने को लेकर कांग्रेसी नेता और पुलिस के बीच हुई धक्का_मुक्की1
- Post by Vikram knmar Bra7
- समानता और न्याय के अग्रदूत बाबा साहब की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई अलीगढ़ (गोंडा) : पींजरी पैंठ स्थित अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के कार्यकर्ताओं ने संविधान शिल्पी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। बाबा साहब का विजन: प्रगतिशील और समरस समाज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकियू (चौधरी चरण सिंह) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा कि बाबा साहब ने समानता, न्याय और अधिकारों की जो अलख जगाई थी, वह आज भी हमें एक सशक्त और समरस समाज बनाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने संविधान के माध्यम से समाज के हर वर्ग को सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित की है। नारी शक्ति और शिक्षा पर जोर वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए उनके उस प्रसिद्ध कथन को दोहराया जिसमें उन्होंने कहा था— "किसी समाज की प्रगति का माप उस समाज की महिलाओं की स्थिति से होता है।" सत्यवीर सिंह ने आगे कहा: "बाबा साहब ने महिलाओं को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। शिक्षा, सम्मान और स्वतंत्रता का जो अधिकार आज महिलाओं के पास है, उसमें बाबा साहब की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। वे केवल एक संविधान निर्माता नहीं, बल्कि महान समाज सुधारक और अर्थशास्त्री भी थे।" प्रमुख उपस्थिति इस अवसर पर बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अर्जुन सिंह फौजी, डॉ. राजेंद्र शर्मा, अरविंद बाबा, उमाशंकर शर्मा, मुकेश चौधरी, योगेश जैन, सचिन कुमार, और मुनेश कुमार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे। संक्षिप्त विवरण: पींजरी पैंठ पर आयोजित इस जयंती समारोह में वक्ताओं ने बाबा साहब को 'नारी मुक्ति दाता' और 'महान अर्थशास्त्री' बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।1
- सुबह मार्निंग वॉक पर निकले वकील राजीव कुमार सिंह की दो बाईक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. #Mirzapur #ViralVideo #BreakingNews1
- Post by Harnam Singh Pradhan4