वार्ड नंबर 11 में युवा समाजसेवी सुमित बिघूड़ी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, मासिक बैठक के बाद समर्थकों ने दी शुभकामनाएं बुलंदशहर। वार्ड नंबर 11 के लोकप्रिय युवा समाजसेवी एवं भावी प्रत्याशी सुमित बिघूड़ी का जन्मदिन क्षेत्रवासियों, ग्राम प्रधानों और समर्थकों ने बड़े उत्साह, हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 11 के अधिकांश ग्राम प्रधान, समाजसेवी, सम्मानित नागरिक और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। जन्मदिन समारोह से पहले आयोजित मासिक बैठक में क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सामाजिक कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक समाप्त होने के बाद समर्थकों ने केक काटकर, फूल-मालाओं से स्वागत कर और जोरदार नारों के साथ सुमित बिघूड़ी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सुमित बिघूड़ी ने कम समय में अपनी मेहनत, सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण से लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई है। क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने और हर वर्ग की आवाज़ उठाने के कारण उन्हें जनता का लगातार स्नेह और विश्वास मिल रहा है। अपने संबोधन में सुमित बिघूड़ी ने सभी ग्राम प्रधानों, वरिष्ठजनों, युवाओं और समर्थकों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का प्यार और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी बिना किसी भेदभाव के वार्ड नंबर 11 के विकास, जनहित और समाजसेवा के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने सुमित बिघूड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे

- शराब के नशे में धुत कर्मचारियों ने नाली का जाल और बिगाड़ा मौहल्लेवासियों में भारी आक्रोश शिकारपुर : नगर के मौहल्ला गंज सादात में पालिका प्रशासन की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है नाली पर लगे लोहे के जाल को ठीक करने या उखाड़ने आए ठेकेदार व कर्मचारियों की मनमानी से स्थानीय निवासियों में भारी रोष है मौहल्ला गंज सादात के निवासियों के अनुसार नाली के ऊपर लोहे का एक जाल लगा हुआ था जिसे हटाने या दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका अथवा ठेकेदार द्वारा कुछ कर्मचारियों को भेजा गया था आरोप है कि जो कर्मचारी काम करने पहुंचे थे वे अत्यधिक शराब के नशे में धुत थे शराब के नशे में काम करने के कारण कर्मचारी ना तो जाल को पूरी तरह उखाड़ सके और ना ही उसे ठीक कर पाए इसके विपरीत उन्होंने नाली पर पड़े जाल को पहले से भी अधिक खराब और खतरनाक अवस्था में छोड़ दिया जिससे हादसे का खतरा और बढ़ गया है मौहल्ले वासियों का आरोप स्थानीय लोगों का कहना है कि काम पर आए लोगों की लापरवाही के कारण अब राहगीरों और बच्चों के नाली में गिरने का डर बना हुआ है नशे में धुत कर्मचारियों ने काम संवारने के बजाय और बिगाड़ दिया जो लोग काम करने आए थे वे शराब के नशे में धुत थे उन्होंने जाल ठीक तो किया नहीं बल्कि उसे और ज्यादा खराब करके चले गए स्थानीय निवासी गंज सादात प्रशासनिक पक्ष ईओ का वक्तव्य जब इस पूरे प्रकरण के सम्बन्ध में नगर पालिका ईओ नीतू सिंह, से बात की गई तो उन्होंने बताया मेरे संज्ञान में अभी ऐसा कोई मामला नहीं आया है यदि ऐसा कोई मामला है या कर्मचारियों द्वारा लापरवाही की गई है तो मैं तुरन्त इसकी जांच करवा कर आवश्यक कार्रवाई करवाती हूँ मौहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि मामले की तुरन्त जांच कराई जाए और जाल को जल्द से जल्द दुरुस्त करवा कर राहगीरों को राहत दी जाए ।1
- हापुड़ में स्वदेशी समर्थक अभियान की शुरुआत | स्वदेशी जागरण मंच का बड़ा संदेश | Vocal For Local | Hapur News हापुड़ के इन्द्रप्रस्थ संस्थान में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वदेशी समर्थक अभियान की शुरुआत की गई। प्रेसवार्ता में क्षेत्र प्रमुख विकास चौधरी ने देशवासियों से भारतीय उत्पादों को अपनाने और विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाकर ही भारत आर्थिक रूप से मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध बन सकता है। इस वीडियो में देखें: स्वदेशी समर्थक अभियान की शुरुआत विकास चौधरी का बड़ा संदेश भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील आत्मनिर्भर भारत और Vocal For Local पर जोर STAR भारत न्यूज़ 24 हर बड़ी और सच्ची खबर सबसे पहले।1
- स्याना में डीएम की अध्यक्षता मे सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया गया। डीएम की अध्यक्षता मे सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया गया। बुलंदशहर की स्याना तहसील मे भी डीएम कुमार हर्ष की अध्यक्षता मे सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया गया,आपको बता दें कि प्रत्येक महिने के पहले और तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया जाता है,राजस्व विभाग,विद्युत विभाग से जुडे फरियादियो की संख्या अधिक रही,डीएम कुमार हर्ष ने समस्याओ से सम्बंधित अधिकारियो को एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण के आदेश दिए,सम्पूर्ण समाधान दिवस मे पुलिस कप्तान दिनेश कुमार सिंह सहित जिले के उच्च अधिकारी व तहसील स्याना के भी लगभग सभी विभागो के उच्च अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे,तहसील दिवस मे 64 शिकायते आयी जिनमे से 26 शिकायतो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया,एसडीएम स्याना लाल जी विश्वकर्मा, तहसीलदार मनोज रावत सहित तीनो नायब तहसीलदार,तीनो ब्लाक के अधिकारी,चारो थानों के प्रभारी सहित सम्बंधित अधिकारी राजस्व विद्युत विभाग,खाद्य एंव रशद विभाग पीडब्लूडी,वन विभाग,सिचाई आदि विभागों संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।2
- मासिक अभिभावक बैठक का आयोजन आज पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर में शैक्षिक सत्र 2025 - 26 जुलाई माह की एक मासिक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने आए हुए सभी अभिभावकों से शिक्षा के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के चहुमुखी विकास के लिए सुझाव देने को कहा । प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने सभी अभिभावकों का स्वागत व अभिनंदन करते हुये अभिभावकों से अपील की कि आप अपने बच्चों को समय अवश्य दें तथा प्रतिदिन उनका गृहकार्य भी अवश्य चैक करें ! बैठक में प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को विद्यालय की प्रगति के साथ साथ छात्र /छात्राओं के लिये विभाग एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही अनेकों लाभकारी योजनाओं से भी अवगत कराया ! अभिभावकों ने विद्यालय के अनुशासन व साफ सफाई की विशेष रुप से सराहना की ! विद्यार्थिओं के पठन पाठन को सुचारू ढंग से संचालन के लिये अतिरिक्त आवश्यक शिक्षकों की व्यवस्था पर एक बार पुनः गम्भीरतापूर्वक विचार विमर्श किया गया जिसके लिये सभी अभिभावकों ने आर्थिक सहयोग करने का वादा भी किया है ताकि विद्यार्थिओं के लिये पठन पाठन में बाधा उत्पन्न न हो ! इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने बैठक में पधारे सभी अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया ! बैठक में अभिभावक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ साथ वरिष्ठ प्रवक्ता मदन गोपाल शर्मा , संजय कुमार , राजकुमार आर्य व सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे !3
- बुलंदशहर: 12 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या, ककोड इलाके में मची सनसनी बुलंदशहर फिर शर्मसार: 12 वर्षीय बच्ची से रेप के बाद बेरहमी से हत्या, ककोड इलाके में मचा हड़कंप। 31 जुलाई से गायब थी 3rd क्लास की छात्रा: वैर रेलवे स्टेशन के पास मिला नग्न अवस्था में शव। परिजनों का गंभीर आरोप: दुष्कर्म के बाद मासूम की निर्मम हत्या, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का बयान: हर एंगल से जांच जारी, दोषियों को मिलेगी सख्त से सख्त सजा। ककोड क्षेत्र में दहशत: मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी से इलाके में आक्रोश का माहौल। बुलंदशहर: थाना ककोड क्षेत्र के वैर रेलवे स्टेशन के पास 12 वर्षीय मासूम (कक्षा 3 की छात्रा) का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका 31 जुलाई से लापता थी। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। (रिपोर्ट: अमित तोमर,बुलंदशहर टाइम्स न्यूज)1