Patna Crime: पार्षद पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 गोलियां लगीं | CCTV में कैद वारदात | Bihar News पटना में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चक्रम इलाके में बाइक सवार तीन अपराधियों ने पार्षद पति अनिल कुमार यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि फायरिंग में अनिल यादव को पांच गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों ने उनके शरीर से दो गोलियां निकाली हैं। वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं। वहीं, अपार्टमेंट और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। CCTV में हमलावरों की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है। इस पूरी घटना की ताजा जानकारी और पुलिस जांच से जुड़े अपडेट के लिए वीडियो को अंत तक देखें।
Patna Crime: पार्षद पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 गोलियां लगीं | CCTV में कैद वारदात | Bihar News पटना में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चक्रम इलाके में बाइक सवार तीन अपराधियों ने पार्षद पति अनिल कुमार यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि फायरिंग में अनिल यादव को पांच गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों ने उनके शरीर से दो गोलियां निकाली हैं। वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं। वहीं, अपार्टमेंट और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। CCTV में हमलावरों की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है। इस पूरी घटना की ताजा जानकारी और पुलिस जांच से जुड़े अपडेट के लिए वीडियो को अंत तक देखें।
- बाढ़ में गंगा में डूबे 15 वर्षीय सुजीत का शव बरामद, पीयूष अब भी लापता बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के पोस्टऑफिस घाट पर बुधवार को कर्मा पूजा के बाद गौरा-गणेश की प्रतिमा विसर्जन के दौरान गंगा नदी में डूबे दो किशोरों में से 15 वर्षीय सुजीत का शव गुरुवार को बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को कर्मा पूजा के बाद कुछ किशोर गंगा नदी में प्रतिमा विसर्जन के लिए पोस्टऑफिस घाट पहुंचे थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने के कारण सुजीत और पीयूष गंगा में डूब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों की तलाश शुरू की और प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लगातार नदी में तलाशी अभियान चलाया। करीब 24 घंटे से अधिक समय तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ की टीम ने सुजीत का शव बरामद कर लिया। हालांकि, पीयूष का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। उसके लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम पीयूष की तलाश में लगातार अभियान चला रही है। गौरतलब है कि गत बुधवार को में पूरे बाढ़ अनुमंडल में गंगा नदी में किशोरों के डूबने की कुल सात घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें अब तक तीन किशोरों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि चार अभी भी लापता हैं। प्रशासन की ओर से लापता किशोरों की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।1
- पंचायतों में शिविर लगाकर सुनी गई एससीएसटी परिवारों की समस्याएं। दिए गए जाॅब कार्ड । मोहिउद्दीन नगर के पंचायतों में शिविर लगाकर सुनी गई एससीएसटी परिवारों की समस्याएं। दिए गए जाॅब कार्ड । मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर— प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजाजन पंचायत के सभागार भवन में बिहार सरकार के निर्देश पर गुरुवार को दलित व महादलित समाज के लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर गुरु रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें करीब पांच दर्जन दलित व महादलित परिवारों ने अपनी विभिन्न समस्याएं से अवगत कराते हुए, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आदि संबंधित समस्याओं को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं. वहीं ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों को प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के माध्यम से निष्पादित कराने का आश्वासन दिया गया. इस संबंध में शिविर प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य दलित व महादलित समाज के लिए संचालित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभुकों तक पहुंचाना है.ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को उनके गांव में ही सुना जाता है, ताकि कम समय में हर समस्या का समाधान हो सके.उन्होंने यह भी कहा कि शिविर में प्राप्त 31आवेदनों मे से 18 आवेदनों का त्वरित कार्रवाई करते हुए समाधान कर दिया गया. जबकि बचे आवेदन को संबंधित विभाग तक पहुंचाए जाने की बात कही। ताकि शीघ्र निष्पादन किया जा सके. इस आयोजन को लेकर उन्होंने कहा कि आगे भी इसी प्रकार के शिविर आयोजित कर महादलित समाज के लोगों की समस्याएं को सुन कर मौके पर ही हर संभव प्रयास करने कि पहल की जाएगी. मौके पर श्याम बाबू प्रसाद,राम बालक मोची, बिट्टू कुमार,पंकज राम, संगीता कुमारी, शंभू कुमार, रितु देवी,राजेश पासवान, आशा देवी, किरण कुमारी मौजूद थे.1
- कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के वायरल वीडियो में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार। समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत,जगतसिंह बांध पर युवती के साथ कथित छेड़खानी एवं अभद्र व्यवहार के वायरल वीडियो में एक लड़का और लड़की कहीं जाते दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें कुछ युवकों द्वारा रोककर पीछा करने, गाली-गलौज करने तथा युवती के साथ कथित रूप से बदसलूकी करने का दृश्य सामने आया है।1
- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा पंचायत में, जमुई एवं कर्पूरीग्राम के तरह, एक युवक युवती के साथ, कुछ लोगों द्वारा अभद्र व्यबहार किये जाने का वीडियो सोसल मिडिया पर वायरल हो रहा है. जनहित न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है.1
- मोहिउद्दीन नगर के पंचायतों में शिविर लगाकर सुनी गई एससीएसटी परिवारों की समस्याएं। दिए गए जाॅब कार्ड । मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर— प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजाजन पंचायत के सभागार भवन में बिहार सरकार के निर्देश पर गुरुवार को दलित व महादलित समाज के लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर गुरु रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें करीब पांच दर्जन दलित व महादलित परिवारों ने अपनी विभिन्न समस्याएं से अवगत कराते हुए, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आदि संबंधित समस्याओं को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं. वहीं ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों को प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के माध्यम से निष्पादित कराने का आश्वासन दिया गया. इस संबंध में शिविर प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य दलित व महादलित समाज के लिए संचालित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभुकों तक पहुंचाना है.ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को उनके गांव में ही सुना जाता है, ताकि कम समय में हर समस्या का समाधान हो सके.उन्होंने यह भी कहा कि शिविर में प्राप्त 31आवेदनों मे से 18 आवेदनों का त्वरित कार्रवाई करते हुए समाधान कर दिया गया. जबकि बचे आवेदन को संबंधित विभाग तक पहुंचाए जाने की बात कही। ताकि शीघ्र निष्पादन किया जा सके. इस आयोजन को लेकर उन्होंने कहा कि आगे भी इसी प्रकार के शिविर आयोजित कर महादलित समाज के लोगों की समस्याएं को सुन कर मौके पर ही हर संभव प्रयास करने कि पहल की जाएगी. मौके पर श्याम बाबू प्रसाद,राम बालक मोची, बिट्टू कुमार,पंकज राम, संगीता कुमारी, शंभू कुमार, रितु देवी,राजेश पासवान, आशा देवी, किरण कुमारी मौजूद थे.1
- तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव को लेकर जिलापदाधिकारी वर्षा सिंह ने दी जानकारी1
- बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का असर बिहार पर भी पड़ा है ...IMD ने 23 से 28 सितंबर तो अलर्ट जारी किया है1
- आंधी-पानी का कहर: पंडारक में विशाल इमली का पेड़ गिरा, कार समेत लाँखों की क्षति क्षति1
- जमुई कांड पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिए गए बयान पर जदयू नेता ने किया खंडन। जमुई कांड पर बयान को तोड़-मरोड़कर दिखाने वाले मीडिया पर JDU का एक्शन! प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के बयान को संदर्भ से काटकर पेश करने का आरोप… पार्टी ने कहा—ऐसे मीडिया संस्थानों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई! बयान को लेकर बढ़े विवाद के बीच JDU का बड़ा ऐलान, अब पार्टी स्तर पर भी कार्रवाई की तैयारी?1