logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मथुरा सदर तहसील में वकीलों का हाईवोल्टेज ड्रामा विडिओ वायरल मथुरा सदर तहसील मे तहसीलदार कार्यालय के बाहर दो वकीलों में जमकर मारपीट लात-घूंसे चले, कपड़े फटे… मौके पर मचा हड़कंप! मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जचौदा गांव के चबूतरे को तुड़वाने के विवाद में भिड़े दो अधिवक्ता, देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। तहसीलदार कार्यालय के बाहर ही दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। सवाल ये कि जहां कानून की पैरवी करने वाले लोग मौजूद हों, वहीं कानून की मर्यादा कैसे टूट गई? पूरी घटना का वायरल वीडियो…

18 hrs ago
user_Lokesh Garg
Lokesh Garg
छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

मथुरा सदर तहसील में वकीलों का हाईवोल्टेज ड्रामा विडिओ वायरल मथुरा सदर तहसील मे तहसीलदार कार्यालय के बाहर दो वकीलों में जमकर मारपीट लात-घूंसे चले, कपड़े फटे… मौके पर मचा हड़कंप! मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जचौदा गांव के चबूतरे को तुड़वाने के विवाद में भिड़े दो अधिवक्ता, देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। तहसीलदार कार्यालय के बाहर ही दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। सवाल ये कि जहां कानून की पैरवी करने वाले लोग मौजूद हों, वहीं कानून की मर्यादा कैसे टूट गई? पूरी घटना का वायरल वीडियो…

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मथुरा-गोवर्धन मार्ग स्थित संगम विहार कॉलोनी में वर्षों से सड़क, नाला और स्ट्रीट लाइट की समस्या से जूझ रहे संगम विहारवासी श्रीजी बाबा स्कूल से गिरधर ग्रीन कॉलोनी तक विकास कार्य न होने से लोगों में रोष मथुरा नगर निगम मथुरा-वृंदावन के वार्ड नंबर-3 स्थित संगम विहार कॉलोनी, श्रीजी बाबा स्कूल के निकट गिरधरपुर रोड से गिरधर ग्रीन कॉलोनी तक रहने वाले लोग और इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर वर्षों से सड़क, नाला और स्ट्रीट लाइट की समस्या से जूझ रहे हैं। बारिश के दिनों में सड़क की हालत और भी बदतर हो जाती है। मार्ग पर कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, फिसलने के कारण कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। संगम विहार कॉलोनी निवासी दीपक कुमार सहित करीब एक दर्जन लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त शिकायत देकर संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि क्षेत्र में कई वर्षों से इंटरलॉकिंग सड़क, नाला निर्माण और स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों, नगर निगम मथुरा-वृंदावन तथा संबंधित पार्षदों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण बारिश के दौरान पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि नाला नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है और कीचड़ की समस्या बनी रहती है। वहीं रात के समय स्ट्रीट लाइट का अभाव होने से पूरा मार्ग अंधेरे में डूब जाता है। इससे महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को परेशानी के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी चिंता भी बनी रहती है। लोगों के अनुसार, इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन नगर निगम सहित संबंधित अधिकारियों को शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। क्षेत्रवासियों ने शिकायतों पर कार्रवाई न होने को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि वार्ड नंबर-3 में श्रीजी बाबा स्कूल से गिरधर ग्रीन कॉलोनी तक इंटरलॉकिंग सड़क, नाला निर्माण और स्ट्रीट लाइट का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए, ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें और आवागमन सुगम हो सके। क्षेत्रवासियों ने कहा कि उनकी समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, जिससे वे सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में जीवन-यापन कर सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे अपनी मांगों को लेकर उच्च अधिकारियों के समक्ष पुनः शिकायत दर्ज कराने और लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने को मजबूर होंगे।
    3
    मथुरा-गोवर्धन मार्ग स्थित संगम विहार कॉलोनी में वर्षों से सड़क, नाला और स्ट्रीट लाइट की समस्या से जूझ रहे संगम विहारवासी
श्रीजी बाबा स्कूल से गिरधर ग्रीन कॉलोनी तक विकास कार्य न होने से लोगों में रोष
मथुरा नगर निगम मथुरा-वृंदावन के वार्ड नंबर-3 स्थित संगम विहार कॉलोनी, श्रीजी बाबा स्कूल के निकट गिरधरपुर रोड से गिरधर ग्रीन कॉलोनी तक रहने वाले लोग और इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर वर्षों से सड़क, नाला और स्ट्रीट लाइट की समस्या से जूझ रहे हैं। बारिश के दिनों में सड़क की हालत और भी बदतर हो जाती है। मार्ग पर कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, फिसलने के कारण कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं।
संगम विहार कॉलोनी निवासी दीपक कुमार सहित करीब एक दर्जन लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त शिकायत देकर संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि क्षेत्र में कई वर्षों से इंटरलॉकिंग सड़क, नाला निर्माण और स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था नहीं है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों, नगर निगम मथुरा-वृंदावन तथा संबंधित पार्षदों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण बारिश के दौरान पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि नाला नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है और कीचड़ की समस्या बनी रहती है। वहीं रात के समय स्ट्रीट लाइट का अभाव होने से पूरा मार्ग अंधेरे में डूब जाता है। इससे महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को परेशानी के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी चिंता भी बनी रहती है।
लोगों के अनुसार, इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन नगर निगम सहित संबंधित अधिकारियों को शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। क्षेत्रवासियों ने शिकायतों पर कार्रवाई न होने को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।
क्षेत्रवासियों ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि वार्ड नंबर-3 में श्रीजी बाबा स्कूल से गिरधर ग्रीन कॉलोनी तक इंटरलॉकिंग सड़क, नाला निर्माण और स्ट्रीट लाइट का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए, ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें और आवागमन सुगम हो सके।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि उनकी समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, जिससे वे सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में जीवन-यापन कर सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे अपनी मांगों को लेकर उच्च अधिकारियों के समक्ष पुनः शिकायत दर्ज कराने और लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने को मजबूर होंगे।
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मथुरा की जनता को रोजगार चाहिए। जिससे महंगाई की मार न पड़े जनता पर मथुरा की जनता को रोजगार चाहिए। जिससे महंगाई की मार न पड़े जनता पर
    1
    मथुरा की जनता को रोजगार चाहिए। जिससे महंगाई की मार न पड़े जनता पर
मथुरा की जनता को रोजगार चाहिए। जिससे महंगाई की मार न पड़े जनता पर
    user_कैलाश
    कैलाश
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • #Mathura जचोंदा गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, पुलिस तैनात #Mathura जचोंदा गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, पुलिस तैनात
    1
    #Mathura जचोंदा गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, पुलिस तैनात
#Mathura जचोंदा गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, पुलिस तैनात
    user_ATV INDIA HD  (Ajeet chauhan)
    ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)
    Local News Reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • डीग में 'ऑपरेशन शिकंजा': 70 करोड़ के सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, 6 'किंगमेकर' गिरफ्तार• मास्टरमाइंड लक्ष्मण के घर पर DST और नगर पुलिस की संयुक्त दबिश• 14 मोबाइल, 5 लैपटॉप, 3 टैबलेट और प्रिंटर समेत नकदी बरामद • रोजाना करीब 20 लाख रुपये का सट्टा लगवाता था गिरोह अमर दीप सेन डीग। जिला पुलिस ने 'ऑपरेशन शिकंजा' अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सट्टा कारोबारियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। डीएसटी (DST) और नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जगह-जगह दबिश देकर सट्टा बाजार के 6 बड़े किंगमेकर्स को गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई सट्टा नेटवर्क के मास्टरमाइंड लक्ष्मण के घर पर दी गई दबिश के दौरान अमल में लाई गई, जहां से पुलिस को हाईटेक उपकरणों का जखीरा हाथ लगा है। सालाना 70 करोड़ का अवैध कारोबार पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पकड़े गए सट्टा संचालकों का नेटवर्क बेहद विशाल और आधुनिक था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का प्रतिदिन का सट्टा टर्नओवर करीब 20 लाख रुपये था। वहीं, सालाना तौर पर यह गिरोह लगभग 70 करोड़ रुपये का सट्टा लगवा रहा था। पुलिस गिरोह के बैंक खातों और अन्य वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है। लक्ष्मण के घर से मिला सट्टे का 'कंट्रोल रूम' मास्टरमाइंड लक्ष्मण के घर पर जब पुलिस टीम ने छापा मारा, तो वहां सट्टे का पूरा कंट्रोल रूम चल रहा था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में सट्टे की पर्चियों के साथ-साथ निम्नलिखित डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं: 14 मोबाइल फोन (जिनका इस्तेमाल ग्राहकों से जुड़ने के लिए होता था) 5 लैपटॉप और 3 टैबलेट (सट्टे का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखने के लिए) 2 प्रिंटर और 2 कैलकुलेटर 15,070 रुपये की नकदी (सट्टे की ऑन-स्पॉट रकम) नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश तेज मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पकड़े गए सभी सट्टा संचालकों से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नेटवर्क के तार किन-किन शहरों और बड़े बुकीज से जुड़े हुए हैं। एसपी के मुताबिक, इस गिरोह से जुड़े कुछ अन्य सट्टा किंगमेकर्स की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस रैकेट में कुछ और बड़े चेहरों का बेनकाब होना तय है। वाइट.एसपी शरण कांबले
    1
    डीग में 'ऑपरेशन शिकंजा': 70 करोड़ के सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, 6 'किंगमेकर' गिरफ्तार• 
मास्टरमाइंड लक्ष्मण के घर पर DST और नगर पुलिस की संयुक्त दबिश• 
14 मोबाइल, 5 लैपटॉप, 3 टैबलेट और प्रिंटर समेत नकदी बरामद
• रोजाना करीब 20 लाख रुपये का सट्टा लगवाता था गिरोह
अमर दीप सेन डीग। जिला पुलिस ने 'ऑपरेशन शिकंजा' अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सट्टा कारोबारियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। डीएसटी (DST) और नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जगह-जगह दबिश देकर सट्टा बाजार के 6 बड़े किंगमेकर्स को गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई सट्टा नेटवर्क के मास्टरमाइंड लक्ष्मण के घर पर दी गई दबिश के दौरान अमल में लाई गई, जहां से पुलिस को हाईटेक उपकरणों का जखीरा हाथ लगा है।
सालाना 70 करोड़ का अवैध कारोबार
पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पकड़े गए सट्टा संचालकों का नेटवर्क बेहद विशाल और आधुनिक था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का प्रतिदिन का सट्टा टर्नओवर करीब 20 लाख रुपये था। वहीं, सालाना तौर पर यह गिरोह लगभग 70 करोड़ रुपये का सट्टा लगवा रहा था। पुलिस गिरोह के बैंक खातों और अन्य वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है।
लक्ष्मण के घर से मिला सट्टे का 'कंट्रोल रूम'
मास्टरमाइंड लक्ष्मण के घर पर जब पुलिस टीम ने छापा मारा, तो वहां सट्टे का पूरा कंट्रोल रूम चल रहा था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में सट्टे की पर्चियों के साथ-साथ निम्नलिखित डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं:
14 मोबाइल फोन (जिनका इस्तेमाल ग्राहकों से जुड़ने के लिए होता था)
5 लैपटॉप और 3 टैबलेट (सट्टे का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखने के लिए)
2 प्रिंटर और 2 कैलकुलेटर
15,070 रुपये की नकदी (सट्टे की ऑन-स्पॉट रकम)
नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश तेज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पकड़े गए सभी सट्टा संचालकों से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नेटवर्क के तार किन-किन शहरों और बड़े बुकीज से जुड़े हुए हैं। एसपी के मुताबिक, इस गिरोह से जुड़े कुछ अन्य सट्टा किंगमेकर्स की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस रैकेट में कुछ और बड़े चेहरों का बेनकाब होना तय है।
वाइट.एसपी शरण कांबले
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • वृंदावन में 13 से 19 सितंबर तक होगा स्वामी हरिदास जी का 546वां आविर्भाव महोत्सव सात दिवसीय महोत्सव में शोभायात्रा, संगीत समारोह, भजन संध्या, महाअभिषेक व विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे वृंदावन। श्रीधाम वृंदावन में रसिक संत एवं संगीत साधक श्री स्वामी हरिदास जी महाराज का 546वां आविर्भाव महोत्सव 13 से 19 सितंबर 2026 तक श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर सोमवार को 7 सितंबर को वृंदावन के अटल्ला चुंगी स्थित बसेरा होटल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में बोलते हुए महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने महोत्सव की तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने बताया कि सात दिवसीय आविर्भाव महोत्सव का आयोजन श्री स्वामी हरिदासीय रसोपासना पीठ एवं श्री स्वामी हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट (रजि.) द्वारा श्री राधा प्रसाद धाम, गोपाल खार, परिक्रमा मार्ग, श्रीधाम वृंदावन में किया जाएगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं संगीत से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आचार्य बद्रीश ने बताया कि 13 सितंबर रविवार को प्रातः 8 बजे स्वामी जी महाराज का महाअभिषेक होगा। इसके बाद प्रातः 9 बजे श्री ललित कुंज से श्री राधा प्रसाद धाम तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम को भजन संध्या आयोजित होगी। 14 सितंबर को ध्रुपद-धमार संगीत समारोह होगा, जिसमें देश के विभिन्न स्थानों से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 15 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम, ब्रजवासी बालक-बालिकाओं की प्रस्तुतियां तथा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। स्वामी अतुल कृष्ण महाराज ने बताया कि 16 सितंबर को 546 कमल के पुष्पो से पुष्पचयन एवं यमुना महारानी की आरती का आयोजन होगा। इसके साथ ही समाजसेवी राम किशन अग्रवाल ने कहा कि संत-महात्माओं के सान्निध्य में धार्मिक कार्यक्रम और भजन संध्या होगी। 17 सितंबर को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवी, धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों, कलाकारों, साहित्यकारों और पत्रकारों आदि का सम्मान किया जाएगा। ध्यान मूर्ति फाउंडेशन से हरिओम शर्मा ने बताया कि 18 सितंबर को प्रातः 10 बजे से विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं 19 सितंबर शनिवार को महोत्सव का समापन विशेष धार्मिक आयोजनों, महाअभिषेक एवं विशाल भंडारे के साथ होगा। पत्रकार वार्ता में आयोजकों ने बताया कि स्वामी हरिदास जी महाराज की भक्ति, संगीत साधना और राधा-कृष्ण उपासना की परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महोत्सव को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सातों दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया। इस मौके पर विकास अग्रवाल, आचार्य अनमोल कृष्ण शास्त्री, प्रदीप अग्रवाल, मनोज, पुरुषोत्तम, आचार्य ध्रुव, बृजमोहन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
    1
    वृंदावन में 13 से 19 सितंबर तक होगा स्वामी हरिदास जी का 546वां आविर्भाव महोत्सव

सात दिवसीय महोत्सव में शोभायात्रा, संगीत समारोह, भजन संध्या, महाअभिषेक व विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

वृंदावन। श्रीधाम वृंदावन में रसिक संत एवं संगीत साधक श्री स्वामी हरिदास जी महाराज का 546वां आविर्भाव महोत्सव 13 से 19 सितंबर 2026 तक श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर सोमवार को 7 सितंबर को वृंदावन के अटल्ला चुंगी स्थित बसेरा होटल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में बोलते हुए महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने महोत्सव की तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी।
महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने बताया कि सात दिवसीय आविर्भाव महोत्सव का आयोजन श्री स्वामी हरिदासीय रसोपासना पीठ एवं श्री स्वामी हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट (रजि.) द्वारा श्री राधा प्रसाद धाम, गोपाल खार, परिक्रमा मार्ग, श्रीधाम वृंदावन में किया जाएगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं संगीत से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आचार्य बद्रीश ने बताया कि 13 सितंबर रविवार को प्रातः 8 बजे स्वामी जी महाराज का महाअभिषेक होगा। इसके बाद प्रातः 9 बजे श्री ललित कुंज से श्री राधा प्रसाद धाम तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम को भजन संध्या आयोजित होगी।
14 सितंबर को ध्रुपद-धमार संगीत समारोह होगा, जिसमें देश के विभिन्न स्थानों से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 15 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम, ब्रजवासी बालक-बालिकाओं की प्रस्तुतियां तथा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
स्वामी अतुल कृष्ण महाराज ने बताया कि 16 सितंबर को 546 कमल के पुष्पो से पुष्पचयन एवं यमुना महारानी की आरती का आयोजन होगा। इसके साथ ही समाजसेवी राम किशन अग्रवाल ने कहा कि संत-महात्माओं के सान्निध्य में धार्मिक कार्यक्रम और भजन संध्या होगी। 17 सितंबर को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवी, धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों, कलाकारों, साहित्यकारों और पत्रकारों आदि का सम्मान किया जाएगा।

ध्यान मूर्ति फाउंडेशन से हरिओम शर्मा ने बताया कि 18 सितंबर को प्रातः 10 बजे से विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं 19 सितंबर शनिवार को महोत्सव का समापन विशेष धार्मिक आयोजनों, महाअभिषेक एवं विशाल भंडारे के साथ होगा।
पत्रकार वार्ता में आयोजकों ने बताया कि स्वामी हरिदास जी महाराज की भक्ति, संगीत साधना और राधा-कृष्ण उपासना की परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महोत्सव को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सातों दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया।
इस मौके पर विकास अग्रवाल, आचार्य अनमोल कृष्ण शास्त्री, प्रदीप अग्रवाल, मनोज, पुरुषोत्तम, आचार्य ध्रुव, बृजमोहन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Court reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • वृंदावन में संत शिरोमणि स्वामी हरिदास जी महाराज का भव्य अभिराम महोत्सव, 13 से 19 सितंबर तक भक्ति, संगीत और संस्कृति का अद्भुत संगम; प्रेस वार्ता में मोहिनी बिहारी शरण जी महाराज ने दी महोत्सव की विस्तृत जानकारी वृंदावन में संत शिरोमणि स्वामी हरिदास जी महाराज का भव्य अभिराम महोत्सव, 13 से 19 सितंबर तक भक्ति, संगीत और संस्कृति का अद्भुत संगम; प्रेस वार्ता में मोहिनी बिहारी शरण जी महाराज ने दी महोत्सव की विस्तृत जानकारी
    1
    वृंदावन में संत शिरोमणि स्वामी हरिदास जी महाराज का भव्य अभिराम महोत्सव, 13 से 19 सितंबर तक भक्ति, संगीत और संस्कृति का अद्भुत संगम; प्रेस वार्ता में मोहिनी बिहारी शरण जी महाराज ने दी महोत्सव की विस्तृत जानकारी
वृंदावन में संत शिरोमणि स्वामी हरिदास जी महाराज का भव्य अभिराम महोत्सव, 13 से 19 सितंबर तक भक्ति, संगीत और संस्कृति का अद्भुत संगम; प्रेस वार्ता में मोहिनी बिहारी शरण जी महाराज ने दी महोत्सव की विस्तृत जानकारी
    user_Pandit Rahul brijwasi
    Pandit Rahul brijwasi
    Mathura, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • #Mathura शहर से गांव तक राष्ट्रीय लोक अदालत का संदेश पहुंचाएंगे प्रचार वाहन #Mathura शहर से गांव तक राष्ट्रीय लोक अदालत का संदेश पहुंचाएंगे प्रचार वाहन
    1
    #Mathura शहर से गांव तक राष्ट्रीय लोक अदालत का संदेश पहुंचाएंगे प्रचार वाहन
#Mathura शहर से गांव तक राष्ट्रीय लोक अदालत का संदेश पहुंचाएंगे प्रचार वाहन
    user_ATV INDIA HD  (Ajeet chauhan)
    ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)
    Local News Reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • 🔥 बीएसए रोड पर पांडे फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक 🚨 मथुरा में भीषण आग से मचा हड़कंप! 🔥 मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएसए रोड के पांडे फर्नीचर शोरूम में सोमवार शाम करीब 7 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और शोरूम में रखा फर्नीचर व अन्य सामान धू-धूकर जलने लगा। 🔥 आग की लपटें और घने धुएं का गुबार देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर आग शॉर्ट सर्किट से लगने की बात सामने आई है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी गई। करीब चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। ⚠️ कर्मचारियों का आरोप है कि दमकल की गाड़ियां करीब एक घंटे की देरी से पहुंचीं, जिसके चलते तब तक शोरूम में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों रुपये का फर्नीचर और अन्य सामान जलने की बात सामने आई है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। 📍 मथुरा | बीएसए रोड | पांडे फर्नीचर शोरूम #Mathura #MathuraNews #FireIncident #BSAroad #FurnitureShowroom #PandeyFurniture #BreakingNews #FireNews #MathuraBreaking #UPNews #LatestNews #ViralNews #FireAccident #MathuraPolice #FireBrigade #Brजकीआवाज
    1
    🔥 बीएसए रोड पर पांडे फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

🚨 मथुरा में भीषण आग से मचा हड़कंप! 🔥

मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएसए रोड के पांडे फर्नीचर शोरूम में सोमवार शाम करीब 7 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और शोरूम में रखा फर्नीचर व अन्य सामान धू-धूकर जलने लगा।

🔥 आग की लपटें और घने धुएं का गुबार देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर आग शॉर्ट सर्किट से लगने की बात सामने आई है।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी गई। करीब चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

⚠️ कर्मचारियों का आरोप है कि दमकल की गाड़ियां करीब एक घंटे की देरी से पहुंचीं, जिसके चलते तब तक शोरूम में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया।

दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों रुपये का फर्नीचर और अन्य सामान जलने की बात सामने आई है।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

📍 मथुरा | बीएसए रोड | पांडे फर्नीचर शोरूम

#Mathura #MathuraNews #FireIncident #BSAroad #FurnitureShowroom #PandeyFurniture #BreakingNews #FireNews #MathuraBreaking #UPNews #LatestNews #ViralNews #FireAccident #MathuraPolice #FireBrigade #Brजकीआवाज
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Court reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • ye चुनाव hai bda अलबेला ,jau hai raadhe ruigdszj hukjgf Jai ho aapki
    1
    ye चुनाव hai bda अलबेला ,jau hai raadhe ruigdszj hukjgf 
Jai ho aapki
    user_डीग लाइव पत्रकार
    डीग लाइव पत्रकार
    Photography Service डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.