जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील बीसलपुर का सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 32 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये मौके पर 02 शिकायतों का हुआ निस्तारण। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में मृतक खातेदारों की वरासत की खतौनी उनके वरिसों को प्रदान की। पीलीभीत सूचना विभाग 01 अगस्त 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील बीसलपुर का सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 32 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से मौके पर 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी शिकायतों का निस्तारण करते हुए, निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करें। राजस्व सम्बन्धी मामलों में जहां पर पुलिस प्रशासन की आवश्यकता हो तो वहां पुलिस को साथ लेकर मौके पर निस्तारण कराया जाये। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जनसुनवाई, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने मृतक खातेदारों की वरासत की खतौनी उनके वारिसों को प्रदान की। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी बीसलपुर, जिला विकास अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, तहसीलदार बीसलपुर, खण्ड विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील बीसलपुर का सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 32 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये मौके पर 02 शिकायतों का हुआ निस्तारण। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में मृतक खातेदारों की वरासत की खतौनी उनके वरिसों को प्रदान की। पीलीभीत सूचना विभाग 01 अगस्त 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील बीसलपुर का
सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 32 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से मौके पर 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी शिकायतों का निस्तारण करते हुए, निस्तारण
आख्या पोर्टल पर अपलोड करें। राजस्व सम्बन्धी मामलों में जहां पर पुलिस प्रशासन की आवश्यकता हो तो वहां पुलिस को साथ लेकर मौके पर निस्तारण कराया जाये। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जनसुनवाई, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी
ने मृतक खातेदारों की वरासत की खतौनी उनके वारिसों को प्रदान की। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी बीसलपुर, जिला विकास अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, तहसीलदार बीसलपुर, खण्ड विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
- #pilibhit #Dmpilibhit #viralreelsシ #viralvideoシ #Pilibhitpolice #facebookviral #UPPolice पीलीभीत की गौशाला में तेंदुए ने ब*छ*ड़े को बनाया नि*वा*ला,1
- जरूरत थी- नौजवान लड़कियों को जलील करने की उनको बेरहमी से पिटवाने की उन पर आंसू गोले दागने की,? पूंछता है भारत1
- #खुशखबरी | पेंशन धारकों के लिए बड़ी राहत उत्तर प्रदेश के पेंशन धारकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। योगी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत मिलने वाली पेंशन राशि में ₹500 प्रति माह की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। अब तक पात्र लाभार्थियों को ₹1000 प्रति माह पेंशन मिलती थी, जिसे बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह किया जाएगा। इस फैसले से प्रदेश के लाखों वृद्ध, निराश्रित महिला एवं दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। #YogiGovernment #UPPension #PensionHike #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #पेंशन #GoodNews1
- अगर कोहनी के नीचे से हाथ काट गया है तो आप को मिलेगा बैटरी से चलने वाला हाथ बिलकुल फ्री अगर कोहनी के नीचे से हाथ काट गया है तो आप को मिलेगा बैटरी से चलने वाला हाथ बिलकुल फ्री1
- जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बरखेड़ा के मचवाखेड़ा में आवासीय वृध्दाश्रम का निरीक्षण वितरित किए फल। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बरखेड़ा स्थित आवासीय वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण वृद्धजनों का जाना हाल, वितरित किए फल। पीलीभीत ।जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा विकासखण्ड बरखेड़ा के अंतर्गत ग्राम मचवाखेड़ा में संचालित आवासीय वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। वृद्धाश्रम उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायता प्राप्त है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाओं और बुजुर्गों के रहने एवं खाने-पीने की व्यवस्थाओं की देखा व जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम के सभागार में पहुँचकर वहाँ रह रहे बुजुर्गों के साथ बातचीत की। उन्होंने बुजुर्ग से उनका नाम, स्वास्थ्य स्थिति तथा आश्रम में मिल रही सुविधाओं (भोजन, वस्त्र, दवाई आदि) के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनकी हर संभव मदद और देखभाल के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान आश्रम के बुजुर्गों को फल, भोजन वितरित किये व आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। जिलाधिकारी ने आश्रम के कक्षों में जाकर बिस्तर पर लेटी बुर्जुग महिला से मुलाकात की और हालचाल जाना। उपस्थित देखभाल कर्ताओं को निर्देश दिए बुजुर्गों की नियमित मेडिकल जाँच, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई में कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि आश्रम में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन कराया जाये तथा मौसम के अनुसार बुजुर्गों के लिए चिकित्सा व दवाओं की उपलब्धता बनाए रखे। उन्होंने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। इनकी सेवा और सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी का नैतिक एवं शासकीय दायित्व है। आश्रम में रह रहे किसी भी बुजुर्ग को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।4
- बीसलपुर में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक शाखा उद्घाटन से पहले झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का भव्य स्वागत बीसलपुर, पीलीभीत। पीलीभीत के बीसलपुर में उस समय ऐतिहासिक माहौल देखने को मिला, जब अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की नई शाखा के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का जनप्रिय नेता डॉ. रत्नेश गंगवार ने अपने आवास पर (आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।1
- पत्नी ने ससुराल में रह रहे पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी महिला गिरफ्तार पत्नी ने ससुराल में रह रहे पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी महिला गिरफ्तार माधोटांडा/पीलीभीत। ससुराल में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, उमाशंकर पुत्र श्री कृष्णा, निवासी ग्राम चितरपुर थाना माधोटांडा, पिछले कुछ समय से अपने घर के बजाय अपनी ससुराल ग्राम लोहरपुरी में रह रहा था। घटना वाली रात ससुराल लोहरपुरी स्थित आवास पर ही उमाशंकर की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जाँच शुरू कर दी है। पुलिस की प्राथमिक जाँच और पूछताछ के आधार पर मृतक की पत्नी ममता उर्फ सीमा को ही इस हत्या का मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला ममता उर्फ सीमा ने पूर्व में गुजरात के किसी व्यक्ति से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद वह उमाशंकर के संपर्क में आई थी। पुलिस अब महिला के पुराने रिकॉर्ड और हत्या के पीछे के पारिवारिक/व्यक्तिगत विवाद के कारणों की भी पड़ताल कर रही है। इस दुखद घटना से उमाशंकर के दो छोटे मासूम बच्चों—विकास (पुत्र) और गीता (पुत्री) के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। माँ के जेल जाने और पिता की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना माधोटांडा पुलिस का कहना है कि आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल किए गए कारणों और साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। जल्द ही मामले का पूर्ण खुलासा कर आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।1