logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था फुकेट-दिल्ली फ्लाइट का पायलट।* एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट 💥 *बड़ी खबर*💥 *गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था फुकेट-दिल्ली फ्लाइट का पायलट।* एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट AI-2379 के मुख्य पायलट का दूसरा डोप टेस्ट गांजा के सेवन के लिए पॉजिटिव आया है। यह घटना 4 अगस्त 2026 को हुई थी, जब उड़ान के दौरान विमान में अचानक गंभीर झटका (टर्बुलेंस) लगा और विमान करीब 300 फीट नीचे गिर गया था। इस भयानक टर्बुलेंस के कारण विमान में सवार 13 से अधिक यात्री और 4 केबिन क्रू सदस्य घायल हो गए थे, जिन्हें दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद अस्पताल ले जाया गया था। मुख्य पायलट का शुरुआती टेस्ट संदिग्ध पाए जाने के बाद उसके सैंपल को पुख्ता जांच के लिए विशेष लैब में भेजा गया था, जहां अब गांजा के सेवन की पुष्टि हुई है।

15 hrs ago
user_शेखर तिवारी
शेखर तिवारी
Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago

गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था फुकेट-दिल्ली फ्लाइट का पायलट।* एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट 💥 *बड़ी खबर*💥 *गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था फुकेट-दिल्ली फ्लाइट का पायलट।* एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट AI-2379 के मुख्य पायलट का दूसरा डोप टेस्ट गांजा के सेवन के लिए पॉजिटिव आया है। यह घटना 4 अगस्त 2026 को हुई थी, जब उड़ान के दौरान विमान में अचानक गंभीर झटका (टर्बुलेंस) लगा और विमान करीब 300 फीट नीचे गिर गया था। इस भयानक टर्बुलेंस के कारण विमान में सवार 13 से अधिक यात्री और 4 केबिन क्रू सदस्य घायल हो गए थे, जिन्हें दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद अस्पताल ले जाया गया था। मुख्य पायलट का शुरुआती टेस्ट संदिग्ध पाए जाने के बाद उसके सैंपल को पुख्ता जांच के लिए विशेष लैब में भेजा गया था, जहां अब गांजा के सेवन की पुष्टि हुई है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गुढ़ नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक नागेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब गुढ़ नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक नागेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब गुढ़ गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद गुढ़ में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह ने किया। यात्रा का शुभारंभ नगर स्थित पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुढ़ के प्रांगण से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंची और पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में भाजपा मंडल गुढ़, नगर परिषद, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, पुलिस प्रशासन, तहसील कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, महाविद्यालय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ पूरे उत्साह से यात्रा में सहभागिता की। विधायक नागेन्द्र सिंह के साथ हजारों लोगों ने तिरंगे की आन-बान-शान के लिए एकजुट होकर देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रभक्ति गीतों की गूंज के बीच विद्यार्थी और अन्य सहभागी उत्साह से झूमते नजर आए। पूरे नगर में तिरंगे से सजा वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। इस अवसर पर गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता राजगोपाल मिश्रा चारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह, विश्वजीत चौरसिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुधाकर सिंह, तहसीलदार अरुण कुमार यादव, नायब तहसीलदार महिमा पाठक, थाना प्रभारी गुढ़ पुष्पेन्द्र यादव, नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोहित शुक्ला, प्राचार्य डॉ. विनय कुमार मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा में डॉ. राजेंद्र तिवारी, डॉ. राजेश कुमार मिश्रा, ज्योति सिंह, रेणुका मिश्रा, संगीता गुप्ता, गुलाब सिंह, विजय बहादुर सिंह, लक्ष्मीकांत शुक्ला, रावेंद्र मिश्रा, बीके पाण्डेय, आलेश पयासी, रामायण प्रसाद अग्निहोत्री, सरपंच विनय जायसवाल, कपिल पयासी, राजबहोर कुशवाहा, रक्षारानी पटेल, हीरालाल नामदेव, हरीश प्रसाद मिश्रा,अवधेश तिवारी, विपुल प्रकाश मिश्रा, दीन दयाल उपाध्याय, दिलीप दुबे, पप्पू खटीक, बाबूलाल पटेल, अखिलेश मिश्रा, संगीता पटेल, सौरभ मिश्रा, विनोद तिवारी, रोहित पाठक, प्रदीप दुबे, सोनू गुप्ता, राजकुमार सोनी, यशोदा उपाध्याय, संतोष पटेल, बीके सिंह, राजेंद्र मिश्रा, राघव बंसल, राजेश्वर दयाल उपाध्याय, सज्जन सिंह, खुशबू त्रिपाठी, राहुल सोनी, राहिल खान, गंगा पुरी, विकास लोनिया, राम कलेश पटेल, मेवालाल द्विवेदी, तुलसी दास कोल सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के माध्यम से गुढ़ नगर में राष्ट्रभक्ति, एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। विधायक नागेन्द्र सिंह की अगुवाई में निकली इस भव्य यात्रा ने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
    1
    गुढ़ नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक नागेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब
गुढ़ नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक नागेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब
गुढ़
गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद गुढ़ में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह ने किया। यात्रा का शुभारंभ नगर स्थित पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुढ़ के प्रांगण से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंची और पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त हुई।
तिरंगा यात्रा में भाजपा मंडल गुढ़, नगर परिषद, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, पुलिस प्रशासन, तहसील कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, महाविद्यालय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ पूरे उत्साह से यात्रा में सहभागिता की।
विधायक नागेन्द्र सिंह के साथ हजारों लोगों ने तिरंगे की आन-बान-शान के लिए एकजुट होकर देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रभक्ति गीतों की गूंज के बीच विद्यार्थी और अन्य सहभागी उत्साह से झूमते नजर आए। पूरे नगर में तिरंगे से सजा वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा।
इस अवसर पर गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता राजगोपाल मिश्रा चारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह, विश्वजीत चौरसिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुधाकर सिंह, तहसीलदार अरुण कुमार यादव, नायब तहसीलदार महिमा पाठक, थाना प्रभारी गुढ़ पुष्पेन्द्र यादव, नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोहित शुक्ला, प्राचार्य डॉ. विनय कुमार मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा में डॉ. राजेंद्र तिवारी, डॉ. राजेश कुमार मिश्रा, ज्योति सिंह, रेणुका मिश्रा, संगीता गुप्ता, गुलाब सिंह, विजय बहादुर सिंह, लक्ष्मीकांत शुक्ला, रावेंद्र मिश्रा, बीके पाण्डेय, आलेश पयासी, रामायण प्रसाद अग्निहोत्री, सरपंच विनय जायसवाल, कपिल पयासी, राजबहोर कुशवाहा, रक्षारानी पटेल, हीरालाल नामदेव, हरीश प्रसाद मिश्रा,अवधेश तिवारी, विपुल प्रकाश मिश्रा, दीन दयाल उपाध्याय, दिलीप दुबे, पप्पू खटीक, बाबूलाल पटेल, अखिलेश मिश्रा, संगीता पटेल, सौरभ मिश्रा, विनोद तिवारी, रोहित पाठक, प्रदीप दुबे, सोनू गुप्ता, राजकुमार सोनी, यशोदा उपाध्याय, संतोष पटेल, बीके सिंह, राजेंद्र मिश्रा, राघव बंसल, राजेश्वर दयाल उपाध्याय, सज्जन सिंह, खुशबू त्रिपाठी, राहुल सोनी, राहिल खान, गंगा पुरी, विकास लोनिया, राम कलेश पटेल, मेवालाल द्विवेदी, तुलसी दास कोल सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से गुढ़ नगर में राष्ट्रभक्ति, एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। विधायक नागेन्द्र सिंह की अगुवाई में निकली इस भव्य यात्रा ने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • रीवा में कानून व्यवस्था पर सवाल: पीड़ित पर हमला, बोलेरो को फूंका, लूटपाट का आरोप; अब पीड़ित पर ही दर्ज हो रही एफआईआर *रीवा में कानून व्यवस्था पर सवाल: पीड़ित पर हमला, बोलेरो को फूंका, लूटपाट का आरोप; अब पीड़ित पर ही दर्ज हो रही एफआईआर?* रीवा। जिले के मनगवा थाना क्षेत्र की रघुनाथगंज चौकी अंतर्गत ग्राम मानिकवार में हुई हिंसक घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित रामचरण मिश्रा एवं उनके पुत्र अमन मिश्रा का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने सुनियोजित तरीके से उनके परिवार पर हमला किया। आरोप है कि पहले रामचरण मिश्रा के साथ मारपीट की गई, इसके बाद घर के बाहर खड़ी बोलेरो वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। साथ ही घर में घुसकर तोड़फोड़, लूटपाट और मोटर के पाइप काटकर भारी नुकसान पहुंचाया गया। पीड़ित पक्ष ने श्रवण मिश्रा, सौरव मिश्रा, विजय तिवारी, त्रिवेणी मिश्रा सहित अन्य लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार घर में घुसकर मारपीट और विवाद कर चुके हैं, लेकिन प्रभाव और पैसे के दम पर हर बार कार्रवाई से बच जाते हैं। पीड़ित का दावा है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और क्षेत्र में लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार का कहना है कि जान का खतरा होने के कारण उन्हें अपना घर छोड़कर दूसरी जगह रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उनका आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे परिवार लगातार भय के माहौल में जीवन बिताने को विवश है। पीड़ित पक्ष ने मनगवा पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि घटना की शिकायत और एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इतना ही नहीं, पुलिस ने घटना की गंभीरता के अनुरूप धाराएं भी नहीं लगाई हैं और लूटपाट के प्रमाण मांगे जा रहे हैं। पीड़ित परिवार का सबसे गंभीर आरोप यह है कि जिन लोगों ने उन पर हमला किया, उनकी बोलेरो को आग लगाई और घर में लूटपाट की, अब उन्हीं आरोपियों की शिकायत के आधार पर उल्टा पीड़ित पक्ष के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जा रही है। पीड़ित का कहना है कि इससे यह मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है तथा निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक रीवा से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, घटना के अनुरूप गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज करने तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर लोगों का विश्वास कमजोर होगा। (नोट: इस समाचार में लगाए गए सभी आरोप पीड़ित पक्ष के बयान पर आधारित हैं। पुलिस का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)
    1
    रीवा में कानून व्यवस्था पर सवाल: पीड़ित पर हमला, बोलेरो को फूंका, लूटपाट का आरोप; अब पीड़ित पर ही दर्ज हो रही एफआईआर
*रीवा में कानून व्यवस्था पर सवाल: पीड़ित पर हमला, बोलेरो को फूंका, लूटपाट का आरोप; अब पीड़ित पर ही दर्ज हो रही एफआईआर?* 
रीवा। जिले के मनगवा थाना क्षेत्र की रघुनाथगंज चौकी अंतर्गत ग्राम मानिकवार में हुई हिंसक घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित रामचरण मिश्रा एवं उनके पुत्र अमन मिश्रा का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने सुनियोजित तरीके से उनके परिवार पर हमला किया। आरोप है कि पहले रामचरण मिश्रा के साथ मारपीट की गई, इसके बाद घर के बाहर खड़ी बोलेरो वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। साथ ही घर में घुसकर तोड़फोड़, लूटपाट और मोटर के पाइप काटकर भारी नुकसान पहुंचाया गया।
पीड़ित पक्ष ने श्रवण मिश्रा, सौरव मिश्रा, विजय तिवारी, त्रिवेणी मिश्रा सहित अन्य लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार घर में घुसकर मारपीट और विवाद कर चुके हैं, लेकिन प्रभाव और पैसे के दम पर हर बार कार्रवाई से बच जाते हैं। पीड़ित का दावा है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और क्षेत्र में लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं।
घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार का कहना है कि जान का खतरा होने के कारण उन्हें अपना घर छोड़कर दूसरी जगह रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उनका आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे परिवार लगातार भय के माहौल में जीवन बिताने को विवश है।
पीड़ित पक्ष ने मनगवा पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि घटना की शिकायत और एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इतना ही नहीं, पुलिस ने घटना की गंभीरता के अनुरूप धाराएं भी नहीं लगाई हैं और लूटपाट के प्रमाण मांगे जा रहे हैं।
पीड़ित परिवार का सबसे गंभीर आरोप यह है कि जिन लोगों ने उन पर हमला किया, उनकी बोलेरो को आग लगाई और घर में लूटपाट की, अब उन्हीं आरोपियों की शिकायत के आधार पर उल्टा पीड़ित पक्ष के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जा रही है। पीड़ित का कहना है कि इससे यह मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है तथा निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक रीवा से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, घटना के अनुरूप गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज करने तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर लोगों का विश्वास कमजोर होगा।
(नोट: इस समाचार में लगाए गए सभी आरोप पीड़ित पक्ष के बयान पर आधारित हैं। पुलिस का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)
    user_पत्रकार शुभम तिवारी
    पत्रकार शुभम तिवारी
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *ग्राम शिवपुरवा 603 (विकास* की राह में पीछे छूटा ​ : शिवपुरवा 603 में सड़क न होने से ग्रामीणों को हो रही समस्या बुजुर्ग महिला के चेहरे और उनके साथ ग्रामीणों की भीड़ जो इस रास्ते से जा रहे है। "आजादी के दशकों बाद भी... क्या कोई गांव सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए तरस सकता है?" : —जहाँ कीचड़, पत्थर और बिना बनी हुई ज़मीन स्पष्ट दिख रही है "यह तस्वीर है शिवपुरवा 603 की! यहाँ आज तक एक पक्की सड़क तक नहीं बन पाई है। हर दिन यहाँ से गुजरने वाले ग्रामीणों और बुजुर्गों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।" ​ वीडियो में दिख रही बुजुर्ग महिला और अन्य महिलाओं का चेहरा देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्हें किस समस्या का सामना करना पड़ रहा है इस कीचड़ से भरी रोड मतलब पहाड़ चढ़ना "उम्र के इस पड़ाव में भी, इन बुजुर्गों को ऊबड़-खाबड़ और कीचड़ भरे रास्तों पर पैदल चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में तो स्थिति और भी बदतर हो जाती है—किसी बीमारी या इमरजेंसी के समय अस्पताल पहुंचना किसी जंग से कम नहीं।" "आखिर कब तक शिवपुरवा 603 के लोग इस अनदेखी को सहेंगे? प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से ग्रामीणों का सिर्फ एक सवाल—शिवपुरवा 603 को पक्की सड़क कब मिलेगी?" इस वीडियो में आपको साफ दिख रहा है कि छोटे-छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, बीमार अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं, और जो बूढ़े है आज इस रास्ते से जा रहे हैं गारंटी नहीं है कि इस रास्ते को जिंदा पार कर पाएंगे या नहीं इस बात से सरपंच और सेक्रेटरी को कई बार अवगत कराया गया लेकिन कोई फायदा नहीं उनका कहना है हम कुछ नहीं कर सकते देखिए शासन प्रशासन की नजर इस गांव पर कब पड़ती है कब बनेगी रोड
    1
    *ग्राम शिवपुरवा 603 (विकास* की राह में पीछे छूटा 
​
: शिवपुरवा 603 में सड़क न होने से ग्रामीणों को हो रही समस्या
 बुजुर्ग महिला के चेहरे   और उनके साथ  ग्रामीणों की भीड़ जो इस रास्ते से जा रहे  है। 
 "आजादी के दशकों बाद भी... क्या कोई गांव सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए तरस सकता है?"
: —जहाँ कीचड़, पत्थर और बिना बनी हुई ज़मीन स्पष्ट दिख रही है
 "यह तस्वीर है शिवपुरवा 603 की! यहाँ आज तक एक पक्की सड़क तक नहीं बन पाई है। हर दिन यहाँ से गुजरने वाले ग्रामीणों और बुजुर्गों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।"
​ वीडियो में दिख रही बुजुर्ग महिला और अन्य महिलाओं का चेहरा देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्हें किस समस्या का सामना करना पड़ रहा है इस कीचड़ से भरी रोड मतलब पहाड़ चढ़ना "उम्र के इस पड़ाव में भी, इन बुजुर्गों को ऊबड़-खाबड़ और कीचड़ भरे रास्तों पर पैदल चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में तो स्थिति और भी बदतर हो जाती है—किसी बीमारी या इमरजेंसी के समय अस्पताल पहुंचना किसी जंग से कम नहीं।"
 "आखिर कब तक शिवपुरवा 603 के लोग इस अनदेखी को सहेंगे? प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से ग्रामीणों का सिर्फ एक सवाल—शिवपुरवा 603 को पक्की सड़क कब मिलेगी?"
इस वीडियो में आपको साफ दिख रहा है कि छोटे-छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, बीमार अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं, और जो बूढ़े है आज इस रास्ते से जा रहे हैं गारंटी नहीं है कि इस रास्ते को जिंदा पार कर पाएंगे या नहीं 
इस बात से सरपंच और सेक्रेटरी  को कई बार अवगत कराया गया लेकिन कोई फायदा नहीं 
उनका कहना है हम कुछ नहीं कर सकते 
देखिए शासन प्रशासन की नजर इस गांव पर कब पड़ती है कब बनेगी रोड
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    11 hrs ago
  • भारत माता के जयकारे के साथ बहेरी नानकार पंचायत में निकली भव्य तिरंगा यात्रा बहेरी नानकार: ग्राम पंचायत बहेरी नानकार में आज देशभक्ति और एकता के संदेश के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती नमिता सिंह एवं सचिव परमानंद चतुर्वेदी के नेतृत्व में ग्राम के युवा बाइक, ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों के साथ पूरे गांव में तिरंगा लेकर भ्रमण किया। इस तिरंगा यात्रा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बहेरी नानकार के अध्यक्ष राम सुमन चतुर्वेदी भी शामिल हुए। यात्रा के दौरान ग्रामीणों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला और सभी ने राष्ट्रीय एकता एवं ग्राम की एकजुटता का संदेश दिया।
    1
    भारत माता के जयकारे के साथ बहेरी नानकार पंचायत में निकली भव्य तिरंगा यात्रा 
बहेरी नानकार: ग्राम पंचायत बहेरी नानकार में आज देशभक्ति और एकता के संदेश के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती नमिता सिंह एवं सचिव परमानंद चतुर्वेदी के नेतृत्व में ग्राम के युवा बाइक, ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों के साथ पूरे गांव में तिरंगा लेकर भ्रमण किया।
इस तिरंगा यात्रा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बहेरी नानकार के अध्यक्ष राम सुमन चतुर्वेदी भी शामिल हुए। यात्रा के दौरान ग्रामीणों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला और सभी ने राष्ट्रीय एकता एवं ग्राम की एकजुटता का संदेश दिया।
    user_Ram Suman Chaturvedi
    Ram Suman Chaturvedi
    Librarian हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • लोकेशन रीवा। बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीण, कलेक्टर को ज्ञापन; 4-5 दिन में सड़क नहीं बनी तो धरना। रीवा के सिरमौर क्षेत्र में बदहाल सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। कटकी गांव के ग्रामीणों ने करीब 2 किलोमीटर जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि 4-5 दिन में सड़क नहीं बनी तो जनपद पंचायत सिरमौर के सामने धरना दिया जाएगा। मामला ग्राम पंचायत कटकी के मुख्य मार्ग से पुरानी नहर मार्ग तक जाने वाली करीब 2 किलोमीटर कच्ची सड़क का है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ होने से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक इस मार्ग से करीब 250 से 300 परिवार रोजाना गुजरते हैं। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही है, वहीं बीमार और बुजुर्गों को अस्पताल ले जाना भी चुनौती बन गया है। भारतीय सर्व सेवा संगठन युवा इकाई अध्यक्ष शिव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में महिला-पुरुषों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले भी सड़क और पेयजल की समस्या को लेकर शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। अब ग्रामीणों ने प्रशासन को 4-5 दिन का अल्टीमेटम दिया है। मांग पूरी नहीं हुई तो जनपद पंचायत सिरमौर के सामने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
    1
    लोकेशन रीवा।

बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीण, कलेक्टर को ज्ञापन; 4-5 दिन में सड़क नहीं बनी तो धरना।

रीवा के सिरमौर क्षेत्र में बदहाल सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। कटकी गांव के ग्रामीणों ने करीब 2 किलोमीटर जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि 4-5 दिन में सड़क नहीं बनी तो जनपद पंचायत सिरमौर के सामने धरना दिया जाएगा। मामला ग्राम पंचायत कटकी के मुख्य मार्ग से पुरानी नहर मार्ग तक जाने वाली करीब 2 किलोमीटर कच्ची सड़क का है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ होने से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक इस मार्ग से करीब 250 से 300 परिवार रोजाना गुजरते हैं। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही है, वहीं बीमार और बुजुर्गों को अस्पताल ले जाना भी चुनौती बन गया है। भारतीय सर्व सेवा संगठन युवा इकाई अध्यक्ष शिव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में महिला-पुरुषों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले भी सड़क और पेयजल की समस्या को लेकर शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। अब ग्रामीणों ने प्रशासन को 4-5 दिन का अल्टीमेटम दिया है। मांग पूरी नहीं हुई तो जनपद पंचायत सिरमौर के सामने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • गांव में हुई मार पीट के बाद 75 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत नाजुक संजय गांधी में भरती *75 वर्षीय बुजुर्ग के साथ हुई मार पीट मामले में बुजुर्ग की तबियत नाज़ुक संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती,अपराधी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर* खबर मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सगरा थाना अंतर्गत बक्छेरा से है जहां बीते कुछ दिन पूर्व संदीप तिवारी स्व आदेश तिवारी द्वारा रामबली तिवारी उम्र 75 बर्ष को लाठी डंडे से मार पीट की गई थी जिसमें उनके सिर फट गया तथा काफी खून बह गया था अब उनकी तबियत नाजुक है तथा उनको संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है पीड़ित के पुत्र राजेश तिवारी द्वारा बताया गया कि अभी तक पुलिस ने न अपराधी को पकड़ा न ही किसी प्रकार की कार्यवाही हुई मेरे पिता जी की तबियत दिन प्रति दिन बिगड़ती जा रही जा रही है कल से उन्होंने लोगों को पहचानना बंद कर दिया है तथा प्रशाशन ने किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की है Collector Rewa IG REWA SP Rewa MP REWA Police Vistaar News Virat 24 News Tezkhabar24 Hindnama24×7 Pandit Satish Chaubey Pandit Balkrishna Dwivedi Rajesh Tiwari Patrakar Anurag Mishrs रीतेश तिवारी जर्नलिस्ट रीवा Er Anand Dwivedi Lalamni Tripathi Gurkaran Singh Sonu Gautam Ritesh Kumar
    1
    गांव में हुई मार पीट के बाद 75 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत नाजुक संजय गांधी में भरती 
*75 वर्षीय बुजुर्ग के साथ हुई मार पीट मामले में बुजुर्ग की तबियत नाज़ुक संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती,अपराधी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर*
खबर मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सगरा थाना अंतर्गत बक्छेरा से है जहां बीते कुछ दिन पूर्व संदीप तिवारी स्व आदेश तिवारी द्वारा रामबली तिवारी उम्र 75 बर्ष को लाठी डंडे से मार पीट की गई थी जिसमें उनके सिर फट गया तथा काफी खून बह गया था अब उनकी तबियत नाजुक है तथा उनको संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है पीड़ित के पुत्र राजेश तिवारी द्वारा बताया गया कि अभी तक पुलिस ने न अपराधी को पकड़ा न ही किसी प्रकार की कार्यवाही हुई मेरे पिता जी की तबियत दिन प्रति दिन बिगड़ती जा रही जा रही है कल से उन्होंने लोगों को पहचानना बंद कर दिया है तथा प्रशाशन ने किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की है 
Collector Rewa IG REWA SP Rewa MP REWA Police Vistaar News Virat 24 News Tezkhabar24 Hindnama24×7 Pandit Satish Chaubey Pandit Balkrishna Dwivedi Rajesh Tiwari Patrakar Anurag Mishrs रीतेश तिवारी जर्नलिस्ट रीवा Er Anand Dwivedi Lalamni Tripathi Gurkaran Singh Sonu Gautam Ritesh Kumar
    user_पंडित अभय तिवारी
    पंडित अभय तिवारी
    पत्रकार रायपुर - करचुलियां, रीवा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.