संत कबीर नगर के खलीलाबाद में आज उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर द्वारा मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया । यह आयोजन खलीलाबाद स्थित हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया और विभिन्न विधिक योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रणधीर सिंह, माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर गरीब, असहाय एवं वंचित लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने उपस्थित लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही परामर्श एवं सहायता प्रदान की गई।

- संत कबीर नगर जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा थाना महुली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क के अभिलेखों एवं अभिलेखागार का गहन निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र व महिला हेल्प डेस्क पर महिला संबंधी विवादों का जायजा लिया गया साथ ही महिला हेल्प डेस्क/पिंक बूथ पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने साइबर सेल का निरीक्षण करते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। सीसीटीएनएस कार्यालय में ऑनलाइन अभिलेखों की प्रविष्टियों एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने FIR रजिस्टर, विवेचना से संबंधित अभिलेख, मालखाना रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने थाना शस्त्रों के रखरखाव का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता से संवाद कर जनता के प्रति शालीन व्यवहार, त्वरित कार्यवाही तथा निष्पक्ष पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया, साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, रात्रि गश्त प्रभावी करने एवं अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी डॉ सुनील कुमार,थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय , उप निरीक्षक सोमनाथ मिश्रा,सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।2
- मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा बयान | स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR के आदेश पर तीखी प्रतिक्रिया1
- मेरठ *सादगी की मिसाल लक्ष्मीकांत वाजपेयी 1 डाले पर बैठ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में शामिल होने के लिए मेरठ वासियो से कर रहे अपील* बीजेपी के सीनियर नेता राज्य सभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेई ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेरठ आगमन पर समस्त जनमानस से भव्य स्वागत की अपील की है8
- मंदिर में ‘सांप-सांप’ की चीख और सेकंडों में साफ हो जाते थे गहने, गोरखपुर का शातिर गैंग ऐसे देता था वारदात को अंजाम गोरखपुर के तरकुलहा देवी मंदिर परिसर में नकली रबर के सांप-छिपकली फेंककर भीड़ में अफरा-तफरी मचाने और गहने चोरी करने वाले 16 सदस्यीय गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. भीड़ से भरा मंदिर परिसर, श्रद्धालु पूजा में लीन और तभी अचानक किसी की चीख गूंजती है, “सांप! सांप!” एक पल में भगदड़ मच जाती है. लोग पीछे हटते हैं, कोई गिरता है, कोई अपने गहनों को संभालने की कोशिश करता है. अफरा-तफरी के उन कुछ सेकंडों में ही खेल हो जाता है और किसी को पता भी नहीं चलता कि उनका कीमती सामान कब और कैसे गायब हो गया. गोरखपुर और आसपास के जिलों में दहशत फैलाने वाले एक शातिर गिरोह का यही तरीका था. नकली रबर के सांप और छिपकली के सहारे यह गैंग भीड़ में डर फैलाकर लोगों के जेवर पार कर देता था. अब पुलिस ने इस संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.1
- पुरैनाग्राम पंचायत साथा संत कबीर नगर का मामला हैपर स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण अधूराबरम्मत के अभाव में खंडहर बन चुका है1
- Post by Abc Hindustan1
- संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा थाना महुली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क के अभिलेखों एवं अभिलेखागार का गहन निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र व महिला हेल्प डेस्क पर महिला संबंधी विवादों का जायजा लिया गया साथ ही महिला हेल्प डेस्क/पिंक बूथ पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने साइबर सेल का निरीक्षण करते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। सीसीटीएनएस कार्यालय में ऑनलाइन अभिलेखों की प्रविष्टियों एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने FIR रजिस्टर, विवेचना से संबंधित अभिलेख, मालखाना रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने थाना शस्त्रों के रखरखाव का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता से संवाद कर जनता के प्रति शालीन व्यवहार, त्वरित कार्यवाही तथा निष्पक्ष पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया, साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, रात्रि गश्त प्रभावी करने एवं अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।4
- Aakashvani 22/2/2026, India's vision for all is encapsulated in the word "MANnAV" which means human.1
- Assam Politics: Bhupen Bora Joined BJP | 50% Congress Leaders Will Join BJP Claim1