एक माह से पंचायत सेवक विहीन टंडवा पंचायत, आवास व रोजगार योजनाएं ठप—लाभुक बेहाल प्रतापपुर प्रखंड अंतर्गत टंडवा पंचायत पिछले एक माह से पंचायत सेवक के बिना चल रही है, जिससे पंचायत से जुड़ी लगभग सभी योजनाएं ठप पड़ गई हैं। पंचायत सेवक के अभाव में प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास, मनरेगा, पशुधन योजना समेत अन्य प्रशासनिक व वित्तीय कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। आवास लाभुक लाटो देवी, देवन्ती देवी, हेमानी देवी, रामकलिया देवी, उगनी देवी एवं रेखा ने बताया कि पहली किस्त की राशि मिलने के बाद उन्होंने कर्ज लेकर नियमानुसार निर्माण कार्य पूरा कर दिया, लेकिन जियो-टैग न होने के कारण अगली किस्त का भुगतान अटका हुआ है। पंचायत सेवक का कोई अता-पता नहीं होने से जियो-टैग नहीं हो पा रहा, जिससे निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इसी तरह अबुआ आवास, पशुधन शेड समेत अन्य योजनाएं भी ठप हैं। कई जॉब कार्डधारियों ने बताया कि मनरेगा के तहत रोजगार मांगने पंचायत कार्यालय गए तो सेवक न होने के कारण काम नहीं मिला। रोजगार न मिलने से मजदूरों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पंचायत के वित्तीय कार्य भी बाधित हैं। टंडवा पंचायत के उपमुखिया कमलेश यादव ने बताया कि पिछले एक माह से कोई पंचायत सेवक कार्यरत नहीं है, जिससे लाभुक भुगतान को लेकर परेशान हैं। उन्होंने जानकारी दी कि बीते 7 फरवरी को जिला प्रशासन द्वारा विशंभर कुमार को टंडवा पंचायत का प्रभार सौंपने का पत्र जारी किया गया था, लेकिन अब तक उन्होंने प्रभार ग्रहण नहीं किया है। इस संबंध में विशंभर कुमार ने कहा कि 7 फरवरी को पत्र निर्गत हुआ था, लेकिन पंचायत में स्थानीय स्तर पर सहयोग न मिलने के कारण उन्होंने प्रभार ग्रहण नहीं किया। उन्होंने दूसरे पंचायत में स्थानांतरण के लिए जिला प्रशासन को आवेदन दिया है। साथ ही कहा कि यदि स्थानांतरण नहीं हुआ तो वे टंडवा पंचायत में प्रभार ग्रहण करेंगे। पंचायत सेवक की नियुक्ति में देरी के चलते टंडवा पंचायत के सैकड़ों लाभुक और मजदूर अनिश्चितता में हैं और जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।

- Post by Bharat sharma1
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- रफीगंज शहर के डाकबंगला के पास पीडीएस के अनाज की कथित कालाबाजारी का मामला शनिवार संध्या 5:30 सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वीडियो शुक्रवार की रात्रि की है। शनिवार संध्या करीब 5:30 में मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या JH 02 W 7015 पर लदा पीडीएस अनाज कथित रूप से दूसरे ट्रक BR 02 BH 7434 पर उतारकर ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने न प्रकाशित करने के शर्त पर बताया कि डाकबंगला के पास पहले ट्रक से अनाज उतारकर दूसरे ट्रक पर लोड किया गया और उसके बाद दुसरे ट्रक को वहां से जल्द ही रवाना कर दिया गया। लोगों का कहना है कि पीडीएस अनाज को इस तरह ट्रक बदलकर ले जाना कालाबाजारी की आशंका को जन्म देता है। घटना की जानकारी मिलते ही यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि अनाज का परिवहन वैध था या इसमें किसी प्रकार की अनियमितता की गई है। बताया जाता है कि अनाज उतारने के दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस तरह की कालाबाजारी की घटनाएं क्षेत्र में पहले भी होती रही हैं, जिस पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। वहीं मामले की सूचना रफीगंज थाना एवं संबंधित अधिकारियों को भी दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।1
- जिला चतरा शहर स्थित सेलिब्रेशन होटल इन में चतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनार्दन पासवान जी के सुपुत्र विवेक के विवाहोपरांत आयोजित वर–वधू स्वागत समारोह में शामिल हुआ। इस शुभ अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी एवम केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की गरिमामयी उपस्थिति रही। सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार नवविवाहित दंपति को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन के लिए हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।4
- राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत बिहार का बोधगया में होली मिलन समारोह हुआ संपन्न। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत बिहार के तत्वावधान में बोधगया के ऐतिहासिक कालचक्र मैदान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला भर के पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी सौहार्द, भाईचारे व एकता का संदेश दिया। समारोह के दौरान पत्रकारों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम, हास्य-व्यंग्य और पारंपरिक गीत-संगीत के बीच माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा। वक्ताओं ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, जो समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और ऐसे आयोजनों से पत्रकारों के बीच आपसी तालमेल व एकजुटता मजबूत होती है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारीयों ने समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक पत्रकारिता के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर गया जिलाध्यक्ष सतीश कुमार, राजू रंजन कुमार दिनेश पंडित,मदन मोहन मिश्रा, संतोष कुमार शिवांशु कुमार,गोपाल कुमार, रोशन कुमार सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।1
- Post by Amit Kumar4
- Post by Sahodar Mandal1
- Hemant Soren की पुलिस को Amba Prasad का खुला चैलेंज! तैयार रहो! सबका हिसाब देना पड़ेगा ? फर्जी मुकदमा क्या होता है हम बताएंगे।1
- Post by Amit Kumar1