logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चामुंडेरी के निकट रेलवे पटरी के पास विधूत लाइन हुई फॉल्ट, आज 4 घटे सप्लाई रही बंद, कल भी विधूत सप्लाई रहेगी बाधित बाली उपखण्ड के नाना विद्युत निगम की 33 केवी विद्युत लाइन में चामुंडेरी के निकट रेलवे पटरी के समीप तकनीकी खराबी आने से सोमवार को करीब 4 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। जानकारी के अनुसार नाना रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे पटरी के नीचे से गुजर रही विद्युत लाइन में फॉल्ट आने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई। स्थिति को देखते हुए विद्युत निगम द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए रेलवे क्षेत्र के समीप अस्थाई रूप से चामुंडेरी सहित आसपास के गांवों में विद्युत सप्लाई शुरू की गई, जिससे उपभोक्ताओं को आंशिक राहत मिल सकी। नाना विद्युत निगम के सहायक अभियंता इंद्रजीत मीना एवं कनिष्ठ अभियंता शुभम शर्मा ने बताया कि विद्युत लाइन को सुचारू करने के लिए मंगलवार 12 मई 2026 को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विद्युत सप्लाई पुनः बाधित रहेगी। इस दौरान मरम्मत कार्य किया जाएगा। विद्युत निगम ने क्षेत्रवासियों से सहयोग एवं सावधानी बरतने की अपील की है।

2 hrs ago
user_Nagendra Agarwal
Nagendra Agarwal
बाली, पाली, राजस्थान•
2 hrs ago
eaf338b6-783f-44e7-b00e-f9488f1354f1

चामुंडेरी के निकट रेलवे पटरी के पास विधूत लाइन हुई फॉल्ट, आज 4 घटे सप्लाई रही बंद, कल भी विधूत सप्लाई रहेगी बाधित बाली उपखण्ड के नाना विद्युत निगम की 33 केवी विद्युत लाइन में चामुंडेरी के निकट रेलवे पटरी के समीप तकनीकी खराबी आने से सोमवार को करीब 4 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। जानकारी के अनुसार नाना रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे पटरी के नीचे से गुजर रही विद्युत लाइन में फॉल्ट आने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई। स्थिति को देखते हुए विद्युत निगम द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए रेलवे क्षेत्र के समीप अस्थाई रूप से चामुंडेरी सहित आसपास के गांवों में विद्युत सप्लाई शुरू की गई, जिससे उपभोक्ताओं को आंशिक राहत मिल सकी। नाना विद्युत निगम के सहायक अभियंता इंद्रजीत मीना एवं कनिष्ठ अभियंता शुभम शर्मा ने बताया कि विद्युत लाइन को सुचारू करने के लिए मंगलवार 12 मई 2026 को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विद्युत सप्लाई पुनः बाधित रहेगी। इस दौरान मरम्मत कार्य किया जाएगा। विद्युत निगम ने क्षेत्रवासियों से सहयोग एवं सावधानी बरतने की अपील की है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर 40-यात्रियों से भरी बस में लगी आग: इमरजेंसी खिड़की से कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा सलूंबर जिले के उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे (NH 48) पर परसाद थाने के सामने 40 यात्रियों से भरी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कुछ यात्रियों ने इमरजेंसी खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई।
    1
    उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर 40-यात्रियों से भरी बस में लगी आग: इमरजेंसी खिड़की से कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा
सलूंबर जिले के उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे (NH 48) पर परसाद थाने के सामने 40 यात्रियों से भरी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कुछ यात्रियों ने इमरजेंसी खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सुमेरपुर के तखतगढ़ कस्बे में हुए खूनी संघर्ष में लोहे की रॉड और सरियों से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इनमें से दो की हालत नाजुक है और उन्हें अहमदाबाद रेफर किया गया है, जबकि इलाके में दहशत व परिजनों में आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
    3
    सुमेरपुर के तखतगढ़ कस्बे में हुए खूनी संघर्ष में लोहे की रॉड और सरियों से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इनमें से दो की हालत नाजुक है और उन्हें अहमदाबाद रेफर किया गया है, जबकि इलाके में दहशत व परिजनों में आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
    user_ARVIND JOSHI रिपोर्टर
    ARVIND JOSHI रिपोर्टर
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • सिरोही के उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद एक ट्रक में आग लग गई। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद तीन घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
    3
    सिरोही के उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद एक ट्रक में आग लग गई। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद तीन घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
    user_REPORTER RJ24
    REPORTER RJ24
    पत्रकार सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • उदयपुर जिले के बंटार गांव में विकास के वादे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। गांव की सड़कें टूटी-फूटी और कच्ची हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायतें सुनवाई नहीं करतीं और आश्वासन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
    1
    उदयपुर जिले के बंटार गांव में विकास के वादे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। गांव की सड़कें टूटी-फूटी और कच्ची हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायतें सुनवाई नहीं करतीं और आश्वासन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
    user_Prem Kumar Bhil
    Prem Kumar Bhil
    गोगुंदा, उदयपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • आबूरोड में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर राजपूत युवा संगठन ने एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों समाज बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूरे शहर में देशभक्ति के जयघोष गूंज उठे, और वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के त्याग व संघर्ष को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।
    1
    आबूरोड में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर राजपूत युवा संगठन ने एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों समाज बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूरे शहर में देशभक्ति के जयघोष गूंज उठे, और वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के त्याग व संघर्ष को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    22 hrs ago
  • बांगड अस्पताल मे बन रहे प्रसूति भवन मे घटिया निर्माण सामग्री उपयोग का आरोप, शिव सेना ने जताया विरोध वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली। शिव सेना शिंदे के कार्यकर्ता जिला कलेक्टर आफिस पर जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलकी व जिला प्रवक्ता राजु देवासी के नेतृत्व में एकत्रित हुए जहां पर बागंड अस्पताल एमसीएच विंग के पीछे निर्माणाधीन प्रसूति कक्ष व वार्ड मे ठेकेदार द्वारा खुलेआम उपयोग ली गई घटिया निर्माण सामग्री पर आक्रोश जताया तथा जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंप कर घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर रहे ठेकेदार तथा सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि एमसीएच विंग के पीछे बने प्रसूति कक्ष व वार्ड में ठेकेदार ने निविदा शर्तो के अनुरूप कार्य नही किया है। सीमेंट तथा रेत का अनुपात भी सही नही रखा निर्माण मे उपयोग लिए गये सरिये, कंक्रीट, टाईल्स व सनेटरी का सामान निचले व घटिया स्तर का उपयोग लिया गया है जिस कारण चुनाई का प्लास्टर अभी से बिखर रहा है। उक्त घटिया निर्माण की जानकारी निगरानी कर रहे सम्बन्धित अधिकारियों को होने के बावजूद कोई संझान ठेकेदार के खिलाफ नही लिया जा रहा है जिस कारण शिव सेना शिंदे के कार्यकर्ताओं मे आक्रोश है। कार्यकताओं ने जिला कलेक्टर आफिस पर ठेकेदार व सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग कर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा तथा कार्यवाही की मांग की। उक्त प्रदर्शन मे जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलंकी, जिला प्रवक्ता राजु देवासी, जिला महासचिव मनोज कुमार गर्ग, एडवोकेट नरेश प्रजापत नगर प्रमुख उदय शेट्टी,नगर संगठन प्रमुख राजु सिंह रावत, तेजराज मांगलिया,केवल राम,दिपक पंवार, दिनेश देवडा, विशाल सिह,हिरालाल माली, प्रकाश प्रजापत,रमेश सोनारीवाल, लीलावती राव,मनीषा कुमारी,सन्तोष माली,बाली कंवर,हेमा सोलकी, प्रवीण वेष्णव सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
    1
    बांगड अस्पताल मे बन रहे प्रसूति भवन मे घटिया निर्माण सामग्री उपयोग का आरोप,  शिव सेना ने जताया विरोध
वॉइस ऑफ मारवाड़
पाली। शिव सेना शिंदे के कार्यकर्ता जिला कलेक्टर आफिस पर जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलकी व जिला प्रवक्ता राजु देवासी के नेतृत्व में एकत्रित हुए जहां पर बागंड अस्पताल एमसीएच विंग के पीछे निर्माणाधीन प्रसूति कक्ष व वार्ड मे ठेकेदार द्वारा खुलेआम उपयोग ली गई घटिया निर्माण सामग्री पर आक्रोश जताया तथा जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंप  कर घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर रहे ठेकेदार तथा सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि एमसीएच विंग के पीछे बने प्रसूति कक्ष व वार्ड में ठेकेदार ने निविदा शर्तो के अनुरूप कार्य नही किया है। सीमेंट तथा रेत का अनुपात भी सही नही रखा निर्माण मे उपयोग लिए गये सरिये, कंक्रीट, टाईल्स व सनेटरी का सामान निचले व घटिया स्तर का उपयोग लिया गया है जिस कारण चुनाई का प्लास्टर अभी से बिखर रहा है।
उक्त घटिया निर्माण की जानकारी निगरानी कर रहे सम्बन्धित अधिकारियों को होने के बावजूद कोई संझान ठेकेदार के खिलाफ नही लिया जा रहा है जिस कारण शिव सेना शिंदे के कार्यकर्ताओं मे आक्रोश है।  कार्यकताओं ने जिला कलेक्टर आफिस पर ठेकेदार व सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग कर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा तथा कार्यवाही की मांग की। उक्त प्रदर्शन मे जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलंकी, जिला प्रवक्ता राजु देवासी, जिला महासचिव मनोज कुमार गर्ग, एडवोकेट नरेश प्रजापत नगर प्रमुख उदय शेट्टी,नगर संगठन प्रमुख राजु सिंह रावत, तेजराज मांगलिया,केवल राम,दिपक पंवार, दिनेश देवडा, विशाल सिह,हिरालाल माली, प्रकाश प्रजापत,रमेश सोनारीवाल, लीलावती राव,मनीषा कुमारी,सन्तोष माली,बाली कंवर,हेमा सोलकी, प्रवीण वेष्णव सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    54 min ago
  • जिला कलक्टर ने गत सप्ताह के कामों की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं, पंच गौरव, जनगणना आदि की समीक्षा की पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़। जिला कलक्टर पाली की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला कलक्टर ने सांख्यिकी, पंच गौरव, विभिन्न फलैगशिप योजनाओं की बजट घोषणाओं 2025-2026-2027, सम्पर्क 181 व सम्पर्क पोर्टल प्रकरणो के निस्तारण की, स्वजनगणना आदि की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्दैश दिये। बैठक में जिला कलक्टर ने गर्मी के समय में पानी पीएचईडी समर कटिजेन्सी प्लान, बिजली की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियों व बांगड चिकित्सालय के बारे में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने शिक्षा विभाग को स्वजनगणना के लिये, बाल गोपाल दूध योजना, सार्वजनिक निर्माण विभाग को संबधित कामों के लिये व आईसीडीएस विभाग में प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, जर्जर भवनों बारे में व नगर निगम के कार्याे, डिस्काम संबधी कार्य व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में निर्दैश दिये। उन्होंने जल संसाधन विभाग में बांधों की स्थिति व योजनाओं प्रगति की लाडो प्रोत्साहन योजना, नगर निगम में पीएम स्वनिधि, वन विभाग में हरियालो राजस्थान के लिये पौधरोपण के लिये, कृषि बागवानी विभाग के कामों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। इसी प्रकार बैठक में सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, पालनहार, कृषि उपज मंडी, पेंशन सत्यापन, उधोग केन्द्र की विश्वकर्मा रसद विभाग मे एनएफएसए, एलपीजी, आदि की समीक्षा कर निर्देश दिये। साथ ही सैन्ट्रल कापरेटिव बैक लिमि. को विभिन्न गत सालो के कामो व वर्तमान प्रगति, बजट घोषणााओं, डेयरी, पशुपालन मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, बीमा पालिसी, निराश्रित पशुओं को हटाने के बारे में व नगर निगम यूआईटी के कामों की समीक्षा कर आवश्यक निर्दैश दिये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग ओम प्रभा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी अन्य सभी विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।
    4
    जिला कलक्टर ने गत सप्ताह के कामों की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश            
विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं, पंच गौरव, जनगणना आदि की समीक्षा की
पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़। जिला कलक्टर पाली की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला कलक्टर ने सांख्यिकी, पंच गौरव, विभिन्न फलैगशिप योजनाओं की बजट घोषणाओं 2025-2026-2027, सम्पर्क 181 व सम्पर्क पोर्टल प्रकरणो के निस्तारण की, स्वजनगणना आदि की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्दैश दिये।
बैठक में जिला कलक्टर ने गर्मी के समय में पानी पीएचईडी समर कटिजेन्सी प्लान, बिजली की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियों व बांगड चिकित्सालय के बारे में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने शिक्षा विभाग को स्वजनगणना के लिये, बाल गोपाल दूध योजना, सार्वजनिक निर्माण विभाग को संबधित कामों के लिये व आईसीडीएस विभाग में प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, जर्जर भवनों बारे में व नगर निगम के कार्याे, डिस्काम संबधी कार्य व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में निर्दैश दिये।
उन्होंने जल संसाधन विभाग में बांधों की स्थिति व योजनाओं प्रगति की लाडो प्रोत्साहन योजना, नगर निगम में पीएम स्वनिधि, वन विभाग में हरियालो राजस्थान के लिये पौधरोपण के लिये, कृषि बागवानी विभाग के कामों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।
इसी प्रकार बैठक में सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, पालनहार, कृषि उपज मंडी, पेंशन सत्यापन, उधोग केन्द्र की विश्वकर्मा रसद विभाग मे एनएफएसए, एलपीजी, आदि की समीक्षा कर निर्देश दिये। साथ ही सैन्ट्रल कापरेटिव बैक लिमि. को विभिन्न गत सालो के कामो व वर्तमान प्रगति, बजट घोषणााओं, डेयरी, पशुपालन मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, बीमा पालिसी, निराश्रित पशुओं को हटाने के बारे में व नगर निगम यूआईटी के कामों की समीक्षा कर आवश्यक निर्दैश दिये। 
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग ओम प्रभा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी अन्य सभी विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • देसूरी नाल क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एएनटीएफ और देसूरी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की देसूरी नाल क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एएनटीएफ और देसूरी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। शनिवार को हरिओम आश्रम के पास नाकाबंदी के दौरान डोडा पोस्त से भरी एक कार में तस्करों ने आग लगा दी। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर दो कट्टों में भरा डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस के अनुसार, चारभुजा की ओर से देसूरी आ रही एक संदिग्ध कार को हरिओम आश्रम के पास रोकने का प्रयास किया गया। चालक पुलिस को देखकर वाहन को वापस चारभुजा की दिशा में भगा ले गया। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। रिद्धि सिद्धि गणपति मंदिर के पास तस्कर ने मौका देखकर कार में आग लगा दी। देसूरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को मौके से दबोच लिया। जलती हुई कार से दो कट्टों में भरा अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। कार में रखा अन्य मादक पदार्थ आग की चपेट में आने से नष्ट हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में अन्य आरोपियों और तस्करी नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
    1
    देसूरी नाल क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एएनटीएफ और देसूरी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की
देसूरी नाल क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एएनटीएफ और देसूरी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। शनिवार को हरिओम आश्रम के पास नाकाबंदी के दौरान डोडा पोस्त से भरी एक कार में तस्करों ने आग लगा दी। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर दो कट्टों में भरा डोडा पोस्त बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, चारभुजा की ओर से देसूरी आ रही एक संदिग्ध कार को हरिओम आश्रम के पास रोकने का प्रयास किया गया। चालक पुलिस को देखकर वाहन को वापस चारभुजा की दिशा में भगा ले गया। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया।
रिद्धि सिद्धि गणपति मंदिर के पास तस्कर ने मौका देखकर कार में आग लगा दी। देसूरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को मौके से दबोच लिया। जलती हुई कार से दो कट्टों में भरा अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। कार में रखा अन्य मादक पदार्थ आग की चपेट में आने से नष्ट हो गया।
पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में अन्य आरोपियों और तस्करी नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.